Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2025 KKR vs RCB Live Streaming: कब और कहां फ्री में देखें विराट कोहली का एक्शन

IPL 2025 KKR vs RCB Live Streaming: डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शनिवार 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2025 के ओपनर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैदान में उतरेगा तो उसे जीत की उम्मीद होगी. दोनों टीमों के पास एक नया कप्तान है. आरसीबी जहां रजत पाटीदार की अगुवाई में स्पोर्ट्सेगा, वहीं केकेआर को अनुभवी अजिंक्य रहाणे के रूप में एक नया कप्तान मिला है. विराट कोहली को एक बार फिर एक्शन में देखना मजेदार होगा. आखिरकार वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी जो हैं. केकेआर को अपने होम ग्राउंड का एडवांटेज मिलेगा, जहां उसके हजारों फैंस उनका हौसला बढ़ाएंगे. दोनों टीमों की कमान नये कप्तान के हाथों में दोनों टीमों के कप्तान अजिंक्य रहाणे और रजत पाटीदार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने हुए थे, जब मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ था. पाटीदार ने मध्य प्रदेश की कप्तानी की थी. हालांकि, मुंबई की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में थी. पाटीदार को पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था. उनको आईपीएल में कप्तानी करते देखने दिलचस्प होगा, क्योंकि कोहली जैसे दिग्गज उनकी टीम में होंगे. The iconic Eden Gardens is geared up to host the #TATAIPL 2025 season opener 🏟 💜 @KKRiders 🆚 @RCBTweets ❤ ⏰ 7:30 PM IST 💻 https://t.co/4n69KTSZN3 📱 Official IPL App #KKRvRCB pic.twitter.com/wMuSIlv9FO — IndianPremierLeague (@IPL) March 22, 2025 कोहली पर होंगी सभी की निगाहें टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके विराट कोहली पर सभी की निगाहें लगी होंगी क्योंकि प्रशंसक स्पोर्ट्स के सबसे छोटे प्रारूप में इस सुपरस्टार को देखने के लिए बेताब हैं. केकेआर के लिए सुनील नरेन और आंद्रे रसेल पर सबकी निगाहें रहेंगी. केकेआर और आरसीबी ने अब तक 34 मैच स्पोर्ट्से हैं. जिसमें से 20 में केकेआर ने जीत दर्ज की है. पिछले पांच मैचों में केकेआर ने चार बार जीत दर्ज की है. आरसीबी ने आखिरी बार केकेआर को आईपीएल 2022 सीजन में हराया था, जब उन्होंने तीन विकेट और चार गेंद शेष रहते 129 रनों का पीछा किया था. दोनों टीमें इस प्रकार हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम : विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, सुयश शर्मा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह.कोलकाता नाइट राइडर्स टीम : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, मनीष पांडे, मोइन अली, एनरिक नॉर्टजे, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, मयंक मारकंडे, चेतन सकारिया, लवनिथ सिसौदिया. दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI केकेआर संभावित XI: सुनील नरेन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा.इंपैक्ट प्लेयर : वरुण चक्रवर्ती.आरसीबी संभावित XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल.इंपैक्ट प्लेयर : सुयश शर्मा/रसिख दार सलाम. केकेआर बनाम आरसीबी लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच कब होगा? केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच शनिवार 22 मार्च को होगा. मैच शाम 7:30 बजे IST से शुरू होगा, जिसमें टॉस शाम 7 बजे IST होगा. केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच कहां होगा? केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में होगा. केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच का प्रसारण कौन से चैनल करेंगे? केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच का सीधा प्रसारण जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा. ये भी पढ़ें… IPL 2025: शुरुआती 2 मैच में नहीं स्पोर्ट्सेंगे केएल राहुल, सामने आई ये वजह 52 साल के खिलाड़ी से प्रभावित हैं युवराज सिंह, कहा- उनकी बल्लेबाजी में अब भी जादू है The post IPL 2025 KKR vs RCB Live Streaming: कब और कहां फ्री में देखें विराट कोहली का एक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama Twist: अनुपमा के हाथ लगी राघव की डायरी, इस चीज को देखकर आई अनुज की याद

Anupama Twist: स्टार प्लस का शो अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को बांधे रखता है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि राही और प्रेम मोटी बा के खिलाफ लड़ रहे हैं. इधर अनु जब जेल में जाती है, तो वहां उसकी मुलाकात राघव से होती है. उसे अजीब सा जुड़ाव महसूस होता है. राघव की अनुपमा और राही के साथ अक्सर मुलाकातें होती रही हैं. राघव की डायरी देख अनु को आएगी अनुज की याद अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि अनुपमा सेंट्रल जेल में घूम रही होती है, अचानक वह लड़खड़ा जाती है, लेकिन खुद को गिरने से बचा लेती है. तभी उसकी नजर एक गिरी हुई डायरी पर पड़ती है, जो किसी और की नहीं बल्कि राघव की होती है. अनु उसे झट से उठाती है और खोलने की कोशिश करती है, तभी उसमें से एक सूखा गुलाब गिरता है. जैसे ही वह इसे उठाने के लिए नीचे झुकती है, अनुज की यादें सताने लगती है. राघव की डायरी में थी दर्द भरी कविताएं पन्नों को पलटते हुए, उसे कविताएं और गहरे दर्द की कुछ शब्द लिखे मिलेंगे. इससे अनुपमा दुखी हो जाती है. जैसे ही वह आगे पढ़ती है, अचानक से फूलों की पंखुड़ियां गिरने लगती है. जिससे वह इमोशनल हो जाती है, मानो वह अपने अतीत से कोई रिश्ता फिर से जी रही हो. इसी बीच राघव माउथ ऑर्गन बजाता वहां पहुंच जाता है. डायरी में आगे क्या लिखा है, अनु पढ़ नहीं पाती है. सीरियल के आने वाले एपिसोड में ढेर सारा ड्रामा दर्शकों को देखने को मिलेगा. राही को डराता है राघव अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अनु और राही कैदियों के लिए अपनी डांस क्लास शुरू करते हैं, लेकिन तनाव तब पैदा होता है, जब राघव की मौजूदगी अनुपमा को परेशान करती है. जैसे ही राघव माउथ ऑर्गन बजाता है, राही उसे भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है. हालांकि, राघव अचानक राही को अपने पास खींच लेता है, जिससे वह डर जाती है. यह भी पढ़ें- Salaar Re-Release Box Office Collection: सालार ने ओपनिंड डे पर कमाए इतने करोड़, तोड़ा तुम्बाड का रिकॉर्ड यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, अक्षय कुमार संग ये स्टार्स आएंगे नजर, कहानी होगी जबरदस्त The post Anupama Twist: अनुपमा के हाथ लगी राघव की डायरी, इस चीज को देखकर आई अनुज की याद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीबी मुक्त अभियान के तहत 120 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

मोतिहारी. प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अन्तर्गत टीबी के मरीजों की खोज के लिए जिले में तीव्र गति से लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही. ताकि टीबी मरीजों को सही ईलाज मुहैया हो पाए और टीबी के प्रसार पर रोक लगाई जा सकें. एसएनएस विद्यापीठ कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी एवं इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग साइंस के परिसर में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 120 से अधिक लोगो के स्वास्थ्य की जांच की गयी. पुरानी खांसी के संदिग्ध मरीजों की कद, वजन, रैंडम ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं छाती का एक्स-रे की जांच की गयी. जिला यक्षमा केंद्र के नोडल चिकित्सक डॉ सुनील कुमार ने कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन के 100 दिवसीय कैंपनिंग के तहत वर्ल्ड विजन इंडिया के सहयोग से ” टीबी मुक्त हिंदुस्तान ” अभियान चलाया जा रहा है. अगर किसी परिवार में टीबी के रोगी पाए जाते हैं, तो उनके परिवार के सदस्यों को निवारक उपचार प्रशासन की तरफ से दिया जा रहा है. ताकि यह बीमारी समाज में और फैल नहीं पाए और इसका ससमय रोकथाम किया जा सके. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रशासन ने सन 2030 तक हिंदुस्तान को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टीबी मुक्त अभियान के तहत 120 लोगों की हुई स्क्रीनिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक घायल

Giridih News: गिरिडीह,राकेश सिन्हा-झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है. जर्जर भवन की छत से दबकर दो मजदूरों की मौत हो गयी है, जबकि एक मजदूर घायल हो गया है. सभी मजदूर मुर्शिदाबाद के बताए जा रहे हैं. स्कूल का जर्जर भवन तोड़ रहे थे मजदूर ये हादसा गिरिडीह जिले के बेगाबाद में हुआ है. मजदूर एक स्कूल का जर्जर भवन तोड़ रहे थे. इसी क्रम में जर्जर छत अचानक गिर गयी. इससे दो मजदूर छत के नीचे दब गए. इससे उनकी मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर घायल हो गया. The post झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: फोन पर पाएं बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां कर लें रजिस्ट्रेशन

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार परीक्षार्थी बेसब्री से कर रहे हैं. अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट और टाइम (Bihar Board Result Date) का कोई एलान नहीं किया गया है. हालांकि, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अब नतीजे जल्द ही घोषित हो सकते हैं. बिहार बोर्ड छात्रों को अपना रिजल्ट फोन पर चेक करने का विकल्प भी देता है. ऐसे में फोन पर अपना रिजल्ट चेक करने की डिटेल्स यहां चेक कर सकते हैं. Bihar Board 12th Result 2025 by Digi Locker: डिजिलॉकर पर करें रजिस्ट्रेशन रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Digilocker पर भी चेक कर सकते हैं. डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे दिए स्टेप्स से रजिस्ट्रेशन करें- Bihar Board 12th Result 2025 LIVE Updates Bihar Board Inter Result by SMS: फोन में एसएमएस से चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 फोन में एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं. इसके लिए, मैसेज बॉक्स में “BIHAR12 रोल नंबर” टाइप करें. इसे मैसेज को 56263 पर भेजें. क्वालिफाइंग स्टेटस उत्तर के रूप में भेजा जाएगा. हालांकि, एसएमएस से पूरी मार्कशीट नहीं मिलेगी. Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि 12वीं के नतीजे मार्च के आखिर में जारी कर दिए जाएंगे. बता दें कि पिछले वर्षों में भी रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में ही जारी किए गए हैं. अगर साल 2024 की बात करें तो 23 मार्च, 2024 को जारी किए गए थे. इसके पहले साल 2023 में भी परिणाम का एलान 21 मार्च, 2023 को किया गया था. ये भी पढ़ें: Bihar Top ITI College: ये हैं बिहार के टॉप आईटीआई कॉलेज, जानें कैसे लें एडमिशन The post BSEB Bihar Board 12th Result 2025: फोन पर पाएं बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां कर लें रजिस्ट्रेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Land Reform: देश के स्वामित्व योजना की खूबियों से दुनिया होगी रूबरू

Land Reform: भूमि को लेकर विवाद काफी जटिल मामला है. भूमि संबंधी विवाद से जुड़े मामलों में लंबी अदालती लड़ाई लड़नी पड़ती है. वैश्विक स्तर पर भूमि संबंधी विवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा के गुरुग्राम में होना है. केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय लैंड गवर्नेंस पर अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप का आयोजन कर रहा है. इस कार्यक्रम में विदेश मंत्रालय का इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कॉपरेशन और हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के सहयोग से 24-29 मार्च तक इस कार्यक्रम का आयोजन करेगा जिसमें अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया के 22 देशों के प्रतिनिधि वैश्विक स्तर पर लैंड गवर्नेस के समक्ष चुनौतियों पर विचार करेंगे.  इस वर्कशॉप में हिंदुस्तान के स्वामित्व योजना की खूबियों को प्रदर्शन किया जायेगा. इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ड्रोन तकनीक के जरिये जमीन का मालिकाना हक मुहैया कराया गया है. वर्कशॉप में 22 देशों जैसे तुर्कमेनिस्तान, कोलंबिया, जिम्बाब्वे, फिजी, माली, सीरिया लियोन, वेनेजुएला, मंगोलिया, तंजानिया, उज्बेकिस्तान, घाना, अर्मेनिया, होंडुरास जैसे देश के 40 वरिष्ठ अधिकारी भूमि सुधार के अच्छे पहलों पर विचार-विमर्श करेंगे. इस दौरान लैंड गवर्नेंस, सतत विकास, जमीनों के ड्रोन आधारित सर्वे, जमीनों की मैपिंग जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे.  ड्रोन से मैपिंग की आधुनिक तकनीक का होगा प्रदर्शन वर्कशॉप के दौरान हिंदुस्तान में होने वाले ड्रोन सर्वे, जमीनी आंकलन और जीआईएस पंजीकरण को प्रस्तुत किया जायेगा. इस दौरान विदेशी विशेषज्ञों को हिंदुस्तान में चल रहे स्वामित्व योजना के जमीनी हकीकत से रूबरू कराने की कोशिश होगी. इस दौरान ड्रोन वेंडर्स प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जिसमें जमीन सर्वे में काम आने वाले आधुनिक ड्रोन तकनीक से लाेगाें को अवगत कराया जायेगा. इसके लिए चयनित 10 ड्रोन वेंडर्स कार्यक्रम स्थल पर स्टाल लगाएंगे और इसमें आधुनिक ड्रोन की जानकारी मुहैया करायी जायेगी. कार्यक्रम के दौरान राज्य प्रशासन जमीन सर्वे को लेकर डिजिटल इनोवेशन की जानकारी देंगे.  कार्यक्रम में सर्वे ऑफ इंडिया, राज्यों के जमीन राजस्व विभाग के अधिकारी, नेशनल इंफामेटिक सेंटर, जियो स्पेशियल वर्ल्ड, हेक्सागॉन जैसी कई संस्था शामिल होगी. गौरतलब है कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर सिर्फ 30 फीसदी लोगों के पास जमीनों का वैध मालिकाना हक है. हिंदुस्तान में भूमि संबंधी विवाद को दूर करने के लिए स्वामित्व योजना शुरू की गयी और यह पूरी सटीकता से काम कर रही है. इस योजना से आम लोगों को भूमि संबंधी अधिकार मिल रहा है.  The post Land Reform: देश के स्वामित्व योजना की खूबियों से दुनिया होगी रूबरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अप्रैल तक पूरा हो जायेगा मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का निर्माण

:: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक आवास परिसर का लिया जायजा, :: मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश :: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन (एनएच-31) के आरओबी का किया शुभारंभ ::जल्द मिलेगा 188 विधायकों को नया आवास, संवाददाता,पटना बिहार के 188 विधायकों को जल्द ही राजधानी में नया प्रशासन आवास मिल जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को विधायक एवं विधान पार्षद आवास परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस नये आवास परिसर में विधान पार्षदों के लिये बनाये गये 75 फ्लैट उन्हें आवंटित कर दिया गया है. विधायकों के लिए 246 फ्लैट बनाए जा रहे हैं, जिसमें से 88 फ्लैट विधायक को आवंटित किये गये हैं. बचे हुए 188 फ्लैटों का निर्माण दो महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा. इस आवासीय परिसर में कैंटिन, कम्युनिटी हॉल, गेस्ट हाउस की सुविधा भी होगी.मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित एमएलए फ्लैट के निचले और ऊपरी तल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया. परिसर के अंदर के रास्ते को ठीक रखने, साफ-सफाई की व्यवस्था और परिसर में वृक्षारोपण भी कराएं। निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया. 11 किलोमीटर लंबी मीठापुर-महुली एलीवेटेड सड़क का अप्रैल में हो जायेगा पूरा निर्माण मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली पथ का जायजा लिया. इस दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मीठापुर-महुली पथ की लंबाई 11 किमी है. इसके बचे हुए निर्माण कार्य को अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जायेगा. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मीठापुर फ्लाईओवर रोटरी तथा मीठापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थल निरीक्षण किया. पटना तथा पटना के बाहर जाने वाले लोगों को भी काफी सुविधा होगी. उन्होंने अधिकारियों को एलिवेटेड मीठापुर पुल का तथा नीचे के बचे हुए पथ के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया. कहा कि इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी, बाईपास जाम से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी. पटना तथा पटना के बाहर जाने वाले लोगों को भी काफी सुविधा होगी. पटना-गया पुरानी सड़कपर पुनपुन घाट जाने वाली सड़क होगी दुरुस्त मुख्यमंत्री ने पटना-गया पुराने पथ के चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया. पुनपुन तीनमुहानी के पास रुककर मुख्यमंत्री ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से पुनपुन घाट तक जाने के लिए एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें. साथ ही लक्ष्मण झूला का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा करने को कहा. उन्होंने कहा कि हमारा इस क्षेत्र से पुराना लगाव है.इस क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मुझे मौका मिला है. मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित लोगों से मिलकर उनका हाल चाल जाना. बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन (एनएच-31) के आरओबी का शुभारंभ, मोकामा आने जाने वालों को होगी सुविधा मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन (एनएच-31) के आरओबी का शुभारंभ किया.मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बख्तियारपुर से मोकामा आने जाने वाले लोगों को और सहूलियत होगी. साथ ही पटना से उत्तर बिहार जाने वाले लोगों का आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी. बख्तियारपुर-ताजपुर पथ का निर्माण तेजी से होगा मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पथ का निरीक्षण किया और इसे तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अप्रैल तक पूरा हो जायेगा मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का निर्माण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंजीत हत्याकांड में दो गिरफ्तार

पीपराकोठी. थाना क्षेत्र के सूर्यपुर पंचायत के झखरा बंगाली कॉलोनी में युवक मंजीत कुमार की धारदार हथियार के वार से हत्या मामले में दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित झाखरा कॉलोनी के वांछित अभियुक्त रामचन्द्र दास उर्फ रामा दास व सोनू कुमार दास उर्फ चरणजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. मामले का मुख्य अभियुक्त को तीन दिन पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. आरोपितों ने मिल कर 13 मार्च की रात्रि बेलवतिया निवासी राजेन्द्र बैठा के 20 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार की हत्या कर फेंक दिया था. घटना के बाबत मृतक के पिता राजेंद्र बैठा के आवेदन पर पांच ज्ञात और चार पांच अज्ञात को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज किया गया था, जिसमें झखरा कोलनी के किरण दास, मिंटू कुमार दास, किशन कुमार दास, सोनू कुमार दास और रामचंद्र दास उर्फ रामा दास सहित चार पांच अज्ञात शामिल थे. घटना के बाद से सभी आरोपित घर छोड़ फरार थे. पुलिस सभी आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी. वहीं छापेमारी कर शनिवार को दो अन्य को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई थी. जिसमें तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंजीत हत्याकांड में दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Diwas 2025: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का मगही गीत बिहार दिवस पर मचाया धमाल

Bihar Diwas 2025 भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों एक पुराने गाने को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, बिहार दिवस को लेकर पटना समते पूरे बिहार में धूम है. इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बोले जाने वाले भाषाओं में गाने भी बज रहे हैं. इसी कड़ी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का मगही गाना की धूम मची है.अक्षरा सिंह ने यह गाना कई वर्ष पूर्व गया था. ‘हसले घरवा बसो है बेटा’ ‘हसले घरवा बसो है बेटा’ गाना बिहार दिवस पर धूम पचा दिया है. मगही भाषी लोग इसको अपने समाज में भी शेयर कर रहे हैं. गाना में अक्षरा की खूबसूरत आवाज के साथ मेल वॉइस में शिव कुमार बिक्कू ने उनका साथ दिया है. यह गाना एक मगही लोक गीत पर आधारित है. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ‘हसले घरवा बसो है बेटा’ को लेकर अक्षरा सिंह ने गाना के रिलिज होने के समय कहा था कि यह गाना बेहद खूबसूरत और प्रासंगिक गाना है. मुझे यह गाना करके बहुत मजा आया, उम्मीद है मेरे फैंस और चाहने वालों को भी यह पसंद आएगा. भोजपुरी की तरह ही मगही भी बिहार की भाषा है. बिहार के मगध क्षेत्र में इस भाषा को सबसे ज्यादा बोला जाता है. इन दिनों बिहार में देशी अंदाज का प्रचलन ज्यादा बढ़ गया है. इसी कारण बिहार दिवस पर मगध के लोगों को अपना देशी अंदाज पसंद आ रहा है. अक्षरा सिंह के मगही गीत ‘हसले घरवा बसो है बेटा’ के संगीतकार प्रियांशु सिंह है और लिरिक्स मोजिब रहमान का है. प्रोड्यूसर कुणाल कुमार और डिजिटल हेड कुमार सागर हैं. ये भी पढ़ें.. Indian Railways: रेलवे में कौन सा सबसे बड़ा पद होता है? क्‍या आपको पता है ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस ने राजेश कुमार को क्यों सौंपी बिहार की कमान? ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Election 2025: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए, राजेश कुमार को मिली बड़ी जिम्मेवारी ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Election 2025: पटना की सड़कों पर कन्हैया कुमार के लगे पोस्टर, कांग्रेस में बढ़ी हलचल The post Bihar Diwas 2025: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का मगही गीत बिहार दिवस पर मचाया धमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

23 March Shaheed Diwas in Hindi: जिंदा रहने की हसरत मेरी भी है…ऐसा है शहीद दिवस का इतिहास

23 March Shaheed Diwas in Hindi: जिंदा रहने की हसरत मेरी भी है…पर मैं कैद रहकर अपना जीवन नहीं बिताना चाहता. ये विचार क्रांतिकारी भगत सिंह के हैं और शहीद दिवस पर हम सब उन्हें और उनके साथियों को याद करेंगे. शहीद दिवस हर वर्ष 23 मार्च को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 1931 में इसी दिन भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दी थी. देश में तीनों वीर सपूतों का बलिदान प्रेरणास्रोत के रूप में देखा जाता है. यहां आप शहीद दिवस क्यों मनाया जाता है (Shaheed Diwas in Hindi) के बारे में विस्तार से जानेंगे. शहीद दिवस क्या है? (23 March Shaheed Diwas in Hindi) हर वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है क्योंकि 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी. इसलिए इन अमर शहीदों की याद में 23 मार्च को भी शहीद दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाकर हम न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं बल्कि आज की पीढ़ी को उन शहीदों के जीवन और बलिदानों से परिचित भी कराते हैं.  यह भी पढ़ें- Speech on Shaheed Diwas in Hindi: शहीद दिवस (23 मार्च) पर ऐसे दें दमदार भाषण और ‘वीर सपूतों’ को करें याद शहीद दिवस का इतिहास क्या है? (23 March Shaheed Diwas in Hindi) शहीद दिवस का ऐतिहासिक महत्व बहुत अधिक है क्योंकि यह भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत का प्रतीक है जो हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) के प्रमुख सदस्य थे. उनकी शहादत की यात्रा में कई उल्लेखनीय घटनाएं शामिल थीं और यही वजह थी कि 1931 में इसी दिन भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दी थी. तब से 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है और इस दिन उनके बलिदान को याद किया जाता है. शहीद दिवस का महत्व क्या है? (Shaheed Diwas in Hindi) शहीद दिवस उन वीरों को याद करने और श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने हिंदुस्तान की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. इस दिन पूरे देश में लोग स्मारक समारोहों और श्रद्धांजलि के माध्यम से शहीद नायकों को श्रद्धांजलि देते हैं. स्कूल और संस्थान छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम के बारे में शिक्षित करने के लिए सेमिनार, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता आयोजित करते हैं. यह भी पढ़ें- Essay on Bhagat Singh in Hindi: भगत सिंह पर निबंध ऐसे लिखें छात्र 23 मार्च और 30 जनवरी का शहीद दिवस क्या है? कई बार हम सबके मन में यह सवाल उठता है कि आखिर 23 मार्च को शहीद दिवस क्यों मनाया जाता है जबकि 30 जनवरी को भी शहीद दिवस मनाया जाता है तो दोनों में आखिर अंतर क्या है? हम आपको बताते हैं. 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या की गई थी और यही कारण है कि इस दिन को शहीद दिवस के रूप में याद किया जाता है. वहीं 23 मार्च 1931 का दिन हमारे इतिहास में एक और अत्यंत महत्वपूर्ण घटना का गवाह है – जब भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी थी. इन शहीदों के बलिदान को सलाम करते हुए, 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह भी पढ़ें- 10 Lines on Bhagat Singh in Hindi: महान क्रांतिकारी भगत सिंह के बारे में 10 लाइन The post 23 March Shaheed Diwas in Hindi: जिंदा रहने की हसरत मेरी भी है…ऐसा है शहीद दिवस का इतिहास appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top