Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुरानी दुश्मनी में घर व दुकान में लगायी आग

प्रतिनिधि,नौतन. थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर शुक्रवार की रात झोंपड़ीनुमा घर सहित गुमटी जला देने की घटना हुई. घटना की सूचना पाकर नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया .इस संबंध में विमला देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने गांव के दो लोगों को आरोपित करते हुए करवाई करने की मांग की है. पीड़िता ने बताया कि घटना की रात खाना खाकर सोये हुए थे तभी हमारे गांव के दो लोग लगभग 12 बजे रात्रि में पहुंचकर पूर्व दुश्मनी को लेकर मेरे झोंपड़ीनुमा पलानी के घर और गुमटीनुमा मेरी दुकान मैं आग लगाकर भाग गये.आग की लपेट देकर के जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग पहुंचकर नौतन थाने को सूचना दिया पीड़िता ने बताया कि आग से मेरा झोंपड़ी नुमा घर , घर में रखा 30 हजार रुपये और मेरा गुमटी नमा दुकान में रखा 20 हजार व सामान जल कर राख हो गया है.थाना प्रभारी उमेश पासवान ने बताया कि आवेदन मिला है जांच कर करवाई की जा रही है. पिपरा में आग लगने से दो घर जलकर राख रघुनाथपुर. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा गांव में शनिवार को आग लगने से दो झोंपड़ी जलकर राख हो गया. घर के लोगों ने बताया कि सभी लोग गर्म हवा चलने के कारण झोंपड़ी के अंदर थे एवं परिवार के पुरुष मजदूरी करने के लिए गए हुए थे. दोपहर में लोगों द्वारा शोरगुल करने पर परिवार के लोगों को पता चला कि उनके झोपड़ी में आग लगी है. तेज हवा चलने के कारण बहुत कम समय में आग विकराल रूप ले लिया. वही इस घटना का समाचार मिलते ही रघुनाथपुर अग्निशमन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग को और फैलने से रोका. राजकुमार साह एवं सतेंद्र साह ने बताया कि घर के बर्तन कपड़े अनाज बच्चों के पढ़ने के संसाधन सहित सब कुछ जलकर राख हो गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुरानी दुश्मनी में घर व दुकान में लगायी आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्थानीय युवाओं के लिए वरदान है आइटीआइ

गोला : गोला के केनके स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रुम आइटीआइ गोला में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया. जिसमें जमशेदपुर के ब्रेक्स इंडिया लिमिटेड (टीवीएस ग्रुप) कंपनी में 52 छात्रों का चयन किया गया. इंचार्ज अभिषेक तिवारी ने कहा कि यह संस्थान स्थानीय युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है. उन्होंने बताया कि यहां छात्रों को फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर कार्स का एक वर्ष प्रशिक्षण दिया जाता है. इसके बाद इनका देश के विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट कराया जाता है. इससे छात्रों को प्रशिक्षण के साथ रोजगार भी मिल रहा है. उन्होंने बताया फिटर ट्रेड के 18, टर्नर ट्रेड के 14, मशीनिस्ट के 11, वेल्डर ट्रेड के पांच एवं एक वर्षीय मशीनिस्ट ट्रेड के चार छात्रों का चयन हुआ. चयनित सभी छात्रों को शीघ्र ही कंपनी में ज्वाइन करने की अपील की गयी. इस दौरान टीवीएस ग्रुप के पदाधिकारियों ने संस्थान का भ्रमण किया संस्थान में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों को देख काफी प्रभावित हुए. ट्रेनिंग ऑफिसर अतुल सौरभ ने चयनित की उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर संस्थान के प्रशिक्षक चंदन कुमार, संदीप कुमार, बिनीत लिंडा, अभिषेक कुमार, सुदीप गारी, बलराम कुमार, धनजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्थानीय युवाओं के लिए वरदान है आइटीआइ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Reliance Foundation Development League Jfc: जेएफसी रिजर्व टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप के करीब

जमशेदपुर. जमशेदपुर एफसी रिजर्व टीम ने शनिवार को मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग (आरएफडीएल) के नेशनल ग्रुप स्टेज मैच में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ जेएफसी की रिजर्व टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप क्वालीफिकेशन के करीब पहुंच गयी है. जमशेदपुर एफसी ने आरएफडीएल नेशनल ग्रुप स्टेज में शनिवार को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी पर 5-2 से मात दी. जेएफसी ने 13वें मिनट में विवान ज्यति लस्कर के गोल की मदद से पहली बढ़त हासिल की. जमशेदपुर एफसी ने 29वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी की. जेएफसी को मिले एक फ्री किक को पल्लुजम रोहन सिंह ने गोल में बदला. हाईलैंडर्स ने दूसरे हाफ में वापसी करने की कोशिश की. 53वें मिनट में लैशराम डैनी मीतेई ने गोलकर स्कोर 2-1 कर दिया. मैच के 70वें और 79वें मिनट में क्रमश: लॉमसांगजुआला और वुमलेनलाल हैंगशिंग के एक-एक गोल करते हुए जेएफसी की बढ़त 4-1 कर दी दी. 89वें मिनट में जेएफसी को एक पेनाल्टी मिला. जिसका फायदा उठाते हुए सैरेम सीतल सिंह ने गोल किया और जेएफसी की बढ़त 5-1 कर दी. 90वें मिनट में लैशराम डैनी मेइतेई ने नॉर्थईस्ट के लिए सांत्वना भरा गोल किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Reliance Foundation Development League Jfc: जेएफसी रिजर्व टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप के करीब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नगर पंचायत के मुख्य चौक-चौराहों पर होगा प्याऊ का निर्माण : मुख्य पार्षद

नगर पंचायत के बजट पर हुई चर्चा संग्रामपुर. नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पारित करने को सामान्य बैठक आयोजित की गयी. मुख्य पार्षद नीलम देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पंचायत के विकास पर गहन विचार-विमर्श किया गया और पूर्व की योजनाओं के साथ ही कई जनोपयोगी योजनाओं का चयन कर क्रियान्वयन कराने की मांग वार्ड पार्षदों ने की. पार्षदों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही का लगाया आरोप वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी मनीला राज से पूर्व से पारित योजनाओं के क्रियान्वयन नहीं होने पर जानकारी देने की मांग की. साथ ही बढ़ती गर्मी के बीच उत्पन्न जल की समस्या के समाधान के लिए हर घर नल का जल व चापाकल की समस्या को पार्षदों ने जोरशोर से उठाया. पार्षदों का कहना था कि गर्मी के दस्तक देते ही नगर पंचायत की अधिकांश आबादी जल की समस्या से जूझ रही है. इसलिए नगरवासियों की समस्याओं को देखते हुए नल-जल से पानी एवं चापाकल मरम्मती कराकर पानी उपलब्ध कराया जाय. इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया. वहीं मुख्य पार्षद ने नगर पंचायत स्थित मुख्य चौक चौराहे पर समरसेबुल युक्त प्याऊ का निर्माण करने की प्रस्ताव रखी. जिसका सभी पार्षदों ने एकमत होकर अपना समर्थन दिया. बैठक की पारदर्शिता को लेकर वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था की गयी थी. नल जल योजना व चापाकल के मरम्मती की व्यवस्था या फिर मरम्मती लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को करना है. कई बार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों से नल-जल योजना काे सुचारू रूप से संचालन करने व गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत अन्तर्गत खराब पड़े चापाकल की मरम्मती कराने के लिए लिखित रूप में कहा गया है. सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है. मनीला राज, कार्यपालक पदाधिकारीB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नगर पंचायत के मुख्य चौक-चौराहों पर होगा प्याऊ का निर्माण : मुख्य पार्षद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्व रेलवे चलायेगी 11 समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, जमालपुर होकर चलेंगी तीन ट्रेनें

जमालपुर. पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गर्मी के मौसम में 11 समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. जिसमें से तीन ट्रेन जमालपुर रेलवे स्टेशन होकर गुजरेगी. इसकी जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के पीआरओ डी दत्ता ने दी. उन्होंने बताया कि 11 समर स्पेशल ट्रेन में हावड़ा-नयी जलपाईगुड़ी, सियालदह-जागी रोड, हावड़ा- आनंद विहार, हावड़ा-रक्सौल, कोलकाता -पटना, सियालदह-गोरखपुर, हावड़ा-खातीपुरा, कोलकाता-पुरी समर स्पेशल के अतिरिक्त मालदा टाउन-आनंद विहार, मालदा टाउन-दिल्ली और मालदा टाउन- उधना समर स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी. उन्होंने बताया कि 03435 अप मालदा टाउन आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल को मालदा टाउन से प्रातः 9:30 बजे एक ट्रिप चलेगी. यह ट्रेन दूसरे दिन अपराह्न 13:30 बजे आनंद विहार पहुंच जायेगी. जबकि 03436 आनंद विहार- मालदा टाउन समर स्पेशल आनंद विहार से 8 अप्रैल को अपराह्न 15:45 बजे मालदा टाउन के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन रात्रि 23:30 बजे आनंद विहार पहुंच जायेगी. आने जाने के क्रम में यह ट्रेन कल 18 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. जिसमें न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर रेलवे स्टेशन शामिल है. इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास के अतिरिक्त स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच लगे रहेंगे. उन्होंने बताया कि 03413 अप मालदा टाउन- दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन एक ट्रिप के लिए 12 अप्रैल की सुबह 7:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन पूर्वाह्न 10:35 बजे दिल्ली पहुंच जायेगी. जबकि दिल्ली से 03414 डाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस 13 अप्रैल को मालदा टाउन के लिए अपराह्न 13:35 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन संध्या 17:30 बजे मालदा टाउन पहुंच जायेगी. यह ट्रेन दोनों तरफ से 27 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. जिसमें न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर और कजरा स्टेशन शामिल है. इस ट्रेन में भी जनरल सेकंड क्लास स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच लगे रहेंगे. जबकि 03417 अप मालदा टाउन- उधना समर स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन से 12 अप्रैल को एक ट्रिप के लिए अपराह्न 12:20 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन मध्य रात्रि 12:45 बजे उधना स्टेशन पहुंच जायेगी. जबकि 03418 डाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस उधना से 14 अप्रैल को अपराह्न 12:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन मध्य रात्रि 2:55 बजे मालदा टाउन पहुंच जायेगी. यह ट्रेन दोनों तरफ से 28 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी जिसमें न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशन शामिल है. इस ट्रेन में भी जनरल सेकंड क्लास स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच लगे रहेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्व रेलवे चलायेगी 11 समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, जमालपुर होकर चलेंगी तीन ट्रेनें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

deoghar news : टोटो में बैठने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट कर रुपये व चेन छिनतई

देवघर. मधुपुर के बड़ा शेखपुरा निवासी स्त्री निशा कुमारी ने टोटो में बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट कर गाली-गलौज करते हुए गले से जबरन सवा भर सोने की चेन व पर्स से 85500 रुपये छिनतई किये जाने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में जसीडीह थाना क्षेत्र निवासी एक स्त्री श्रावणी शक्ति व उसके भाई को आरोपित बनाया गया है. शिकायत में कहा है कि 27 मार्च को बोकारो निवासी अपनी मौसेरी बहन के साथ हम दोनों बहन के साथ वह शादी को लेकर बाजार करने टावर चौक के समीप जा रही थी. उस क्रम में नगर थाना के पास टोटो बुक की. आरोपित स्त्री जबरन आकर उसी टोटो पर सवार हो गयी और जबरदस्ती उसके गोद में बैठ गयी. मना करने पर वह बात नहीं मानी. बोलने लगी कि हम इसी टोटो में जायेंगे, तुम दोनों दूसरा टोटो ले लो. आरोपित स्त्री पर गाली-गलौज करते हुए बीच सड़क पर मारपीट करने का आरोप लगायी है. साथ ही अपने गले से सवा भर सोने की चेन व बहन के गले से लॉकेट और पर्स में रखे 85,500 रुपये छीनने का आरोप लगायी है. यह भी कहा है कि शिकायत देने नगर थाना पहुंची तो आरोपित स्त्री समेत उसके भाई ने पुलिस के सामने दोनों को जिंदा जलाने की धमकी देते हुए पूरे खानदान को बर्बाद करने की बात कही. मामला दर्ज कर नगर थाने की पुलिस जांच में जुटी है. हाइलाइट्स मधुपुर की स्त्री ने जसीडीह की स्त्री व उसके भाई के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post deoghar news : टोटो में बैठने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट कर रुपये व चेन छिनतई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगलगी में पांच एकड़ में लगी आम की बागवानी जलकर राख

सारवां. प्रखंड क्षेत्र की कुशमाहा पंचायत के कल्होड़ गांव के खास जंगल में शुक्रवार को आग लग गयी. इसकी भीषण लपटों से किसानों द्वारा बागवानी मिशन के तहत पांच एकड़ में लगाये गये सैकड़ों आम के पौधे झुलस गये. पीड़ित किसान पवन सिंह के 1 एकड़, रेखा देवी एक एकड़, ललिता देवी एक एकड़, बेहराकनारी के किसान सुनेना देवी एक एकड़, विनोद लाल वर्णवाल के एक एकड़ में लगे आम के पौधे पूरी तरह झुलस गये. बताया कि पहले पुटुस के पौधे व घनी झाड़ियों से आग की लपटों को उठते देखा सभी लोग गांव वालों के साथ आग बुझाने दौड़े पर तीव्र हवा के झोंके से आग विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग ने पूरे बागान को कब्जे में ले लिया व सारे पौधे-पेड़ बुरी तरह से झुलस गये. आग की विभीषिका इतनी तीव्र थी कि सारवां-तिरनगर पथ पर आधा घंटे ताक आवागमन बाधित रहा. किसानों ने कहा कि कड़ी मेहनत से आम के पौधे तैयार किये थे. बागान देखकर आस जगी थी कि मेहनत साकार हुआ. पर अगलगी ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया. पीड़ितों ने सीओ से जांच की मांग व मुआवजे की गुहार लगायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अगलगी में पांच एकड़ में लगी आम की बागवानी जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अखंड हरिनाम संकीर्तन सह पाला कीर्तन आयोजित

नाला. कुलडंगाल पंचायत के अंतर्गत कालीपाथर गांव में शुक्रवार से चौबीस प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन सह पाला कीर्तन का आयोजन किया गया. शुभ गंधादिवस अनुष्ठान का आयोजन काफी धूमधाम से किया गया. बीरभूम जिले की मशहूर कीर्तन गायिका सुषमा दास वैष्णव ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी की लीला आधारित कीर्तन प्रस्तुत की. उन्होंने जीव जगत से कहा कि कलियुग में हरिनाम संकीर्तन ही सर्वोपरि है. हरिनाम संकीर्तन श्रवण करने से त्रिताप ज्वाला दूर होती है. हम सभी सांसारिक जीव होने के कारण गृहस्थ धर्म का पालन करते हुए दिन में कम से कम एक बार भगवान का स्मरण मनन एवं गुण कीर्तन करना चाहिए. इससे मानसिक तनाव दूर होता है. साथ ही आध्यात्मिक चेतना जागृत होता है. कहा कि भगवान सदैव भक्त के अधीन हैं. भक्त की सभी प्रकार के पीड़ा दुख हर लेते हैं. सच्चा भक्त वही है जो भगवान के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अखंड हरिनाम संकीर्तन सह पाला कीर्तन आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लीड : बासुकिनाथ बस स्टैंड में पांच बसें जलकर खाक

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी थाना क्षेत्र के बासुकिनाथ बस स्टैंड मैदान में खड़ी पांच पैसेंजर बसें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गयीं. इस हादसे में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. पागल बाबा बस सर्विस के मालिक मोहनानंद झा और संजीव झा ने बताया कि महज दो महीने पहले खरीदी गयी एक नई एसी बस समेत उनकी तीन बसें जलकर राख हो गयीं. वहीं, अजीत रोडवेज के मालिक मोनू झा ने बताया कि उनकी दो पैसेंजर बसें भी इस आग में खाक हो गयीं, जिससे कुल पांच बसें जलकर नष्ट हो गयीं. आग लगने के सही कारण का अब तक पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि सभी बसें एक ही स्थान पर खड़ी थीं, तभी करीब शाम 4:45 बजे अचानक आग लग गयी. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सभी गाड़ियां लपटों में घिर गयीं. आग की लपटें ऊंचाई तक उठने लगीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गयी. ड्राइवर ने दो बसों को बचाया एक वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए पागल बाबा बस सर्विस की दो बसों को किसी तरह घटनास्थल से हटाकर आग से बचा लिया. आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जल रही बसों में टायर और डीजल टंकी ब्लास्ट होने लगे, जिससे काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया. घटना की सूचना मिलते ही जरमुंडी के एसडीपीओ अमित कच्छप, पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. आग की समाचार मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी. दमकल की गाड़ी करीब 6:16 बजे बासुकिनाथ बस स्टैंड पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, पानी खत्म हो जाने के कारण कुछ देर के लिए आग बुझाने का काम बाधित हुआ, लेकिन पानी की व्यवस्था कर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया. तब तक बसें जलकर राख हो चुकी थीं. ग्रामीणों का आक्रोश, फायर ब्रिगेड का किया घेराव दमकल की देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ी का घेराव कर विरोध जताया. लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल ने उन्हें समझाकर शांत किया. स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बासुकिनाथ मंदिर जैसी महत्वपूर्ण जगह होने के बावजूद यहां स्थायी रूप से दमकल की गाड़ी उपलब्ध नहीं है. जबकि पहले की बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों ने जरमुंडी थाना में एक अग्निशमन वाहन रखने की बात कही थी, ताकि आग लगने जैसी घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके. पुलिस प्रशासन ने मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया है. साथ ही, स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से बासुकिनाथ में स्थायी रूप से दमकल वाहन तैनात करने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लीड : बासुकिनाथ बस स्टैंड में पांच बसें जलकर खाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: विधायक

मेदिनीनगर. पांकी विधायक डा शशिभूषण मेहता ने कहा कि मनातू थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची ने आत्महत्या कर ली है. घटना का कारण सोशल मीडिया पर उसकी फोटो का वायरल होना और जबरन शादी का दबाव बनाना बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दिलावर खान नामक युवक ने नाबालिग पर शादी के दबाव को लेकर फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. इस घटना के बाद नाबालिग ने मानसिक तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया. पूरे मामले में आरोपी युवक व उसकी चचेरी बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विधायक ने कहा कि अमानवीय व शर्मनाक घटना है. उन्होंने कहा कि बेटियों की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने प्रशासन से दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: विधायक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top