Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: यूट्यूब पर वीडिया देखकर सीखा मरने का तरीका, फिर फांसी लगाकर प्लस टू के छात्र ने की खुदकुशी

Patna News: पटना में एक प्लस टू के छात्र सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर खुदकुशी कर ली. यह घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र की है. मृतक युवक कदमकुआं थाने के पश्चिमी लोहानीपुर गोरैया स्थान के समीप किराये का कमरा लेकर पटना में पढ़ाई करता था. मृतक छात्र की पहचान पीयुष कुमार (18) के रूप में हुई. उसने वीडियो देखकर मोफलर से फांसी का फंदा बनाया और पंखे से झूल गया. फांसी लगाने से पहले देखा था यूट्यूब पर वीडियो हालांकि उसका पैर जमीन से सटा हुआ था. उसके कमरे की खिड़की खुली हुई थी, जबकि दरवाजा बंद था. उस कमरे में दो और छात्र रहते थे, लेकिन वे लोग वृदांवन गये हुए थे. यह भी बात सामने आयी है कि उसने मौत को गले लगाने से पहले यूट्यूब पर फांसी लगाने का वीडियो भी देखा था. यह उसके मोबाइल फोन के सर्चिंग हिस्ट्री से जानकारी मिली है. इधर, शनिवार की सुबह खिड़की से ही मकान के लोगों ने उसके शव को लटका हुआ पाया. इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचित कर दिया. पुलिस पहुंची और दरवाजा को खोल की कमरे में प्रवेश किया. इसके बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पिता ने लगाया हत्या का आरोप छात्र मूल रूप से दरभंगा के केवटी के रनबे का रहने वाला था. उसके पिता का नाम राजेश लाल दास है और वे सिलीगुड़ी में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं. बताया जाता है कि दरवाजा बंद और खिड़की खुली होने के कारण स्थिति संदेहास्पद हो गयी है. पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए कदमकुआं पुलिस को आवेदन देकर जांच का आग्रह किया है. हालांकि छात्र कुछ दिनों से परेशान चल रहा था. कदमकुआं थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट कमरे से नहीं मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक जानकारी मिल सकती है. Also Read: Exclusive: किराये के दो कमरे में 13 वर्षों से पढ़ रहे शिशु, कोसी के बाढ़ में विस्थापित हुआ था सुपौल का यह विद्यालय The post Patna News: यूट्यूब पर वीडिया देखकर सीखा मरने का तरीका, फिर फांसी लगाकर प्लस टू के छात्र ने की खुदकुशी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan News: कोचिंग सेंटर पर सख्ती, सरकारी कर्मचारियों को गिफ्ट, राजस्थान सरकार ने लिए कई फैसले

Rajasthan News: राजस्थान की भजन लाल शर्मा प्रशासन ने शनिवार को कैबिनेट की अहम बैठक की. जिसमें कई फैसले लिए गए. कैबिनेट ने कोचिंग सेंटर पर सख्ती लाने के लिए और छात्रों को बेहतर माहौल दिलाने के लिए ‘राजस्थान कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक-2025’ को अपनी मंजूरी दे दी है. मसौदा केंद्र प्रशासन से जारी दिशा-निर्देशों, राज्य की विशिष्ट आवश्यकताओं और विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है. 50 या उससे अधिक छात्रों वाले कोचिंग सेंटर आएंगे कानून के दायरे में विधेयक के अनुसार राजस्थान के वैसे कोचिंग सेंटर, जिसमें 50 या उससे अधिक छात्र पढ़ाई करते हैं, वो कानून के दायरे में आएंगे. उन्हें रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कोचिंग संस्थानों के प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय पोर्टल स्थापित किया जाएगा. विद्यार्थियों की ‘काउंसलिंग’ के लिए एक हेल्पलाइन नंबर और राजस्थान कोचिंग संस्थान (नियंत्रण एवं विनियमन) प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी. प्रशासनी कर्मचारियों को होली से पहले गिफ्ट भजनलाल शर्मा की अगुआई में कैबिनेट ने प्रशासन की कर्मचारियों को होली से पहले बड़ी सौगात दी है. प्रशासनी कर्मचारियों को केंद्र प्रशासन की तर्ज पर ग्रेच्युटी दिया जाएगा. कैबिनेट ने ग्रेच्युटी की सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने का फैसला किया है. कौशल विकास नीति को मंजूरी भजन लाल शर्मा प्रशासन ने कौशल विकास नीति को भी मंजूरी दी है. जिसके तहत युवाओं को विशेष कौशल में प्रशिक्षित करना है. यह नीति राज्य के औद्योगिक विकास में मदद करेगी और युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी. इस नीति के तहत एआई, मशीन लर्निंग, स्मार्ट विनिर्माण और साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा. दिव्यांगजन के लिए समान अवसर नीति राजस्थान मंत्रिमंडल ने दिव्यांगजन के लिए समान अवसर नीति को भी मंजूरी दी. यह दिव्यांगजन (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप है. इस नीति को राज्य प्रशासन के नियंत्रण में आने वाले सभी प्रशासनी विभागों, स्वायत्त निकायों और संस्थानों में लागू किया जाएगा. The post Rajasthan News: कोचिंग सेंटर पर सख्ती, प्रशासनी कर्मचारियों को गिफ्ट, राजस्थान प्रशासन ने लिए कई फैसले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: फ्लाइट में महिला ने उतार दिए सारे कपड़े, न्यूड होकर 25 मिनट तक किया हंगामा

Viral Video: सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि अमेरिका के ह्यूस्टन में टेक ऑफ के दौरान साउथ वेस्ट एयरलाइंस के विमान में एक स्त्री, यात्रियों के सामने ही अपने सारे कपड़े उतार दी. जिससे विमान में भारी हंगामा हुआ. यात्री खुद को असहज महसूस करने लगे. स्त्री ने 25 मिनट तक काटा बवाल अमेरिका के ह्यूस्टन से फीनिक्स जाने वाली विमान संख्या 733 में स्त्री ने 25 मिनट तक बवाल काटा. हाई वोल्टेज ड्रामा किया. स्त्री सबसे पहले केबिन के पास गई और क्रू से कहने लगी कि उसे विमान से उतरना है. जबकि फ्लाइट रनवे में टेक ऑफ के लिए आगे बढ़ चुकी थी. उसकी बात न मानने पर स्त्री एक-एक कर अपने सारे कपड़े उतारने लगी. यही नहीं स्त्री नग्न अवस्था में इधर-उधर दौड़ने लगी. इस दौरान क्रू मेंबर स्त्री को कंबल से ढंकने की कोशिश भी की, लेकिन स्त्री काबू में नहीं आई. अंतत: साउथवेस्ट फ्लाइट को गेट पर लौटने पर मजबूर होना पड़ा. बाद में करीब 90 मिनट देर से विमान ने उड़ान भरी. NEW: Female Astronaut forces Southwest flight to return to gate after running n*ked up and down the aisle for 25 minutes The woman stripped n*ked during a Southwest flight from Houston to Phoenix on Monday She paraded around the plane for 25 minutes before authorities… pic.twitter.com/HIGQfzryC0 — Unlimited L’s (@unlimited_ls) March 6, 2025 पुलिस ने स्त्री को लिया हिरासत में फ्लाइट में नग्न होकर हंगामा करने वाली स्त्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया. यह स्पष्ट नहीं है कि स्त्री के खिलाफ कोई आरोप दायर किए गए या नहीं. The post Viral Video: फ्लाइट में स्त्री ने उतार दिए सारे कपड़े, न्यूड होकर 25 मिनट तक किया हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Lohardaga News: सेना के जवान ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने किया अरेस्ट

Lohardaga News: लोहरदगा-झारखंड के लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड बस्ती में सेना के जवान सोमेश्वर उरांव ने अपनी पत्नी नेहा कुमारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इसके बाद सेना के जवान ने खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया. सूचना मिलते ही कैरो पुलिस मौके पर पहुंची और नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं सोमेश्वर उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. तीन साल पहले हुई थी नेहा और सोमेश्वर की शादी गुमला जिले के सिसई प्रखंड बस्ती निवासी सोमेश्वर उरांव (27 वर्ष) का विवाह तीन वर्ष पहले कैरो प्रखंड बस्ती निवासी वशिष्ठ उरांव की पुत्री नेहा कुमारी के साथ हुई थी. सोमेश्वर सेना का जवान है. उसकी नौकरी 9 साल पहले हुई थी. सोमेश्वर और नेहा शादी के बाद राजी खुशी से रह रहे थे. वे रांची में एक किराये के मकान में रहते थे. उनका एक दो वर्ष बेटा भी है. सेना का जवान छुट्टी लेकर आया था रांची सोमेश्वर उरांव कुछ दिन पहले छुट्टी में रांची आया था. इसके बाद अपने परिवार के साथ कैरो ससुराल आया था, जहां शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और सोमेश्वर ने नेहा की पिटाई कर दी. इस दौरान नेहा के सिर में गंभीर चोट लग गयी और उसकी मौत हो गयी. सेना के जवान को स्थानीय लोगों ने बचाया पिटाई से पत्नी नेहा कुमारी की मौत के बाद सोमेश्वर उरांव ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उसको फंदा पर झूलने से बचा लिया. समाचार मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:भैयाजी जोशी के बयान पर क्यों हो रही है नेतृत्व, क्या है मराठा अस्मिता? The post Lohardaga News: सेना के जवान ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस ने किया अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

GST दरों में और होगी कटौती! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

GST Rate Cut: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संकेत दिया है कि जीएसटी दरों और स्लैब में कटौती का काम लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि राजस्व तटस्थ दर (RNR), जो 2017 में 15.8% थी, 2023 में घटकर 11.4% हो गई है और इसे और कम किया जाएगा. GST दरों में जल्द होगी कटौती वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी दरों और स्लैब को सरल बनाने का काम अंतिम चरण में है. प्रशासन GST कलेक्शन को स्थिर रखते हुए करदाताओं को राहत देने पर विचार कर रही है. सितंबर 2021 में बनाए गए मंत्रियों के समूह (GoM) ने स्लैब सुधार पर रिपोर्ट तैयार की थी. निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगली जीएसटी काउंसिल बैठक में अंतिम फैसला लिया जा सकता है. GST दरों में कटौती से किसे मिलेगा फायदा? उद्योगों और व्यापारियों को कर सरलीकरण से राहत मिलेगी. उपभोक्ताओं को कम टैक्स के कारण सस्ती सेवाएं और उत्पाद मिल सकते हैं. स्टार्टअप्स और MSMEs को टैक्स बोझ में कमी से फायदा होगा. GST में संभावित बदलाव स्लैब की संख्या हो सकती है कम, जो फिलहाल 5%, 12%, 18%, और 28% है. आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती संभव छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए सीमा बढ़ाने पर विचार इसे भी पढ़ें: 2014 के बाद हिंदुस्तान में क्या हुआ? क्या कभी चीन से आगे था हिंदुस्तान? पेश है हरिवंश के साथ एक्सक्लूविस इंटरव्यू की दूसरी कड़ी शेयर बाजार और वित्तीय स्थिति पर असर सीतारमण ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव सामान्य है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन बैंकों में खुदरा निवेश बढ़ाने और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने पर काम कर रही है. इसे भी पढ़ें: कहां छुपा है हिंदुस्तान की समृद्धि का राज? जानना है तो पढ़ें और देखें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू The post GST दरों में और होगी कटौती! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : राष्ट्रीय लोक अदालत में 448 मामलों का निबटारा कर 1.97 करोड़ की वसूली

झंझारपुर. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर झंझारपुर व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव रुबी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस लोक अदालत में 448 मामलों का निबटारा कर 1 करोड़, 96 लाख 90 हजार 32 रुपये की वसूली की गयी. जिसमें बैंक ऋण से जुड़े 245 मामलों का निबटारा कर 1,94,46, 932 की वसूली, टेलीफोन के 13 मामलों का निबटारा कर 40100 की वसूली, कोर्ट के आपराधिक मामलों में 2715 को नोटिस की गयी थी. जिसमें बिजली और नापतौल से जुड़े 190 मामलों का निबटारा कर लगभग 2 लाख, 3 हजार की जुर्माना राशि की वसूली शामिल है. माैके पर अनुमंडल विधिक सेवा समिति की सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अदालतों पर बढ़ते मुकदमों की बोझ को कम करने के उद्देश्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लोक अदालत लगाया जाता है. यह अदालत दोनों पक्षों की रजामंदी के आधार पर कारगर रूप से सुलभ और आसान न्याय दिलाते हुए मामलों का निष्पादन करता है. झंझारपुर एवं फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र से जुड़े मामलों के निबटारे के लिए इस लोक अदालत में तीन बेंच बनाए गए थे. जिसमें प्रथम बेंच का नेतृत्व एसीजेएम 2 विजय कुमार मिश्र द्वारा किया गया था. इसमें एसीजेएम-1 और एसीजेएम-I1 न्यायालय के समझौता योग्य मामले, सभी पीएनबी, यूबीजीबी शाखाओं के बैंकिंग मामले और टेलीफोन मामले निष्पादन के लिए शामिल किया गया था. वहीं दूसरे बेंच का नेतृत्व एसडीजेएम रूबी कुमारी ने की. इस बेंच के अधीन एसडीजेएम कोर्ट, जेएम प्रथम, जेजेपी और एसीजेएम-3 के न्यायालय और रिक्त न्यायालय के मामले, एसबीआइ, एलडीबी और बीओइइ की सभी शाखाओं के मामले शामिल था. वहीं तीसरे बेंच का नेतृत्व जेएम प्रथम मो. शारिक रहमान के द्वारा किया गया. इस बेंच के अधीन अंकित आनंद जेएम प्रथम न्यायालय, इंडियन बैंक, सीबीआइ, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं अन्य सभी बैंकों की सभी शाखाओं के बैंकिंग मामले को निष्पादन में शामिल किया गया. इस लोक अदालत में मामलों के निष्पादन में सहयोग करने वाले लोगों में अधिवक्ता अशोक कुमार झा, अमित रंजन ठाकुर एवं लाल बिहारी सिंह, कर्मियों में सरोज कुमार सुमन, सुभिंद्र कुमार, अरुणेश कुमार, बीना मुर्मू, प्रवीण कुमार साह, सुरेंद्र कुमार, लोक अदालत कर्मी अवकाश मिश्र, महेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : राष्ट्रीय लोक अदालत में 448 मामलों का निबटारा कर 1.97 करोड़ की वसूली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

अलौली. प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर दलान स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में शनिवार को मां गायत्री प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा में 1008 कुमारी कन्याएं, सुहागन स्त्रीओं ने भाग लिया. इस दौरान नारी का सम्मान जहां है, संस्कृति का उत्थान वहां है नारों से हरिपुर क्षेत्र गुंजता रहा. कलश शोभायात्रा में भाग ले रहे स्त्री श्रद्धालुओं ने सिर पर मंगल कलश रख कर यज्ञ स्थल से दुर्गा मन्दिर, हरिपुर बाजार सहित अन्य प्रमुख स्थानों से होते घाट पर विद्धान पंडितों द्वारा मंत्रोंउच्चारण कर मंगल कलश में जल भरा गया. पुनः सभी श्रद्धालु यज्ञ स्थल प्रज्ञापीठ पहुंचे. इस दौरान श्रद्धालुओं ने नारे लगाते हुए कहा कि हम बदलेंगे- युग बदलेगा, हम सुधरेंगे- युग सुधरेंगें, नारी का सम्मान जहां है, संस्कृति का उत्थान वहां है. देश की रक्षा कौन करेगा-हम करेगें आदि नारों से हरिपुर गुंजायमान होते रहा. जगह जगह पर लोगों द्वारा कलशधारी माताओं, बहनों पर पुष्प वर्षा की. रास्ते में जगह-जगह पेयजल, शरबत से श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे थे. पीले वस्त्रों में कलश यात्रा में भाग ले रहे श्रद्धालुओं से मानो सारा स्वर्ग हरिपुर में ही उतर आया है. शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे ऋषिपुत्र सुनील शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार से कलश यात्रा की शुरुआत हुई. हरिद्वार के आचार्यों द्वारा रविवार की सुबह 4 बजे ब्रह्मवेला में मां गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. सुबह 8 बजे से 10 बजे तक हवन तथा शाम 5 बजे से 8 बजे तक संगीतमय प्रवचन होगा. मौके पर उपजोन संयोजक डॉ अरुण जयसवाल, मुख्य ट्रस्टी डॉ विजयेंद्र विधार्थी, डॉ अमोद कुमार, अनिल कुमार, मोतीलाल, संतोष कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एससी एसटी छात्राओं की फीस प्रतिपूर्ति के लिए 200 करोड़ का प्रस्ताव

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू की ओर से स्नातक व पीजी में एससी-एसटी छात्र सहित सभी वर्ग की छात्राओं की फीस प्रतिपूर्ति के लिए करीब 200 कराेड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है. सत्र 2020-21 से 2024-25 तक स्नातक व सत्र 2020-22 से 2023-25 तक पीजी में हुए एडमिशन के आधार पर प्रस्ताव बनाया गया है. विवि ने पिछले साल जुलाई में ही 178.93 कराेड़ का डिमांड भेजा था, लेकिन विभाग ने इस पर काेई संज्ञान नहीं लेते हुए नाराजगी जतायी है. कहा गया है कि अब तक डिमांड अप्राप्त है. साथ ही जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. प्रशासन की ओर से पीजी तक एससी-एसटी छात्र व सभी वर्ग की छात्राओं काे निशुल्क शिक्षा देने की घाेषणा की गयी है. इसके लिये हाइकाेर्ट से भी आदेश जारी हुआ है. पूर्व के वर्षाें में भी विश्वविद्यालयाें से स्नातक व पीजी में एडमिशन लेने वाले संबंधित वर्ग के छात्र-छात्राओं का डाटा मांगा गया, लेकिन एक समान फीस स्ट्रक्चर नहीं हाेने के कारण काॅलेज स्तर पर ही इसे अनदेखा कर दिया गया. काॅलेज और विभाग फीस लेते रहे, लेकिन प्रशासन के आदेश के बावजूद कभी डिमांड नहीं भेजी गयी. उच्च शिक्षा निदेशालय के संज्ञान में जब अनियमित फीस स्ट्रक्चर का मामला आया ताे इसे एक समान करने का निर्देश जारी किया गया. सभी विश्वविद्यालयाें और काॅलेजाें काे राजभवन से नाेटिफाइड फीस ही वसूलने काे कहा गया. अब इसी के आधार पर फीस प्रतिपूर्ति के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन काे भेजा जा रहा है डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एससी एसटी छात्राओं की फीस प्रतिपूर्ति के लिए 200 करोड़ का प्रस्ताव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत, सड़क जाम

रहिका. थाना क्षेत्र के रहिका – बेनीपट्टी मुख्यमार्ग पर रहिका पुल के आगे सड़क निर्माण में लगे डंपर की ठोकर से एक छात्रा की शनिवार की देर शाम मौत हो गयी. मृतका की पहचान सतलखा निवासी राजदेव मंडल की 16 वर्षीय पुत्री सिमरन कुमारी के रूप में की गयी. वह कोचिंग से पढ़कर साइकिल से अपने घर वापस आ रही थीं. घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मिली सूचना के अनुसार सिमरन कुमारी इंटर की छात्रा थीं. कोचिंग से पढ़ कर अपनी साइकिल से घर लौट रही थी, इसी बीच रहिका से बेनीपट्टी की ओर जा रहे सड़क निर्माणाधीन डंपर की चपेट में आ गयी. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने बेनीपट्टी – मधुबनी सड़क मार्ग को सतलखा गांव में जाम कर दिया. घटना स्थल पर आक्रोश का माहौल बना हुआ है. रहिका थाना पुलिस वार्ता कर जाम को खाली करने के प्रयास में जुटी हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत, सड़क जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : बाल विवाह, दहेज प्रथा ने समाज में महिलाओं को किया कमजोर : डीएम

मधुबनी. अंतरराष्ट्रीय स्त्री दिवस के मौके पर जिला भर में प्रशासनी व गैर प्रशासनी संस्थानों, संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान लोगों ने स्त्री के सशक्तीकरण, उन्हें आगे बढ़ाने व उनकी सुरक्षा को लेकर व्यापक रूप से चर्चा की. इस दौरान नगर भवन में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया. उद्घाटन जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने किया. सामाजिक कुरीतियों की चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बाल विवाह, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा ने समाज में स्त्रीओं के स्थान को कमजोर किया है. उन्होंने कहा कि हालांकि इसके विरोध में कई सामाजिक सुधार आंदोलन हुए और प्रशासन की ओर से इसके लिए न सिर्फ कानून बनाए गए बल्कि लगातार जागरुकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है. परंतु इन सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी की सहभागिता अत्यंत जरुरी है. स्त्री दिवस के आयोजन के महत्व को रेखांकित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा इसका मकसद लोगों को जागरुक करना और जेंडर समानता के प्रति संवेदनशील बनाना है. उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब लैंगिक समानता का लक्ष्य पूरा हो जाएगा और फिर किसी भी प्रकार के स्त्री महोत्सव मनाने की आवश्यकता नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि ऐसा देखा जाता है लिंग परीक्षण करवाने में पुरुषों के साथ-साथ परिवार की स्त्रीएं भी शामिल होती हैं. यदि गर्भिणी माता इसका विरोध करें तो निश्चय ही लिंग परीक्षण पर रोक लगाई जा सकती है. इससे भ्रूण हत्या को रोका जा सकता है. आज बेटे की ललक के कारण बेटियों को कमतर आंका जाता है. दहेज प्रथा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आज लड़कियां दहेज प्रथा के विरोध में विवाह करने से इंकार कर रही है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा स्त्री हितों की रक्षा को लेकर जिले के सभी थानों में बनाए गए स्त्री हेल्प डेस्क, डायल 112, पुलिस बल में स्त्री पुलिस की भूमिका आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला गया. उन्होंने स्त्री महोत्सव की उपादेयता पर समझ विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया. इसके पूर्व पुलिस उपाधीक्षक रश्मि ने प्रशासन की स्त्री सशक्तिकरण योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में स्त्रीओं की भागीदारी बढ़ी है. स्त्री महोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली स्त्रीओं को सम्मानित भी किया गया. सेवानिधि फाउंडेशन मधुबनी की निधि राज,शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय मधुबनी की श्रुति कुमारी, स्त्री विकास मंच मधुबनी की दीप शिखा, सखी बहन मैथिली स्त्री संगठन की किया मिश्रा को सम्मानित किया गया. वहीं तीन स्त्रीओं को विशिष्ट पुरस्कार भी दिया गया. शिवगंगा की बच्चियों को नायिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया. जिन्होंने स्कूल ड्रॉप आउट के क्षेत्र में काम किया है. इसके अतिरिक्त सभी सीडीपीओ को पोषण ट्रैक में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भी सम्मानित किया गया. सभी परियोजना अंतर्गत दो प्रवेक्षिका, दो सेविकाओं तथा दो सहायिका को भी पुरस्कृत किया गया. जिलाधिकारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत पौधारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया. मौके पर प्रभारी डीडीसी नीरज कुमार,पुलिस उपाधीक्षक रश्मि, डीपीआरओ परिमल कुमार, श्रम अधीक्षक, आशुतोष झा,सहायक निर्देशक आशीष अमन, डीपीओ आईसीडीएस, सहित जिले के सभी प्रखंडों की सीडीपीओ आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : बाल विवाह, दहेज प्रथा ने समाज में स्त्रीओं को किया कमजोर : डीएम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top