Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीजीएम कुमार गौरव हत्या मामले में पीएमओ को लिखा पत्र

हजारीबाग. एनटीपीसी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों के कार्यपालकों के राष्ट्रीय मंच ने एनटीपीसी के अधिकारी कुमार गौरव की हत्या को लेकर 10 मार्च को पीएमओ कार्यालय को पत्र भेजा है. इसमें पीएमओ से एनटीपीसी व अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों की सुरक्षा और संरक्षण की मांग की है. संघ ने प्रशासन से इस मामले में गहन जांच और तत्काल कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. संघ का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी और डीसी से मिला : नेफी कार्यकारी कोयला खनन संघ ने मंगलवार को उपायुक्त और एसपी को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में हजारीबाग जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. संघ की ओर से कहा गया है कि मौजूदा कानून व्यवस्था में काम करना उचित नहीं है. कार्यस्थल के साथ-साथ हजारीबाग शहर में एनटीपीसी कर्मियों और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये. प्रतिनिधिमंडल में कमला राम रजक, अजय कुमार मिंज, विभूति नारायण सिंह, दिवाकर मिश्रा, दीपक कुमार मोदी सहित कई लोग शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीजीएम कुमार गौरव हत्या मामले में पीएमओ को लिखा पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kaimur News : चापाकलों की मरम्मत के लिए 11 धावा दलों का गठन

भभुआ. जिले के ग्रामीण इलाकों में भीषण गर्मी के कारण पेयजल संकट से निबटने के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल कैमूर के सौजन्य गठित चलंत चापाकल मरम्मत दल को मंगलवार को जिला पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय से रवाना किया गया. चलंत धावा दल जिले की सभी पंचायतों में जाकर खराब चापाकलों की मरम्मत करेगा. इधर, इस संबंध में जानकारी देते हुए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रवि प्रकाश ने बताया कि फिलहाल गर्मी की आहट को देख जिले में चलंत धावा दल को चापाकलों की मरम्मति के लिए जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना कर दिया गया है. यह चलंत धावा दल प्रखंड के जिन पंचायतों के गांवों में चापाकल खराब होंगे, उन चापाकलों की मरम्मत करेगा. साथ ही अगर अन्य चापाकलों के खराब होने की सूचना भी अगर अन्य जगह से प्राप्त होती है तो वहां भी पहुंच कर खराब चापाकलों को ठीक करेगा. चलंत धावा दल में एक मिस्त्री सहित दो सहायकों को रखा गया है. उन्होंने बताया कि खराब चापाकलों की मरम्मत को लेकर सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. साथ ही जिला स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है. इसके दूरभाष नंबर 06189 223445 पर चापाकलों के खराब होने की सूचना दी जा सकती है. खराब चापाकलों के सर्वे का काम पूरा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि खराब चापाकलों के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. इसकी रिपोर्ट भी प्रशासन को भेज दी गयी है और खराब चापाकलों की मरम्मति के लिए निविदा के माध्यम से एजेंसी का चयन किया गया है. इस एजेंसी द्वारा ही धावा दल का गठन किया गया है. जिले के 11 प्रखंडों के लिए 11 धावा दल बनाये गये हैं. जिले में वर्तमान में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल विभाग से संचालित हो रहे 14946 चापाकलों में वर्तमान में 540 चापाकल खराब पाये गये हैं, जिन्हें चलंत धावा दल द्वारा चालू किया जायेगा. लेकिन, पूरे वर्ष में धावा दल द्वारा 2242 चापाकलों की मरम्मत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि चापाकलों की मरम्मति का काम लगातार चलता रहेगा. धावा दल में एक सीनियर मिस्त्री सहित दो हेल्पर रखे गये हैं. इसके अतिरिक्त जो चापाकल अभी सर्वे में ठीक पाये गये हैं और आगे खराब हो जाते हैं, तो उसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां लोग खराब चापाकलों की सूचना दे सकते हैं. नियंत्रण कक्ष सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक कार्यरत रहेगा. इन्सेट 1 चापाकलों की मरम्मत का प्रखंड वार लक्ष्य प्रखंड खराब चापाकल भभुआ 300 चैनपुर 214 चांद 189 मोहनिया 246 दुर्गावती 145 कुदरा 181 अधौरा 346 भगवानपुर 145 रामपुर 145 रामगढ़ 180 नुआंव 151 इन्सेट 2 इन नंबरों पर दे सकते हैं चापाकल खराब होने की सूचना प्रखंड कनीय अभियंता का नाम मोबाइल नंबर भभुआ निरंजन पासवान 8804668282 चैनपुर नेहा कुमारी 8077665202 चांद पूजा कुमारी 9109076644 अधौरा विभाष कुमार 7004450805 भगवानपुर अविनाश कुमार 8544428989 रामपुर नीरज कुमार 8804710966 मोहनियां राजीव रंजन 6207973952 दुर्गावती श्वेता कुमारी 7761968379 कुदरा ओमप्रकाश 9823612766 रामगढ़ सीताराम यादव 7324888722 नुआवं रीना सिंह 7781044043 नोट- इसके अतिरिक्त खराब चापाकलों की सूचना सहायक अभियंता भभुआ अनुमंडल सौरभ कुमार झा के मोबाइल नंबर 8544824641 तथा 8544424642 व मोहनिया अनुमंडल के सहायक अभियंता अतुल अभिषेक के मोबाइल नंबर 9709452383 पर भी दी जा सकती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Kaimur News : चापाकलों की मरम्मत के लिए 11 धावा दलों का गठन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kaimur News : जिले के 204 स्थानों पर रहेगी खाकी की नजर

भभुआ सदर. 14 व 15 मार्च को मनाये जानेवाले होली के महत्वपूर्ण पर्व को शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए डीएम सावन कुमार और एसपी हरिमोहन शुक्ला का संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है. इस बार जिले में मजिस्ट्रेटों की तैनाती करने के साथ खाकी की नजर शहर के 17 सहित जिला क्षेत्र के 204 प्रमुख स्थानों पर रहेगी. इसके अलावा भभुआ नगर क्षेत्र में गश्ती दल के लिए भी दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. दोनों पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर जिला मुख्यालय में नियंत्रण केंद्र की स्थापना की गयी है. जबकि, सभी थानों में एक क्यूआरटी का गठन किया गया है, जिसमे शामिल दंडाधिकारी व पुलिस के जवान तत्काल किसी अप्रिय सूचना पर मौके के लिए कूच कर जायेंगे. वहीं, संयुक्त आदेश में सभी को अपने- अपने क्षेत्र में प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने और अवैधानिक जमघट व शांति भंग करने वाले लोगों को रोकने व त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत निरोधात्मक व आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. भभुआ शहर में छावनी मुहल्ला, वार्ड संख्या 23, महावीर मंदिर और पश्चिम बाजार के अलावा पूरब पोखर, महाबीर स्थान, सिवों चौक, एकता चौक, सब्जी मंडी, पुराना थाना चौक, नवाबी मुहल्ला, जेपी व पटेल चौक, देवी मंदिर, शिव मंदिर आजाद नगर, कैमूर स्तंभ और अखलासपुर बस स्टैंड आदि जगहों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी व जवान मुस्तैद रहेंगे. डीएम व एसपी ने अपने अधीनस्थ अफसरों को सोशल मीडिया और फेसबुक पर भी निगरानी रखने का निर्देश दिया है, ताकि शरारती तत्वों के आपत्तिजनक ट्वीट या पोस्ट के चलते पर्व का माहौल ना बिगड़े. इसके अलावा शहर सहित गांवों में अपराधियों और असामाजिक तत्वों द्वारा धर्म के नाम पर भावनाएं भड़काने और भेदभाव पैदा करने की कोशिश की जा सकती है. इस बार ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखने की आवश्यकता है. इसलिए इस बार उक्त सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ साथ पुलिस बल अपने तय स्थानों पर तैनात रहेंगे. जिले के शीर्ष अधिकारियों ने पर्व त्योहार के दौरान फैलने वाली अफवाहों पर भी नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल उसका खंडन करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा खुफिया सूचना एकत्र करने और उसपर त्वरित कार्रवाई करने को भी कहा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Kaimur News : जिले के 204 स्थानों पर रहेगी खाकी की नजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : हथुआ कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्रों को समाज में बेहतर कार्य को लेकर किया गया सम्मानित

हथुआ. गोपेश्वर कॉलेज हथुआ में पूर्ववर्ती छात्रों को समाज में बेहतर कार्य को लेकर सम्मानित किया गया. कॉलेज से शिक्षा-दीक्षा लेकर व्यवसाय सहित प्रशासनी तथा गैर प्रशासनी संस्थाओं में बेहतर सेवा देने वाले पूर्ववर्ती छात्रों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी. दिये गये अंगवस्त्र और मोमेंटो इसके बाद प्राचार्य प्रो डाॅ महेश चौधरी ने सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया. इसमें पूर्व बैंक प्रबंधक प्रेम कुमार सिन्हा, संस्कृत महाविद्यालय की रिटायर्ड शिक्षिका डाॅ नीलम श्रीवास्तव, वर्तमान जीएसटी कमिश्नर समीर परिमल, संध्या स्वीट्स के संचालक शंभू प्रसाद, गोपेश्वर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत प्रो डाॅ विवेकानंद तिवारी, समाजसेवी पृथ्वीनाथ तिवारी, पूर्व मुखिया विंदेश्वरी ठाकुर, रतनचक गांव के रिटायर्ड इंडियन आर्मी सह एमएमसी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट धनंजय राय, समाजसेवी दिवाकर सिंह तथा विदेशों में शिक्षा का अलख जगा रहे डाॅ अनिल प्रसाद, एलआइसी के जयप्रकाश प्रसाद आदि को अंगवस्त्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित लोगों ने कॉलेज प्रशासन का जताया आभार वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष मुकेश पांडेय थे. वहीं सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के इस कॉलेज में बहुत वैसे पूर्ववर्ती छात्र हैं, जो शिक्षा लेकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं. वहीं सम्मानित लोगों ने कॉलेज प्रशासन के इस सम्मान को लेकर आभार व्यक्त किया. मंच का संचालन डा संजय कुमार सुमन ने किया. वहीं व्यवस्था में प्रो राजेश्वरी बैठा, डाॅ अमित कुमार सुमन, डाॅ निधि कुमारी, डाॅ संतोष कुमार गुप्ता शिक्षक थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : हथुआ कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्रों को समाज में बेहतर कार्य को लेकर किया गया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : रफीगंज में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां की मौत, बेटा घायल

रफीगंज. रफीगंज-गोह पथ में मखदुमपुर गोवर्धन बिगहा के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार स्त्री सहित दो लोगों को रौंद दिया. इस घटना में 40 वर्षीय स्त्री की मौत हो गयी, जबकि उसका 18 वर्षीय पुत्र घायल हो गया. मृतका की पहचान रफीगंज प्रखंड के औरवा गांव निवासी विनोद चंद्रवंशी की पत्नी नीलम कुमारी के रूप में हुई है. घायल पुत्र का नाम शुभम कुमार है. विगत सोमवार को मां-बेटा बाइक से गोह के जगदीशपुर गांव में फुफेरा भाई नीतीश कुमार के घर गृह प्रवेश में शामिल होने गये थे. मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे लौटने के दौरान मखदुमपुर गोवर्धन बिगहा के समीप पीछे से अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया. नीलम कुमारी की मौत हो गयी व पुत्र सुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क से गुजर रहे सुधीर कुमार व छोटु कुमार, पूर्व मुखिया शहजादा शाही, फहद शाही के साथ-साथ डायल 112 की पुलिस ने मां-बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. हालांकि तब तक देर हो चुकी थी. डॉ धंनजय कुमार ने नब्ज टटोलते ही नीलम कुमारी को मृत घोषित कर दिया व सुभम कुमार को रेफर कर दिया. इधर, जानकारी मिली कि मृतका के पति विनोद चंद्रवंशी लुधियाना में मजदूरी करते हैं. मृतका का एक पुत्र एवं एक पुत्री है. रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मां चंद्रावती देवी, पिता शिवशंकर चंद्रवंशी, बहन मीना देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसआइ कुशो कुमार, एएसआइ गोविंद मिश्रा, पीटीसी जेपी दूबे आदि पदाधिकारी सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : रफीगंज में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां की मौत, बेटा घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kaimur News : नकली व मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

भभुआ नगर. होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने को लेकर मंगलवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि होली पर्व के दौरान कोई भी व्यक्ति डीजे साउंड सिस्टम का उपयोग नहीं करेगा. डीजे साउंड बजाने पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध रहेगा. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय शांति समिति के सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत भ्रमणशील रहेंगे व होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में प्रशासन के लोगों का सहयोग करेंगे. साथ ही जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद भभुआ, नगर पंचायत मोहनिया को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र अंतर्गत साफ सफाई की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही कहा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सतत भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे. इसके साथ ही बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्व त्योहार के दिनों में बाजारों में मिलावटी एव नकली मिठाइयों की बिक्री की जाती है, जिसके कारण लोगों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ता है, इसलिए इस बार मिलावटी व नकली मिठाई बाजार में नहीं बीके इसलिए नकली व अन्य मिलावटी मिठाइयों की बिक्री के विरुद्ध अभियान चलेगा व पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई भी की जायेगी. इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ-मोहनिया, सभी थानाध्यक्ष, जदयू जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, इकराम अली, असलम अंसारी, ओपी गुप्ता, अनुराग सहित कई लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Kaimur News : नकली व मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिपमैट पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, 17 मार्च तक होगा आवेदन

संवाददाता, पटना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (जिपमैट) 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है. उम्मीदवार अब 17 मार्च तक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले जिपमैट 2025 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 मार्च थी. इसके साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए अंतिम तिथि 18 मार्च 2025 तय की गयी है. सुधार विंडो 19 से 21 मार्च तक खुला रहेगा. बता दें कि ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बोधगया और आइआइएम जम्मू की ओर से ऑफर किये जाने वाले फाइव इयर इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट में एडमिशन के लिए किया जाता है. परीक्षा 26 अप्रैल को जिपमैट 2025 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2025 को किया जायेगा. परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) में किया जायेगा. परीक्षा में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जायेगा. परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय दिया जायेगा. एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, इडब्ल्यूएस, ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के लिए 2000 रुपये आवेदन शुल्क लागू है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिपमैट पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, 17 मार्च तक होगा आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Gift: पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को भेंट किया संगम का जल और बिहार का सुपरफूड मखाना

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष सम्मान के रूप में राष्ट्रपति गोखुल और प्रथम स्त्री वृंदा गोखुल को ‘ओसीआई कार्ड’ सौंपे. उन्होंने महाकुंभ से पीतल और तांबे के बर्तन में संगम का पवित्र जल भी राष्ट्रपति गोखुल को उपहार स्वरूप भेंट किया. मोदी ने गोखुल को बिहार का सुपरफूड मखाना भी भेंट किया. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति गोखुल की धर्मपत्नी को सादेली शिल्पकला युक्त बक्से में बनारसी रेशमी साड़ी भेंट की. वाराणसी से आने वाली बनारसी साड़ी एक सांस्कृतिक विरासत है जो अपने बेहतरीन रेशम, खूबसूरत जरी और कसीदाकारी’ के काम के लिए जानी जाती है, जबकि गुजरात की सादेली शिल्प कला में सागौन की उम्दा लकड़ी पर पच्चीकारी की जाती है. #WATCH | PM Narendra Modi gifted the holy Sangam water from Mahakumbh in a Brass and Copper pot, and 'Makhana'- a superfood from Bihar, to the President of Mauritius, Dharam Gokhool. PM Modi also gifted a Banarsi silk saree in a Sadeli box to the wife of the President of… pic.twitter.com/bwyEFiQgNh — ANI (@ANI) March 11, 2025 पीएम मोदी ने बताया मॉरीशस के राष्ट्रपति के साथ हुई शानदार बैठक पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मॉरीशस के राष्ट्रपति महामहिम श्री धरमबीर गोखुल के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई. वह हिंदुस्तान और हिंदुस्तानीय संस्कृति से अच्छी तरह परिचित हैं. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने को लेकर मैंने आभार व्यक्त किया. हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देने के तौर-तरीकों पर चर्चा की.” पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति The post PM Modi Gift: पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को भेंट किया संगम का जल और बिहार का सुपरफूड मखाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP News: घोसी नव निर्माण मंच का बढ़ा कुनबा, पूरी टीम के साथ आजाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष आसिफ गांधी ने थामा दामन

UP News: मऊ- घोसी नव निर्माण मंच का कुनबा बढ़ गया है. आसिफ गांधी ने पूरी टीम के साथ फिर से घोसी नव निर्माण मंच का दामन थाम लिया है. आसिफ गांधी आजाद समाज पार्टी चले गए थे. उन्होंने अपनी टीम के साथ घर वापसी कर ली है. घोसी नव निर्माण मंच की ओर से इस मौके पर कहा गया है कि यह हमारे परिवार के लिए बड़ी ताकत देने वाली बात है. परिवार के लिए काफी खुशी की बात है. घोसी नव निर्माण मंच में जोरदार स्वागत आसिफ गांधी और उनकी टीम का घोसी नव निर्माण मंच में जोरदार स्वागत किया किया. पार्टी की ओर से यह भी कहा गया कि अपना तो अपना होता है. हमारे यहां पर जो भी आयेगा, सबका स्वागत है. आप मंच के साथ एक बार कार्य कर लिए तो मंच आप का हो गया. आप सबसे निवेदन है कि आप एक बार मंच के साथ जुड़िए, हमारे साथ कार्य करिए, वोट लेने के लिए नहीं बल्कि जनता का कार्य करने के लिए यह संगठन बनाया गया है. घोसी नव निर्माण मंच की ओर से कहा गया कि आप परिवार के सदस्य हो गए तो हमारे दिल में बने रहेंगे. हम और हमारी टीम आपके साथ सदैव खड़े रहेंगे. हम सब मिलकर क्षेत्रीय नेतृत्व को बहाल करेंगे और अपने क्षेत्र को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाएंगे. दुःख की हर घड़ी में जनता की सेवा में सदैव तत्पर. The post UP News: घोसी नव निर्माण मंच का बढ़ा कुनबा, पूरी टीम के साथ आजाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष आसिफ गांधी ने थामा दामन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधा भारत नहीं जानता फैक्ट्री की छत पर गोल-गोल घूमती इस चीज का राज! जानिए क्यों जरूरी है इसका होना

What is steel dome rotating device on factory: आधुनिक जीवन में विज्ञान ने क्रांति ला दी है, और हमारे आसपास मौजूद कई आविष्कार इसका प्रमाण हैं. इनमें से कुछ आविष्कार इतने सामान्य होते हैं कि हम उनकी उपयोगिता को तब तक नहीं पहचान पाते जब तक कि हम उनके बिना जीवन की कल्पना नहीं करते. आपने भी देखी होगी यह चीज विज्ञान और इंजीनियरिंग के संयोजन से बनी इन अद्भुत चीजों को देखने के लिए कारखाने से बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती. आपने अक्सर कारखानों की छत पर गोल (What is steel dome on factory roof) घूमती हुई चीज देखी होगी. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर वो क्या है? टर्बो वेंटिलेटर नाम है इसका ये स्टील के गोल पंखे केवल सजावट के लिए नहीं हैं. उनका जरूरी काम भी है. इसकी वजह से मजदूरों का काम और फैक्ट्री में उनकी स्थिति भी बेहतर होती है. छत पर लगे ये स्टील के पंखे टर्बो वेंटिलेटर (Turbo Ventilator) होते हैं, जिन्हें एयर वेंटिलेटर, टर्बाइन वेंटिलेटर या रूफ एक्सट्रैक्टर जैसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है. कारखानों तक ही सीमित नहीं, ये वेंटिलेटर अब शॉपिंग मॉल, बड़े स्टोर और यहां तक कि रेलवे स्टेशनों जैसी जगहों पर भी आम हैं. टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें फैक्ट्री की छत पर लगाने की खास वजह अब, आइए जानें कि ये टर्बो वेंटिलेटर कैसे काम करते हैं. उनके कामकाज का सिद्धांत एक बुनियादी वैज्ञानिक सिद्धांत पर आधारित है- गर्म हवा, ठंडी हवा की तुलना में हल्की होने के कारण ऊपर उठती है. जैसे ही एक कमरे या किसी भी स्थान में गर्म हवा भर जाती है, वो ऊपर उठती है, जिससे तापमान गर्म हो जाता है. टर्बो वेंटिलेटर इस गर्म हवा को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे काम करते हैं ये वेंटिलेटर घूमते समय, ये वेंटिलेटर अंदर की गर्म हवा को ऊपर खींचते हैं और उसे कुशलतापूर्वक बाहर निकाल देते हैं. जैसे ही गर्म हवा बाहर निकलती है, ये खिड़कियों और दरवाजों से ठंडी, भारी हवा को अंदर खींचती है, जिससे अंदर काम करने वाले लोगों के लिए एक अधिक सहज वातावरण बनता है. इसके अलावा, ये वेंटिलेटर दुर्गंध और ज्यादा नमी को दूर करने में भी मदद करते हैं, खासकर मानसून के मौसम में, जिससे कार्यस्थल में काम करना मजदूरों के लिए आसान होता है और काम का अनुभव सुखद बनता है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : सोशल मीडिया को एडल्ट कंटेंट का अड्डा कैसे बना रहे पॉपुलर मोबाइल ऐप्स? The post आधा हिंदुस्तान नहीं जानता फैक्ट्री की छत पर गोल-गोल घूमती इस चीज का राज! जानिए क्यों जरूरी है इसका होना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top