Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral News: पार्टनर से अनबन? अब AI करेगा सुलह, कपल्स के रिश्ते बचा रहा चैटजीपीटी

Viral News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तकनीक हर क्षेत्र में तेजी से अपनाई जा रही है. अब लोग इसे अपने निजी जीवन, खासकर रिश्तों को मजबूत करने के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं. आमतौर पर रिलेशनशिप में किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए थेरेपिस्ट या काउंसलर की मदद ली जाती है, लेकिन एआई के आने के बाद कई जोड़े इसे एक बेहतर विकल्प मान रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी भी इंसान की तरह पक्षपाती नहीं होता और बिना किसी पूर्वाग्रह के दोनों पक्षों को निष्पक्ष सलाह दे सकता है. इसके अलावा, यह एक किफायती विकल्प भी साबित हो रहा है, क्योंकि रिलेशनशिप काउंसलिंग के लिए महंगी फीस चुकानी पड़ती है. एआई ने बचाया रिश्ता अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक जोड़े ने अपने रिश्ते को सुधारने के लिए ChatGPT का उपयोग किया. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स के डॉम वर्सासी और एबेला बाला ने बताया कि कैसे एआई ने उनके रिश्ते को टूटने से बचा लिया. 36 वर्षीय बाला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में साझा किया कि वे पिछले छह महीनों से अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर रहे हैं. उनके अनुसार, इस एआई चैटबॉट ने उनके झगड़ों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें: 4 दिन की छुट्टी, स्कूल-बैंक और प्रशासनी ऑफिस बंद, जानें कारण   एबेला बाला ने लिखा, “चैट जीपीटी ने हमारे झगड़ों को हल करने में काफी मदद की. हम में से कोई भी एक रोबोट से बहस करने में दिलचस्पी नहीं रखता, इसलिए हमने इसे एक मध्यस्थ के रूप में उपयोग किया.” वहीं, उनके पार्टनर डॉम वर्सासी का कहना है कि अगर वे रिलेशनशिप थेरेपी के लिए जाते तो उन्हें काफी खर्च करना पड़ता. इसके अलावा, वे किसी तीसरे व्यक्ति के साथ अपनी निजी समस्याओं को साझा करने में सहज महसूस नहीं करते थे. चैट जीपीटी बना किफायती समाधान अमेरिका में रिलेशनशिप काउंसलिंग की फीस 400 डॉलर या उससे अधिक होती है, जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता. ऐसे में चैट जीपीटी जैसे एआई टूल्स लोगों के लिए एक सस्ता और सुविधाजनक विकल्प बनकर उभरे हैं. इस तकनीक की मदद से कपल्स बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने संबंधों में सुधार कर सकते हैं. हालांकि, एआई के उपयोग को लेकर विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है. न्यूयॉर्क में लाइसेंस प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता एशले विलियम्स का मानना है कि “ChatGPT उन जोड़ों के लिए उपयोगी हो सकता है जो छोटे-मोटे रिलेशनशिप विवादों से निपटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह गंभीर समस्याओं को हल करने में ज्यादा प्रभावी नहीं है.” इसे भी पढ़ें: हिंदुस्तान में बढ़ रही अरबपति और धनवानों की फौज, 5 साल में 27 गुना बढ़े क्या एआई रिलेशनशिप काउंसलर की जगह ले सकता है? भले ही AI टूल्स रिलेशनशिप में सुधार के लिए मददगार साबित हो रहे हैं, लेकिन ये इंसानी समझ और भावनाओं के स्तर तक नहीं पहुंच सकते. कई विशेषज्ञों का मानना है कि रिलेशनशिप की जटिलताओं को समझने और गहराई से विश्लेषण करने के लिए इंसानों की जरूरत हमेशा बनी रहेगी. फिर भी, एआई का उपयोग उन जोड़ों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो अपनी समस्याओं को खुद सुलझाना चाहते हैं और महंगी थेरेपी से बचना चाहते हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ तकनीकी या व्यावसायिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह निजी जीवन में भी अपनी जगह बना रहा है. अमेरिका में कई कपल्स इसे अपने रिश्तों को सुधारने के लिए अपना रहे हैं. हालांकि, यह इंसानी भावनाओं को पूरी तरह नहीं समझ सकता, लेकिन यह छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान देने में काफी प्रभावी साबित हो सकता है. आने वाले समय में, एआई रिलेशनशिप काउंसलिंग के क्षेत्र में कितना प्रभावी साबित होगा, यह देखने वाली बात होगी. इसे भी पढ़ें: हिंदुस्तान ने कसी कमर, 2 अप्रैल से पहले टैरिफ संकट का निकलेगा हल? The post Viral News: पार्टनर से अनबन? अब AI करेगा सुलह, कपल्स के रिश्ते बचा रहा चैटजीपीटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

India Billionaire: भारत में बढ़ रही अरबपति और धनवानों की फौज, 5 साल में 27 गुना बढ़े

India Billionaire: हिंदुस्तान में धनवान लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. वैश्विक रियल एस्टेट परामर्श कंपनी नाइट फ्रैंक द्वारा जारी ‘द वेल्थ रिपोर्ट-2025’ के अनुसार, एक करोड़ डॉलर (लगभग 87 करोड़ रुपए) से अधिक संपत्ति रखने वाले हिंदुस्तानीयों की संख्या 2024 में 85,698 तक पहुंच गई है. यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 6% अधिक है. इसके अलावा, हिंदुस्तान में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 191 हो गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26 अधिक है. अमीरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुस्तान में उच्च नेटवर्थ वाले व्यक्तियों (HNWI) की संख्या 2023 में 80,686 थी, जो 2024 में बढ़कर 85,698 हो गई. विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2028 तक यह संख्या 93,753 तक पहुंच सकती है. यह डेटा हिंदुस्तान में बढ़ती आर्थिक ताकत, उद्यमशीलता और निवेश के बढ़ते अवसरों को दर्शाता है. आर्थिक विकास और निवेश के नए अवसर विशेषज्ञों का मानना है कि अमीरों की बढ़ती संख्या हिंदुस्तान की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाती है. देश में तेजी से विकसित हो रहे लक्जरी बाजार, रियल एस्टेट निवेश, स्टार्टअप इकोसिस्टम और ग्लोबल इक्विटी मार्केट में बढ़ती भागीदारी, संपत्ति निर्माण के प्रमुख कारण हैं. इसे भी पढ़ें: 4 दिन की छुट्टी, स्कूल-बैंक और प्रशासनी ऑफिस बंद, जानें कारण   अरबपतियों की संख्या में ऐतिहासिक उछाल हिंदुस्तान में अरबपतियों की संख्या पिछले पांच वर्षों में 27 गुना बढ़ी है. 2019 में केवल 7 अरबपति थे, लेकिन 2024 में यह संख्या 191 हो गई है. यह वृद्धि हिंदुस्तान की तेज़ी से बढ़ती वित्तीय स्थिति और धन सृजन की संभावनाओं को दर्शाती है. निवेश का बदलता ट्रेंड नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन शिशिर बैजल का कहना है कि हिंदुस्तान में अमीर लोग रियल एस्टेट और ग्लोबल इक्विटी में निवेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हिंदुस्तान वैश्विक संपत्ति सृजन में बड़ी भूमिका निभाने वाला देश बन जाएगा. हिंदुस्तान में करोड़पति और अरबपतियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. आर्थिक मजबूती, व्यापार के नए अवसर, स्टार्टअप कल्चर और निवेश के बदलते तरीकों के चलते आने वाले वर्षों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. इसे भी पढ़ें: हिंदुस्तान ने कसी कमर, 2 अप्रैल से पहले टैरिफ संकट का निकलेगा हल? The post India Billionaire: हिंदुस्तान में बढ़ रही अरबपति और धनवानों की फौज, 5 साल में 27 गुना बढ़े appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खालिस्तानी समर्थकों का लंदन में हंगामा, विदेश मंत्री जयशंकर की गाड़ी रोकने की कोशिश

Jaishankars Foreign Visit Update: हिंदुस्तान के विदेश मंत्री जयशंकर ब्रिटेन और आयरलैंड के 6 दिनों के दौरे पर गए हैं. इस बीच उन्होंने लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में हो रहे एक खास कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब जयशंकर वापस जाने के लिए अपनी गाड़ी की ओर गए, तभी बाहर सड़क पर खड़े खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने उन्हें देखते ही नारे लगाना शुरू कर दिए. इसके अलावा उनमें से एक शख्स भागकर विदेश मंत्री की गाड़ी का रास्ता रोकने का प्रयास भी करता नजर है. जानकारी के मुताबिक, जयशंकर ने इस दौरे की शुरुआत लंदन से की. सबसे पहले यहां उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और विदेश मंत्री डेविड लैमी से मुलाकात की. जिसके बाद वे लंदन के चैथम हाउस थिंक टैंक में आयोजित “हिंदुस्तान का उदय और विश्व में हिंदुस्तान की भूमिका” थीम पर रखे एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रेसिप्रोकेल टैरिफ और कश्मीर आदि जैसे कई मुद्दों पर बात की. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन चैथम हाउस थिंक टैंक में आयोजित कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद जब वह बिल्डिंग से बाहर आते हैं, तो बाहर कई खालिस्तानी समर्थक प्रदर्शनकारी खालिस्तान का झंडा हाथों में लिए खड़े दिखते हैं. उनकी नजर जैसे ही जयशंकर पर पड़ती है, वे नारेबाजी करना शुरू कर देते हैं. साथ ही उनमें से एक प्रदर्शनकारी भागकर उनके पास जाकर उनकी कार का रास्ता रोकने की कोशिश करता है. जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी जल्दी से उसे वहां से निकाल देते हैं और हालात को काबू में करते हैं. बताया जा रहा है कि जयशंकर अभी भी लंदन में मौजूद हैं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : History of Munda Tribes 5 : पड़हा राजा के हाथों में होती थी शासन की कमान, आम सहमति से होते थे सभी कार्य The post खालिस्तानी समर्थकों का लंदन में हंगामा, विदेश मंत्री जयशंकर की गाड़ी रोकने की कोशिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Friday OTT Releases: शुक्रवार होगा एंटरटेनमेंट से हॉउसफुल! थंडेल से नादानियां तक, स्ट्रीम होगी ये मजेदार फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases: सिनेमा लवर्स शुक्रवार आते ही एक्साइटेड हो जाते हैं क्योंकि इस दिन कई फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने ओटीटी पर स्ट्रीम होती हैं. ऐसे में अगर आप भी गूगल बाबा से पूछ-पूछकर थक गए हैं कि इस फ्राइडे कौन-कौनसी हिंदी फिल्में-सीरीज ओटीटी के पिटारे से बाहर निकलने वाली हैं, तो आज हम आपके लिए पूरी लिस्ट लेकर आए हैं कि किस फिल्म या सीरीज को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इनमें खुशी कपूर-इब्राहिम अली की रोमांटिक फिल्म ‘नादानियां’ से लेकर नागा चैतन्य की इमोशनल ड्रामा ‘थंडेल’ शामिल है. नादानियां (Nadaaniyan) कहां देखें- नेटफ्लिक्स बॉलीवुड के दो पॉपुलर स्टार किड्स खुशी कपूर और इब्राहीम अली खान की रोमांटिक फिल्म ‘नादानियां’ इस शुक्रवार 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस फिल्म में SRK की सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का आइकॉनिक सीन देखने को मिलेगा, जिसमें आर्चना पूरन सिंह अपने मिस ब्रिगांजा के किरदार से तीन दशकों बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी. इस फिल्म से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान एक्टिंग डेब्यू करेंगे. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? द वेकिंग ऑफ ए नेशन (The Waking of a Nation) कहां देखें- SonyLIV द वेकिंग ऑफ ए नेशन की कहानी स्वतंत्रता के पहले जलियांवाला बाग हत्याकांड के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में तारुक रैना हैं. इसे राम माधवानी ने डायरेक्ट किया है. दोपहिया (Dupahiya) कहां देखें- प्राइम वीडियो पंचायत वेब सीरीज जैसी ग्रामीण जीवन पर केंद्रित है वेब सीरीज ‘दोपहिया’. यह एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसकी कहानी आपको पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देगी. सीरीज एक काल्पनिक गांव ‘धड़कपुर’ में सेट है, जिसे ‘बिहार का बेल्जियम’ भी कहा जाता है. यह 25 सालों से एक अपराध-मुक्त गांव है, जहां एक मोटरसाइकिल की चोरी खलबली मचा देती है. रेखाचित्रम (Rekhachithram) कहां देखें- सोनी लिव अगर आपको सस्पेंस थ्रिलर देखना पसंद है, तो लिस्ट में आपके लिए रेखाचित्रम भी है. इस फिल्म में आसिफ अली और अनस्वरा राजन लीड रोल में हैं. इस मलयालम थ्रिलर फिल्म की कहानी एक पुलिस के सुसाइड केस की जांच पर केंद्रित है. थंडेल (Thandel) कहां देखें- नेटफ्लिक्स नागा चैतन्य और साई पल्लवी की थंडेल की कहानी श्रीकाकुलम के मछुआरों से जुड़ी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. चंदू मोंडेती की इस फिल्म में आपको प्यार, अलगाव, इमोशन और ड्रामा का एक बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा. The post Friday OTT Releases: शुक्रवार होगा एंटरटेनमेंट से हॉउसफुल! थंडेल से नादानियां तक, स्ट्रीम होगी ये मजेदार फिल्में-सीरीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mani Shankar Aiyar Video : राजीव गांधी होते गए फेल, देखें मणिशंकर अय्यर ने क्या कह दिया

Mani Shankar Aiyar Video : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. ऐसा करके इस बार  उन्होंने अपनी ही पार्टी को असहज कर दिया है. उनका बयान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर है जिसपर बीजेपी तंज कस रही है. वीडियो को बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में अय्यर को यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि  ऐसे आदमी को कैसे देश का प्रधानमंत्री बना दिया गया, जो दो बार फेल हो चुका था. देखें वीडियो Rajiv Gandhi struggled academically, even failing at Cambridge, where passing is relatively easy. He then moved to Imperial College London but failed there as well… Many questioned how someone with his academic record could become the Prime Minister. Let the veil be stripped. pic.twitter.com/m9serSGQMs — Amit Malviya (@amitmalviya) March 5, 2025 अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा– राजीव गांधी को एकेडमिक के दौरान संघर्ष करना पड़ा, यहां तक ​​कि कैम्ब्रिज में भी फेल हो गए, जहां पास होना बहुत ही आसान है. इसके बाद वे इंपीरियल कॉलेज लंदन चले गए, लेकिन वहां भी फेल हो गए. कई लोगों ने सवाल उठाया कि उनके एकेडमिक रिकॉर्ड वाला कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है. पर्दा हटा दिया जाए. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : सवसार से सरना धर्म कोड तक, जानें क्या है मुंडा समाज में धर्म के मायने मणिशंकर अय्यर अय्यर ने क्या कहा ? वीडियो में मणिशंकर अय्यर कहते दिख रहे हैं, “जब राजीव गांधी पीएम बने, तो लोगों ने सोचा, मैंने भी सोचा कि वह एक एयरलाइन पायलट थे. दो बार फेल हो चुके थे. मैं उनके साथ कैम्ब्रिज में पढ़ता था. वह वहां भी फेल हो गए.  कैम्ब्रिज में पास होना आसान समझा जाता है. इसके बाद उन्होंने इम्पीरियल कॉलेज लंदन में एडमिशन लिया, लेकिन वहां भी फेल हो गए. तो मुझे आश्चर्य हुआ कि ऐसा व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है?” The post Mani Shankar Aiyar Video : राजीव गांधी होते गए फेल, देखें मणिशंकर अय्यर ने क्या कह दिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ते ही रजत के हाथ लगा नया शो? हितेश भारद्वाज ने कहा- मेरे करियर के लिए बहुत…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों अपनी टीआरपी को लेकर चर्चा में है. सीरियल की टीआरपी काफी कम हो गई है और कुछ हफ्तों से सीरियल टॉप 5 में अपनी जगह बना नहीं पाया. कुछ महीने पहले ही शो में लीप आया और पूरी स्टारकास्ट बदल गई. लीप से पहले शो का चेहरा भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज थे, जो सवी और रजत की किरदार निभाते थे. अब रजत तो शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में जानना चाहते हैं. हितेश भारद्वाज अब किस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर? हितेश भारद्वाज ने गुम है किसी के प्यार में रजत ठक्कर का किरदार निभाया था. फैंस ने उनके किरदार को काफी पसंद किया था. अब उनका अगला शो कौन सा होगा, इसपर उन्होंने टेली चक्कर से बात की. एक्टर ने कहा, नहीं, मैं कोई ब्रेक नहीं ले रहा. मैं बहुत जल्द वापस आऊंगा. जो भी मेरे पास आ रहा है, मैं उसे सुन रहा हूं और जो प्रोसेस है उससे गुजर रहा हूं. जितना प्यार हितेश को मिला है, एक एक्टर के तौर पर, रजत के तौर पर, वह मेरे और मेरे करियर के लिए बहुत ज्यादा शानदार है. मुझे ऐसा लग रहा है, अभी जो भी आएगा वह अच्छा ही आएगा. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन जानें गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा वहीं, गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नील, मुक्ता को मोहित के आखिरी इच्छा के बारे में बताता है. वह कहता है कि वह तेजू से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है. मुक्ता ये सुनकर हैरान हो जाती है. नील स्वीकार करता है कि मुक्ता के लिए इस पर विश्वास करना मुश्किल हो सकता है. नील एक शॉकिंग खुलासा करता है कि जिस दिन मोहित की मौत हुई, उसने नील को फोन करके अपनी आखिरी इच्छा बताई थी कि वह तेजू से शादी कर लें. मुक्ता के सामने अब ये राज खुल गया कि नील, तेजू से प्यार करता है. The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ते ही रजत के हाथ लगा नया शो? हितेश भारद्वाज ने कहा- मेरे करियर के लिए बहुत… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RSS: 5 दिवसीय बिहार दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचे आरएसएस चीफ मोहन भागवत, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS चीफ मोहन भागवत पांच दिवसीय बिहार प्रवास पर बुधवार की शाम मुजफ्फरपुर पहुंचे. अगले 5 दिन यानी 9 मार्च तक वे मुजफ्फरपुर में ही रहेंगे. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और संघ के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी करेंगे. RSS चीफ के आगमन पर मुजफ्फरपुर जिले में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक स्थित मधुकर निकेतन पहुंचने पर संघ कार्यकर्ताओं ने मोहन भागवत का जोरदार स्वागत किया. उनके आगमन को लेकर आरएसएस कार्यालय से लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए सैकड़ों जवानों को लगाया गया था. चौक-चौराहों पर भी पुलिस के जवान तैनात थे.  आज सुपौल के लिए निकलेंगे मोहन भागवत  मुजफ्फरपुर सिटी एसपी विश्वजीत दयाल और डीएसपी टाउन सीमा देवी को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. आज (गुरुवार) आरएसएस चीफ मोहन भागवत मुजफ्फरपुर से सुपौल के लिए रवाना होंगे. इस दौरान में वो संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मंत्री और संगठन के लोगों से मुलाकात करेंगे. फिर शाम तक वह मुजफ्फरपुर लौट आएंगे.  9 मार्च को नागपुर के लिए होंगे रवाना  बता दें, साल 2020 के बाद अब पांच साल बाद 2025 में मोहन भागवत इतना बिहार में इतना लंबा दौरा है. जानकारी के अनुसार, 7 मार्च को मोहन भागवत प्रांत और खासा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. वे रामदयालु सिंह कॉलेज में शाखा और कार्यालय के कार्यकत्ताओं से मिलेंगे. 8 मार्च को सिंकदरपुर शाखा में भी हिस्सा लेंगे. 8 मार्च तक बिहार प्रवास के बाद संघ प्रमुख 9 मार्च को नागपुर के लिए रवाना होंगे. हिंदुस्तान-नेपाल सीमा पर सुरक्षा टाइट आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बिहार दौरे को लेकर हिंदुस्तान-नेपाल सीमा पर भी कड़ी सुरक्षा है. सीमा सुरक्षा बल को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है. नेपाल से हिंदुस्तान आने वाले और हिंदुस्तान से नेपाल जाने पर लोगों की कड़ी जांच की जा रही है. ALSO READ: Baba Bageshwar: गोपालगंज में ‘बाबा बागेश्वर’ की हनुमंत कथा आज से शुरू, RJD ने लगाया ‘एजेंट’ होने का आरोप The post RSS: 5 दिवसीय बिहार दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचे आरएसएस चीफ मोहन भागवत, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छपरा में दिनदहाड़े व्यवसाई की तलवार से गर्दन काट कर हत्या, मचा कोहराम

Chhapra Crime: छपरा जिले के डेरनी में अपराधी ने दिन दहाड़े किराना व्यवसाई की तलवार से गर्दन काट कर हत्या कर दी. मृतक का नाम शिवपूजन साह है. जांच के लिए मौके पर पुलिस पहुंच गई है. समाचार अपडेट की जा रही है The post छपरा में दिनदहाड़े व्यवसाई की तलवार से गर्दन काट कर हत्या, मचा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NZ vs SA: केन विलियमसन का बल्ले से विस्फोट, सेमीफाइनल में शतक जड़कर रचा इतिहास, द्रविड़ से की बराबरी

NZ vs SA Kane Williamson: गद्दाफी स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के करिश्माई बल्लेबाज केन विलियमसन ने एक बार फिर अपने बल्ले का जादू बिखेरा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 94 गेंदों में 102 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी स्पोर्ट्सकर उन्होंने इतिहास रच दिया. उनकी इस शानदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 6 विकेट 362 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह स्कोरबोर्ड किसी भी सेमीफाइनल में एक बड़ा टारगेट माना जाता है.  यह भी पढ़ें- हारकर भी डेविड मिलर बने बाजीगर, सहवाग को पीछे छोड़ चैंपियंस ट्रॉफी में लहराया परचम यह भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी खा गया कई क्रिकेटरों का करियर, स्टीव स्मिथ के बाद बांग्लादेश के इस स्टार ने भी लिया संन्यास 19,000 अंतरराष्ट्रीय रन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार विलियमसन की इस यादगार पारी का महत्व सिर्फ उनके शतक तक सीमित नहीं रहा. इस मैच में उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 19,000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए. खास बात यह रही कि उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 440 पारियों में हासिल की, जिससे वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए. उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली (399 पारी), सचिन तेंदुलकर (432 पारी) और ब्रायन लारा (433 पारी) ही हैं.  Another batting masterclass from Kane Williamson at the #ChampionsTrophy as the New Zealander moved past 19,000 international runs for his career 💪 Watch highlights of his century against South Africa 👉 https://t.co/WDPYobm0gH pic.twitter.com/Ue5okRRPk9 — ICC (@ICC) March 6, 2025 रिकॉर्ड्स की झड़ी- द्रविड़ और स्मिथ की बराबरी विलियमसन की इस पारी ने कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया.  उन्होंने एबी डिविलियर्स (47 अंतर्राष्ट्रीय शतक) को पीछे छोड़ दिया. वह 48 अंतरराष्ट्रीय शतकों के साथ राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ की बराबरी कर चुके हैं.  चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, स्टीफन फ्लेमिंग का 441 रनों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए.  वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीसरा शतक लगाने वाले गिने-चुने बल्लेबाजों में शामिल हुए.  विलियमसन ने जड़ा शानदार शतक विलियमसन की बल्लेबाजी की खासियत उनका संतुलन और क्लासिक तकनीक रही है. इस मैच में उन्होंने 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 102 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सी. शुरुआत में संयम दिखाने के बाद, उन्होंने अपने ट्रेडमार्क स्ट्रोक – स्ट्रेट ड्राइव, फ्लिक और स्कूप का शानदार इस्तेमाल किया. 19,000 रन का ऐतिहासिक मुकाम भी उन्होंने अपने पसंदीदा रैंप शॉट से हासिल किया, जो विकेटकीपर के सिर के ऊपर से गया. रचिन रविंद्र के साथ मजबूत साझेदारी विल यंग के जल्दी आउट होने के बाद केन विलियमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और रचिन रविंद्र के साथ मिलकर न्यूजीलैंड की पारी को मजबूती दी. दोनों ने 154 गेंदों पर 164 रन की साझेदारी की, जिसने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. रविंद्र ने 108 रन की आक्रामक पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें मार्को जेनसन की गेंदों पर लगातार तीन चौके भी शामिल थे.  यह भी पढ़ें- कभी चीते की तरह दहाड़े, कभी रोते रहे पर टीम से हुए बाहर; हिंदुस्तान से हार नहीं पची और स्मिथ ने ODI को कहा- अलविदा इनपुट- आशीष राज The post NZ vs SA: केन विलियमसन का बल्ले से विस्फोट, सेमीफाइनल में शतक जड़कर रचा इतिहास, द्रविड़ से की बराबरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: खाना खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयत, मां-बेटी की मौत

Bihar News: राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के जीवराखन टोला में खाना खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हालत बिगड़ता देख कर लोगों ने चारो को बिहटा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन, चारो की हालत ज्यादा गंभीर देख वहां के डॉक्टरों ने सभी को पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं पटना जाने के क्रम में एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई. वही पीएमसीएच में स्त्री को भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मृतक स्त्री और बच्ची को पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, जिससे इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि आखिर क्या कारण था कि दो लोगों की मौत हो गई.  क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, गौरैया स्थान के जीवराखन टोला टाटा कॉलोनी के रहने वाले शंकर भगत उर्फ शंकर राय की पत्नी सुनीता देवी सोमवार को अपने घर में खाना बनाने के बाद अपने तीन बच्चों के साथ खाना खाई. खाना खाने के बाद ही चारों की हालत बिगड़ने लगी. इस बात की सूचना बिहटा में रिक्शा चला रहे स्त्री के पति शंकर भगत को पड़ोसी ने मोबाइल पर दी. सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में सभी को बिहटा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन, सभी की हालत गंभीर होने की वजह से पटना रेफर कर दिया गया. पटना जाने के क्रम में शंकर भगत की 8 साल की बेटी सरस्वती कुमारी की मौत हो गई. जबकि पत्नी सुनीता देवी की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई. वही मृतका की दूसरी बेटी लक्ष्मी कुमारी और बेटा नीरज कुमार का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में चल रहा है. लक्ष्मी की हालत भी गंभीर बनी हुई है. नहीं दी प्रशासन को सूचना इस मामले को लेकर मनेर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस घटना की कोई सूचना नहीं है. वही जब इस बारे में शंकर भगत से भी बात किया गया तो उसने कहा कि हमने प्रशासन को कोई सूचना नहीं दिया है. ALSO READ: Baba Bageshwar: गोपालगंज में ‘बाबा बागेश्वर’ की हनुमंत कथा आज से शुरू, RJD ने लगाया ‘एजेंट’ होने का आरोप The post Bihar News: खाना खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयत, मां-बेटी की मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top