Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर किया गया मतदाता सूची का प्रकाशन

बक्सर . मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष/सचिव/प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 202-राजपुर (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, राजपुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर सदर, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चौसा में शामिल रहे. एक जनवरी 2025 के आलोक में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत कुल मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी दी गयी. अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत 200-बक्सर विधान सभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या-156007 स्त्री मतदाताओं संख्या-147625 तथा तृतीय लिंग मतदाताओं संख्या 5 है. राजपुर (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या-176727 स्त्री मतदाताओं संख्या-167215 तथा तृतीय लिंग मतदाताओं संख्या-0 है.सभी राजनैतिक दलों से बीएलओ -1 बीएलओ -2 की सूची प्राप्त कराने / 90 आयु वर्ग के मतदाताओं से संपर्क कर सत्यापन कराने/कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बीएलओ का सहयोग करने का अनुरोध किया गया. साथ ही यह भी बताया गया कि अपने स्तर से भी अधिक से अधिक मतदाताओं को मत हेतु जागरूक करने का अनुरोध किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: नेतृत्वक दलों के साथ बैठक कर किया गया मतदाता सूची का प्रकाशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : होलिका दहन एवं होली के दौरान डीजे पर प्रतिबंध, हाइ अलर्ट मोड़ में आया प्रशासन

गोपालगंज. होली को लेकर विधि व्यवस्था, शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में कराने के लिए डीएम प्रशांत कुमार सीएच और एसपी अवधेश दीक्षित ने मंगलवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक की. बैठक में जिला पदाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए विधि व्यवस्था संधारण एवं शांति सुरक्षा को लेकर माननीय सदस्यों से सुझाव एवं सहयोग की अपील की. शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील डीएम ने कहा कि हाइकोर्ट के आदेश में डीजे का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है. इसके साथ अश्लील गीत भी बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इस स्थिति में एसडीओ सदर एवं हथुआ तथा एसडीपीओ सदर एवं हथुआ को निर्देश दिया गया कि सभी सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन एवं होली पर्व के दौरान डीजे के प्रयोग को वर्जित रखा जाये. साथ ही, दूसरे संप्रदाय के लोगों पर जबरदस्ती रंग लगाने एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने के लिए अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना स्तर पर भी शांति समिति की बैठक आयोजित की जाये. पुलिस को अत्यधिक सतर्कता एवं चौकसी बरतने का आदेश शांति समिति के सदस्यों ने सुझाव देते हुए कहा कि जिले में रेल मार्ग की अपेक्षा सड़क मार्ग की सुविधा अधिक है, जिसके कारण होली के दौरान अत्यधिक संख्या में प्रवासी आमजन बस एवं अन्य वाहनों से अपने घर आते हैं. यात्रियों एवं जिलावासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को अत्यधिक सतर्कता एवं चौकसी के साथ लगातार गश्त करने तथा किसी भी आपात स्थिति में आगंतुक यात्रियों को आवश्यक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल एवं सभी पीएचसी को 24 घंटे के लिए तैयार रखने का अनुरोध किया गया, जिस पर डीएम द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये. तीसरी नजर से होगी निगरानी होली पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सभी एहतियातन कार्रवाई चल रही है. डीएम ने कहा कि सीसीटीवी जहां है, वहां तो ठीक है. जहां नहीं है, वहां वीडियोग्राफी करायी जायेगी, जिससे गड़बड़ी करने वालों पर त्वरित कार्रवाई हो सके. इतना ही नहीं थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि शरारती तत्वों की सूची बनाकर उनपर निगहबानी करे. अगर गड़बड़ी करते मिलें, तो तत्काल कार्रवाई करें. बैठक में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, एडीएम आपदा शादुल हसन खान, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राधाकांत, एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार चंदन, एसडीपीओ प्रांजल, हथुआ आनंद मोहन गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि उर्फ मंटू गिरि, जदयू के जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, माले से सुभाष सिंह, नगर परिषद के चेयरमैन हरेंद्र चौधरी समेत सभी प्रमुख सदस्य व अधिकारी शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : होलिका दहन एवं होली के दौरान डीजे पर प्रतिबंध, हाइ अलर्ट मोड़ में आया प्रशासन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : मामूली बात को लेकर दो गुटों में मारपीट व रोड़ेबाजी

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसुंडा के समीप विष्णु बिहार कॉलोनी में मंगलवार को बच्चों के विवाद में मारपीट व रोड़ेबाजी की घटना हुई. इधर, स्थानीय पुलिस व डीएसपी सुनील कुमार पांडेय मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, दरवाजे पर लगे नल से पानी की बर्बादी एवं छोटी बात को लेकर बहस के बीच देखते ही देखते मारपीट के अलावा रोड़ेबाजी शुरू हो गयी. हालांकि, इससे किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि होली को लेकर पुलिस सतर्क है. फिलहाल किसी तरफ से लिखित तहरीर नहीं दी गयी है. दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : मामूली बात को लेकर दो गुटों में मारपीट व रोड़ेबाजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : बायोटेक्नोलॉजी व कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में नये अवसर की उम्मीद

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी और आरएस मेमोरियल कैंसर सोसाइटी, पटना के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है. यह समझौता कैंसर अनुसंधान, बायोइनफॉर्मेटिक्स, कैंसर मार्कर, हेमेटोलॉजी और जैव प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त अध्ययन, शोध और पत्रिका प्रकाशन को बढ़ावा देगा. इस साझेदारी के तहत मगध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग, समर ट्रेनिंग कैंप, छह माह की फुल-टाइम प्रोजेक्ट ट्रेनिंग, सेमिनार, वर्कशॉप और संगोष्ठियों का लाभ मिलेगा. यह समझौता पांच वर्षों के लिए किया गया है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में बायोटेक्नोलॉजी के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद है. इस अवसर पर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही ने कहा कि यह समझौता हमारे विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जो बायोटेक्नोलॉजी और कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में नये अवसर खोलेगा. यह साझेदारी विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को अत्याधुनिक तकनीकों से जोड़ने, कैंसर की रोकथाम में योगदान देने और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगी. हमारा लक्ष्य न केवल शिक्षा और शोध को सशक्त बनाना है, बल्कि समाज को लाभ पहुंचाने वाले अनुसंधान को भी बढ़ावा देना है. मैं इस सहयोग के लिए आर एस मेमोरियल कैंसर सोसायटी और सभी संबंधित संस्थानों का आभार व्यक्त करता हूं तथा आशा है कि यह समझौता सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा. समझौते पर हस्ताक्षर के अवसर पर आर एस मेमोरियल कैंसर संस्थान एवं सवेरा कैंसर एवं मल्टी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल, पटना के प्रबंध निदेशक एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ वीपी सिंह, मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो बिपिन कुमार, बायोटेक्नोलॉजी विभाग के निदेशक प्रो दिलीप कुमार केसरी, सिंडिकेट सदस्य डॉ नरेंद्र सिंह, कुलानुशासक उपेन्द्र कुमार, बॉटनी विभाग के सहायक प्राध्यापक अमित कुमार सिंह, दाउदनगर कॉलेज, दाउदनगर के प्राचार्य प्रो एमएस इस्लाम, विभाग के समन्वयक सह सहायक प्राध्यापक डॉ एलके तरुण, सहायक प्राध्यापक डॉ सरफराज अली और डॉ वीरेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे. इस समझौते को उच्च शिक्षा और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है, जो कैंसर के खिलाफ लड़ाई में नयी संभावनाओं को जन्म देगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : बायोटेक्नोलॉजी व कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में नये अवसर की उम्मीद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: होली को लेकर जगह-जगह तैनात किये गये पुलिस बल व दंडाधिकारी

बक्सर . होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त कर दिये गये हैं. होली पर्व के साथ-साथ इस माह रमजान का महीना भी चल रहा है. जिस कारण विशेष सतर्कता बनाए रखने के लिए सभी दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है. विधि व्यवस्था को लेकर सभी थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक, अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में नजर बनाये रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निर्देशित किया गया है कि अग्निशाम संयत्रों को अग्निक बल के साथ जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय बक्सर, मॉडल थाना, बक्सर व डुमरांव थाना पर एक-एक तैयार हालत में अग्निशमन वाहन व अग्निशमन दल के साथ प्रतिनियुक्ति करेंगे व अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव के निर्देश के अनुसार कार्य करेंगे. साथ ही होलिका दहन के लिए चिह्नित स्थलों का अगलगी के दृष्टिकोण से पूर्व सत्यापन करेंगे. कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी से होलिका दहन के अवसर पर सभी चिन्हित स्थानों एवं मार्गों में लटकते व अनावश्यक तारों से संबंधित सूची प्राप्त कर उसकी मरम्मत कराना सुनिश्चित करें. अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर तथा डुमरांव सोशल मीडिया पर साइबर सेनानी व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे व आवश्यकतानुसार विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे. असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निर्देशित किया गया कि सदर अस्पताल बक्सर, अनुमण्डलीय अस्पताल डुमरांव एवं सभी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों के एक दल को पर्याप्त मात्रा में दवाइयों एवं एम्बुलेंस के साथ तैयार स्थिति में रखना सुनिश्चित करेंगे. सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय बक्सर जिला को निर्देश दिया गया कि उक्त पर्व के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत नगर निकाय क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: होली को लेकर जगह-जगह तैनात किये गये पुलिस बल व दंडाधिकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chhapra News : होली में सभी संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस की तैनाती, बुलेट से गश्त करेगी टीम

छपरा. होली त्योहार के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बानाये रखने को लेकर जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शांति समिति की बैठक की गयी. शांति समिति के सदस्यों से एक एक कर पूर्व के अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण फीडबैक वसुझाव प्राप्त किये गये. शांति समिति के सदस्यों ने विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से संवेदनशील जगहों के बारे में जानकारी दी. इन जगहों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की तैनाती की जायेगी.शहर की गलियों में बाइक व पैदल पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया. शांति समिति के सभी सदस्यों ने एकमत से सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ होली व रमजान मनाने का भरोषा दिलाया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस एवं दंडाधिकारी तैनात रहेंगे, तंग गालियों में भी बाइक एवं पैदल गश्ती की व्यवस्था की गई है. संवेदनशील स्थलों पर शांति समिति के सदस्यों को भी अपनी उपस्थिति दर्ज करने का अनुरोध किया गया. असमाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. सभी सदस्यों को असमाजिक तत्वों के बारे में त्वरित जानकारी प्रशासन को देने का अनुरोध किया गया. हुड़दंग मचाने वाले तथा नशापान करने वालों की विरुद्ध भी जानकारी देने को कहा गया. सोशल मीडिया पर विशेष नजर सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है. साइबर सेनानी ग्रुप के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है. किसी भी तरह के अफवाहजनक व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जायेगी. समिति के सदस्यों को भी सोशल मीडिया पर नजर रखने को कहा गया. किसी भी तरह के अश्लील एवं द्विअर्थी संगीत बजाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी. जिलाधिकारी ने कहा कि अगर सभी अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखेंगे तो सामाजिक सौहार्द सदैव कायम रहेगा एवं सभी त्योहार शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाए जायेंगे. बैठक में पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्यगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे. अधिकारियों के साथ अलग से हुई बैठक होली के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गई. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. इसके लिये कैम्प कोर्ट लगाकर ऐसे तत्वों के विरुद्ध बाउंड डाउन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया. उपयुक्त मामलों में सीसीए के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव देने को कहा गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chhapra News : होली में सभी संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस की तैनाती, बुलेट से गश्त करेगी टीम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chhapra News : खैरा थाना क्षेत्र के बड़ा तकिया गांव में बच्चे की हत्या से गुस्साये परिजनों ने आरोपित के घर में की तोड़फोड़

नगरा. खैरा थाना क्षेत्र के बड़ा तकिया गांव में आठ मार्च की रात तीन वर्षीय मासूम आशिक कुमार की हत्या ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी. मृतक का नाम जितेंद्र राय का पुत्र आशिक कुमार था, जिसकी हत्या प्रियंका कुमारी नामक युवती ने चार्जर के तार से गला घोंटकर कर दी थी. इस जघन्य हत्या के बाद गांव में गुस्से का माहौल बन गया है. मंगलवार को मृतक के परिजनों और असामाजिक तत्वों ने आरोपित के घर पर हमला बोल दिया और घर का सामान बाहर निकालकर फेंक दिया, साथ ही तोड़फोड़ भी की. वहीं माहौल बिगड़ता देख पुलिस और प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा. सूचना मिलने पर खैरा थानाध्यक्ष अनिमा राणा, बीडीओ अनुभव कुमार और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने उग्र हो रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और आरोपित के घर से बाहर फेंके गये सामान को सुरक्षित घर में रखवाया. गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी, लेकिन पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में किया. बता दें कि खैरा पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जायेगी. वहीं मृतक के परिजनों ने कहा हमारी दुनिया उजड़ गयी, हमारे मासूम को मार दिया गया, हमें न्याय चाहिए. खैरा थानाध्यक्ष अनिमा राणा ने कहा कि गांव में अब कोई समस्या नहीं है और मवेशी व विकलांग व्यक्तियों की देखभाल के लिए भी व्यवस्था की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chhapra News : खैरा थाना क्षेत्र के बड़ा तकिया गांव में शिशु की हत्या से गुस्साये परिजनों ने आरोपित के घर में की तोड़फोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kaimur News : कैंसर का इलाज ही एक मात्र उपाय

भभुआ नगर. सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय के सेहत केंद्र, शोध व विकास प्रकोष्ठ व जंतु विज्ञान के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को जैव प्रोद्योगिकी विभाग नयी दिल्ली द्वारा प्रायोजित व अनुदानित एक दिवसीय सेमिनार ए फाइट अगेंस्ट कैंसर एडवांसेस इन रिसर्च एंड ट्रीटमेंट (कैंसर के खिलाफ लड़ाई: अनुसंधान और उपचार में प्रगति) नामक लोकप्रिय व्याख्यान का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन महाविद्यालय के प्रिंसिपल एसपी शर्मा व मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया. इस कार्यशाला में दो लेक्चर करवाये गये. इस व्याख्यान का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को कैंसर के संबंध में जागरूकता के साथ अब तक के शोध और चिकित्सा में हासिल उपलब्धि की समझ और सोच को बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया. इधर सेमिनार के दौरान छात्रों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर जगत कुमार रॉय ने कैंसर के होने के पीछे के विज्ञान को विस्तृत रूप से समझाया, साथ ही गर्भ ग्रीवा कैंसर के कारकों जिनमें की प्रमुख रूप से कैंसर विकास के दौरान ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के हमारे जीन रेगुलेटरी प्रोटीन के साथ पारस्परिक अंतः क्रिया को समझाया और बताया गया. साथ ही कहा हमारे शरीर में ही कुछ जीन इन विषाणुओं को कैंसर विकसित करने का मौका देते हैं, हमारे शरीर में मौजूद कारकों की वजह से जब यह असंतुलित हो जाते है, तो वो शरीर की कोशिकाओं और प्रतिरक्षी कोशिकाओं की सामान्य कार्य प्रणाली को प्रभावित करने लगते हैं, जिससे की कैंसर होता है. ये कारक बाहरी या अंदरूनी दोनों तरह के हो सकते हैं. बाह्य कारकों में विषाणु, जीवाणु, दूषित खानपान और पर्यावरणीय घटक हो सकते हैं. साथ ही स्त्रीओं में होने वाले गर्भ ग्रीवा रोग की पहचान और रोकथाम के उपायों को साझा करते हुए उन्होंने सामाजिक जागृति और स्त्रीओं को समय समय पर चिकित्सीय परामर्श लेने पर विशेष जोर दिया. दूसरे वक्ता मगध कैंसर हॉस्पिटल के डाॅ रिदू शर्मा ने कैंसर से बचाव के उपाय बताते हुये कैंसर रोग के विभिन्न लक्षणों के बारे में बताया. साथ ही नियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर जोर दिया. इस कार्यक्रम के संयोजक के रूप में डॉ आनंद प्रकाश और सेहत केंद्र के समन्वयक डाॅ वंशीधर उपाध्याय रहे. कार्यशाला के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डॉ अजीत राय ने कहा कैंसर होने पर सभी लोग कैंसर के बारे में व्याप्त भ्रम को दूर कर बेहतर इलाज कराएं, इलाज ही इसका एक मात्र उपाय है. इस दौरान प्रोफेसर माया सिन्हा, डाॅ जितेंद्र कुमार, डाॅ राजकुमार गुप्ता, डॉ महेश प्रसाद, डॉ नेयाज अहमद सिद्दकी, डॉ हरेंद्र सत्यपाल, डॉ रबिंद्र, डॉ बृजराज गुप्ता, डॉ मीरा कुमारी, डॉ प्रियंका मिश्रा, रंजन प्रियदर्शी, डॉ मुकेश कुमार, डॉ धनंजय कुमार तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों में अनिल, अनिता, आदित्य, बिट्टू, शुभनम, गोल्डेन, अंकित आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Kaimur News : कैंसर का इलाज ही एक मात्र उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : बेलगाम कार ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पति की मौत

औरंगाबाद ग्रामीण. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ममका मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया. इस घटना में बाइक सवार एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. वहीं 50 वर्षीय पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतक की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के कर्जा गांव निवासी मुद्रिका सिंह के पुत्र सुदर्शन सिंह के रूप में हुई है. सुदर्शन सिंह की पत्नी रीता देवी घायल हो गयी. घटना मंगलवार की सुबह की है. बेलगाम कार बाइक सवार सुदर्शन सिंह को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गयी. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि सुदर्शन सिंह पत्नी रीता देवी के साथ बाइक से घर से औरंगाबाद शहर के करमा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पत्नी का इलाज करने जा रहे थे. जैसे ही घर से कुछ दूरी पर स्थित ममका मोड़ के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दोनों को रौंद दिया. कार की टक्कर से सुदर्शन की पत्नी रीता बाइक से गिरकर घायल हो गयी. वहीं, सुदर्शन सिंह को कार घसीटती हुई कुछ दूरी तक लेकर चली गयी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. इसके बाद मौके का फायदा उठाकर चालक कार लेकर फरार हो गया. घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने सुदर्शन सिंह का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल पत्नी रीता का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. परिजन घायल रीता देवी को लेकर गोपाल नारायण सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जमुहार ले गये. इधर, अस्पताल प्रबंधक द्वारा घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना पर नगर थाना के दरोगा राहुल कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी. मृतक सुरेंद्र का एक पुत्र व एक पुत्री है. पुत्र अंकित कुमार प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है. मृतक अपने घर पर ही खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है. इधर, घटना के बाद भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मितेंद्र कुमार सिंह, परसडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमरेश सिंह, अनिल सिंह, कामता सिंह समेत अन्य लोगों ने शोक प्रकट किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : बेलगाम कार ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पति की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नक्सलियों ने पोकलेन मशीन व दो हाइवा किया आग के हवाले, क्षेत्र में दहशत

हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के बिहार सीमा से सटे जगदीशपुर गांव में सोमवार की रात्रि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने जम कर उत्पात मचाया. नक्सलियों ने सड़क निर्माण कर रही कंपनी के कैंप पर धावा बोल कर निर्माण कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन व दो हाइवा को आग के हवाले कर दिया. तीन कर्मियों की पिटाई की गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने माओवादी जिंदाबाद, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए जंगल की ओर चले गये. सूचना मिलते के बाद रात्रि में छतरपुर एसडीपीओ अवध प्रसाद यादव, हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया. संभावित स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया गया. मंगलवार को अभियान एसपी राकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर आकर छानबीन की. मालूम हो कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मनीषा कंस्ट्रक्शन द्वारा तेंदुआ से जगदीशपुर होते हुए फुलवरिया तक करीब साढ़े नौ किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. जगदीशपुर न्यू उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के समीप कंस्ट्रक्शन कंपनी का कैंप स्थित है. ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की रात 7-8 की संख्या में वर्दीधारी माओवादी नक्सलियों का एक दस्ता हथियार से लैस होकर जगदीशपुर कैंप पहुंचा. साथ ही मौजूद ग्रामीणों का मोबाइल स्विच ऑफ कर कुछ दूर ले जाकर खड़ा कर दिया. जबकि पोकलेन चालक रामअवतार यादव, हाइवा चालक वीरेंद्र यादव, कइलू यादव व सह चालक मनोज यादव को कब्जे में लेकर मोबाइल छीन कर लाठी से पिटाई की. बाद में कैंप पर खड़े हाइवा बीआर 02 जीसी 7661, बीआर 02 जीसी 3122 व पोकलेन एन710052 पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत व्याप्त है. वही पिटाई से घायल कर्मियों को नजदीकी चिकित्सालय में इलाज कराया गया. इस संबंध में संवेदक राजेश कुमार उर्फ रामविलास यादव के आवेदन पर हरिहरगंज थाना में चार-पांच अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध प्रसाद यादव ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में लगे दो हाइवा तथा एक पोकलेन को अपराध कर्मियों द्वारा जलाया गया है. इस घटना में किसी अपराधी गिरोह व नक्सलियों द्वारा अंजाम देने की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से किसी तरह का परचा बरामद नहीं किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नक्सलियों ने पोकलेन मशीन व दो हाइवा किया आग के हवाले, क्षेत्र में दहशत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top