Budh Gochar 2026: ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, व्यापार और शिक्षा का कारक माना जाता है. इन्हें ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है. 3 फरवरी 2026 की रात 9 बजकर 54 मिनट पर बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. कुंभ राशि में पहले से ही राहु विराजमान हैं, ऐसे में बुध और राहु की युति बनेगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध और राहु मित्र ग्रह हैं, इसलिए यह युति हर किसी के लिए नकारात्मक नहीं होगी. खास बात यह है कि इस बार बुध सामान्य समय से ज्यादा, यानी लगभग 67 दिनों तक (11 अप्रैल 2026 तक) कुंभ राशि में रहेंगे. इसका असर सभी राशियों पर लंबे समय तक देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि यह बुध गोचर मेष से लेकर मीन राशि तक आपके जीवन को कैसे प्रभावित करेगा.
मेष राशि: आय और नेटवर्क से लाभ
मेष राशि वालों के लिए बुध–राहु का गोचर लाभ भाव में होगा. इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं. नया बिजनेस, स्टार्टअप या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अच्छा है. सोशल मीडिया, मार्केटिंग और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से फायदा होगा. प्रेम संबंधों में बौद्धिक जुड़ाव बढ़ेगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अनुकूल है.
सलाह: शॉर्टकट अपनाने से बचें.
वृषभ राशि: करियर में सुनहरा अवसर
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध आपके दशम भाव (करियर) में गोचर करेंगे. यह समय नौकरी और व्यापार दोनों के लिए अच्छा रहेगा. आपकी मेहनत की सराहना होगी और अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
सलाह: मौके को पहचानें और सही समय पर निर्णय लें.
मिथुन राशि: बुध का विशेष आशीर्वाद
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ रहेगा. आपकी सोच तेज होगी और फैसले स्मार्ट होंगे. नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या बदलाव संभव है. बिजनेस में डिजिटल और कम्युनिकेशन से जुड़े काम तेजी से आगे बढ़ेंगे.
विद्यार्थियों को पढ़ाई में खास लाभ मिलेगा.
कर्क राशि: रिसर्च और गहराई का समय
कर्क राशि वालों के लिए बुध आठवें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव रहस्य, रिसर्च और अचानक बदलावों का होता है. अगर आप ज्योतिष, रिसर्च, फाइनेंस या इन्वेस्टिगेशन से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद है.हालांकि वाणी पर संयम रखें, वरना पारिवारिक विवाद हो सकता है.
सलाह: निवेश सोच-समझकर करें.
सिंह राशि: साझेदारी में सावधानी
सिंह राशि वालों के लिए बुध का गोचर सप्तम भाव में होगा. व्यापारियों को फायदा मिल सकता है, लेकिन नई पार्टनरशिप से बचें. वैवाहिक जीवन में हल्का तनाव संभव है, इसलिए संवाद बनाए रखें.
सलाह: समाज में छवि खराब करने वालों से दूरी रखें.
कन्या राशि: मेहनत का फल मिलेगा
कन्या राशि के स्वामी बुध अब आपके छठे भाव में गोचर करेंगे. यह समय नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अच्छा है. आपकी समस्या सुलझाने की क्षमता बढ़ेगी. ऑफिस में विरोधी भी आपकी काबिलियत मानेंगे. नींद और मानसिक थकान का ध्यान रखें.
सलाह: ऑफिस नेतृत्व से दूर रहें.
तुला राशि: रचनात्मकता और लाभ
तुला राशि वालों के लिए बुध पंचम भाव में गोचर करेंगे. आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी. शेयर मार्केट, लेखन, मीडिया और फिल्म से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है. प्रेम संबंधों में भ्रम की स्थिति बन सकती है.
सलाह: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.
वृश्चिक राशि: घर और करियर में सुधार
वृश्चिक राशि के लिए बुध चौथे भाव में गोचर करेंगे. घर, प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा फैसला ले सकते हैं. करियर को लेकर आपकी रणनीति मजबूत होगी.
उपाय: घर में शांति से बातचीत करें.
ये भी पढ़ें: आज 3 फरवरी 2026 को चंद्र ग्रहण दोष का असर दिखेगा मेष से लेकर मीन राशि पर
धनु राशि: साहस और संचार में बढ़ोतरी
धनु राशि वालों के लिए बुध तीसरे भाव में गोचर करेंगे. आपकी वाणी प्रभावशाली होगी. मार्केटिंग, पत्रकारिता, लेखन और टीचिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी.
सलाह: अपनी स्किल्स को खुलकर दिखाएं.
मकर राशि: वाणी और धन पर नियंत्रण
मकर राशि वालों के लिए बुध दूसरे भाव में गोचर करेंगे. धन में वृद्धि संभव है, लेकिन खर्च और बोलचाल पर नियंत्रण जरूरी है. परिवार में बहस हो सकती है.
सलाह: निवेश से पहले सलाह जरूर लें.
कुंभ राशि: सबसे प्रभावशाली गोचर
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे खास है क्योंकि बुध–राहु युति आपकी ही राशि में बन रही है. आईटी, टेक्नोलॉजी, मीडिया, रिसर्च और इनोवेशन से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है.
स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा.
मीन राशि: आत्मचिंतन और प्लानिंग
मीन राशि वालों के लिए बुध बारहवें भाव में गोचर करेंगे. यह समय आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता का है. विदेश, रिसर्च और लेखन से जुड़े कामों में फायदा होगा, लेकिन खर्च बढ़ सकता है.
सलाह: बजट बनाकर चलें और आराम भी करें.
बुध गोचर 2026 सोच, संवाद और निर्णयों को बदलने वाला है. अगर सही दिशा में प्रयास किया जाए, तो यह गोचर कई राशियों के लिए बड़ी सफलता ला सकता है.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847
The post Budh Gochar 2026:आज बुधदेव का कुंभ राशि में गोचर, सिंह की शादीशुदा जिंदगी प्रभावित, मकर रहें सतर्क, जानें 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर appeared first on Naya Vichar.

