Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांकुड़ा : आरपीएफ ने यात्री का खोया हुआ बैग लौटाया

बांकुड़ा. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री का खोया हुआ बैग बरामद कर उसे लौटा दिया. आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा के अनुसार, एससीएनएल आद्रा रेल मदद को एक यात्री द्वारा बैग खोने की सूचना दी गयी थी. सूचना मिलने के बाद एएसआइ ओएन मिश्रा, कांस्टेबल एके मंडल और लेडी कांस्टेबल डी कुमारी ने बांकुड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जांच शुरू की. जांच के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित कैंटीन के पास एक बेंच पर काले रंग का बैग मिला. इसे ऑपरेशन अमानत के तहत सुरक्षित बरामद किया गया. दस्तावेज सत्यापन के बाद सौंपा गया बैग शिकायतकर्ता को बैग प्राप्त करने के लिए उचित दस्तावेजों के साथ आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा में उपस्थित होने की सलाह दी गयी थी. बाद में यात्री के रिश्तेदार आवश्यक दस्तावेजों के साथ आरपीएफ पोस्ट पहुंचे. सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बैग को उचित पहचान सत्यापन के साथ सौंप दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बांकुड़ा : आरपीएफ ने यात्री का खोया हुआ बैग लौटाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑपरेशन की तैयारी करते रहे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी, लापता हो गयी मरीज

जमुई. सदर अस्पताल में बिचौलिया का बोलबाला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अस्पताल प्रशासन की इसपर लगाम लगाने की सारी कवायद फेल हो रही है. इस कारण बिचौलियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र की गर्भवती स्त्री रूणा देवी को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. जांच के उपरांत स्वास्थ्य कर्मियों ने सिजेरियन के जरिये प्रसव होने की बात कही. इसके बाद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी ऑपरेशन की तैयारी में जुट गये. प्रसव पीड़िता को देख बिचौलिया सक्रिय हो गया और उसके परिजनों को अपने झांसे में लेकर उसे शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती करवा दिया. इसकी जानकारी मिलते ही चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अचंभित हो गये और यह बात पूरे अस्पताल परिसर में चर्चा का विषय बन गया. हमें बताया गया कि यहां बढ़िया डॉक्टर नहीं है – परिजन इसे लेकर प्रसूता के परिजन से जब पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में रह रही कुछ स्त्री ने हमें बताया कि यहां बढ़िया डॉक्टर नहीं है. इसके बात स्त्री बिचौलिया ने बताया कि अस्पताल में नार्मल डिलिवरी कराने को लेकर ठोस व्यवस्था भी नहीं है. आप अपने मरीज को निजी क्लीनिक में ले जाएं. भयभीत होकर हम अपने मरीज को निजी क्लिनिक चले आये. पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना सदर अस्पताल से मरीज को बहला फुसलाकर निजी क्लिनिक में भर्ती कराने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी स्त्री बिचौलिया प्रसूता के परिजन को बहला-फुसलाकर सदर अस्पताल के आसपास स्थित निजी क्लीनिक में पहुंचा दिया था. बताते चलें कि सदर अस्पताल के सभी वार्ड में निजी क्लिनिक के बिचौलिया सक्रिय है. लेकिन स्त्री बिचौलिया की संख्या अधिक है. स्त्री बिचौलिया सदर अस्पताल के मुख्य द्वार तथा आस-पास के दवा दुकान पर दिन भर बैठी रहती हैं. जैसे ही कोई प्रसूता अस्पताल के समीप पहुंचती है, ये लोग उनके परिजन को बहला-फुसलाकर निजी क्लिनिक में भर्ती करवा देते हैं और इसके बदले निजी क्लिनिक से कमीशन के रूप में मोटी रकम वसूल करती हैं. हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से जगह – जगह पर बिचौलियों से सावधान रहने का बैनर-पोस्टर लगाया गया है इसके बावजूद स्त्री बिचौलिया प्रसूता को बहला-फुसलाकर निजी क्लिनिक ले जाने में सफल हो जाते हैं. कोट: सदर अस्पताल में सक्रिय बिचौलिया पर जल्द ही कार्रवाई की जायेगी. इस मामले को लेकर सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखा जा रहा है. पहचान कर उचित कार्रवाई की जायेगी. रमेश कुमार पांडेय, अस्पताल प्रबंधक इस तरह की मामला को लेकर मेरे पास कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है. अगर ऐसा कुछ हुआ है तो इसकी जांच करायी जायेगी और दोषी पाये जाने पर उचित कार्रवाई भी किया जायेगा. अमृत किशोर, सिविल सर्जन, जमुई B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ऑपरेशन की तैयारी करते रहे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी, लापता हो गयी मरीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली से पूर्व सदर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब बरामद के साथ कई उपकरण जब्त.

बांका. एसपी के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण व तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र लाल पहाड़ी इलाके में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित शराब एवं शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अमरपुर एवं फुल्लीडुमर थाना के सीमावर्ती पर लालपहाड़ी इलाके में गुप्त सूचना पर पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से छापेमारी कर 08 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान लगभग 2200 लीटर कच्चा जावा नष्ट किया गया. मौके पर शराब निर्माण के उपकरण एवं 180 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि होली के मौके पर शराब तस्करों द्वारा भारी मात्रा में देशी महुआ शराब को तैयार किया जा रहा था. जो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत ही नहीं, बल्कि दूसरे प्रखंडों में भी इसकी सप्लाई करने में तस्कर लगे हुए थे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस शराब के खिलाफ अभियान चलाकर भट्ठियों को ध्वस्त करने की कार्यवाही की है. हालांकि पुलिस पदाधिकारी को देखकर शराब तस्कर मौका पाकर फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने जब्त शराब आदि को लेकर थाना आया और मामला दर्ज करते हुए शराब तस्कर की पहचान करने में जुटी हुई है. उधर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से शराब निर्माण एवं इसके तस्करी में लगे लोगों के खिलाफ भय व्याप्त है. इस अभियान में पुअनि संदीप कुमार आनंद, मंटू कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार, आशीष कुमार, रणधीर कुमार सिंह, हरेराम चौधरी सहित पुलिस बल शामिल थे. उधर अमरपुर थाना क्षेत्र के नेवटोल सड़क किनारे उत्पाद विभाग के टीम ने कार्यवाही करते हुए शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसमें भरको निवासी अभिनव कुमार को 45 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं धोरैया चेक पोस्ट से बेलहर पपरेवा निवासी संजीव कुमार एवं असौता निवासी आलोक चौधरी को 04.125 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि एक वाहन को भी जब्त किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली से पूर्व सदर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब बरामद के साथ कई उपकरण जब्त. appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार संपर्क क्रांति के ब्रेक से उठा धुआं, 40 मिनट तक रुकी ट्रेन

ट्रेन से धुआं निकलने की सूचना पर यात्रियों में मची अफरातफरी सकरा़ मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के सिलौत एवं सीहो स्टेशन के बीच रेपुरा गांव स्थित फाटक संख्या 85 के निकट बुधवार को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ब्रेक से धुआं निकलने लगा. गार्ड द्वारा धुआं निकलने की सूचना देते ही चालक ने ट्रेन रोक दी. इसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में यात्री ट्रेन से उतरने लगे. गार्ड एवं चालक ने मामले की सूचना सीहो के स्टेशन मास्टर को दी. सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारी एवं कर्मियों ने मरम्मत की़ इस दौरान उक्त रेलखंड पर करीब 40 मिनट तक ट्रेन रुकी रही. उसके बाद ट्रेन को समस्तीपुर की ओर रवाना किया गया. यात्रियों ने बताया कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली से दरभंगा जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर से चली थी. इस दौरान ट्रेन 85 नंबर गुमटी पार कर रही थी. तभी पिछली बाेगी के नीचे ब्रेक से काफी धुआं निकलने लगा. रेल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार निराला ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण ब्रेक से धुंआ निकलने लगा है. उसको ठीक कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार संपर्क क्रांति के ब्रेक से उठा धुआं, 40 मिनट तक रुकी ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मथार दियारा से मिनीगन फैक्ट्री का हुआ उदभेदन, निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार बरामद

खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार गांव से पुलिस ने मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया. निर्मित कट्टा सहित कई कारतूस व उपकरण पुलिस ने बरामद किया है. मजदूरी की आर में आग्नेयास्त्र निर्माण कर रहे पिता पुत्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी राकेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मथार वार्ड संख्या 06 निवासी स्व वसंत शर्मा के पुत्र प्रेम शर्मा के घर छापेमारी की गयी. इस दौरान आग्नेयास्त्र के निर्माण में उपयोग किये जा रहे उपकरण बरामद किया गया.एसपी ने बताया कि प्रेम शर्मा के पुत्र शंभू शर्मा व वसंत शर्मा के पुत्र प्रेम शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. पिता पुत्र का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रेम शर्मा मजदूरी की आर में हथियार निर्माण का कार्य करता था. ताकि किसी को उस पर शंका न हो,लेकिन पुलिस गिरफ्त में आ गया. प्रेम शर्मा पूर्व में भी शस्त्र अधिनियम के तहत जेल जा चुका है. उन्होंने बताया कि प्रेम शर्मा के घर से चार देशी कट्टा, एक ड्रील मशीन, एक हैंड बेस, आरी, पांच रेती, एक लोहे का सरसी, एक लोहे का ग्रेंडर मशीन, एक लोहे का टोपना, तीन जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, हथौड़ी, लोहे का बट एक तथा दो मिस फायर कारतूस बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि पिता पुत्र के विरूद्ध मुफस्सिल थाना कांड संख्या 40 – 2025 दर्ज किया गया है. प्रेम शर्मा के विरूद्ध पूर्व में भी मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 33 – 2003 दर्ज है. छापेमारी में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश कुमार सिंह, संतोष सिंह आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मथार दियारा से मिनीगन फैक्ट्री का हुआ उदभेदन, निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिथिला के भाईचारे की संस्कृति का मिसाल है बनगांव होली

तीन दिवसीय बनगांव होली महोत्सव का हुआ उद्घाटन कहरा बनगांव कलावती उच्च विद्यालय स्पोर्ट्स मैदान में बुधवार को कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय बनगांव होली महोत्सव का भव्य उद्घाटन विधायक डॉ आलोक रंजन, डीएम वैभव चौधरी, एडीएम निशांत कुमार, जिप उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, प्रमुख रचना प्रकाश आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर स्थानीय विधायक डॉ आलोक रंजन ने कहा कि बनगांव की होली ब्रज की होली के तरह प्रसिद्ध है. जो आपसी भाईचारा और सर्वधर्म सद्भाव को दर्शाता है. जिसके कारण इसे राजकीय दर्जा मिला. डीएम वैभव चौधरी ने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य अपने संस्कृति को संरक्षित कर आने वाली नई युवा पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से अवगत करवाया जा सके. जिसे कालांतर में भी अपनी संस्कृति सुरक्षित रह सके. इसके पूर्व जिला प्रशासन द्वारा आगंतुक सभी अतिथियों सहित कलाकारों को पाग, चादर देकर सम्मानित और स्वागत किया. डीएम वैभव चौधरी की अध्यक्षता और एसडीओ प्रदीप कुमार झा के संचालन में आयोजित उद्घाटन समारोह के मौके पर होली कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश्वर झा, सचिव मिहिर झा, उपाध्यक्ष महेश झा, राहुल झा बनगांव, चंदन झा, शंकर झा बाबा, रविशंकर झा, संजय वत्स, आशुतोष झा, प्रेम शंकर झा, मनोरजन खा, दिनकर झा, उपाध्यक्ष रुपेश कामत, उदय शंकर झा, कुमोद चौधरी, शक्तिनाथ मिश्रा, भरत राय, जवाहर मिश्रा, उमा खां, डॉ प्रो. अरुण खां, सुमन समाज, लाज़वानती झा, शंकर झा,बिको सरपंच, निर्मल मिश्रा, संजय मिश्रा, शंकर झा, ब्राह्मन्द झा, रविंद्र चौधरी, रघुदन ठाकुर, प्रसेनजीत राहुल कुमार झा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. बनगांव होली बन गया देश में भाईचारे का प्रतीक 18वीं सदी में परमहंस संत लक्ष्मीनाथ गोस्वामी द्वारा बनगांव में कृष्ण जन्माष्टमी और होली पर्व को एक आदर्श के रूप मे मनाने के कारण मिथिला सहित देश में इन पर्वों को सामाजिक भाईचारे के रूप में विख्यात हो गया. जो आज भी बनगांव में रह रहे सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों द्वारा परमहंस संत लक्ष्मीनाथ गोस्वामी के आदर्शो का पालन करते एक दूसरे के दरवाजे पर एक झुंड बनाकर जाकर होली मनाते आ रहे हैं. जिसे घुमौर होली के रूप मे देखा जाता है. जिसके प्रसिद्धि के कारण ही प्रत्येक वर्ष बनगांव होली मनाने और देखने स्थानीय सहित देश विदेशों के भी की राजनेता और प्रसिद्ध लोग आते रहते हैं. बनगांव होली की महत्ता देखते तत्कालीन कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ आलोक रंजन ने बनगांव होली को राजकीय दर्जा देते बनगांव होली महोत्सव की शुरुआत की गयी. जिससे बनगांव होली की संस्कृति को बढ़ावा मिल सके. महोत्सव में कलाकारों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध. बनगांव होली महोत्सव के पहले दिन स्थानीय लोक गायक और कलाकारों सहित देश के नामचीन गायक हेमंत बृजवासी ने महोत्सव में मौजूद दर्शकों को अपने गायकी से दिल जीत लिया. उन्होंने होली पर आधारित विभिन्न गानों एवं बॉलीवुड के गीत गाकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया. वहीं बनगांव होली के अवसर पर पूर्व से ही भगवती स्थान में होने वाले पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम को होली महोत्सव में शामिल करते जिला प्रशासन द्वारा नई दिल्ली के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित हरिश तिवारी द्वारा अपनी प्रस्तुति दे श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. फोटो – सहरसा 34 – महोत्सव का उद्घाटन करते डीएम सहित अन्य डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मिथिला के भाईचारे की संस्कृति का मिसाल है बनगांव होली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्नातक पार्ट-2 रिजल्ट का टेबुलेशन कार्य पूर्ण

मुंगेर. एमयू जल्द ही अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के कला संकाय का रिजल्ट जारी करेगा. इसके टेबुलेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि टेबुलेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है. जल्द ही पार्ट-2 के कला संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. बता दें कि एमयू ने फरवरी माह में ही उक्त सत्र के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है. मार्च के अंत तक जारी होगा स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग रिजल्ट मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के टेबुलेशन का कार्य कर रहा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि टेबुलेशन का कार्य पूर्ण होने के बाद उक्त सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि मार्च माह के अंत तक स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग का रिजल्ट जारी किया जायेगा. इसकी सूचना ससमय दे दी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्नातक पार्ट-2 रिजल्ट का टेबुलेशन कार्य पूर्ण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर दें ध्यान – डीआइजी

उदाकिशुनगंज. कोसी प्रक्षेत्र के डीआइजी मनोज कुमार ने बुधवार को उदाकिशुनगंज पुलिस अनुमंडल का निरीक्षण किया. इससे पूर्व डीआइजी को कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. कार्यालय निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने अपराध व अनुसंधान नियंत्रण से संबंधित संचिकाओं का अवलोकन किया. उन्होंने पुलिस अनुमंडल कार्यालय में संधारित किए जा रहे क्राइम इंडेक्स, एसआर रजिस्टर, गिरोह पंजी, डकैती पंजी, लूट पंजी सहित अन्य संचिकाओं का अवलोकन किया और जहां भी त्रुटियां पायी गयी उनमें सुधार करने का निर्देश दिया. इस दौरान डीआइजी ने पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों को जनता को त्वरित न्याय दिलाने और वादियों को उनके मामलों की नियमित जानकारी देने के निर्देश दिए. साथ ही, अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई पर विशेष ध्यान देने को कहा. इतना ही नहीं डीआइजी ने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद किया और उनकी कार्यशैली की समीक्षा की. उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करने का निर्देश दिया और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर भी बल दिया. मौके पर एसपी संदीप सिंह,एसडीपीओ अविनाश कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर दें ध्यान – डीआइजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

प्राणपुर थाना क्षेत्र के जौनिया पैट्रोल पंप के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर चार चक्का व बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गयी. थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि तकरीबन दस बजे जौनिया पैट्रोल पंप के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर पश्चिम बंगाल से कटिहार कि ओर जा रहे अज्ञात चार चक्का वाहन ने बस्तौल चौक से वापस घर आ रहे बाइक सवार रितेश कुमार मंडल 24 वर्ष पिता अरविंद कुमार मंडल, जौनिया वार्ड संख्या सात, प्राणपुर निवासी को जोरदार टक्कर मार दी. ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कांड संख्या 53/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सदर अस्पताल कटिहार पोस्टमार्टम करा कर शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित था. भाई में अकेले था. दो बहन और माता-पिता है. जौनिया गांव में यह घटना होने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नयी दिल्ली पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

सूर्यगढ़ा. नयी दिल्ली पब्लिक स्कूल सूर्यगढ़ा में विद्यालय प्रबंधन द्वारा बुधवार को विद्यालय के प्रांगण में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय के निर्देशक अभिषेक आनंद ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपने वक्तव्य के माध्यम से संदेश दिया कि होली आपसी सौहार्द, प्रेम एवं भाईचारे का त्योहार है, अतः हम सभी भी आपसी सौहार्द, प्रेम एवं भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए अपने राष्ट्र को विकास के मार्ग पर अग्रसर करते रहे. समारोह में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय प्रबंधन प्राचार्य लाल तेंदू मोहंती, दयाशंकर, हिंदुस्तान भूषण, बमबम कुमार, संजीत सिंह, हिमांशु कुमार, अमित कुमार, रवि शंकर कुमार, राजीव कुमार, श्रावणी मोहंती, पूजा कुमारी, शालिनी कुमारी, प्रीति कुमारी, शिवानी कुमारी ,सीमा कुमारी, खुशी टिबरेवाल के अलावा विद्यालय के छात्र अमन कुमार, सचिन कुमार, अविनाश कुमार, छात्रा अंजली कुमारी, शबनम कुमारी, श्रेया कुमारी आदि ने एक-दूसरे को रंग बिरंगी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में शिक्षकों के अलावे विद्यालय में पढ़ने वाले नर्सरी से कक्षा 10 तक के शिशु शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नयी दिल्ली पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top