Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जहां ट्रेन को नहीं था ठहरना, वहां चेन पुलिंग कर उतरा युवक गिरफ्तार

किशनगंज . आरपीएफ जवानों ने शुक्रवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन की चेन पुलिंग के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है. आरोपी युवक एक एक्सप्रेस ट्रेन की चेन पुलिंग कर किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरा था. ट्रेन से उतरते ही आरपीएफ की नजर युवक पर पड़ गई. उक्त ट्रेन का ठहराव किशनगंज रेलवे स्टेशन में नहीं है. ट्रेन न रुकने पर युवक ने चेन पुलिंग कर दी थी. गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत आरपीएफ थाने में मामला दर्ज किए जाने की की प्रक्रिया जारी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जहां ट्रेन को नहीं था ठहरना, वहां चेन पुलिंग कर उतरा युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वास्थ्य मंत्री ने मृतक के परिवार को दी आर्थिक सहायता

जामताड़ा. दक्षिणबहाल पंचायत अंतर्गत पंचमौहली कटंकी निवासी लोदा मुर्मू के निधन की समाचार सुनते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शनिवार को उनके घर पहुंचे. शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. मंत्री ने परिवार वालों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में वे पूरी तरह उनके साथ हैं. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान की. भरोसा दिलाया कि आगे भी किसी प्रकार की जरूरत होने पर प्रशासन उनके साथ खड़ी रहेगी. मंत्री ने कहा इलाज के अभाव में किसी की मौत हो जाना अब बर्दाश्त नहीं करूंगा. प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि हर झारखंडवासी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले. सभी से अपील करता हूं कि यदि कोई भी व्यक्ति बीमार हो या किसी भी तरह की चिकित्सा संबंधी परेशानी में हो तो बेहिचक मुझसे सीधे संपर्क करें. पैसे की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा. हर जरूरतमंदों को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जायेगी. मंत्री ने स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया. अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में किसी को भी इलाज के अभाव में जीवन न गंवाना पड़े. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वास्थ्य मंत्री ने मृतक के परिवार को दी आर्थिक सहायता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

deoghar news : चार मई को पांच केंद्रों में 1500 अभ्यर्थी देंगे नीट की परीक्षा

प्रमुख संवाददाता, देवघर : जिले के पांच केंद्रों पर चार मई को 1500 अभ्यर्थी नीट की परीक्षा देंगे. नीट परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और सभी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन होगा. उक्त जानकारी डीसी विशाल सागर ने शनिवार को नीट प्रवेश परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में दी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें. साथ ही सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करवा लें और सेंटरों पर लगवायें. परीक्षा संचालन समिति का होगा गठन डीसी ने नीट-यूजी परीक्षा को लेकर केंद्र पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के सभी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिया. उन्होंने पदाधिकारियों को नामित कर समिति का गठन करने का भी निर्देश दिया है. डीसी ने प्रशन पत्र को परीक्षा केंद्र पहुंचाने व आंसर शीट को पुनः पहुंचाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही. बैठक में डीइओ, डीपीआरओ, डीएसइ, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, डीएसपी, संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. हाइलाइट्स देवघर जिले में डीसी ने की नीट परीक्षा 2025 को लेकर बैठक सुरक्षा की रहेगी कड़ी व्यवस्था, निर्देशा का कड़ाई से होगा अनुपालन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post deoghar news : चार मई को पांच केंद्रों में 1500 अभ्यर्थी देंगे नीट की परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NATIONAL CRICKET ACADEMY SAKET: चाईबासा के साकेत कुमार का चयन एनसीए में

जमशेदपुर. चाईबासा के युवा क्रिकेटर साकेत कुमार का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में हुआ है. नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सिलैंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 2024-25 विजय मर्चेंट ट्रॉफी सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए चुना है. 18 अप्रैल से 14 मई तक तमिलनाडु के सलेम में पूर्व हिंदुस्तानीय क्रिकेटरों की देखरेख में एनसीए में साकेत प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. वह 17 अप्रैल को तमिलनाडु रवाना होगें. विजय मर्चेंट ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी करनेवाले साकेत कुमार सिंह पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव सह नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह के पुत्र हैं. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये चाईबासा क्रिकेट क्लब की ओर से स्पोर्ट्सते हैं. वर्तमान में सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं में विज्ञान के छात्र हैं. सत्र 2024-25 में आंध्र प्रदेश के अलूर में स्पोर्ट्से गए विजय मर्चेट ट्रॉफी की 6 पारियों में साकेत ने 49.3 की औसत से 296 रन बनाए थे. इसमें कर्नाटक के खिलाफ 58, उत्तराखंड के विरुद्ध 79, विदर्भ के खिलाफ 81 तथा जम्मू कश्मीर के खिलाफ 43 रन शामिल हैं. साकते के अलावा झारखंड के तौहिद व अर्जुन प्रियदर्शी का चयन भी नेशनल क्रिकेट एकेडमी के लिए हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post NATIONAL CRICKET ACADEMY SAKET: चाईबासा के साकेत कुमार का चयन एनसीए में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

deoghar news : जमीनी स्तर पर काम करे बाल संरक्षण इकाई : डीसी

प्रमुख संवाददाता, देवघर : जिला बाल संरक्षण इकाई अपने कार्यों एवं दायित्वों का गंभीरता से अनुपालन करें. संबंधित अधिकारी व कर्मी जमीनी स्तर पर कार्य करें, ताकि जरूरतमंदों बच्चों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करायी जा सके. उक्त बातें डीसी विशाल सागर ने कही. डीसी शनिवार को समाहरणालय सभागार में मिशन वात्सल्य के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे. बैठक में डीसी ने मिशन वात्सल्य के तहत बालक व बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं से अवगत हुए. इस दौरान उन्होंने जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित चुल्हिया व चरकी पहाड़ी स्थित बालक व बालिका गृह में रह रहे बच्चों एवं बच्चियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. 210 बच्चों को दिया गया स्पॉन्सरशिप डीसी ने जानकारी दी कि मिशन वात्सल्य के तहत 210 बच्चों को अक्तूबर तक स्पॉन्सरशिप दिया गया है. वैसे 90 बच्चों का स्पॉन्सरशिप समाप्त हुआ है जो 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं. डीसी के निर्देश पर 32 बच्चों का स्पॉन्सरशिप पारित होकर चाइल्ड वेलफेयर में प्रक्रियाधीन है. डीसी ने कहा कि मिशन वात्सल्य समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह योजना अनाथ बच्चों, मानव तस्करी के शिकार बच्चों, बाल मजदूरी में संलग्न बच्चों और घुमंतू बच्चों को एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है. बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मीरा कुमारी, लॉ सह प्रोबेशन अफसर आशुतोष झा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे. हाइलाइट्स – मिशन वात्सल्य की बैठक में डीसी ने बाल संरक्षण इकाई की कार्यशैली पर जताया असंतोष -आपसी समन्वय से बच्चों की बेहतरी की दिशा में कार्य करें डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post deoghar news : जमीनी स्तर पर काम करे बाल संरक्षण इकाई : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रक के चक्के के नीचे आया चालक, मौत

बालूमाथ. सीसीएल की ओस से संचालित तेतरियांखाड़ कोल परियोजना परिसर में शनिवार को तड़के ट्रक की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. उसकी पहचान चतरा के जबड़ा निवासी सोमेश्वर उरांव (40) पिता-बुधन उरांव के रूप में की गयी. जानकारी के सोमेश्वर ट्रक (जेएच-19बी-3027) का चालक था. शनिवार की सुबह ट्रक के पीछे चक्का में लगे ओट को वह हटा रहा था. इसी क्रम में अचानक ट्रक पीछे लुढ़क गया और उसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास मौजूद चालकों ने उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. ट्रक मालिक शिवनारायण की पहल पर उसे तत्काल रिम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रक के चक्के के नीचे आया चालक, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनिका में कांग्रेस ने चलाया स्वच्छता अभियान

मनिका. प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व समाजसेवी सुरेंद्र पासवान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गयी. शांति समिति की बैठक में चैती छठ, ईद, सरहुल व रामनवमी पर्व को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था. इस दौरान समाजसेवी सह कांग्रेसी नेता श्री पासवान ने लोगों से अपने आसपास जागरूकता का परिचय देकर स्वच्छता पर ध्यान देने की बात कही. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जिला को कचरा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा, रजत कुमार, टुनमून, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, विकास कुमार, सत्येंद्र पासवान, मल्लू कुमार पासवान, शशि कुमार पासवान व सुजीत कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मनिका में कांग्रेस ने चलाया स्वच्छता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

त्रिकुट पहाड़ पर लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़-पौधे जले

प्रतिनिधि, मोहनपुर : मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में स्थित त्रिकुट पहाड़ में शनिवार की सुबह करीब छह बजे भीषण आग लग गयी. यह आग अबतक करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल चुकी है. 12 घंटे से अधिक समय से लगी आग से त्रिकुट पहाड़ पर स्थित प्राकृतिक जड़ी-बूटी समेत हजारों की संख्या में पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गये हैं. पहाड़ पर आग की लपटें 10 से 20 फीट तक अधिक ऊंची उठ रही है, जो पांच-छह किमी दूर से ही दिखायी दे रही है. त्रिकुट पहाड़ पर आग लगने की सूचना के बाद वन विभाग के फॉरेस्टर तपन कुमार मिश्रा दर्जनों वनकर्मी के साथ सुबह में त्रिकुट पहाड़ पर पहुंचे. इसके बाद से वनकर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि आग की चपेट से वन्य जीवों के आशियाने समेत वन्य प्राणी भी जल जा रहे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, त्रिकुट पहाड़ पर स्थित पेड़-पौधे को काटने के लिए तस्कर गर्मियों में जंगल में आग लगा देते हैं और लकड़ी की तस्करी करते हैं. वहीं महुआ चुनने के लिए अक्सर लोग पेड़ के नीचे आग लगा देते हैं. बताया जाता है कि आग सुबह छह बजे मोहनपुर हाट के नजदीक और त्रिकुट पहाड़ के पश्चिम हिस्से में लगी, जो धीरे-धीरे करीब दो किलोमीटर तक ऊपर में फैल चुकी है. सूखी पत्तियों के कारण आग तेजी से फैली. आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है. वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि असामाजिक तत्वों के द्वारा त्रिकुट पहाड़ में आग लगा दी जाती है, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलती है. वन विभाग की टीम रास्ता काटकर आग को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है. हाइलाइट्स – शनिवार सुबह करीब छह बजे लगी आग, तेज हवा के कारण फैलती चली गयी – करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल चुकी है आग – आग बुझाने में जुटी है वन विभाग की टीम डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post त्रिकुट पहाड़ पर लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़-पौधे जले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रशिक्षण के बाद 250 किसानों को डीएओ ने दिया प्रमाणपत्र

प्रतिनिधि, कटिहार जिले के पांच प्रखंड कटिहार, मनिहारी, कोढा, प्राणपुर एवं डंडखोरा के प्रखंड कृषि सभागार में चल रहे तिलहन फसल के साथ मधुमक्खी पालन विषय पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रथम सत्र में सहायक निदेशक उद्यान मधु प्रिया के द्वारा विस्तार पूर्वक मधुमक्खी पालन और मधुमक्खियों के स्वस्थ विकास तथा इसके लिए आवश्यक उपयुक्त जलवायु पर प्रकाश डाला गया. दूसरे सत्र में उप परियोजना निदेशक आत्मा शशिकांत झा द्वारा शहद, प्रसंस्करण एवं उपज के साथ विपणन की जानकारी उपलब्ध कराई गयी. जबकि तीसरे सत्र में सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण निशांत कुमार के द्वारा मधुमक्खी पालन में उपयोगी यंत्रों की व्याख्या के साथ यंत्रों के प्रदर्शन एवं उसके कार्य के बारे में विस्तृत वर्णन किया गया. चौथे सत्र में जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के द्वारा मधुमक्खी के छत्ते का निरीक्षण, रखरखाव की प्रक्रिया, मधुमक्खी पालन में रसायन एवं कीटनाशी व धूम्रपान के कारण होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर जानकारी उपलब्ध कराया गया. प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिला कृषि पदाधिकारी ने 250 प्रशिक्षु किसानों को प्रमाण पत्र देकर सभी किसानों का हौसला अफजाई की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रशिक्षण के बाद 250 किसानों को डीएओ ने दिया प्रमाणपत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में परीक्षाफल का प्रकाशन

लातेहार. शहर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय करकट में शैक्षिक मूल्यांकन-2025 का एक से सात तक के वर्ग का परीक्षाफल का प्रकाशन प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उर्मिला देवी ने जारी किया. विद्यालय के सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया. परीक्षाफल के प्रकाशन क बाद सभी बच्चों में उत्साह देखा गया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक रईस अंसारी, सुचिता मिंज, जितेंद्र कुमार, अतुल कुमार, ज्ञानप्रभा मिंज, मीना देवी, पवन कुमार सिंह, फिरोज आलम, तबस्सुम खातून, सइदा बीबी, नूरजहां, रूही परवीन, किरण देवी समेत इंद्रदेव सिंह, संग्राम सिंह, विजय प्रसाद व अवधेश प्रसाद समेत कई अभिभावक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उत्क्रमित उच्च विद्यालय में परीक्षाफल का प्रकाशन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top