Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपराधियों के निशाने पर कोयला कारोबारी, रंगदारी वसूलने के लिए सक्रिय हैं ये गिरोह

Crime News Jharkhand| झारखंड में कोयला कारोबारी अपराधियों के निशाने पर हैं. ये अपराधी रंगदारी वसूलने के लिए लगातार कोयला कारोबारियों और अफसरों को निशाना बना रहे हैं. अपराधियों का एक और मकसद कोयलांचल में अपना वर्चस्व स्थापित करना है. कोयला कारोबार वाले क्षेत्रों में वर्चस्व कायम करने और रंगदारी वसूलने के लिए संगठित आपराधिक गिरोह लगातार सक्रिय हैं. कोयला ट्रांसपोर्टर और एनटीपीसी के डीजीएम को मारी गोली रांची में 7 मार्च 2025 को कोयला ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा को राजधानी के पॉश इलाके में दिन-दहाड़े गोली मार दी गयी थी. इस केस की पुलिस ने ठीक से जांच भी शुरू नहीं की थी कि अगले दिन 8 मार्च 2025 को हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इन दो घटनाओं ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी. नया विचार प्रीमियम स्टोरी: F1 Visa Cancelled: हमास का समर्थन किया तो नहीं पढ़ पाएंगे अमेरिका में, ट्रंप की कड़ी कार्रवाई कोयलांचल में वर्चस्व और रंगदारी के लिए फायरिंग करते हैं अपराधी कोयलांचल में वर्चस्व स्थापित करने के लिए आपराधिक गिरोह लंबे समय से ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. इतना ही नहीं, रेलवे साइडिंग पर आये दिन फायरिंग होती रहती है. विकास कार्यों के अलावा जमीन और रियल इस्टेट के धंधे से जुड़े लोगों को भी रंगदारी नहीं देने पर अपराधी निशाना बनाते रहे हैं. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अपराधियों ने किनको कब बनाया निशाना 7 मार्च 2025 : रांची में कोयला ट्रांसपोर्टर सह कारोबारी बिपिन मिश्रा को मारी गोली. 8 मार्च 2025 : हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीपी कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या. 12 अगस्त 2023 : लातेहार के बालूमाथ में कोयला कारोबारी राजेंद्र साहू को अपराधियों ने गोली मारी. 7 जुलाई 2023 : रांची के अरगोड़ा में कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को पेट में गोली मारी. 9 मई 2023 : बड़कागांव में ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को- ऑर्डिनेटर की गोली मारकर हत्या. 15 मार्च 2023 : धनबाद के गोविंदपुर में कोयला कारोबारी बंटी चौधरी के आवास पर फायरिंग. 22 जनवरी 2023 : धनबाद के कतरास में कोयला कारोबारी मनोज यादव की गोली मारकर हत्या. 23 जनवरी 2023 : रामगढ़ के भुरकुंडा में कोयला कारोबारी गज्जू साहू की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग. कोयलांचल में सक्रिय कुख्यात गिरोह अमन साहू गिरोह : रांची, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, देवघर, धनबाद और छत्तीसगढ़ अमन श्रीवास्तव गिरोह : रामगढ़, हजारीबाग और लातेहार विकास तिवारी गिरोह : रामगढ़ और हजारीबाग सुजीत सिन्हा गिरोह : लातेहार, पलामू, रांची और चतरा प्रिंस खान गिरोह : धनबाद इसे भी पढ़ें 19 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत Bank Strike: झारखंड में 23-25 तक 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निबटा लें अपने काम झारखंड वार्षिक परीक्षा में जुगाड़ : बिना प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका के इम्तिहान दे रहे हैं शिशु जसीडीह में लगी भीषण आग इंडियन ऑयल टर्मिनल तक पहुंची, गांव को खाली कराया, देखें Video Jharkhand Weather: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि, वज्रपात का येलो अलर्ट The post अपराधियों के निशाने पर कोयला कारोबारी, रंगदारी वसूलने के लिए सक्रिय हैं ये गिरोह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस भारतीय गेंदबाज से डरते थे क्रिस गेल, कांपने लगते थे पैर, विश्वकप विजेता दिग्गज का खुलासा

IPL 2025: क्रिस गेल (Chris Gayle) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में कई करियर बर्बाद कर दिए. कोई भी गेंदबाज उन्हें लंबे समय तक रोक पाने में सफल नहीं हो पाया. लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर गेल ने एक दशक तक गेंदबाजों को खूब बखिया उधेड़ी. हालांकि महान बाएं हाथ के बल्लेबाज को गेंदबाजी करते समय रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) अपवाद थे. पूर्व हिंदुस्तानीय खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत ने खुलासा किया कि जब आर अश्विन उन्हें गेंदबाजी करने वाले थे, तब क्रिस गेल के पैर कांपने लगे थे.  पूर्व हिंदुस्तानीय खिलाड़ी और 1983 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य कृष्णमाचारी श्रीकांत (K Srikkanth) ने खुलासा किया कि जब आर अश्विन उन्हें गेंदबाजी करने वाले थे, तब क्रिस गेल के पैर कांपने लगे थे. हिंदुस्तान टाइम्स की एक समाचार के अनुसार उन्होंने चेन्नई में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान यह बात कही. श्रीकांत ने कहा, “क्रिस गेल चौके और छक्के लगा सकते हैं, लेकिन वे आर अश्विन को नहीं संभाल सकते. अश्विन को उन्हें आउट करने के लिए केवल चार गेंदों की जरूरत थी. जब अश्विन उन्हें गेंदबाजी करते थे, तो उनके पैर कांपने लगते थे.” Chris Gayle Legs Shaked facing R Ashwin. अश्विन ने आईपीएल में गेल को पांच बार आउट किया और क्रिस गेल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 लीग में दिग्गज स्पिनर की 64 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए. गेल ने अश्विन के खिलाफ आज तक केवल 3 छक्के ही बटोरे हैं. श्रीकांत ने अश्विन को चैंपियन गेंदबाज बनाने के लिए एमएस धोनी की सराहना की. उन्होंने कहा, “धोनी ने टी20 क्रिकेट में उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें मैच जीतने वाला गेंदबाज बनाया. इसके बाद उन्होंने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अपनी क्लास दिखाई. वह एक अच्छे बल्लेबाज भी थे.”  अश्विन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा पिछले साल दिसंबर में कर दी थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान तीसरे टेस्ट से पहले अश्विन ने अचानक रिटायरमेंट लेकर चौंका दिया था. टेस्ट क्रिकेट में हिंदुस्तान के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अश्विन ने 2010 में वनडे टीम में डेब्यू करते हुए 14 वर्ष तक हिंदुस्तानीय क्रिकेट के लिए अपनी सेवाएं दीं.  हालांकि अश्विन आईपीएल में अब भी अपना कमाल दिखाते नजर आएंगे. इस बार एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने मेगा नीलामी में उन्हें 9.75 करोड़ रुपये में सफलतापूर्वक खरीदा, जिसके बाद अश्विन फिर से टीम में शामिल हो गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी. अश्विन ने इसी मौके पर धोनी को थैक्यू भी कहा था. अश्विन ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने 100वें टेस्ट के मौके पर धोनी का बुलाया था, लेकिन व्यस्तता के चलते वे नहीं आए, लेकिन चेन्नई फ्रेंचाइजी में शामिल कर उन्होंने उससे बड़ा गिफ्ट दे दिया है. इसे भी पढ़ें: बिहार में होंगे इंडिया यथू गेम्स 2025, इन पांच शहरों में विकसित हो रहा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर इसे भी पढ़ें: IPL 2025: एक दो नहीं कुल 13 जगह होगी ओपनिंग सेरेमनी, ये सितारे लगाएंगे तड़का इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा और संन्यास! अभी नहीं, बचपन के कोच ने बताया हिटमैन का आगे का प्लान, कहा- अभी ये काम बाकी है The post इस हिंदुस्तानीय गेंदबाज से डरते थे क्रिस गेल, कांपने लगते थे पैर, विश्वकप विजेता दिग्गज का खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

5 Fruits to Stay Hydrated in Summer: गर्मियों में नहीं होगी थकान और कमजोरी महसूस जरूर खाएं ये 5 फल

5 Fruits to Stay Hydrated in Summer: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिससे डिहाइड्रेशन, थकान और कमजोरी महसूस होती है. ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी हो जा ता है. इसके लिए सबसे बेहतर तरीका है कि हम अपनी डाइट में ऐसे फलों को शामिल करें जिनमें पानी की भरपूर मात्रा हो. ये फल न केवल शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं, बल्कि जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी प्रदान करते हैं. आइए जानते हैं गर्मियों में कौन-कौन से फल खाने चाहिए ताकि शरीर हाइड्रेटेड बना रहे. 1. तरबूज (Watermelon) 5 fruits to stay hydrated-in summer: गर्मियों में नहीं होगी थकान और कमजोरी महसूस जरूर खाएं ये 5 फल तरबूज गर्मियों का सबसे लोकप्रिय फल है, जिसमें 90% से ज्यादा पानी होता है. यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. तरबूज में पोटैशियम और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है. इसे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और गर्मी में राहत महसूस होती है. 2. जामुन (Black Plum) 5 fruits to stay hydrated-in summer: गर्मियों में नहीं होगी थकान और कमजोरी महसूस जरूर खाएं ये 5 फल गर्मियों में जामुन खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें पानी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. जामुन न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है. इसके अलावा, यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है. 3. बेल फल (Wood Apple) 5 fruits to stay hydrated-in summer: गर्मियों में नहीं होगी थकान और कमजोरी महसूस जरूर खाएं ये 5 फल बेल फल को गर्मियों का अमृत माना जाता है. इसमें प्राकृतिक शीतलता के गुण होते हैं जो शरीर को ठंडा रखते हैं और पेट की समस्याओं को दूर करते हैं. बेल का शरबत पीने से डिहाइड्रेशन से राहत मिलती है और शरीर में पानी की कमी पूरी होती है. इसमें फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. Also Read: Wood Apple Juice Recipe & Benefits: गर्मियों में पेट को ठंडा रखता है और लू से बचाने में मदद करता है बेल का जूस 4. खरबूजा (Musk Melon) 5 fruits to stay hydrated-in summer: गर्मियों में नहीं होगी थकान और कमजोरी महसूस जरूर खाएं ये 5 फल खरबूजा गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाला फल है. इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है. खरबूजा खाने से न केवल पेट ठंडा रहता है, बल्कि यह पाचन को भी बेहतर बनाता है. इसमें मौजूद विटामिन ए और सी त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं. Also Read: Gardening Tips From Vegetable Waste: सब्जियों के बचे छिलकों से बनाएं जैविक खाद, गमलों में बनी रहेगी रौनक  5. ककड़ी (Cucumber) 5 fruits to stay hydrated-in summer: गर्मियों में नहीं होगी थकान और कमजोरी महसूस जरूर खाएं ये 5 फल गर्मियों में ककड़ी खाना शरीर को हाइड्रेट रखने का सबसे आसान तरीका है. इसमें 95% तक पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को तुरंत पूरा करता है. ककड़ी में फाइबर और मिनरल्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं. इसे सलाद के रूप में या कच्चा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड और स्वस्थ बनाए रखने के लिए इन फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. ये फल न सिर्फ गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं. सही डाइट अपनाकर गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचें और खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाएं. Also Read: Kitchen Tips for Vegetable: कहीं आप भी तो नहीं रखती इन सब्जियों को फ्रिज के अंदर? Also Read: Kitchen Tips for Vegetable: पकाने से पहले ऐसे धोएं फूलगोभी और पत्ता गोभी? The post 5 Fruits to Stay Hydrated in Summer: गर्मियों में नहीं होगी थकान और कमजोरी महसूस जरूर खाएं ये 5 फल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रंग पंचमी 2025 पर भेजें ये शानदार शुभकामना संदेश, अपनों के साथ बांटें खुशी

Happy Rang Panchami 2025 Wishes:रंगों का उत्सव होली के पांच दिन बाद, रंग पंचमी का पर्व आज 19 मार्च 2025 को मनाया जा रहा है. मान्यता के अनुसार, होली के बाद पंचमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने राधा जी के साथ रंगों का स्पोर्ट्स स्पोर्ट्सा था. इस दिन देवी-देवताओं ने भी धरती पर आकर रंगों की होली का आनंद लिया. इसी कारण हर वर्ष होली के पांचवे दिन रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन देवता भी होली स्पोर्ट्सते हैं. यहां रंग पंचमी के सुंदर वॉलपेपर प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिन्हें आप व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से अपने प्रियजनों को भेजकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं. होली के बाद आज मनाई जा रहा है रंग पंचमी का उत्सव, जानें कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत Happy Rang Panchami 2025: सतरंगी रंगों की बरसात सतरंगी रंगों की बरसात,आई है रंग पंचमी की सौगात,चलो चलाएं मिलकर पिचकारी,कोई भी न बच पाए नरहो या नारी,रंग पंचमी 2025 की शुभकामनाएं Happy Rang Panchami 2025:रंग पंचमी जैसे इन्द्रधनुष का प्यार रंग पंचमी जैसे इन्द्रधनुष का प्यार,चारों तरफबिखरी है रंगों की बौछर.शुभकामनाएं हैं तुम्हें हमारी,लो झेलो मेरी रंग भरी पिचकारीहैप्पी रंग पंचमी 2025 Happy Rang Panchami 2025:रंगों की महक से महकता है त्योहार रंगों की महक से महकता है त्योहार,हर दिल में उठता है उमंगों का ज्वार,गुलाल की बौछार और पिचकारी की धार,रंग पंचमी लाए खुशियों की बहार,रंग पंचमी 2025 की शुभकामनाएं Happy Rang Panchami 2025:ऐसे मनाएंगे रंग पंचमी का त्यौहार रंगों की महक से महकता है त्योहार,हर दिल में उठता है उमंगों का ज्वार,गुलाल की बौछार और पिचकारी की धार,रंग पंचमी लाए खुशियों की बहार,रंग पंचमी 2025 की शुभकामनाएं इन जगहों पर रंग पंचमी की धूम कई स्थानों पर रंग पंचमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. विशेष रूप से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन रंगों की बौछार, गुलाल उड़ाने और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है. यदि आप होली स्पोर्ट्सने का मन नहीं बना पा रहे हैं, तो आप रंग पंचमी का पर्व मनाने का आनंद ले सकते हैं. The post रंग पंचमी 2025 पर भेजें ये शानदार शुभकामना संदेश, अपनों के साथ बांटें खुशी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News :46 वर्षों से रोजेदारों को जगा रहे हैं शाह बाबा, रात एक बजे से गूंजती है आवाज …जाग जाओ सेहरी का वक्त हो चला है

रमजान के पाक महीने में बिना नागा प्रतिदिन रात एक बजे से जाग जाओ, सेहरी का वक्त हो चला है…. की गूंज पांडरपाला की गलियों में गूंजती है. रमजान के महीने में लगातार 30 दिनों तक सेहरी से पहले रोजेदारों को जगाने की परंपरा को अब भी जीवित रख हुए हैं पांडरपाला के अब्दुल कुदुस उर्फ शाह बाबा. चाहे कोई भी मौसम हो रात एक बजे से अहले सुबह 4.30 बजे तक माइक ले कर गलियों में घूम-घूम कर लगाते रहते हैं आवाज. इनकी आवाज के साथ ही इलाके में शुरू हो जाती है चहल-पहल. सभी इनका काफी सम्मान करते हैं. ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी दिन इनकी आवाज नहीं आयी हो. कौन हैं शाह बाबा : पांडरपाला के रहने वाले अब्दुल कुदुस की उम्र लगभग 61 वर्ष है. कोई उन्हें फकीर बाबा बुलाता है, तो कोई शाह बाबा. अपने बारे में वह बताते हैं कि काफी कम उम्र से ही वह काफिला (रोजेदारों को जगाने वाली टीम) का हिस्सा रहे. इसको लेकर वह पिछले 46 वर्षों से हर रमजान यह जवाबदेही निभाते हैं. रमजान के पूरे 30 दिनों तक वह पांडरपाला, वासेपुर, नया बाजार, टिकियापाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूम कर आवाज लगाते हैं. हमेशा चलते हैं पैदल : शाह बाबा बताते हैं कि वह बाइक या दूसरे वाहन का प्रयोग नहीं करते हैं. पैदल चलते हैं. साथ ही काफिला में रहने वाले दो-तीन अन्य सदस्यों को भी पैदल ही घुमाते हैं. उनके काफिले के सदस्य बदलते रहते हैं, पर शाह बाबा खुद रोज रहते हैं. उम्र बढ़ने के कारण अब वह बैटरी वाले हैंड माइक से लोगों को जगाते हैं. प्रत्येक दिन वह अलग-अलग क्षेत्रों में जाते हैं. कहते हैं शाह बाबा : आगे आयें युवा रमजान में सेहरी से पहले रोजेदारों को जगाने की परंपरा सदियों पुरानी है. अजान से पहले सबको जगाया जाता है. धीरे-धीरे यह परंपरा विलुप्त होती जा रही है. अब्दुल कुदुस जैसे कुछ बुजुर्ग इस परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए हैं. वह कहते हैं कि पहले मुहल्लों में युवाओं की टीम निकलती थी, पर अब यह लगभग समाप्त हो चुकी है. जब तक उनका शरीर साथ देगा तब तक वह इस परंपरा को जारी रखेंगे. उन्होंने युवाओं से इस परंपरा को कायम रखने की अपील की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News :46 वर्षों से रोजेदारों को जगा रहे हैं शाह बाबा, रात एक बजे से गूंजती है आवाज …जाग जाओ सेहरी का वक्त हो चला है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : मुनीडीह की वृद्धा ने लगायी खरीदी गयी जमीन पर दखल दिलाने की गुहार

Dhanbad News : डीसी मैडम ! खरीदी गयी जमीन मेरी जमीन पर विक्रेता न तो दखल दे रहे हैं और न ही चहारदीवारी बनाने दे रहे हैं. वे डरा-धमका भी रहे हैं. यह गुहार मुनीडीह की एक वृद्धा ने बुधवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त माधवी मिश्रा से लगायी है. उन्होंने उपायुक्त को बताया कि टुंडी के बेहरा मौजा में चार डिसमिल जमीन खरीदी थी. जमीन की रजिस्ट्री कराकर अपने नाम से म्यूटेशन भी कराया. अंचल कार्यालय के अमीन ने जमीन की मापी कर सीमांकन भी कर दिया. इसके बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है. मामले में उपायुक्त ने अंचल अधिकारी टुंडी को जांच कर व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिया है. जनता दरबार में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्या सुनी. साथ ही उसके निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिया है. मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. पंजी 2 से फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति का नाम हटाने की मांग : जनता दरबार में पहुंचे एक अन्य बुजुर्ग स्त्री ने उपायुक्त को बताया कि उनके पति की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गयी है. कुछ लोगों ने उनकी जमीन के फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेचने का प्रयास किया. इसके बाद उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में आवेदन देकर फर्जी कागजातों को रद्द कराया. परंतु पंजी 2 से फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति का नाम नहीं हटा है. इसकी बदौलत वह व्यक्ति औने पौने दाम में जमीन बेचने का प्रयास कर रहा है. इसपर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है. वहीं तोपचांची की एक स्त्री ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें प्रशासन द्वारा अनुदानित भूमि मिली है. भूमि की मापी कराने के लिए तोपचांची अंचल कार्यालय में आवेदन देकर सारी प्रक्रिया पूरी की है. इसके बावजूद तोपचांची अंचल कार्यालय द्वारा भूमि की मापी नहीं की जा रही है. टुंडी के मनियाडीह से आये व्यक्ति ने उपायुक्त को बताया कि राजस्व कर्मचारी, राजस्व उप निरीक्षक एवं अंचल अधिकारी द्वारा अनुशंसा करने के बाद भी वहां के कुछ दबंग भूमि की मापी करने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं. दबंगों द्वारा बांस गाड़कर जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. इस दौरान पांडरपाला की स्त्री ने छोटे पुत्र एवं पुत्रवधू द्वारा लड़ाई- झगड़ा, गाली-गलौज एवं मारपीट करने की शिकायत की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : मुनीडीह की वृद्धा ने लगायी खरीदी गयी जमीन पर दखल दिलाने की गुहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

15 दिनों में होनी थी बेनीडीह एनकाउंटर मामले की जांच, पर 28 माह बाद भी सभी दर्ज नहीं हो पाया सभी गवाहों का बयान

संजीव झा, धनबाद, बाघमारा अंचल के बेनीडीह में सीआइएसएफ व कोयला चोरी के आरोप में ग्रामीणों के बीच हुए एनकाउंटर मामले की प्रशासनिक जांच 28 माह बाद भी अधूरी है. सनद रहे घटना के बाद 15 दिनों के अंदर जांच कर पूरी रिपोर्ट देने का दावा किया गया था. अभी हालात यह है कि इस मामले के मुख्य जांच अधिकारी सहित दूसरे सदस्यों का कई बार ट्रांसफर भी हो गया, पर जांच तो दूर अब तक सभी गवाहों का बयान भी दर्ज नहीं किया जा सका है. बता दें कि इस एनकाउंटर में चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि सीआइएसएफ के दो जवान घायल हुए थे. इतनी बड़ी घटना की जांच अब तक पूरी नहीं होना प्रशासनिक कामकाज पर कई सवाल खड़ा करता है. क्या है मामला 19 नवंबर 2022 की रात सीआइएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) व ग्रामीणों के बीच बेनीडीह रेलवे साइडिंग के पास भिड़ंत हो गयी थी. सीआइएसएफ के अनुसार साइडिंग पर जमा लोग कोयला चोरी कर रहे थे. जब वहां पर जवानों ने उन्हें रोका, तो उन लोगों ने हमला कर दिया. इसके बाद आत्मरक्षार्थ जवानों ने कार्रवाई की. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि सीआइएसएफ के दो जवान सहित अन्य कई घायल हो गये थे. इस मामले में दोनों तरफ से एफआइआर दर्ज करायी गयी थी. तत्कालीन उपायुक्त संदीप सिंह ने मामले की प्रशासनिक जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी. टीम को 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था. टीम का प्रमुख एडीएम (विधि-व्यवस्था) को बनाया गया था. टीम में एसडीएम को भी रखा गया था. बदलते रहे अधिकारी, ठंडे बस्ते में पड़ता गया मामला जांच टीम जब बनी, उस वक्त धनबाद के अपर समाहर्ता एनके गुप्ता एडीएम (विधि-व्यवस्था) के प्रभार में भी थे. उन्होंने मामले की जांच शुरू की. इसी बीच एडीएम (विधि-व्यवस्था) का प्रभार तत्कालीन डीआरडीए निदेशक मुमताज अली को मिल गया. इसके कुछ दिन बाद ही में यहां एडीएम (विधि-व्यवस्था) के रूप में कमलाकांत गुप्ता की पोस्टिंग हो गयी. श्री गुप्ता एक बार भी जांच के लिए घटनास्थल पर नहीं गये, इसी बीच उनका भी तबादला हो गया. फिर एडीएम (विधि-व्यवस्था) के रूप में हेमा प्रसाद की पोस्टिंग हुई. इसी बीच लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गयी और मामला लटक गया. लोकसभा चुनाव के बाद हेमा प्रसाद का तबादला हो गया और पीयूष सिन्हा धनबाद के एडीएम (विधि-व्यवस्था) बने. उनके प्रभार लेने के कुछ दिन बाद ही विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गयी और फिर मामला वहीं का वहीं पड़ा रहा. इस बीच जांच टीम के कई सदस्य भी बदल गये. इसमें एसडीएम के रूप में भी तीन अधिकारी यहां आये-गये. इन सबके बीच इस पूरे मामले की फाइल खुली ही नहीं. अभी तक जिनके बयान हुए दर्ज सूत्रों के अनुसार जांच टीम के पास अब तक इस मामले में सीआइएसएफ के कुछ अधिकारियों व क्यूआरटी में शामिल जवानों ने ही बयान दर्ज कराया है. पुलिस के भी एक-दो अधिकारियों का ही बयान दर्ज हुआ है. इस मामले में अब तक एक भी ग्रामीण का बयान नहीं दर्ज हुआ है, जबकि एक दर्जन लोगों ने गवाही के लिए आवेदन दिया था. इस मामले को लेकर तब काफी विवाद हुआ था. आरोप-प्रत्यारोप भी खूब चले थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 15 दिनों में होनी थी बेनीडीह एनकाउंटर मामले की जांच, पर 28 माह बाद भी सभी दर्ज नहीं हो पाया सभी गवाहों का बयान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : आइपीएल में भोजपुरी कमेंट्री करेंगे धनबाद के पूर्व क्रिकेटर सत्यप्रकाश

Dhanbad News : आइपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है. इसमें लोगों को धनबाद के पूर्व क्रिकेटर सत्यप्रकाश की भोजपुरी कमेंट्री सुनने को मिलेगी. सत्यप्रकाश सात अप्रैल से भोजपुरी भाषा में कमेंट्री करेंगे. उनकी भोजपुरी कमेंट्री के लोग दीवाने हैं. सत्यप्रकाश कृष्णा ने 2023 के आइपीएल सीजन 16 से भी भोजपुरी में कमेंट्री की थी. उनके बोले गये डायलॉग गरदा शॉट लगइलें बाड़न…, विरोधी टीम के पसीना छूटता…, अब त गरदा होखे से केहु न रोक सकी…’ ने आइपीएल सीजन-16 में लोगों को काफी रोमांचित किया था. आइपीएल के माध्यम से पूरी दुनिया में भोजपुरी का धनबाद सहित बिहार, झारखंड व उत्तरप्रदेश सहित पूरे देश में डंका बज रहा है. सत्य प्रकाश कृष्णा पूर्व रणजी खिलाड़ी भी रह चुके हैं. वह इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त भी हैं. फिल्म ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी” में भी सत्य प्रकाश कृष्णा व धाेनी की दोस्ती के बारे में दिखाया गया है. Dhanbad News : आइपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है. इसमें लोगों को धनबाद के पूर्व क्रिकेटर सत्यप्रकाश की भोजपुरी कमेंट्री सुनने को मिलेगी. सत्यप्रकाश सात अप्रैल से भोजपुरी भाषा में कमेंट्री करेंगे. उनकी भोजपुरी कमेंट्री के लोग दीवाने हैं. सत्यप्रकाश कृष्णा ने 2023 के आइपीएल सीजन 16 से भी भोजपुरी में कमेंट्री की थी. उनके बोले गये डायलॉग गरदा शॉट लगइलें बाड़न…, विरोधी टीम के पसीना छूटता…, अब त गरदा होखे से केहु न रोक सकी…’ ने आइपीएल सीजन-16 में लोगों को काफी रोमांचित किया था. आइपीएल के माध्यम से पूरी दुनिया में भोजपुरी का धनबाद सहित बिहार, झारखंड व उत्तरप्रदेश सहित पूरे देश में डंका बज रहा है. सत्य प्रकाश कृष्णा पूर्व रणजी खिलाड़ी भी रह चुके हैं. वह इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त भी हैं. फिल्म ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी” में भी सत्य प्रकाश कृष्णा व धाेनी की दोस्ती के बारे में दिखाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : आइपीएल में भोजपुरी कमेंट्री करेंगे धनबाद के पूर्व क्रिकेटर सत्यप्रकाश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : चुनाव हराने का आरोप मढ़ने पर पूर्व पीएस ने सीता सोरेन पर तानी थी पिस्टल

Dhanbad News : छह मार्च की रात सरायढेला के एक होटल में जामा की पूर्व विधायक सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन पर पिस्टल तानने के मामले में आरोपी पूर्व पीएस देवाशीष मनोरंजन घोष को सरायढेला पुलिस ने दो दिनों की रिमांड पर लिया है. सोमवार को देवाशीष को रिमांड पर लिये जाने के बाद पूछताछ के दौरान देवाशीष ने कई तरह की जानकारी पुलिस को दी. उसे बुधवार को जेल भेज दिया जायेगा. रांची के घर का किया गया सत्यापन : पिस्टल तानने के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पूर्व विधायक सीता सोरेन और आरोपित देवाशीष मनोरंजन घोष के घर का सत्यापन कर चुकी है. कुछ दिन पहले ही सरायढेला थाना के पुलिस पदाधिकारी रांची गये थे और दोनों के घर पर जाकर सत्यापन किया और कई तरह की जानकारी जुटायी थी. घटना के बारे में दी कई तरह की जानकारी : पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में देवाशीष ने जानकारी दी कि चुनाव में रुपये खर्च करने को लेकर उसका सीता सोरेन से विवाद हुआ. चुनाव हराने का पूरा आरोप उसी पर मढ़ा जा रहा था. इससे वह आवेश में आ गया और देसी पिस्टल तान दी. उसने गोली मारने का भी प्रयास किया था. इस बीच वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़कर सरायढेला थाना की पुलिस को सौंप दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : चुनाव हराने का आरोप मढ़ने पर पूर्व पीएस ने सीता सोरेन पर तानी थी पिस्टल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : कोईलवर व मोकामा तक गंगापथ के विस्तार के लिए अगले माह होगा टेंडर

प्रमोद झा,पटना : जेपी गंगापथ का दीघा से कोईलवर के वीर कुंवर सिंह सेतु तक और दीदारगंज से मोकामा तक विस्तार करने को मंजूरी मिलने के बाद से इसके निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गयी है. इसके के निर्माण को लेकर चयनित कंसल्टेंट द्वारा प्रिलिमिनरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट (पीपीआर) इस माह के अंत तक सौंपी जायेगी, जिसके आधार पर डीपीआर बनाने के साथ टेंडर निकालने का काम अगले माह होगा. दीघा से कोईलवर तक और दीदारगंज से अथमलगोला तक जेपी गंगापथ का निर्माण कार्य बिहार राज्य पथ विकास निगम की देखरेख में होगा, जबकि अथमलगोला से मोकामा तक इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग की देखरेख में होगा. इस पर लगभग 7000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सीएम की पटना जिले की 21 फरवरी को प्रगति यात्रा के दौरान जेपी गंगापथ के विस्तार की घोषणा की गयी थी. इसके बाद 25 फरवरी को प्रोजेक्ट को प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी. निर्माण के कार्य में तेजी लाने की प्रक्रिया को लेकर पथ निर्माण मंत्री ने समीक्षा की. एलिवेटेड रोड के साथ बांध पर बनेगी सड़क जानकारों के अनुसार दीघा से शेरपुर होते हुए कोईलवर तक लगभग 36 किलोमीटर में एलिवेटेड रोड के साथ बांध पर सड़क बनेगी. इसके तहत दीघा से शेरपुर के बीच एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा. इसकी लंबाई लगभग 12.5 किलोमीटर है. शेरपुर से कोईलवर पुल के बीच लगभग 23 किलोमीटर में साढ़े चार किलोमीटर एलिवेटेड रोड व 18.5 किलोमीटर बांध पर सड़क होगा. सूत्र ने बताया कोईलवर तक नयी सड़क बनने से कोईलवर में सोन नदी पर बने छह लेन पुल से होकर लोग आरा पहुंच जायेंगे. वीर कुंवर सिंह सेतु से जोड़ने को लेकर शेरपुर से आगे सोन नदी पर नये पुल का निर्माण किया जायेगा.पटना के पूरब में दीदारगंज से मोकामा तक सड़क निर्माण होगा. पटना व आसपास में जाम से मिलेगी निजात कोईलवर से मोकामा तक जेपी गंगापथ का सोन व गंगा नदी पर बने सात पुलों से कनेक्टिविटी रहेगी. इससे पटना और आसपास के क्षेत्रों में यातायात बेहतर होने के साथ जाम की समस्या से निजात मिलेगी. इससे उत्तर बिहार व दक्षिण बिहार के बीच लोगों का आवागमन आसान होने के साथ समय की बचत होगी. उत्तर व दक्षिण बिहार आने-जाने में होगी सहूलियत पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जेपी गंगापथ के विस्तार को लेकर प्रक्रिया तेजी से हो रहा है. प्राइमरी रिपोर्ट इस माह मिलने पर अगले माह टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी. जेपी गंगापथ का विस्तार होने से सात पुलों से कनेक्टिविटी होने से उत्तर व दक्षिण बिहार आने-जाने में सहूलियत बढ़ेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : कोईलवर व मोकामा तक गंगापथ के विस्तार के लिए अगले माह होगा टेंडर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top