Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2232 मामलों का हुआ निष्पादन

मोतिहारी . छोटे छोटे मामले को प्रतिष्ठा पर न लें,एसे मामले को लेने पर समाज की सौहार्द बिगड़ती है इसे रोके एवं एसे मामले का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में कर लें ताकि सामाजिक सौहार्द एवं समरसता बनी रहे उक्त बातें शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन के दौरान वक्ताओं ने कही, उन्होंने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन शनिवार को 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन सह जिला जज देवराज त्रिपाठी, जिला पदाधिकारी सौरव जोरवाल,एस पी स्वर्ण प्रभात, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेषनरायण कुंवर महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार दुबे ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. तत्पश्चात गठित बेंचों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में 2232 मामलों का निष्पादन समझौता के अधार पर किया गया जिसमें 1220 मामले विभिन्न बैंक एवं बीएसएनएल के निष्पादित किए गए तथा 422 मामले न्यायालय में लंबित आपराधिक मामलों का निष्पादन समझौता के अधार पर किया गया।ईस दौरान एसबीआई के 554 मामले निष्पादित किया गया वहीं स्टेट बैंक को तत्काल 2,11,55,000 रिकवर हुए 3,18,34000 रुपए में मामले सेटल हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमा के निष्पादन के लिए 21 बेंच गठित किया गया था जिसमें तीन बेंच ढाका अनुमंडल में सुलहनीय मामलों को निष्पादित कर रहे थे. वहीं एक बेंच अरेराज अनुमंडल में सुलहनीय मामलों का निष्पादन समझौता के अधार पर कर रहे थे तथा सतरह बेच सदर मोतिहारी में मामले निष्पादित कर रहे थे प्रत्येक बेंच में एक न्यायिक सदस्य एवं दो दो अधिवक्ता मनोनीत किया गया था जो मामले का निष्पादन समझौता द्वारा कर रहे थे राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला जज न्यायाधीश के साथ गठित बेंचों का निगरानी कर रहे थे तथा लिटिगेंट के असुविधा का ख्याल रख रहे थे राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में जिला जज, सचिव सहित न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता न्यायालय कर्मी एवं बैक अधिकारी मुख्य बैंक प्रबंधक कांतेश तुमर,शाखा प्रबंधक संजीव कुमार सिंह,सीएम रुलर आशुतोष कुमार बैक के अधिवक्ता ओमप्रकाश सहित सभी अधिकारियों की अहम भूमिका रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्रीय लोक अदालत में 2232 मामलों का हुआ निष्पादन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रतियोगिता में व्याप्त कुव्यवस्था पर शिक्षकों ने किया हंगामा

गिद्धौर. बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में आयोजित प्रखंड स्तरीय स्पोर्ट्स कूद प्रतियोगिता में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर प्रतियोगिता में भाग ले रहे विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे शिक्षक बच्चन कुमार ज्योति, दिनेश रजक, संजीव कुमार, सुनील सिंह, कृष्णा राम, अर्जुन कुमार, निरंजन कुमार सिंह, राजवंश केशरी, जयकांत सिंह, सुबोध मालवीय, निरंजन कुमार आदि शिक्षकों ने विभागीय व्यवस्था पर नाराजगी जतायी. कहा कि प्रखंड स्तरीय क्विज, चित्रकला, गणित ओलम्पियाड प्रतियोगिता में प्रखंड के संबंधित विद्यालयों के लगभग 200 बच्चों नेभाग लिया लेकिन आयोजन समिति द्वारा ग्यारह बजे से तकरीबन 02 बजे तक बच्चों के पीने के लिए न ही पानी की उक्त स्थल पर व्यवस्था की गयी न ही अल्पाहार की ही व्यवस्था देखने को मिली, जिससे शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के बीआरपी मनोज सिंह, केदार सिंह एवं प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की व व्यवस्था में अविलंब सुधार करने की बात कही. इधर सूचना मिलेते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद मिश्रा आनन फानन में कार्यक्रम स्थल पहुंचे व बीआरपी को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. कहते हैं बीईओ मामले को लेकर बीईओ तारकेश्वर प्रसाद मिश्रा मिश्रा ने कहा कि स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता से जुड़ी विधि व्यवस्था में अगर अविलंब सुधार नहीं हुआ तो विभागीय नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रतियोगिता में व्याप्त कुव्यवस्था पर शिक्षकों ने किया हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरकार के तय रूट पर निर्माण से उजड़ जाएंगे तीन गांव : ग्रामीण

गिद्धौर. प्रखंड अंतर्गत सेवा पंचायत के केतरु नवादा गांव स्थित काली मंदिर के प्रांगण में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में केतरु नवादा गांव से होकर गुजरने वाले प्रस्तावित एनएच 333 बायपास निर्माण पर ग्रामीणों ने बैठक में आपसी विचार विमर्श किया. उक्त बायपास निर्माण के लिए प्रस्तावित रूट में कई घरों को तोड़ा जाना है, जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष है. पूर्व प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार यादव ने कहा कि निर्माण के लिए प्रस्तावित फोर लेन सड़क निर्माण के लिए प्रशासन ने पांच किलोमीटर से अधिक लंबाई में बाईपास सड़क की स्वीकृति देकर राजमणि महाविद्यालय के समीप मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है, ऐसे में केतरु नवादा गांव में बड़ी आबादी को इसका खामियाजा भुगतान पड़ेगा. उनके घर कार्य स्थल आदि तोड़ने पड़ेंगे, प्रस्तावित रूट पर गंगरा पंचायत का वार्ड नंबर दो का तारडीह गांव, सेवा पंचायत का वार्ड नंबर 11, वार्ड नंबर 12 और वार्ड नंबर 13 का केतरु नवादा गांव और सेवा पंचायत का वार्ड नंबर 14 का आधा भाग संसारपुर तुरी टोला के निवासी इस फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित होंगे, उन्होंने प्रशासन एवं जिला प्रशासन से इस होने वाले बाईपास निर्माण कार्य को लगभग डेढ़ किलोमीटर और आगे नागी नहर के किनारे संसारपुर गुमटी गांव से बाहर के रास्ते में कर दिया जाने की अपील की है, ताकि तीन गांवों की सघन आबादी को बेघर होने से बचाया जा सके. इसे लेकर ग्रामीणों के बीच कई प्रस्ताव पारित किया गया है. इन्हीं कार्य को चरणबद्ध तरीके से अंजाम देने के लिए संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं मर्यादा का ख्याल रखते हुए विधिवत कार्य किये जाएंगे, इसमें सर्व प्रथम प्रखंड कार्यालय गिद्धौर में धरना के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा. दूसरे दिन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा. तीसरा राज्य प्रशासन के पथ निर्माण मंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी मामले से जुड़ा ज्ञापन सौंपा जाएगा, चौथा केन्द्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री को भी मामले से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा. वहीं जरूरत पड़ने पर सामाजिक स्तर पर न्याय हेतु न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाये जाने की बात कही. इस मौके पर बैठक में पवन मोदी, इजहार अली, अरुण मालाकार, रवि राज, विनोद यादव, सुभाष राम, गुलशन कुमार, रोहित कुमार, विक्की कुमार, अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रशासन के तय रूट पर निर्माण से उजड़ जाएंगे तीन गांव : ग्रामीण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के सरसा गांव निवासी रोहित यादव का बाइक सवार पुत्र सिंटू कुमार शुक्रवार की देर संध्या अज्ञात वाहन के चकमा दिये जाने से दुर्घटना का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों की मदद से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उक्त युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि सिंटू कुमार अपनी बहन की शादी से जुड़े कुछ सामान खरीदने के लिए अपने साथी के साथ बाइक से गिद्धौर जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन के चकमा देने के कारण उसने अपना असंतुलन खो दिया व बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें सिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल सदर अस्पताल में सिंटू का इलाज जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मलयपुर थाने में अनुसंधानकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

बरहट. पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद की अध्यक्षता में शनिवार को मॉडल थाना मलयपुर के संवाद कक्ष में अनुसंधानकर्ता प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. यह शिविर 12 मार्च तक आयोजित होगा. इसमें पुलिस पदाधिकारियों को वैज्ञानिक तकनीकों पर आधारित अनुसंधान प्रशिक्षण दिया जा रहा है .प्रशिक्षण शिविर के दौरान नए पुलिस कानून के तहत पुलिसकर्मियों को कंप्यूटर संचालन, एमएस वर्ड, प्रिंट फाइल, ईमेल भेजने जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गयी. शिविर में पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधान प्रक्रिया को तेज और सटीक बनाने के लिए बिंदुवार महत्वपूर्ण टिप्स दिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कनिष्ठ अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करें और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें. शिविर के दौरान पुलिसकर्मियों को अपराध अनुसंधान की नई तकनीकों से अवगत कराया गया और उन्हें आधुनिक संसाधनों के सही उपयोग की जानकारी दी गई. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेहतर अनुसंधान से ही अपराध नियंत्रण और न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकता है. प्रशिक्षण शिविर में साइबर डीएसपी राजन कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी दुर्गेश दीपक, यातायात थाना के इंस्पेक्टर मनोज कुमार, मलयपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मलयपुर थाने में अनुसंधानकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उधवा के चार केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा संपन्न

उधवा. जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा शनिवार को उधवा प्रखंड के चार केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसमें स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल श्रीधर में 493 में से 3, प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में 500 में से 3, प्लस टू उच्च विद्यालय राधानगर में 405 में से 4, और राजकीय मध्य विद्यालय उधवा में 287 में से 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की गई. मौके पर दण्डाधिकारी प्रवीण कुमार, दारा पासवान, पुलिस पदाधिकारी, शिक्षक सकलदेव मंडल, अनिल प्रामाणिक, ओमप्रकाश आर्य, मनोवर हुसैन, हबीबुर रहमान, नईम अख्तर, गणेश रविदास, अमित मंडल, मन्नू शेख,तारिक अनवर सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उधवा के चार केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय स्त्री दिवस पर स्त्रीओं के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख कालिदास मरांडी, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी ने सयुक्त रूप से किया. बीडीओ श्री बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय स्त्री दिवस पर प्रकाश डाला. कहा कि समाज को आगे ले जाने में स्त्रीओं की अहम भूमिका है. वहीं प्रमुख कालिदास मरांडी ने कहा कि स्त्रीएं माता का स्वरूप हैं, सृष्टि का सृजन स्त्रीओं से ही हुआ है. देश की प्रमुख नदियां गंगा, यमुना, सरस्वती स्त्री के नाम पर ही है, जो पूजनीय हैं. इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली स्त्री उप प्रमुख अर्चना देवी, पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी, मनिता मुर्मू, रोजगार सेवक डोरोथी मुर्मू, बहमनी मरांडी, स्नेली मुर्मू, सेविका कैरोलिन मरांडी, हबीबा खातून, सेलिना हांसदा, एलिजाबेथ हेंब्रम, सरला मरांडी, अनीता हेमराम, सहिया मार्टिना हेंब्रम, पुष्प देवी, देना टुडू को प्रशस्ति-पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री दिवस पर स्त्रीओं को किया गया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योजनाओं का लाभ उठायें ग्रामीण : विधायक

प्रतिनिधि, खूंटी. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड प्रशासन के तत्वावधान में जिला प्रशासन ने कचहरी मैदान में आयोजित दो दिवसीय कृषि, उद्यान मेला सह प्रदर्शनी शनिवार को संपन्न हो गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राम सूर्या मुंडा ने मेला में लगाये गये विभिन्न स्कूलों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया. वहीं प्रगतिशील किसानों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य कर रही है. प्रशासन द्वारा अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं. लोग जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठायें. इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. कहा कि किसान को आर्थिक मजबूती के लिए खेती के अलावा पशुपालन, बागवानी, कुक्कुट पालन आदि पर विशेष ध्यान देना चाहिए. आइटीडीए निदेशक आलोक शिकारी कच्छप ने कहा कि जिले की 75 प्रतिशत आबादी खेती पर आश्रित है. किसान उन्नत कृषि को अपनायें. कृषि के लिए आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग करें. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों के योजनाओं की जानकारी दी. मेला के दौरान प्रगतिशील स्त्री-पुरुष किसानों ने लाह की खेती, कुक्कुट पालन, बागवानी में अपने अनुभवों को साझा किया. जिले के किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती करने की तकनीक से अवगत कराया. मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों पर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. मेला में आयोजित उत्पाद प्रदर्शनी में उत्कृष्ट उत्पादन के लिए किसानों को पुरस्कृत भी किया गया. कचहरी मैदान में कृषि, उद्यान मेला सह प्रदर्शनी का समापन कृषि के लिए आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग करेंB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post योजनाओं का लाभ उठायें ग्रामीण : विधायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शांति कुटीर में मनाई गयी महिला दिवस

पूर्णिया. कोर्ट स्टेशन स्थित शांति कुटीर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय स्त्री दिवस के मौके पर जिला प्रबंधक उषा कुमारी के नेतृत्व में स्त्री दिवस मनाया गया. इस दरम्यान लाभार्थियों के साथ केक काटकर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी. इस अवसर पर सभी लाभुकों के बीच मिठाइयां भी बांटी गयी. आयोजन में सभी स्त्रीयें बेहद खुश नजर आयीं. मौके पर गृह अधीक्षिका ज्योति कुमारी, समाजसेवी हेना सईद, लेखापाल पूजा कुमारी, एएनएम प्रिया हिंदुस्तानी तथा काउंसलर निकिता कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शांति कुटीर में मनाई गयी स्त्री दिवस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कृषि महाविद्यालय में एनसीसी बी परीक्षा में शामिल हुए नाै कॉलेज के 244 कैडेट्स

पूर्णिया. भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में शनिवार को 35 बिहार बटालियन एनसीसी, पूर्णिया एवं कृषि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एनसीसी-बी सर्टिफीकेट की परीक्षा आयोजित की गयी. इस परीक्षा में कुल 244 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया जिसमें 115 गर्ल्स कैडेट्स शामिल हुईं. प्राचार्य डा. दिलीप कुमार महतो के मार्गदर्शन में कृषि महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के समेत नौ महाविद्यालय पूर्णिया कॉलेज, केबी झा कॉलेज, कटिहार, डीएस कॉलेज, कटिहार, जीबी महाविद्यालय, नवगछिया, जीएलएम कॉलेज, बनमनखी, फॉरबिसगंज कॉलेज, एमजेएमएम, कटिहार, पॉलिटेक्निक कॉलेज, ठाकुरगंज के एन.सी.सी. कैडेट्स ने भाग लिया. एनसीसी के क्षेत्र में स्त्रीओं के योगदान पर चर्चा भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में प्राचार्य डा. दिलीप कुमार महतो के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय स्त्री दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके मुख्य अतिथि कर्नल दीपक कुमार, कर्नल अमित अहलावत, कर्नल पी के चटर्जी, कर्नल मनीष बर्मा रहे. कर्नल मनीष बर्मा ने सेना के विभिन्न अंगो एवं एनसीसी के क्षेत्र में स्त्रीओं के योगदान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वैज्ञानिक डा. मणिभूषण ठाकुर, एएनओ डा अनिल कुमार, डा मीनु मोहन , पूर्णिया स्त्री महाविद्यालय की एएनओ डा. नीतू कुमारी, भागलपुर के एएनओ कैप्टन राजेश नंदन, सूबेदार अनुज शर्मा, सूबेदार प्रेम सिंह, नायब सूबेदार मदन लाल, हवलदार प्रकाश, विनीत, ए के पाण्डे, कमल आदि मौजूद रहे. इस कार्यक्रम का संचालन प्रभारी एनसीसी डा. अनिल कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस प्रभारी डा. मीनु मोहन ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कृषि महाविद्यालय में एनसीसी बी परीक्षा में शामिल हुए नाै कॉलेज के 244 कैडेट्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top