Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ब्लड जांच के नाम पर वसूले 1000 रुपये

गढ़वा. गढ़वा सदर अस्पताल में मरीजों से ठगी होती रहती है. कभी इमरजेंसी में महंगी दवाएं बेचने का मामला सामने आता है, तो कभी जांच के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं. ताजा मामला भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी अंजनी यादव का है. उससे ब्लड जांच के नाम पर 1000 रुपये ठग लिये गये. अंजनी अपनी मां कृपा देवी का इलाज कराने बुधवार रात सदर अस्पताल आया था. सुबह ओपीडी में चिकित्सकों ने ब्लड जांच कराने को कहा, जब वह जांच कराने पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि रिपोर्ट दो दिन बाद मिलेगी. तभी उजले रंग का एप्रन पहने एक युवक आया और बोला कि अगर जल्द रिपोर्ट चाहिए, तो बाहर से जांच करानी होगी. उसे 1100 रुपये लगेंगे और रिपोर्ट एक घंटे में मिल जायेगी. जल्दी रिपोर्ट पाने के लिए अंजनी ने युवक को 1000 रुपये दे दिया. युवक मरीज को नर्सिंग रूम के पास ले गया. वहां बीपी चेक किया और ब्लड सैंपल लेकर वह चला गया. काफी देर इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटा और ओपीडी का समय खत्म हो गया, तो अंजनी ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला. ठगी का अहसास होने पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की है. इसके पूर्व भी हो चुकी है ठगी अस्पताल प्रशासन का इस पर ध्यान नहीं : सदर अस्पताल में ठगी का यह कोई नया मामला नहीं है. कुछ दिन पहले भी सदर अस्पताल में रात की इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति खुद को अस्पताल स्टाफ बताकर मरीजों को बाजार से कम दाम में दवाएं दिलाने का झांसा दे रहा था. वह झोले में रखकर दवाइयां बेच रहा था. लेकिन अस्पताल प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. जांच की जा रही है : इस मामले पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि पीड़ित ने शिकायत दर्ज करायी है. मामले की जांच की जा रही है कि आखिर कौन अस्पताल स्टाफ बनकर इस तरह की ठगी कर रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ब्लड जांच के नाम पर वसूले 1000 रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा व बालवाटिका में एडमिशन के लिए आवेदन आज से

– आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च संवाददाता, पटना केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने 2025-26 के लिए पहली कक्षा और बालवाटिका में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात मार्च से शुरू होगी. इच्छुक अभिभावक पहली कक्षा में अपने बच्चों को प्रवेश के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. वहीं, बालवाटिका-1 और बालवाटिका-3 के लिए आवेदन balvatika.kvs.gov.in पर उपलब्ध होंगे. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा. आवेदन के समय शिशु का नाम, अभिभावक का नाम, जन्म तिथि, इमेल आइडी, मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स को सही-सही भरना होगा. पहली कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन सात मार्च से शुरू हो रहा है और यह प्रक्रिया 21 मार्च रात 10 बजे तक चलेगी. कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चों की आयु 31 मार्च 2025 तक कम-से-कम छह साल होनी चाहिए, यानी शिशु का जन्म एक अप्रैल 2019 या उससे पहले होना चाहिए. कक्षा 2 और इससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिला कक्षा 1 के अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिला तब ही किया जायेगा, जब संबंधित कक्षा में सीटें खाली होंगी. कक्षा टू और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए आवेदन दो से 11 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड में किये जायेंगे. उम्मीदवारों को संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल कार्यालय में फॉर्म जमा करना होगा. आवश्यक दस्तावेज जरूरी होंगे जन्म प्रमाणपत्र, एससी, एसटी, ओबीसी प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, शिशु के दो पासपोर्ट साइज फोटो लगेंगे. महत्वपूर्ण तिथियां -कक्षा 1 और बालवाटिका एक, तीन के लिए रजिस्ट्रेशन : 7 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू -रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि (कक्षा 1 और बालवाटिका 1, 3): 21 मार्च 2025 -प्रथम चयन सूची और वेटलिस्ट : कक्षा 1 के लिए 25 मार्च और बालवाटिका के लिए 26 मार्च -दूसरी चयन सूची : दो अप्रैल -तीसरी चयन सूची : सात अप्रैल -बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) के लिए ऑफलाइन पंजीकरण (जब सीटें उपलब्ध हों): दो अप्रैल से 11 अप्रैल तक -बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से ऊपर के लिए प्रथम अनंतिम सूची की घोषणा: 17 अप्रैल बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से ऊपर के लिए प्रवेश : 30 जून कक्षा 11 में प्रवेश के लिए पंजीकरण : किसी विशेष कक्षा में सीटों की उपलब्धता के आधार पर दो अप्रैल से 11 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड में होगा -पंजीकरण, चयन सूची और कक्षा 11 में प्रवेश: यह प्रक्रिया रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर की जायेगी बालवाटिका में प्रवेश के लिए आयु सीमा इस प्रकार होगी: बालवाटिका-1: 3 से 4 साल बालवाटिका-2: 4 से 5 साल बालवाटिका-3: 5 से 6 साल इन तीनों श्रेणियों में आयु की गणना 31 मार्च 2025 से की जायेगी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा व बालवाटिका में एडमिशन के लिए आवेदन आज से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीपीएल : सचई और इवनिंग की टीम ने जीत की दर्ज

टिकारी. राज इंटर स्कूल के स्पोर्ट्स मैदान में चल रहे टीपीएल के सेमीफाइनल मैच में सचई और इवनिंग इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की. इवनिंग इलेवन और सचई के बीच अब फाइनल मैच स्पोर्ट्सा जायेगा. टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में सचई (अरवल) ने सिकड़िया (जहानाबाद) को सात विकेटों से पराजित किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिकड़िया की टीम निर्धारित 12 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाये. सचई की टीम 10.3 ओवर में 144 रन बनाकर मैच जीत लिया. दूसरे सेमी फाइनल में इवनिंग इलेवन ने भवनपुर को 119 रनों से पराजित किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इवनिंग इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में तीन विकेट खोकर 202 रन बनाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टीपीएल : सचई और इवनिंग की टीम ने जीत की दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस ने फरार दो अभियुक्तों के घर में की कुर्की जब्ती

कुंडहित. बागडेहरी पुलिस ने डकैती और बमबाजी मामले में फरार चल रहे बंगाल के दो अभियुक्तों के घर की कुर्की जब्ती की. थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में बागडेहरी पुलिस बंगाल के लोकपुर थानांतर्गत बुधपुर गांव पहुंची, जहां बुधपुर निवासी शेख मोताई के घर की कुर्की करते हुए सामान जप्त कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी बागडेहरी थाना कांड संख्या 19/22 में नामजद थे. इस मामले में कुल तीन लोग नामजद हुए थे. तीनों आरोपियों पर कपासतोड़िया में बमबाजी कर डकैती की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा था. घटना के समय एक आरोपी मौके से गिरफ्तार हो गया था जो जेल में है. वहीं मामले में फरार चल रहे आरोपी शेख मोताई के विरुद्ध न्यायालय के निर्देश पर गुरुवार को बंगाल के लोकपुर थाने की पुलिस की मदद से कुर्की जब्ती की कार्रवाई पूरी की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस ने फरार दो अभियुक्तों के घर में की कुर्की जब्ती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. मानगो निगम के नये कार्यालय के लिए बालीगुमा में सीमांकन शुरू

Jamshedpur news. मानगो नगर निगम और मानगो अंचल का नया कार्यालय बालीगुमा में एक जगह पर बनना है. गुरुवार को मानगो निगम और अंचल कार्यालय की ओर से नये कार्यालय बिल्डिंग के लिए चिह्नित भूमि का सीमांकन अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने शुरू किया. यह जगह बालीगुमा में डीपीएस स्कूल के पास वार्ड नंबर 10 में है. इसका खाता नंबर 727, प्लॉट नंबर 799, जबकि रकवा 3.35 एकड़ है. यह कुल आठ एकड़ जमीन है. डेढ़ एकड़ खाली जमीन कार्यालय के लिए है. बाकी जमीन पर वन विभाग की ओर से पूर्व में सीमांकन किया गया है. वन विभाग से मानगो अंचल पत्राचार करेगी. मानगो नगर निगम और मानगो अंचल का अपना कार्यालय नहीं है. इसके कारण मानगो अंचल कार्यालय डिमना स्थित तहसील कचहरी, जबकि मानगो नगर निगम गांधी मैदान स्थित गांधी संग्रहालय में चल रहा है. जगह की कमी की वजह से अधिकारियों को बैठने की सुविधा नहीं है. आम जनता को भी कार्यालय आने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. मानगो निगम के नये कार्यालय के लिए बालीगुमा में सीमांकन शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SUPER CUP JAMSHEDPUR FC : सुपर कप में हिस्सा लेगी जेएफसी की टीम

जमशेदपुर. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) ने गुरुवार को सुपर कप के आयोजन की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी. प्रतियोगिता की शुरुआत 21 अप्रैल से भुवनेश्वर में होगी. इस प्रतियोगिता में आइलीग व आइएसएल में स्पोर्ट्सने वाली कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी. इस साल के सुपर कप में 13 टीम आइएसएल से व तीन टीम आइलीग से होगी. इसमें जमशेदपुर फुटबॉल क्लब भी शामिल है. जेएफसी के सीइओ मुकुल विनायक चौधरी ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की कि जेएफसी की टीम इस 16 टीमों वाली प्रीमियर क्लब प्रतियोगिता में शिरकत करेगी. टूर्नामेंट के सभी मैच नॉकऑउट प्रारूप में स्पोर्ट्से जायेंगे. सुपर कप 2025 की विजेता 2025-26 एएफसी चैंपियंस लीग 2 (एसीएल-2) प्लेऑफ़ में एक स्थान अर्जित करेंगी. जो, हिंदुस्तानीय क्लबों को महाद्वीपीय मंच पर प्रदर्शन के लिए एक मंच प्रदान करेगा. फिलहाल सुपर कप का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post SUPER CUP JAMSHEDPUR FC : सुपर कप में हिस्सा लेगी जेएफसी की टीम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फारबिसगंज नप क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या में होगा इजाफा

समय पर करें होल्डिंग टैक्स जमा, मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट: मुख्य पार्षद 32- प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में जल्द हीं सीसीटीवी कैमरे की संख्या में बढ़ोतरी की जायेगी. शहर में लगा सभी सीसीटीवी कैमरे को मेंटेनेंस के बाद लगा दिया गया है. फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जगहों को चिह्नित कर दिया जायेगा. जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे की संख्या में इजाफा होगा. कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगना अति आवश्यक है. शहर के प्रवेश द्वार पर नगर परिषद का बोर्ड लगाया गया है, जल्द ही सभी सड़कों में साइन बोर्ड लगाने का कार्य किया जायेगा. उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में बचे शेष सभी नालों को जीर्णोद्धार किया जायेगा. नगर परिषद क्षेत्र में रौशनी की प्रयाप्त व्यवस्था हो इस को लेकर कार्य किये जा रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की सही समय पर सभी अपने अपने होल्डिंग टैक्स को जमा करें. समय पर होल्डिंग टैक्स जमा करने पर पांच प्रतिशत की छूट मिलती है. इस का लोगों को लाभ उठाना चाहिये, फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में सभी सड़कों में साइन बोर्ड लगाया जायेगा. इस मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी ने जानकारी देते हुये बताया कि होली पर्व को लेकर होलिका दहन स्थान पर विशेष साफ-सफाई व्यवस्था किया जायेगा. इस मौके पर कार्यपालन पदाधिकारी ने कहा कि शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी हम-सब की है. लोगों को कचरा सड़कों पर न फैंक कर डोर टू डोर कचरा उठाव करने वाले सफाई कर्मियों को दें. इस मौके पर फारबिसगंज कार्यपालक पदाधिकारी, बड़ा बाबू कामाख्या नारायण सिंह उर्फ कुंदन सिंह आदि मौजूद थें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फारबिसगंज नप क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या में होगा इजाफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वाल्मीकि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, जर्जर सड़क का हो रहा कायाकल्प

बगहा/वाल्मीकिनगर . आगामी आठ मार्च को वाल्मीकिनगर में होने वाले वाल्मीकि महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. जिला प्रशासन डीएम दिनेश कुमार राय के निर्देश पर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी है. वही अन्य अधिकारी नियमित रूप से मॉनिटरिंग में जुटे है. जर्मन हैंगर जिसमें लगभग पांच हजार लोग एक साथ वाल्मीकि महोत्सव कार्यक्रम का आनंद उठा सकेंगे. इस बिंदु को ध्यान में रखकर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. स्टेज का निर्माण भी अपने अंतिम चरण में है. एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर वाल्मीकिनगर पुलिस को सुरक्षा के मद्देनजर विशेष ध्यान रखने पर जोर देने की निर्देश दिया गया है. ताकि किसी तरह की सुरक्षा में खोट नहीं हो. एसपी ने वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश जारी किया है. वहीं प्रशासनिक स्तर पर बगहा एसडीएम स्वयं कमान संभाले हुए है और हर गतिविधियों पर नजर भी रख रहे है. उनके साथ भूमि उप समाहर्ता अंजलि कृति शामिल है. एसडीएम व एसपी ने लिया जायजा गुरुवार की देर शाम एसडीएम गौरव कुमार, एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज, एएसपी रामनगर दिव्यांजलि, एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र, मुख्यालय डीएसपी बगहा दयानंद शर्मा, वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, यातायात इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह के अलावा सीएम सिक्योरिटी के अधिकारियों ने महोत्सव स्थल का सुरक्षा जाएजा लिया. पंडाल निर्माता को ग्रीन रूम कलाकारों के लिए रूम मुख्यमंत्री का एंट्रेंस कलाकारों का एंट्रेंस वीआईपी और बीवी आईपी के अलावा पत्रकार दीर्घा के बाबत निर्देशित किया. वहीं पब्लिक के लिए तीन एंट्रेंस गेट बनाने वहां ड्रॉप गेट स्थापित करने सुरक्षा जांच सख्त करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया. विद्युत आपूर्ति हुई सुनिश्चित वाल्मीकि महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर अधिकारियों की सरगर्मी काफी बढ़ गयी है. कार्यक्रम स्थल तक नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड के सहायक अभियंता आलोक अमृतांशु के दिशा निर्देश पर विद्युत कर्मी हातिम अंसारी के नेतृत्व में मानव बल द्वारा विद्युत आपूर्ति बेहतर ढंग से हो और कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो इसे लेकर सभी कमियों को दूर किया जा रहा है. जर्जर सड़क का हुआ कायाकल्प गोल चौक से सटे मृत त्रिवेणी कैनाल से लेकर पोस्ट ऑफिस तक जर्जर सड़क का जीर्णोद्धार युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. ताकि सड़क बेहतर हो सके. नगर प्रशासन द्वारा हवाई अड्डा से मुख्य सड़क तक चुना ब्लीचिंग के अलावा बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है. मुख्य मार्ग में साफ सफाई की जा रही है. अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां आठ मार्च को वाल्मीकि महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ चुकी है. उनके द्वारा कार्यक्रम स्थल के अलावा अन्य स्थलों का सुरक्षा जांच शुरू कर दिया गया है. मौके पर बीडीओ बगहा 2 बिड्डू कुमार राम, नगर परिषद बगहा के कार्यपालक अभियंता सरोज कुमार बैठा के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वाल्मीकि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, जर्जर सड़क का हो रहा कायाकल्प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holi Waterproof Gadgets: अपने गैजेट्स को बचाएं होली के रंगों से, कर लें वॉटरप्रूफ तैयारी

Holi Waterproof Gadgets: होली का त्योहार रंगों, मस्ती और पानी की बौछार के बिना अधूरा है. हालांकि, इस दौरान आपके कीमती टेक गैजेट्स जैसे स्मार्टफोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि अब मार्केट में कई ऐसे वॉटरप्रूफ गैजेट्स उपलब्ध हैं, जो आपके डिवाइसेज को पानी से सुरक्षित रखते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे शानदार वॉटरप्रूफ गैजेट्स के बारे में, जो होली की मस्ती में भी आपके टेक डिवाइसेज को सुरक्षित रखेंगे. 1. वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन केस यदि आपका स्मार्टफोन वॉटरप्रूफ नहीं है, तो एक मजबूत और विश्वसनीय वॉटरप्रूफ केस एक बेहतरीन विकल्प है. ये केस आपके फोन को पानी, रंग और धूल से पूरी तरह बचाते हैं. बाजार में कई IP68 रेटेड वॉटरप्रूफ केस उपलब्ध हैं, जो फोन को पानी में डूबने से भी सुरक्षित रखते हैं. 2. वॉटरप्रूफ ईयरबड्स म्यूजिक प्रेमियों के लिए होली के दौरान वॉटरप्रूफ ईयरबड्स एक जरूरी गैजेट है. IPX7 और IPX8 रेटिंग वाले ईयरबड्स पानी और पसीने से सुरक्षित रहते हैं. ये न केवल बारिश और पानी की बौछार में काम करते हैं, बल्कि धूल और गंदगी से भी बचाते हैं. टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें 3. वॉटरप्रूफ स्मार्टवॉच होली में अगर आप अपनी हेल्थ को ट्रैक करना नहीं छोड़ना चाहते, तो वॉटरप्रूफ स्मार्टवॉच एक अच्छा विकल्प है. IP68 और 5ATM रेटिंग वाली स्मार्टवॉच पानी में डूबने और तेज बौछारों से सुरक्षित रहती हैं. 4. वॉटरप्रूफ पावर बैंक होली के दौरान अगर आपके फोन की बैटरी खत्म हो जाए, तो एक वॉटरप्रूफ पावर बैंक काम आ सकता है. IP67 रेटिंग वाले पावर बैंक पानी से सुरक्षित रहते हैं और बाहर इस्तेमाल के लिए परफेक्ट होते हैं. 5. वॉटरप्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर होली पार्टी में म्यूजिक का मजा दोगुना करने के लिए वॉटरप्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर एक शानदार विकल्प है. IPX7 रेटिंग वाले स्पीकर पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होते और शानदार साउंड क्वाॅलिटी प्रदान करते हैं. होली की मस्ती में टेक गैजेट्स की सुरक्षा अब मुश्किल नहीं है. सही वॉटरप्रूफ डिवाइसेज के साथ आप बिना किसी चिंता के रंगों के इस त्योहार का आनंद ले सकते हैं. होली में अपने गैजेट्स को सुरक्षित रखने के लिए उपरोक्त वॉटरप्रूफ विकल्पों को अपनाएं और बेफिक्र होकर जश्न मनाएं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : iPhone vs Android: प्रॉडक्ट और सर्विसेज के रेट्स में इतना अंतर क्यों? The post Holi Waterproof Gadgets: अपने गैजेट्स को बचाएं होली के रंगों से, कर लें वॉटरप्रूफ तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Storm Alert: 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश, बवंडर का खतरा, भयंकर बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका

Storm Alert: अमेरिका के कुछ शहरों में तूफान से तबाही मची हुई है. एक शक्तिशाली तूफान कहर बरपा रहा है. मिसिसिपी में तूफान के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं ओक्लाहोमा के एक शहर में तेज हवाओं के कारण इमारतों की छतें उड़ गईं. ईस्ट कोस्ट के पास बवंडर की चेतावनी जारी की गई है. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बुधवार से शुक्रवार तक प्रशांत महासागर में आने वाले तूफान के कारण कैलिफोर्निया और पश्चिम के अन्य भागों में भारी बारिश पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है तूफान की चेतावनी जारी कैरोलाइना, फ्लोरिडा और वर्जीनिया में मौसम विभाग ने तूफान की चेतावनी जारी की है. नॉर्थ कैरोलाइना के यूनियन काउंटी के अधिकारियों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने पुष्टि की है कि यूनियनविले क्षेत्र में ईएफ1 बवंडर उठा जिसके कारण कई इमारतों और दूसरे निर्माण को क्षति पहुंची है. इस दौरान 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. नया विचार प्रीमियम स्टोरी : झारखंड की इकलौती लिस्टेड कंपनी की कहानी: जहां कहीं कोई सोच नहीं सकता, उस गांव में कैसे पहुंचा म्यूचुअल फंड तेज हवाओं के कारण भड़की आग न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के टेक्सास में तेज हवाओं और सूखी वनस्पतियों के कारण राज्य के कई इलाकों में जंगल की आग भड़क उठी है. काउंटी जज डेविड क्रेब्स ने बताया कि कॉर्पस क्रिस्टी के पास सैन पैट्रिकियो काउंटी में कम से कम 20 मकान और इमारतों में आग लग गई. हालांकि इस आपदा में किसी के घायल होने की फिलहाल को जानकारी नहीं मिली है. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि गंभीर मौसमी परिस्थितियों के कारण अब भी आग लगने की आशंका है. फ्लाइट अवेयर डॉट कॉम के मुताबिक बुधवार को अमेरिकी हवाई अड्डों से आने-जाने वाली करीब 800 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. The post Storm Alert: 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश, बवंडर का खतरा, भयंकर बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top