Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रूपडीह ससुराल आये एक व्यक्ति का शव बरामद

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के रूपडीह गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव उनके ससुराल से बरामद किया है. मृत व्यक्ति की पहचान देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के रंजीत मिर्धा के रूप में हुई है. वह अपना ससुराल आया था. मृतक के चचेरा भाई भोला मिर्धा ने बिंदापाथर थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों पर भाई की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. ससुर जगदीश मिर्धा व चाचा ससुर भागीरथ मिर्धा व सास को आरोपित किया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 25/2025 के तहत ससुर, सास व चाचा ससुर को नामजद आरोपी बनाया है. पोस्टमार्टम के पश्चात शव को उनके स्वजनों को सौंप दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव को उनके स्वजनों को सौंप दिया गया. मामले की अनुसंधान की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा. आपसी विवाद में हुई मारपीट, एक घायल बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के खैरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में सफीक अंसारी घायल हो गये. घायल सफीक अंसारी बिंदापाथर थाने में आवेदन देकर बताया कि खैरा गांव के इद्ररीश अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी व फतेहपुर थाना क्षेत्र के बनगड़ी निवासी मरतेजीम अंसारी, मुस्तेकीम ने मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस ने आवेदन के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को नामजद आरोपी बनाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रूपडीह ससुराल आये एक व्यक्ति का शव बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला के गले से हार की छिनतई, बदमाश फरार

मिहिजाम. चित्तरंजन जेमारी मार्ग पर रूपनारायणपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्त्री के गले से हार की छिनतई कर फरार हो गया है. गनीमत रही कि स्त्री ने आर्टिफिशियल सोने जैसा हार पहन रखी थी. सलानपुर कालीतल्ला निवासी झंटु मंडल अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर स्कूल आ रहे थे. उसी समय रूपनारायणपुर रेलवे ब्रिज पर पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से हार खिंच लिया. आसनसोल चित्तरंजन मार्ग पर यह घटना दिन दहाड़े हुई. इस घटना से रूपनारायणपुर के लोग काफी भयभीत हैं. इसकी शिकायत रूपनारायणपुर थाने में की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री के गले से हार की छिनतई, बदमाश फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंस्पेक्टिंग जज ने बायोडायवर्सिटी पार्क का लिया जायजा

-47 a-प्रतिनिधि, अररिया पटना हाईकोर्ट के जस्टिस सह न्यायमंडल अररिया के इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय ने शनिवार की अहले सुबह इंस्पेक्टिंग जज अशोक कुमार पांडेय ने बिहार का पहला बायोडायवर्सिटी पार्क कुसियारगांव घूमने गये. इंस्पेक्टिंग जज श्री पांडेय पार्क से न्यायमंडल अररिया पहुंचे. जिला न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने बुके देकर इंस्पेक्टिंग जज को सम्मानित किया. न्यायमंडल अररिया का निरीक्षण के क्रम में न्यायमंडल के डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उसके बाद न्यायमंडल परिसर में बने न्यायवाटिका का निरीक्षण कर पौधरोपण किया. इंस्पेक्टिंग जज न्यायमंडल परिसर में बने ई सेवा केंद्र का फीता काट कर विधिवत रूप से उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद इंस्पेक्टिंग जज की मौजूदगी में पीएलवी अधिवक्ता मित्र से अधिवक्ताओं ने उक्त ई सेवा केंद्र पर केश के स्टेटशन की जानकारी ली. इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि उक्त ई सेवा केंद्र में क्या-क्या सुविधा उपलब्ध है. बताया गया कि उक्त ई सेवा केंद्र पर मामले की स्थिति व सुनवाई की अगली तिथि व अन्य विवरण, ऑनलाइन कोर्ट फी पेमेंट के विधिक संबंधी जानकारी, सर्टिफाइड कॉपी निकालने की विधि संबंधित जानकारी, आदेश व निर्णय की जानकारी, वीडियो कांफ्रेंसिंग की विधि संबंधी जानकारी सहित अन्य जानकारी सहित अन्य सुविधा मिलेगी. ———– न्यायमूर्ति ने मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना -49-प्रतिनिधि, अररिया पटना हाई कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय शनिवार की शाम विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे. इस दौरान मां खड्गेश्वरी महाकाली का पूजा-अर्चना की. न्यायमूर्ति के सुरक्षा में एएसपी राम पुकार सिंह समेत दर्जनों पुलिस पदाधिकारीगण मौजूद थे. जहां नानू बाबा ने जस्टिस व न्यायालय के दर्जनों जजों को चुनरी व माला पहनाकर आशीर्वाद दिया. न्यायमूर्ति ने मां खड्गेश्वरी के साथ-साथ बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की. वहीं न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय ने मां काली की पूजा-अर्चना के बाद बाबा खड्गेश्वनाथ महादेव का जलाभिषेक किया. मौके पर जिला जज गुंजन पांडेय, फैमिली जिला जज अविनाश कुमार, एडीजे मनोज कुमार तिवारी समेत दर्जनों जज मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंस्पेक्टिंग जज ने बायोडायवर्सिटी पार्क का लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चिकित्सा शिविर आयोजित

दिघलबैंक. बढ़ती गर्मी व तेज हवा के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में बदलते मौसम से बढ़ रही बीमारियों को देखते हुए एसएसबी 12वीं वाहिनी किशनगंज के कमांडेंट के निर्देश पर शनिवार को डी कंपनी सीमा चौकी बेरिया में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया.इस शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करायी और निशुल्क दवा प्राप्त की. शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित मेडिकल द्वितीय कमांडेंट डॉ दीपक कुमार प्रसाद उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चिकित्सा शिविर आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नूरी बेगम हत्याकांड का आरोपित भेजा गया जेल

किशनगंज. सदर प्रखंड की पिछला पंचायत के पतलवा गांव में नूरी बेगम हत्याकांड में आरोपित को शनिवार को जेल भेज दिया गया. मामले में शुक्रवार को मोहम्मदपुर गांव के युवक मोहम्मद बुद्धू ने थाने में आत्मसमर्पण किया था. आरोपित युवक मोहम्मद बुद्धू पिछला पंचायत के मोहम्मदपुर का रहने वाला है. उसने स्त्री की हत्या कर शव दफनाए जाने की बात कही थी. शुक्रवार को आरोपित युवक मोहम्मद बुद्धू अचानक सदर थाना पहुंच गया और पुलिस के समक्ष अपने को सरेंडर कर दिया था. यहां बता दें की 26 मार्च को मृतका नूरी बेगम का शव पिछला पंचायत के पतलवा गांव में मक्के के खेत से बरामद किया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नूरी बेगम हत्याकांड का आरोपित भेजा गया जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में चल रहा गोली से घायल पीयूष का इलाज, अबतक दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी

मुंगेर. मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग जेआरएस कॉलेज के समीप मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने नौलक्खा निवासी 17 वर्षीय पुत्र पीयूष यादव को गोली मार दी थी. जिसका इलाज पटना के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. लेकिन अब तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलक्खा निवासी पीयूष को गोली लगने के बाद इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके दाहिने तरफ पेट में गोली लगी थी और बायें तरफ से निकल गयी थी. चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले गये और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जहां पीयूष जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा है. इस मामले में अब तक प्राथमिकी तक दर्ज नहीं हो पायी है. क्योंकि अस्पताल में उसकी गंभीर स्थिति के कारण पुलिस उसका फर्द बयान नहीं ले सकी थी. जबकि परिजनों की ओर से भी कोई लिखित शिकायत कासिम बाजार थाने में नहीं दिया गया है. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कश्यप ने बताया कि पटना रेफर होने और आवेदन नहीं मिलने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है. वैसे पुलिस ने अपने स्तर से घटना की जांच शुरू कर दी है. गोली कांड में है कई पेंच, पुलिस कर रही आवेदन का इंतजार बताया जाता है कि सीएमआर गोदाम में मजदूर खटाने को लेकर पीयूष को उसके विरोधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया है. छह माह पूर्व तक पीयूष के पिता और चाचा गोदाम में मजदूर खटाते थे. पिछले छह माह से दो अन्य युवक जबरन मजदूर खटाने लगे थे. पीयूष भी गोदाम जाता आता था. शुक्रवार की सुबह पीयूष को अपराधियों ने धमकी दी थी कि गोदाम नहीं आये और शाम में पीयूष को गोली मार कर घायल कर दिया. पीयूष ने जिन तीन लोगों का नाम बताया है उसमें एक युवक पहले से उसका विरोधी है. क्योंकि कुछ माह पूर्व उसकी मां के मुंह में गोली मार कर घायल कर दिया गया था. पीयूष को गोली मारने को इस मामले से भी जोड़ कर देखा जा रहा है. इधर पुलिस आवेदन मिलने का इंतजार कर रही है. ताकि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पटना में चल रहा गोली से घायल पीयूष का इलाज, अबतक दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फतेहपुर के मां काली मंदिर में हुई चैती काली पूजा

फतेहपुर. फतेहपुर स्थित मां काली मंदिर में शनिवार को चैती काली पूजा धूमधाम से की गयी. पूजा को लेकर अहले सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली. काली पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला. विदित हो कि यहां प्रतिवर्ष चैत्र माह में मंडल समाज की ओर से चैती काली पूजा धूमधाम से की जाती है. फल-फूल, बताशा, फुलघरा और नैवेद्य के साथ भक्तिमय माहौल में मां काली की पूजा अर्चना होती है. मुख्य पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की. पूजा के क्रम में पारंपरिक ढोल और वाद्य यंत्र भी बजाए गए. वाद्य यंत्रों की ध्वनि से माहौल भक्तिमय हो गया. प्रथा के अनुसार बकरे की बलि भी दी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फतेहपुर के मां काली मंदिर में हुई चैती काली पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के चुनाव में कृष्ण मोहन प्रसाद पुनः महासचिव चुने गये

Jamshedpur news. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे की सत्र 2025 – 2027 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी कमेटी के गठन के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता के गार्डन रीच स्थित बीएनआर सभागार में द्विवार्षिक आमसभा सह चुनाव संपन्न हुआ. उक्त द्विवार्षिक आमसभा सह चुनाव में कृष्ण मोहन प्रसाद को पुनः आगामी दो वर्षों के लिए महासचिव चुना गया. यह चुनाव ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन हिंदुस्तानीय रेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, कार्यकारी महासचिव शशि शंकर कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ. चुनाव में ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल से बिहारी सिंह को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मुंद्रिका प्रसाद को वाइस प्रेसिडेंट और अर्जुन साहू को-ऑडिटर बनाया गया. उक्त चुनाव में उपस्थित ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्रीय कार्यकारिणी के चुने गये नये पदाधिकारियों को बधाई दी. चुनाव के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में चुने गये पदाधिकारियों ने शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एवं प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी से मिलकर संगठन के सभी लंबित मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के चुनाव में कृष्ण मोहन प्रसाद पुनः महासचिव चुने गये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डबल इंजन की सरकार लगातार अल्पसंख्यकों का कर रही अपमान : राजद

जमालपुर. अल्पसंख्यकों के विरुद्ध रूखा व्यवहार, मुंगेर विश्वविद्यालय की स्थापना और प्राइवेट स्कूल की मनमानी को लेकर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने शनिवार को दौलतपुर में बैठक की गयी. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह प्रमंडल प्रभारी राजेश रमन उर्फ राजू यादव ने की. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लगातार जदयू और भाजपा के मंत्री व विधायक अल्पसंख्यक समाज का अपमान कर रहे हैं. उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ईद के दिन निश्चित रूप से मस्जिद के बाहर लोग नमाज पढ़ेंगे और उसकी निगरानी राजद करेगा. उन्होंने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय को अबतक अपना भवन नहीं मिला है. इसके लिए कई जगह चयन किया, लेकिन जमीन नहीं मिली. हमारी मांग है कि विश्वविद्यालय जमालपुर नगर परिषद के अंतर्गत बनाया जाए, क्योंकि मुंगेर मुख्यालय से ही मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर है. साथ ही यहां आवगमन की सुविधा है. उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी नहीं रुकने का मुख्य कारण शिक्षा क्षेत्र में नियमन और निगरानी की कमी है. शिक्षा का व्यवसाय कारण बढ़ने से निजी स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ाते हैं और अनावश्यक शुल्क वसूलते हैं. मनमाने तरीके से पोषक और किताबें भी दो-तीन साल में ही बदल देते हैं. मंच संचालन जिला कोषाध्यक्ष नागेश्वर यादव ने किया. मौके पर रविंद्र कुमार रवि, कन्हैया यादव, आलोक कुमार, अशोक यादव, बरकत कुरेशी, राज गुप्ता, लालू प्रसाद यादव, सुरेश मंडल, राकेश चौधरी, विमल कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डबल इंजन की प्रशासन लगातार अल्पसंख्यकों का कर रही अपमान : राजद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का हुआ आयोजन

जमालपुर. पार्टी मुख्यालय लोक जनशक्ति पार्टी आर के आदेश के आलोक में शनिवार को जमालपुर प्रखंड के रामनगर पंचायत में स्त्री सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने की. मुख्य अतिथि जिला प्रभारी योगेंद्र प्रसाद थे. उन्होंने कहा कि आज स्त्री पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है. हर विभाग में स्त्री सम्मान के साथ गर्व से हर कार्य में शामिल है. इसका देन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशासन का है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्त्रीएं सबल और सक्षम बना रही है. मुख्यमंत्री ने भी स्त्रीओं के लिए अनेक प्रकार की महत्वपूर्ण योजनाएं चालू की है. पंचायती राज संस्थान में स्त्रीओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, मुख्यमंत्री स्त्री उद्यमी योजना, कन्या उत्थान योजना, बालिका पोशाक योजना, बालिका साइकिल योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, जीविका जननी बाल सुरक्षा योजना, बिहार राज्य स्त्री अधिकारिता नीति और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना स्त्रीओं को लगातार सशक्त बना रही है. संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष गायत्री देवी ने की. मौके पर देवव्रत कुमार, सुमित रंजन, महानंदा पासवान, मीना देवी, आरती देवी, संगीता देवी, मीरा देवी, सविता देवी, चिंता देवी, प्रियंका देवी, करीना कुमारी, राखी देवी, अंजनी देवी, गीत देवी, निशा देवी आदि मौजूद थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री सशक्तिकरण सम्मेलन का हुआ आयोजन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top