Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब कचरा चुनने वालों का भी बनेगा आयुष्मान कार्ड, 27 मार्च तक डेडलाइन

::: नमस्ते योजना के तहत सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कर्मियों को भी मिलेगा लाभ ::: आधार कार्ड या नमस्ते आईडी से बनेगा आयुष्मान कार्ड वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर केंद्र प्रशासन की महत्वाकांक्षी नमस्ते योजना के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. अब सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई में लगे कर्मियों (एसएसडब्ल्यू) और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लगे कचरा बीनने वालों को भी आयुष्मान कार्ड मिलेगा. यह कार्ड आधार कार्ड या नमस्ते आईडी के आधार पर बनाया जायेगा. प्रशासन ने इसके लिए 27 मार्च तक की डेडलाइन तय की है. हालांकि, आदेश के बावजूद कई नगर निकाय इस योजना में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और लाभार्थियों को चिह्नित कर आयुष्मान कार्ड बनवाने में धीमी गति से काम कर रहे हैं. विभाग ने इस मामले में सख्त निर्देश दिए हैं और योजना को जल्द से जल्द लागू करने को कहा है. इस फैसले से समाज के उस वर्ग को भी स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा, जो अब तक इससे वंचित था. आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के तहत, कार्ड धारकों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. यह कदम कचरा बीनने वालों और सफाई कर्मियों के लिए बड़ी राहत है, जो अक्सर खतरनाक परिस्थितियों में काम करते हैं और जिनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है. प्रशासन का यह निर्णय समाज के कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे न केवल इन लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होगी. प्रशासन ने सभी नगर निकायों को इस योजना को गंभीरता से लेने और लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए कहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अब कचरा चुनने वालों का भी बनेगा आयुष्मान कार्ड, 27 मार्च तक डेडलाइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंजाब में तैयार की मोतीपुर में हत्या की प्लानिंग, बंगाल के शूटर को किया था हायर

:मोतीपुर पुलिस के हत्थे चढ़े छह अपराधियों ने पूछताछ में किया खुलासा : 35 लाख रुपये लेकर जमीन नहीं लिखने पर टारगेट पर था एक परिवार : मीनापुर के अली न्योरा से स्कॉर्पियो भाड़ा पर लेकर जा रहे थे सालिमपुर संवाददाता, मुजफ्फरपुर मोतीपुर थाना क्षेत्र के भड़कुड़वां पुल के पास से गिरफ्तार स्कॉर्पियो सवार छह अपराधी सालिमपुर गांव में बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग में थे. जमीन के नाम पर 35 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री नहीं करने वाला एक किसान का परिवार इन अपराधियों के टारगेट पर था. अगर पुलिस इन अपराधियों को नहीं गिरफ्तार करती तो ये अपराधी गृहस्वामी हत्या करने के साथ- साथ किसान के घर में डकैती की भी वारदात को अंजाम दे सकते थे. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कांटी थाना के कोठिया के अजीत कुमार, अभिषेक कुमार, पप्पू कुमार, कांटी के ही नेता चौक बिशनपुर सुमेर के रितिक रंजन उर्फ रितिक मिश्रा उर्फ किट्टू और मीनापुर के अली न्योरा के स्वर्ण राज और पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिला के बक्सरीघाट थाना के जलधौवा रामपुर निवासी लक्ष्मण विश्वास के रूप में किया गया है. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने पकड़े गए सभी अपराधियों से लंबी पूछताछ की है. इनके पास से पिस्टल, देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस बरामदगी को लेकर सभी अपराधियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व आपराधिक साजिश रचने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया है कि मोतीपुर थानेदार राजन पांडेय को गुप्त सूचना मिली कि भड़कुड़वा पुल होकर एक स्कॉर्पियो सवार छह अपराधी गुजरने वाले हैं. सूचना के आलोक में पुलिस टीम ने पुल के पास नाकाबंदी की. इस बीच स्कॉर्पियो पहुंच गयी. पुलिस को देखकर सभी अपराधी गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश करने लगे. जिनको पुलिस जवानों ने घेराबंदी करके दबोच लिया. पूछताछ के दौरान गिरोह के सरगना अजीत कुमार व रितिक रंजन ने बताया कि वह बीते दिनों कांटी में बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस की दबिश के बाद दोनों अपराधी भागकर पंजाब चले गए. वहां उनकी मुलाकात बंगाल के अपराधी लक्ष्मण विश्वास से हुई . इस बीच अजीत को मोतीपुर के सालिमपुर में एक आपराधिक वारदात को अंजाम देने की सुपारी मिली. पंजाब में ही अजीत, रितिक व लक्ष्मण विश्वास ने मिलकर घटना को अंजाम देने की प्लानिंग तैयार की. पंजाब से आकर लोकल अपराधियों को जोड़ा. फिर, मीनापुर के अली न्योरा से किराये पर स्कॉर्पियो लेकर घटना को अंजाम देने जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पंजाब में तैयार की मोतीपुर में हत्या की प्लानिंग, बंगाल के शूटर को किया था हायर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar : BJP सांसद ने बताया क्यों पीछे रह गया बिहार, पिछड़ेपन के लिए इस सीएम को ठहराया जिम्मेदार

Bihar : बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और फिलहाल बेतिया से सांसद संजय जायसवाल ने एक बार फिर से आरजेडी और लालू यादव पर हमला बोला है. शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने  बिहार के विकसीत न होने की वजह लालू यादव की प्रशासन को बताया. उन्होंने कहा कि बिहार में 1990 से 2005 तक एक ऐसा शासन आया, जिसने बिहार को 1947 की स्थिति में पहुंचाने का काम किया. बिहार केवल हत्या और अपहरण के लिए ही जाना जाता था. लालू यादव के राज ने किया बिहार का विनाश : BJP सांसद  लालू यादव पर निशाना साधते हुए जायसवाल ने कहा, “बिहार के साथ सबसे बड़ी ट्रेजेडी यह रही कि 1990 से 2005 तक एक ऐसा शासन आया, जिसने बिहार को 1947 की स्थिति में पहुंचा दिया. बिहार केवल हत्या और अपहरण के लिए ही जाना जाता था. लेकिन अब नीतीश कुमार के समय में बिहार पुनः वापस तरक्की के रास्ते पर है और जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग मिल रहा है, मुझे उम्मीद है कि बिहार जल्द ही नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा.” बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें ‘कोई सबसे अयोग्य है, तो वह तेजस्वी यादव’ : संजय जायसवाल इस दौरा संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “अगर इस नेतृत्व में कोई सबसे अयोग्य है, तो वह तेजस्वी यादव हैं, जिनके पिता और माता दोनों मुख्यमंत्री थे और उनके पिता पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी थे. वह लड़का अगर 10वीं भी पास नहीं कर पाया है तो उससे अधिक अयोग्य कौन होगा.” इसे भी पढ़ें : जंगलराज को बचाने के लिए लालू यादव ने मुस्लिम नेता को बनावाया था गृह मंत्री, नीतीश के मंत्री ने खोला राज The post Bihar : BJP सांसद ने बताया क्यों पीछे रह गया बिहार, पिछड़ेपन के लिए इस सीएम को ठहराया जिम्मेदार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL से पहले 357 ऑनलाइन गेमिंग साइट्स पर चली चाबुक, 2400 बैंक और UPI अकाउंट सील

Table of Contents 700 से ज्यादा विदेशी गेमिंग कंपनियां जांच के घेरे में डीजीजीआई की कार्रवाई में 126 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों को भी चेतावनी हाईलाइट्स- IPL 2025 की शुरुआत से पहले वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाले जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (DGGI) ने विदेशी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. अब तक 357 अवैध ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया गया है, और 2400 बैंक खातों को जब्त किया गया है. इन कंपनियों पर जीएसटी चोरी और गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है. 700 से ज्यादा विदेशी गेमिंग कंपनियां जांच के घेरे में लगभग 700 विदेशी ई-गेमिंग कंपनियों की गतिविधियों की जांच चल रही है, क्योंकि उन्होंने हिंदुस्तान में पंजीकरण नहीं कराया और जीएसटी करों की चोरी कर रही हैं. इन कंपनियों ने फर्जी बैंक खातों और जाली दस्तावेजों के जरिये लाखों रुपये का लेन-देन किया. यह भी पढ़ें: IPL 2025 ओपनिंग मैच: KKR Vs RCB – जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग डीजीजीआई की कार्रवाई में 126 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक अवैध गेमिंग प्लैटफॉर्म्स पर शिकंजा कसते हुए, डीजीजीआई ने 126 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक लगा दी है. इसके अलावा, जिन बैंक खातों को जब्त किया गया है, वे सभी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए थे. बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों को भी चेतावनी वित्त मंत्रालय ने जनता को विदेशी गेमिंग प्लैटफॉर्म्स से दूर रहने की सलाह दी है. साथ ही, बॉलीवुड सितारों, क्रिकेट खिलाड़ियों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को भी आगाह किया गया है कि वे इन अवैध प्लैटफॉर्म्स का प्रचार न करें, क्योंकि इससे कानूनी कार्रवाई हो सकती है. हाईलाइट्स- IPL 2025 की शुरुआत से पहले हिंदुस्तान प्रशासन का बड़ा एक्शन 357 अवैध ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट्स को किया गया ब्लॉक 700 से ज्यादा विदेशी गेमिंग कंपनियां जांच के दायरे में 2,400 बैंक खातों को किया गया सील 126 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों को सतर्क रहने की सलाह यह भी पढ़ें: Punjab State Holi Bumper Lottery Result Today 2025: किसका लगेगा 2.5 करोड़ का जैकपॉट? आज होगा पंजाब स्टेट होली बंपर लॉटरी रिजल्ट का ऐलान, जानें पूरी डीटेल The post IPL से पहले 357 ऑनलाइन गेमिंग साइट्स पर चली चाबुक, 2400 बैंक और UPI अकाउंट सील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna Crime: पटना में बस इतनी सी बात पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली, अब पुलिस करेगी इलाज

Patna Crime: पटना के फुलवारी शरीफ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के एम्स के पास एक दावा दुकान पर इस बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी. गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची थी. इसी दौरान दोनों में शादी की बात को लेकर बहस हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि गोली चल गई. कैसे शुरू हुआ मामला पटना एम्स के गेट के पास अपर्णा के बॉयफ्रेंड नकुल शर्मा का मेडिकल शॉप है. शाम में अपर्णा नकुल की दुकान पर पहुंची. नकुल शर्मा और अपर्णा के बीच कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. हाल के दिनों में दोनों के बीच किसी कारण विवाद बढ़ गया था. प्रेमी-प्रेमिका में दूरी बढ़ने लगी थी. इसके बाद नकुल ने उसका नंबर ब्लाक कर दिया था. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें अपर्णा की मां ने क्या बताया अपर्णा की मां सरस्वती देवी ने बताया कि नकुल उनके बेटे का दोस्त था और अक्सर उनके घर आता-जाता था. इसी दौरान अपर्णा से उसकी दोस्ती हो गई. फिर बाद में दोनों में प्यार हो गया. नकुल शर्मा अपर्णा से शादी करने की बात करता था. सबकुछ ठीक चल रहा था, तभी अचानक उसने अपर्णा का नंबर ब्लॉक कर दिया. इसी बात को लेकर अपर्णा काफी परेशान और नाराज हो गई. इसके बाद जब अपर्णा नकुल के मेडिकल स्टोर पर पहुंची, तो नकुल ने पिस्टल निकालकर उस पर गोली चला दी. गोली चलने की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें नकुल शर्मा की पहचान हो गई है. SDPO सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी नकुल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें: शिक्षा विभाग का DEO पर बड़ा एक्शन, लापरवाही बरतना पड़ गया महंगा, बिना आदेश कर दिया था ये काम The post Patna Crime: पटना में बस इतनी सी बात पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली, अब पुलिस करेगी इलाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप की बल्ले-बल्ले, गोल्ड कार्ड बेचकर सबसे अमीर देश बन जाएगा अमेरिका! जानें कैसे

Gold Card Visa For US Citizenship: अमेरिका में हाल ही में गोल्ड कार्ड को लेकर चर्चा खूब हो रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईसकों बहुत जल्द लगे करने वाले हैं. ‘गोल्ड कार्ड’ को पाने के लिए आपको 5 मिलियन डॉलर करीब करीब 43 करोड़ रुपए देने होंगे. इसी बीच अब ट्रंप के बड़े अधिकारी ने दावा किया है कि इस योजना का जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के जानकारी के अनुसार अब तक 1 हजार लोगों को कार्ड मिल चुका है. 37 मिलियन के करीब हैं इसके खरीददार एक पॉडकास्ट में बोलते हुए अमेरिका के वाणिज्य सचिव ने बताया कि दुनियाभर के 37 मिलियन लोग ऐसे हैं जो गोल्ड कार्ड खरीदना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि ट्रंप का मानना है 1 मिलियन गोल्ड कार्ड बेचकर वो 5 ट्रिलियन डॉलर बना सकते हैं. अमेरिका को मिलेगा भारी भरकम आर्थिक सहयोग अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई ‘गोल्ड कार्ड’ योजना पेश की है, जिसे मौजूदा EB-5 इन्वेस्टर वीजा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है. इस योजना के तहत, बड़े निवेशकों को अमेरिका में स्थायी निवास (प्रेसिडेंसी) पाने का अवसर मिलेगा. प्रसिद्ध निवेशक रॉबर्ट लुटनिक के अनुसार गोल्ड कार्ड योजना ट्रंप के दिमाग की उपज है, जिसे उन्होंने निवेशक जॉन पॉलसन** के साथ बैठक के दौरान साझा किया था. ट्रंप ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह अमेरिका की वित्तीय स्थिति को मजबूती देने वाला कदम साबित होगा. उनका मानना है कि यह योजना धनी निवेशकों को आकर्षित करेगी. क्या गोल्ड कार्ड योजना सफल होगी? विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह योजना प्रभावी रूप से लागू होती है, तो इससे अमेरिका को विदेशी निवेश बढ़ाने में मदद मिल सकती है. हालांकि, इस पर नेतृत्वक और कानूनी चुनौतियां भी आ सकती हैं. यह भी पढ़ें.. Meerut Murder: कर्ण पिशाचनी तंत्र से हुई सौरभ की हत्या? पुलिस के इस खुलासे ने सबको कर दिया हैरान The post ट्रंप की बल्ले-बल्ले, गोल्ड कार्ड बेचकर सबसे अमीर देश बन जाएगा अमेरिका! जानें कैसे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF के दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर

IED Blast In Jharkhand: चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)-झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंगपोंगा इलाके (सारंडा जंगल) में आईईडी विस्फोट हुआ है. इसमें सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं. घायलों में एक सब इंस्पेक्टर और एक अन्य जवान शामिल हैं. इनमें एक की हालत गंभीर है. बेहतर इलाज के लिए घायलों को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है. सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ आईईडी विस्फोट सारंडा जंगल में शनिवार को सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान दोपहर करीब ढाई से 02.45 बजे आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई. आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ 193 BN के एसआई सुनील कुमार मंडल एवं पार्थ प्रतिम डे जख्मी हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया. जंगल में पहले से नक्सलियों ने लगा रखा था आईईडी नक्सलियों द्वारा सारंडा जंगल में पहले से IED लगाया गया था. छोटानागरा थाना क्षेत्र के मरांगपोंगा के पास पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बम की चपेट में सीआरपीएफ के जवान आ गए. ये पहली दफा नहीं है, इससे पहले भी कई बार आईईडी विस्फोट हुआ है. इसमें पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम लोगों को नुकसान पहुंचा है. सुरक्षा बलों द्वारा कई बार नक्सलियों की साजिश नाकाम की गयी है. पिछले दिनों सुरक्षा बलों ने 20 किलो का आईईडी बम बरामद किया गया था और सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ते की मदद से वहीं निष्क्रिय कर दिया था. इसके साथ ही पत्थर से बने पांच मोर्चे सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिए थे. ये भी पढ़ें: झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक घायल ये भी पढ़ें: Video: रांची में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत The post झारखंड: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF के दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीते साल दर साल लेकिन पूर्णिया में नहीं खुल सका खादी मॉल, तीन साल में  सिर्फ ढांचा हो सका तैयार

पूर्णिया, सत्येंद्र सिन्हा गोपी : शहर में खादी मॉल निर्माण की रफ्तार कछुआ चाल से भी धीमी हो गयी है. तीन साल पहले ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर खादी मॉल के सपने को साकार किया जाना था, पर विडंबना है कि यहां का निर्माण कार्य पूर्ण रूप से बंद पड़ा है. निर्माण कार्य को लेकर एक ओर खड़े ढांचे को बाहर बांस से चारों तरफ घेर दिया गया है, लेकिन कार्य कुछ भी नहीं किया जा रहा है. वैसे, अंदर के कुछ हिस्सों में लकड़ियों से इंटीरियर का कार्य दिख रहा है, पर अभी वह भी बंद है. कुल मिलाकर सभी तरफ आधा-अधूरा काम ही हो सका है. वैसे, निर्माण कार्य की लेटलतीफी के बाद भी इसके जनवरी 2024 में तैयार हो जाने की उम्मीद की जा रही थी. 2022 में ही इसका निर्माण पूरा किया जाना था राज्य प्रशासन की पहल पर पटना के तर्ज पर पूर्णिया में भी खादी मॉल की नींव डाली गयी. यह मॉल शहर के गांगुली पाड़ा स्थित बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के बेहद पुराने और खंडहरनुमा कार्यालय भवन को तोड़कर बनाया जा रहा है. इसके पीछे सोच यह रही कि मॉल खुलने से न सिर्फ खादी व ग्रामोद्योग से जुड़े लोगों को फायदा होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि आएगी और रोजगार का भी सृजन होगा. हालांकि 2022 में ही इसका निर्माण पूरा किया जाना था. शहरवासियों को यह उम्मीद थी कि अब जल्द ही वे अपने शहर में ही पसंदीदा खादी के कपड़े खरीद पाएंगे, पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी. इन्फ्राटेक ने किया है इमेजिनेशन वर्ष 2019 के लगभग आखिरी महीने में पटना के तर्ज पर पूर्णिया में खादी मॉल के निर्माण का प्रस्ताव राज्य प्रशासन को भेजा गया था. इसका डीपीआर विभागीय स्तर पर इमेजिनेशन इन्फ्राटेक प्रालि ने बनाया है. मालूम हो कि जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय के पास 25 डिसमिल जमीन उपलब्ध है, जहां पूर्व से जर्जर भवन को तोड़कर खादी मॉल का निर्माण कराया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य में लगी कंपनी मुजफ्फरपुर और पूर्णिया दोनों ही जगहों पर एक साथ निर्माण कार्य कर रही थी, लेकिन हाल यह है कि पूर्णिया का यह खादी मॉल अपनी पूर्णता की राह देख रहा है. तीन तलों पर मॉल का अलग-अलग दिखेगा स्वरूप यहां उपलब्ध जमीन का कुल क्षेत्रफल 8,974 वर्ग फीट है. ग्राउंड समेत तीन तलों में बननेवाले खादी मॉल का कुल बिल्टअप एरिया 16,800 वर्ग फीट तय किया गया. योजना के मुताबिक मॉल के प्रथम तल का क्षेत्रफल 3,777 वर्ग फीट होगा, जिसमें साड़ी सेक्शन, रेडीमेड गार्मेंट्स, क्लोथ रीम सेक्शन और कैश काउंटर बनेगा. मॉल के दूसरे तल पर मीटिंग रूम, गोदाम और तीसरे तल पर तीन मल्टीपर्पस हॉल का निर्माण होगा. इतना ही नहीं मॉल की चहारदीवारी के लिए 60 लाख का बजट भी बनाया गया. उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा भी ले चुके हैं जायजा बीते वर्ष सितंबर माह में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा जिले में उद्योग को लेकर कई स्थानों का विजिट कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने बियाडा स्थित विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों के अतिरिक्त निर्माणाधीन इस खादी मॉल का भी मुआयना किया था. खास तौर पर उन्होंने मॉल परिसर में वाहनों के पार्किंग को लेकर भी कुछ निर्देश के अलावा इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था. खादी मॉल को लेकर संपूर्ण जिलेवासियों को उत्साह के साथ-साथ उम्मीद भी थी कि मॉल खुलने से न केवल खादी के विभिन्न उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रेशमी एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का भी लाभ मिलेगा. इसके निर्माण से खादी के विभिन्न उत्पाद के साथ-साथ जिले में उत्पादित अन्य सामग्री की बिक्री एवं प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी. लोगों को इस बात का भी भरोसा है कि खादी मॉल खुलने से सीमांचल और इसके आसपास के अन्य जिलों में हाथों के हुनर को नया बाजार भी मिलेगा. पर, इसके रुक-रुक कर चलनेवाले निर्माण की गति को देखकर लोगों का उत्साह ठंडा पड़ता जा रहा है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें शर्तों के लिए निर्माता कंपनी जवाबदेह जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने इस संबंध में पूर्व में ही बताया था कि खादी मॉल के निर्माण संबंधी सभी कार्य मुख्यालय स्तर से हो रहे हैं. उनका दायित्व चल रहे निर्माण कार्य का सिर्फ जायजा लेना है. निर्माण कार्य से लेकर निर्माण अवधि एवं अनुबंध शर्तों के लिए निर्माता कंपनी ही जवाबदेह है. इसे भी पढ़ें : 113 साल पहले अंग्रेजों ने बिहार को बंगाल से किया था अलग, शस्त्र और शास्त्र दोनों का जन्मदाता रहा राज्य  The post बीते साल दर साल लेकिन पूर्णिया में नहीं खुल सका खादी मॉल, तीन साल में  सिर्फ ढांचा हो सका तैयार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board Scholarship 2025: 12वीं पास के बाद कैसे मिलेगी स्काॅलरशिप, कौन ले सकता है लाभ?

Bihar Board Scholarship 2025 in Hindi: बिहार प्रशासन उन मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए कई छात्रवृत्ति योजनाएं प्रदान करती है जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की है. योजनाएं विशेष रूप से उन छात्रों के लिए हैं जो हायर एजुकेशन के लिए जाते हैं लेकिन आर्थिक कठिनाइयों की वजह से पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ होते हैं. इसलिए यहां आप 12वीं पास के बाद स्काॅलरशिप (Bihar Board Scholarship 2025) की जानकारी और अप्लाई करने के बारे में विस्तार से जानेंगे. सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम (​Central Sector Scheme Scholarship) सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम (​Central Sector Scheme Scholarship) के तहत उन छात्रों को स्काॅलरशिप दी जाती है जो इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं. केंद्र प्रशासन की एक विशेष योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. इस योजना के तहत छात्रों को ग्रेजुएशन लेवल पर हर वर्ष ₹12,000 मिलते हैं जबकि पोस्टग्रेजुएशन लेवल पर यह राशि बढ़कर ₹20,000 प्रति वर्ष हो जाती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए. यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन क्यों है जरूरी, जानें इसमें क्या-क्या होता है? बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना (​Bihar Post Matric Scholarship Scheme) Bihar Board Scholarship 2025 में बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना भी शामिल है. यह योजना विशेष रूप से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के छात्रों के लिए लागू की गई है. इस योजना के तहत छात्रों को उनकी उच्च शिक्षा की लागत को पूरा करने के लिए 2,000 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. यह योजना उन छात्रों के लिए है जो इंटरमीडिएट के बाद स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल या किसी अन्य व्यावसायिक कोर्स में दाखिला लेते हैं. मुख्यमंत्री मेधावृति योजना (Mukhyamantri Medhavriti Yojana) मुख्यमंत्री मेधावृति योजना (Mukhyamantri Medhavriti Yojana) विशेष रूप से अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की छात्राओं के लिए शुरू की गई है. इसका उद्देश्य इन छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है. योजना के तहत जो छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास होती हैं तो उन्हें 15,000 रुपये की राशि दी जाती है जबकि सेकेंड डिवीजन से पास होने वाली छात्राओं को 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य SC/ST समुदाय की छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है. यह भी पढ़ें- Bihar Board Result 2025: टॉपर्स वेरिफिकेशन पूरा- 27 मार्च को आ सकता है 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक Bihar Board Scholarship 2025 के लिए आवेदन कैसे करें? Bihar Board Scholarship 2025 के लिए आवेदन के बारे में यहां बताया जा रहा है- प्रक्रिया जानकारी आधार कार्ड के साथ रजिस्ट्रेशन  छात्रों को आधार के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होता है, जिससे उनकी पहचान की जानकारी होती है. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन  योग्य छात्र ऑनलाइन माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं. इंस्टिट्यूट वेरिफिकेशन शैक्षिक संस्थान द्वारा छात्रों के द्वारा प्रस्तुत आवेदन की जांच की जाती है. डिस्ट्रिक कमिटी वेरिफिकेशन जिला समिति द्वारा आवेदन की समीक्षा और स्वीकृति की जाती है. आधार आधारित निधि वितरण (Aadhaar-Based Fund Disbursement) स्वीकृति के बाद धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में. The post Bihar Board Scholarship 2025: 12वीं पास के बाद कैसे मिलेगी स्काॅलरशिप, कौन ले सकता है लाभ? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: आरजेडी के साथ गठबंधन पर कांग्रेस ने साफ किया अपना स्टैंड, सीट बंटवारे पर दिया यह जवाब

Bihar Politics बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आज राजेश राम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. राजेश राम ने यहां पर पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी का जहां लाइन स्पष्ट कर दिया वहां यह भी साफ कर दिया कि कांग्रेस बिहार गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी या फिर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि पार्टी का जहां जनाधार है हम वहां सबसे पहले जायेंगे और उनका समर्थन प्राप्त करेंगे. इससे पहले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विधायक राजेश कुमार के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचने पर पार्टी के सीनियर नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. आश्रम की सीढ़ियों पर शीश नवाकर किया प्रणाम राजेश कुमार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे थे. विधायक राजेश कुमार सबसे पहले आश्रम पहुंचने पर आश्रम की सीढ़ियों पर शीश नवाकर प्रणाम किया फिर प्रवेश किए. इसके बाद वे आश्रम में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. Bihar politics: आरजेडी के साथ गठबंधन पर कांग्रेस ने साफ किया अपना स्टैंड, सीट बंटवारे पर दिया यह जवाब 2 इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व बिहार में संविधान की रक्षा और पार्टी की मजबूती के लिए मुझे चुना है, जिसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूं. पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सांगठनिक मजबूती के लिए मजबूती से कार्य करूंगा. उन्होंने साफ कहा कि मैं सभी को साथ रखकर काम करने में विश्वास रखता हूं. इसी कड़ी में पटना आने पर मैंने सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके घर जाकर आशीर्वाद लिया है. कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव आरजेडी के साथ गठबंधन के सवाल पर राजेश राम ने साफ कर दिया कि अभी इस पर बात करने का सही समय नहीं है. इसपर पार्टी के आला कमान सही समय पर फैसला लेगी. इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, चुनाव के समय ही इसपर भी फैसला लिया जाएगा. अखिलेश सिंह के साथ रिश्तों पर भी बोले प्रदेश अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ रिश्ते से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उनसे किसी प्रकार का मेरा मनमुटाव नहीं है. हाल ही में अखिलेश सिंह के शायरीवाले पोस्ट पर उन्होंने कहा कि इसका दायरा बड़ा है. इसलिए इसे दूसरे अर्थ में नहीं समझना चाहिए. दलित समाज को कांग्रेस की तरफ करने और सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर राजेश राम ने साफ कर दिया कि यदि विकल्प के रूप में उन्हें चुनना होगा तो वह कांग्रेस को ही चुनेंगे. इस दौरान पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व मंत्री वीणा शाही, वरिष्ठ नेता मोती लाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, विधायक प्रतिमा कुमारी दास, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अजय चौधरी, प्रमोद कुमार सिंह, आनंद माधव, डॉ स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, मुन्ना शाही ये भी पढ़ें.. Indian Railways: रेलवे में कौन सा सबसे बड़ा पद होता है? क्‍या आपको पता है ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस ने राजेश कुमार को क्यों सौंपी बिहार की कमान? ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Election 2025: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए, राजेश कुमार को मिली बड़ी जिम्मेवारी ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Election 2025: पटना की सड़कों पर कन्हैया कुमार के लगे पोस्टर, कांग्रेस में बढ़ी हलचल The post Bihar Politics: आरजेडी के साथ गठबंधन पर कांग्रेस ने साफ किया अपना स्टैंड, सीट बंटवारे पर दिया यह जवाब appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top