Hot News

Bihar Weather: बिहार के इन 13 जिलों में बारिश-27 में वज्रपात का अलर्ट, दो दिन मौसम का कहर दिखेगा…

Bihar Weather: बिहार का मौसम करवट ले चुका है. पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है. तापमान भी अब नरम हुआ है और आग लगाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. बिहार में वज्रपात से भी डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मौत एक दिन में हुई. इधर, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. जिसमें अगले दो दिनों के मौसम की जानकारी है. प्रदेश के कई जिलों में बारिश तो कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं.

बिहार में अगले दो दिन कहां होगी बारिश?

बिहार मौसम सेवा केंद्र के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना है. किशनगंज, अररिया, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, सीतामढ़ी, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण जिले में कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है.

ALSO READ: बिहार के दरभंगा में वज्रपात से 5 मौत की कहानी, 3 लोगों की जान फसल को भींगने से बचाने में ही चली गयी

इन जिलों में वज्रपात की संभावना…

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में गया, नवादा, सासाराम, औरंगाबाद, बक्सर, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, शेखपुरा, समस्तीपुर, पटना, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, सीवान, सारण, गोपालगंज, किशनगंज, अररिया, मधुबनी और सुपौल जिले में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है.

The post Bihar Weather: बिहार के इन 13 जिलों में बारिश-27 में वज्रपात का अलर्ट, दो दिन मौसम का कहर दिखेगा… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top