Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Bihar News: पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें जहानाबाद के एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा पुनपुन बाईपास के पास हुआ, जब तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पटना से जहानाबाद जा रहे थे. हादसा और मृतक की पहचान घटना के अनुसार, बाइक सवार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए. इस दुर्घटना में पुष्कर कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक युवक की पहचान जहानाबाद जिले के ओखरी गांव निवासी पुष्कर कुमार के रूप में हुई है. घायलों का इलाज घायल युवकों को तत्काल पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं. पुलिस कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही पुनपुन थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि आरोपी वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल युवकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. ये भी पढ़े: नौवीं फेल युवक ने किया कमाल, डिजिटल पेमेंट से पेट्रोल लेने वाली ATM मशीन का किया अविष्कार परिजनों में शोक और न्याय की उम्मीद घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का कहना है कि यह हादसा बेहद दर्दनाक है और उन्हें न्याय की उम्मीद है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. The post पटना में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Alert: 5 राज्यों में झमाझम बारिश, आईएमडी का अलर्ट, फिर करवट लेगा मौसम

Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर है. पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. Rain alert Rain Alert: मौसमी गतिविधियों के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आ रहा है. सोमवार को सिक्किम और जम्मू कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश हुई. हालांकि अन्य हिस्से शुष्क रहे. जबकि पूर्वी हिंदुस्तान में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा दर्ज किया है. Rain alert उत्तर हिंदुस्तान के कई इलाकों में अभी भी सर्दी का दौर है. न्यूनतम तापमान दहाई अंक के नीचे है. वहीं पूर्वी हिंदुस्तान के कुछ राज्यों में बारिश की दस्तक होने वाली है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में मौसम इस सप्ताह शुष्क रहेगा. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान दहाई अंक के ऊपर है. मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने और पश्चिम से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. Rain alert मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन दिल्ली में मौसम का ऐसा ही मिजाज रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक मौसम में अभी कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढोतरी होने की संभावना है. Rain alert उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक ठंड में कमी आ सकती है. कई इलाकों में सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्का कोहरा छा सकता है. 12 से 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. Weather forecast स्काई मेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल से लेकर सिक्किम में बारिश हो सकती है. इसके असाला असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 11 और 12 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ सकती है. कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है. Rain alert The post Rain Alert: 5 राज्यों में झमाझम बारिश, आईएमडी का अलर्ट, फिर करवट लेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: राइफल लेकर सब्जी खरीदने जाती महिला का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- ‘लेडी सिंघम’

Viral Video: सोशल मीडिया में राइफल के साथ स्त्री का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे मणिपुर का बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि स्त्री जो राइफल अपने कंधे पर टांगी है, वह अमेरिकन मेड असॉल्ट राइफल है. वायरल वीडियो में क्या है खास सोशल मीडिया एक्स पर स्त्री का जो वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें साड़ी पहनी एक स्त्री अपनी स्कूटी में थैला रखती दिख रही है. उसके कंधे पर राइफल टंगी दिख रही है. वीडियो अवेश तिवारी नाम के एक यूजर ने शेयर किया है, जो पेशे से खुद को पत्रकार बताते हैं. उन्होंने राइफल टांगे स्त्री के वीडियो के साथ पोस्ट भी डाला. जिसमें उन्होंने मणिपुर के हालात को बताया है. यूजर ने पोस्ट में दावा किया है कि स्त्री अमेरिकन असॉल्ट राइफल लेकर सब्जी खरीदने जा रही है. यूजर ने लिखा, “प्रधानमंत्री जी कल अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं. बहन जी मणिपुर की हैं सब्जी लेने जा रही हैं वह भी अमेरिकन एसाल्ट राइफल के साथ. चौंकिए मत मणिपुर हिन्दुस्तान में ही है.” प्रधानमंत्री जी कल अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं। बहन जी मणिपुर की हैं सब्जी लेने जा रही हैं वह भी अमेरिकन एसाल्ट राइफल के साथ। चौंकिए मत मणिपुर हिन्दुस्तान में ही है। pic.twitter.com/HsNzA5Aji2 — Awesh Tiwari (@awesh29) February 10, 2025 यह भी पढ़ें: Mahakumbh Video: महाकुंभ में कमाई का युवक ने दिया कमाल का आइडिया, ऐसे बेचो भेलपुरी और हजारो कमाओ वायरल वीडियो पर यूजर उठा रहे सवाल स्त्री के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. कुछ ने तो वीडियो पर सवाल उठा दिया और सवाल किया कि गाड़ी का नंबर कहां है, कैसे कह सकते हैं कि स्त्री मणिपुर की है. धीरज कुमार दास नाम के यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, “गाड़ी का नंबर कहां है, यह मणिपुर का कैसे है?” मणिपुर में हिंसा ने ले ली 250 से अधिक की जान मणिपुर में मैतेई और कुकी जनजातियों के बीच 2023 में जो हिंसा हुई थी, उसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई. अबतक वहां के हालात सामान्य नहीं हुए हैं. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. The post Viral Video: राइफल लेकर सब्जी खरीदने जाती स्त्री का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- ‘लेडी सिंघम’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के इस कुख्यात अपराधी के खिलाफ नहीं मिला सबूत, अदालत से मिली राहत

Bihar News: गोपालगंज के कुख्यात अपराधी मुन्ना मिश्रा को एक और मामले में न्यायालय से राहत मिली है. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मानवेंद्र मिश्रा की अदालत ने फायरिंग और लूट के मामले में साक्ष्य के अभाव में मुन्ना मिश्रा को दोषमुक्त कर दिया. यह मामला 24 मई 2018 को कटेया थाना क्षेत्र के रामदास बगही गांव स्थित पेट्रोल पंप पर हुई लूटपाट का है, जहां अपराधियों ने फायरिंग कर तीन लाख 89 हजार रुपये लूटे थे. क्यों मिली मुन्ना मिश्रा को क्लीन चिट? न्यायालय में गवाही के दौरान, सूचक अरविंद मिश्रा साक्ष्य देने के लिए उपस्थित नहीं हुए, वहीं दूसरा गवाह अनिल कुमार गुप्ता ने यह बयान दिया कि मुन्ना मिश्रा घटना में शामिल नहीं थे. इन गवाहों की बातों और अन्य साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने मुन्ना मिश्रा को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया. साक्ष्य की कमी के कारण अदालत ने दिया निर्णय अदालत ने अभियोजन पक्ष को यह साबित करने में असफल पाया कि मुन्ना मिश्रा इस लूटकांड में शामिल थे. इसके चलते अदालत ने मुन्ना मिश्रा को दूसरे मामले में भी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया. इस फैसले के बाद कुख्यात अपराधी मुन्ना मिश्रा को एक और बड़ा कानूनी विजय प्राप्त हुआ है. ये भी पढ़े: नौवीं फेल युवक ने किया कमाल, डिजिटल पेमेंट से पेट्रोल लेने वाली ATM मशीन का किया अविष्कार घटना का विवरण यह घटना 24 मई 2018 की है, जब रामदास बगही स्थित पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर तीन लाख 89 हजार रुपये लूट लिए गए थे. इस मामले में पंप के मालिक अरविंद मिश्रा ने कटेया थाना में कांड संख्या 136/2018 दर्ज कराया था, जिसमें आठ लोगों को नामजद किया गया था. इन आरोपियों में मुन्ना मिश्रा सहित अन्य अपराधी भी शामिल थे. The post बिहार के इस कुख्यात अपराधी के खिलाफ नहीं मिला सबूत, अदालत से मिली राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: स्क्रीन टाइम और इंटरनेट का उपयोग कम करने की सलाह, इंटरनेट दिवस पर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Muzaffarpur News: नया विचार ने साइबर अपराध के खिलाफ जन आंदोलन के तहत मंगलवार को चक्कर चौक स्थित आनंद प्रेप पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सुरक्षित इंटरनेट दिवस के मौके पर यहां छात्र-छात्राओं को इंटरनेट के सही उपयोग की जानकारी दी गयी. विषय प्रवेश नया विचार के स्थानीय संपादक पवन प्रत्यय ने कराया. उन्हाेंने इन दिनों साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया और इंटरनेट के अधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी. छात्रों को बताया गया कि वे मोबाइल गेम से दूरी बनायें. अगर न्यूज या मनोरंजन के लिए भी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो स्क्रीन टाइम कम करें और पढ़ाई पर ध्यान दें. मोबाइल और इंटरनेट के उपयोग से पढ़ाई बाधित होगी और जीवन में लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सकेगा. इंटरनेट के उपयोग की जगह मनोरंजन के लिए स्पोर्ट्सने या अपनी रुचि के अनुसार कला की किसी विधा को अपनाएं. मोबाइल का उपयोग किसी का फोन आये तो सिर्फ बात करने के लिए करें. अगर पढ़ाई के लिए उपयोग करते हैं तो उसकी भी सीमा होनी चाहिए़. छात्रों का सोशल लाइफ नहीं होता  स्कूल के निदेशक रंधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि छात्रों का सोशल लाइफ नहीं होता. वे सोशल मीडिया में अपना समय बर्बाद नहीं करें. इंटरनेट के उपयोग से पढ़ाई करना धोखा देना है. किताबों से अच्छा मित्र और शिक्षक जैसा गुरु कोई नहीं होता. आपको अपने माता-पिता के मोबाइल का उपयोग करने की जरूरत नहीं है. गूगल की मदद से पढ़ाई करेंगे तो पुल से नीचे गिरेंगे. जिस तरह 18 साल से पहले ड्राइविंग लाइसेंस की स्वीकृति नही है, उसी तरह स्मार्ट फोन के लिए भी उम्र सीमा होनी चाहिए़. यह आपको कॅरियर से भटका देगा. सोशल साइट्स का इस्तेमाल मीठा जहर की तरह है, जो धीरे-धीरे आपको लक्ष्य से दूर कर देगा और एक दिन आप कहीं के नहीं रहेंगे. छात्र-छात्राएं इसकी हानियों को समझे और यह संकल्प ले कि हम स्मार्ट फोन में इंटरनेट का उपयोग नहीं करेंगे. अगर पढ़ाई में कोई समस्या हो तो अपने माता-पिता या शिक्षकों से समझेंगे. कार्यक्रम के अंत में छात्र आनंद स्वामी ने गाना प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरी.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें साइबर अपराध से अवगत हुए छात्र आनंद प्रेप पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजू कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों से परिचित हुए हैं. इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम नियमित अंतराल पर चलना चाहिए़. छात्रों को प्रोत्साहित करना चाहिए कि वे मोबाइल में अपना समय बर्बाद नहीं करें, बल्कि पढ़ाई कर अपने मंजिल की ओर अग्रसर हों. नया विचार ने बहुत अच्छी पहल की है. इससे छात्र काफी लाभान्वित हुए हैं. ALSO READ: Bihar News: सीएम नीतीश ने बिहार को दी पुलों की सौगात, 1500 करोड़ की लागत से कई जिलों में बनेंगे नए पुल और आरओबी The post Muzaffarpur News: स्क्रीन टाइम और इंटरनेट का उपयोग कम करने की सलाह, इंटरनेट दिवस पर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maha Shivratri: बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू, 17 से खुलने लगेंगे मंदिरों के पंचशूल

Maha Shivratri in Deoghar: देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू हो गयी है. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाया जायेगा. इससे पहले परंपरा के अनुसार, बाबा मंदिर व पार्वती मंदिर समेत मंदिर परिसर में स्थित सभी मंदिरों के शिखर पर लगाये गये पंचशूलों को उतारा जायेगा. महाशिवरात्रि के एक दिन पहले बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के मंदिर से पंचशूल उतारे जायेंगे. उतारे गये पंचशूलों की सफाई के बाद इसे पुन: मंदिरों के शिखर पर विशेष पूजा के बाद लगाया जायेगा. बाबा मंदिर इस्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने मंदिरों से पंचशूल को नीचे उतारने के लिए तिथि जारी कर दी है. 17 फरवरी को श्री गणेश मंदिर से उतारा जायेगा पंचशूल पंडित जी के द्वारा जारी तिथि के अनुसार, श्री गणेश मंदिर से पंचशूल उतारने का शुभ मुहूर्त सोमवार 17 फरवरी को फाल्गुन मास पंचमी तिथि से प्रारंभ होगा. उसके बाद क्रमशः सभी मंदिरों से पंचशूल उतारे जायेंगे. बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती मंदिर से पंचशूल उतारने का शुभ मुहूर्त 24 फरवरी फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि सोमवार को है. 25 फरवरी को मंदिरों के शिखर पर स्थापित किये जायेंगे पंचशूल सभी पंचशूल को उतारने के बाद इनकी सफाई की जायेगी. विशेष पूजा के बाद फिर से मंदिरों के शिखर पर पंचशूलों को 25 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि पर स्थापित किया जायेगा. वहीं महाशिवरात्रि की चतुष्प्रहर पूजा 26 फरवरी को फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्दशी की रात चतुष्प्रहर पूजा होगी. इस दिन बाबा की शृंगार पूजा नहीं की जायेगी. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पंचशूल उतारने के बाद बाबा का नहीं चढ़ेगा गठबंधन परंपरा के अनुसार, 24 फरवरी को दोपहर बाद बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती के शिखर पर लगे पंचशूल को साफ करने और विशेष पूजा के उद्देश्य के लिए खोला जायेगा. पंचशूल खोलने के पहले दोनों मंदिरों के बीच बंधे गठबंधन को खोला जायेगा. गठबंधन खोलने के बाद दोनों मंदिरों के शिखर से एक साथ पंचशूल को उतारा जायेगा. नीचे लाने के बाद दोनों पंचशूलों का मिलन कराने की परंपरा निभायी जायेगी. इस क्षण को देखने के लिए हर साल भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़त है. पंचशूलों की होगी विशेष पूजा बाबा भोलेनाथ, मां पार्वती सहित सभी देवी-देवताओं के मंदिरों से खोले गये पंचशूल की सफाई के बाद सरदार पंडा गद्दी घर के बरामदे पर 25 फरवरी को विशेष पूजा होगी. यह पूजा दिन के करीब साढ़े नौ बजे से प्रारंभ होगी. पूजा तांत्रिक विधि से होगी. इस पूजन में आचार्य के तौर पर गुलाब पंडित और पुजारी स्वयं सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा होंगे. करीब 2 घंटे तक चलने वाली पूजा का समापन आरती के साथ होगा. उसके बाद पंचशूल लगाने की परंपरा गणेश मंदिर से प्रारंभ होगी. महाशिवरात्रि की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सरदार पंडा करेंगे गठबंधन परंपरा के अनुसार, इस दिन सभी मंदिरों के शिखर पर पंचशूल की स्थापना के बाद बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती मंदिर का पुन: गठबंधन होगा. इस परंपरा की शुरुआत सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा करेंगे. उसके बाद आम भक्त भी गठबंधन चढ़ा सकेंगे. इसे भी पढ़ें JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, कहा- क्या हम नक्सली बन जायें? एक्शन में झारखंड के मंत्री दीपक बिरुवा, अंचल अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, कह दी ये बात 11 फरवरी 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें 14 किलो वाले गैस का रेट झारखंड में बनेंगे वंदे हिंदुस्तान के डिब्बे, रेल का पहिया भी बनेगा, चाकुलिया में होगा 3967.84 करोड़ का निवेश The post Maha Shivratri: बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू, 17 से खुलने लगेंगे मंदिरों के पंचशूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रगति यात्रा के महज 10 दिन बाद टूटकर बिखरने लगा सड़क पर लगा पेवर ब्लॉक, सीढ़ी में आयी दरार

प्रगति यात्रा के क्रम में बीते एक फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सबौर प्रखंड के बरारी पंचायत स्थित बहादुरपुर गांव में कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया था. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था. मंगलवार को नया विचार पड़ताल में पता चला कि जीविका भवन व पंचायत प्रशासन भवन के शिलान्यास के बाद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है. जबकि जिन योजनाओं का उद्घाटन किया गया, वह 10 दिन के बाद ही टूटकर बिखरने लगे है. निर्माण में गुणवत्ता का नहीं रखा गय ध्यान पार्क व तालाब के किनारे पेवर ब्लॉक को मजबूती से नहीं बिछाया गया. चलने पर पेवर ब्लॉक धंसते हैं. कई जगह पर यह धंस भी गया है. तालाब के दक्षिणी छोर पर बनी सीढ़ी का किनारा दरकने लगा है. इसके निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है. वहीं तालाब के किनारे लगे कई पौधे सूख रहे हैं. जबकि कुछ गेवियन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. तालाब का पानी गंदा हो रहा है. इसके सतह पर जलकुंभियां उग रही है. वहीं तालाब के किनारे विसर्जित मूर्तियों के अवशेष बिखरे हुए हैं. पुस्तकालय के दरवाजे पर लटका ताला नया विचार पड़ताल के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बहादुरपुर उच्च विद्यालय मैदान व जल जीवन हरियाली अभियान से तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया था. उस दिन यहां की स्थिति काफी ठीक लग रही थी. लेकिन तीन चार दिन बीतने के बाद ही यहां की स्थिति बदरंग होने लगी. बता दें कि सीएम ने जीर्णोद्धार किये गये उच्च विद्यालय बहादुरपुर समेत आंगनबाड़ी केंद्र व जीविका पुस्तकालय काे देखा था. मंगलवार दोपहर में पुस्तकालय के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था. आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर लगे फूल के पौधे गायब थे. बहादुरपुर में मनरेगा के तहत स्पोर्ट्स मैदान में 77 लाख की लागत से बनने वाले रनिंग ट्रैक की नींव रखी थी. मुख्यमंत्री ने 9.2 लाख की लागत से तैयार हाे रहे स्पोर्ट्स मैदान के कार्यों का भी शिलान्यास किया था. यहां टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल समेत अन्य स्पोर्ट्स के संसाधन विकसित किये गये हैं. इनका बेहतर तरीके से मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा. इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में दरोगा ने काम के बदले मांगा 75 हजार, विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर ऐसे किया गिरफ्तार The post प्रगति यात्रा के महज 10 दिन बाद टूटकर बिखरने लगा सड़क पर लगा पेवर ब्लॉक, सीढ़ी में आयी दरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: भागलपुर डीएम का आदेश जारी, नगर निगम को दी शहर को खूबसूरत बनाने की जिम्मेदारी

Bhagalpur News: भागलपुर शहर में अर्बन हाट का निर्माण होगा. विभिन्न उत्पादों की यहां बिक्री की जायेगी. वहीं स्मार्ट सिटी फेज टू की सौगात भागलपुर शहर को मिलनेवाली है. इसमें वैसे वार्ड जोड़े जायेंगे, जो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण में छूट गये हैं. इसके साथ ही समस्याओं के अंबार पर बसा शहर का दक्षिणी क्षेत्र का कायाकल्प करने की योजना है. इस पर प्रशासनिक स्तर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने नगर आयुक्त को कई जिम्मेदारियां सौंपी है. वार्ड पार्षदों ने दिया है हाट की जगह पर सुझाव नगर आयुक्त को डीएम ने निर्देशित किया है कि भागलपुर शहरी क्षेत्र में अर्बन हाट के लिए स्थल चिन्हित करें. साथ ही उसका क्रियान्वयन के लिए कार्रवाई भी करें. इस संबंध में वार्ड पार्षदों ने बागबाड़ी बाजार समिति व दीपनगर में अर्बन हाट लगाये जाने का सुझाव दिया है. हाट बनने पर यहां स्टॉल लगाये जायेंगे. इन स्टॉल्स पर रेडिमेड कपड़े, हस्तकला, शिल्पकला सहित विभिन्न उत्पादों के साथ-साथ बिहार के पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध होंगे. स्मार्ट सिटी फेज टू का तैयार हो रहा प्रस्ताव स्मार्ट सिटी परियोजना फेज-टू के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में छूटे हुए वार्डों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद योजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा. सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थल चिह्नित किये जायेंगे, जहां डस्टबीन की उपलब्धता होगी. वार्ड में बेहतर स्वच्छता को लगातार बनाये रखने के लिए वार्डवार सफाई रक्षा दल गठित किये जाने की आवश्यकता जतायी गयी है, जिसमें युवाओं की भागीदारी हो. चिह्नित होंगी सड़कें, नो वेस्ट जोन की होगी घोषणा भागलपुर शहरी क्षेत्र की कुछ सड़कें, पथांश व स्थलों को चिह्नित किया जायेगा, जिन्हें नो वेस्ट जोन घोषित किया जाना है. इसके लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश डीएम ने नगर आयुक्त को दिया है. पार्षदों ने यह सुझाव दिया है कि कचरा डंपिंग वाले मार्गों व मुख्य चौक- चौराहों से वाहन के माध्यम से कचरा उठाव के लिए फेरों की संख्या बढ़ायी जाये. रात्रि पाली में भी कचरा प्रबंधन के लिए पर्याप्त संसाधन की आवश्यकता बतायी गयी है. साथ ही सभी वार्ड की साफ-सफाई कार्य की निगरानी जीपीएस कैमरा से कराये जाने की आवश्यकता है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें दक्षिणी क्षेत्र में उतरेगी शहरी विकास योजना दक्षिणी क्षेत्र को भी शहरी विकास क्षेत्र योजना में नाला व सड़क निर्माण की कई योजनाएं ली गयी हैं. इसका क्रियान्वयन शीघ्र कराये जाने की बात कही गयी है. इस क्षेत्र के लिए फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है. दक्षिणी क्षेत्र में कच्चे नालों के स्थान पर पक्के नाला निर्माण के साथ-साथ नालों को ढकने की आवश्यकता है. यहां नालों का पानी सड़कों पर बहता है. इस क्षेत्र में सभी वार्डों के चिह्नित स्थलों पर डस्टबीन की जरूरत है. नगर निगम के सफाई उपकरण कार्यालय में उपलब्ध हैं, जिसका उपयोग नहीं हो रहा है. इसे भी पढ़ें: खुद को भागलपुर डीएम बता व्हाट्सएप के माध्यम से पैसे एंठने का प्रयास The post Bhagalpur News: भागलपुर डीएम का आदेश जारी, नगर निगम को दी शहर को खूबसूरत बनाने की जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BRABU: विवि में कर्मचारियाें की नियुक्ति और प्रोमोशन पर ऑडिट टीम की आपत्ति, मांगा रिकॉर्ड

BRABU: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में ऑडिट टीम की ओर से अलग-अलग मामलों आपत्ति के बाद हलचल तेज हो गयी है. प्रिंसिपल एकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) बिहार ने विश्वविद्यालय काे पत्र भेजकर संबंधित डाॅक्यूमेंट्स उपलब्ध कराने काे कहा है, ताकि ऑडिट की प्रक्रिया पूरी की जा सके. जिसमें कई कर्मचारियाें की नियुक्ति के साथ ही स्थायीकरण और पदाेन्नति पर ऑडिट टीम ने आपत्ति जतायी है. पिछले कुछ वर्षाें में पदाेन्नति का लाभ लेने वाले कर्मियाें का सर्विस बुक सहित अन्य कागजात जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. पिछले महीने पटना की ऑडिट टीम विश्वविद्यालय आयी थी. इस दाैरान कर्मचारियाें की नियुक्ति व पदाेन्नति के साथ ही अन्य कई विभागाें से भी रिकाॅर्ड नहीं मिले थे. ऑडिट टीम ने कर्मचारियाें की नियुक्ति और पदाेन्नति से संबंधित रिकाॅर्ड की जांच की. वहीं पदाेन्नति का लाभ लेने वाले कर्मियाें की सूची के साथ ही नियुक्ति व पदाेन्नति आदेश व सर्विस बुक की काॅपी मांगी है. प्रिंसिपल एकाउंटेंट जनरल ने विश्वविद्यालय के अंगीभूत काॅलेजाें में प्राचार्याें की नियुक्ति से संबंधित रिकाॅर्ड उपलब्ध कराने काे भी कहा है. काॅलेजाें में प्रिंसिपल की नियुक्ति और अवधि विस्तार से संबंधित अभिलेख मांगा गया है. इसके साथ ही काॅलेजाें में 5 साल से अधिक अवधि से कार्यरत प्राचार्याें की सूची भी मांगी गई है. हॉस्टल के बारे में ऑडिट टीम ने मांगी जानकारी ऑडिट टीम ने विश्वविद्यालय के हाॅस्टल और क्वार्टर के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराने काे कहा है. हाॅस्टल और क्वार्टर की सूची के साथ यह पूछा गया है कि कितने हाॅस्टल और क्वार्टर पर अवैध रूप से बाहरी लाेगाें का कब्जा है. यदि कब्जा है, ताे उसे खाली कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गयी. इसके साथ ही मार्च 2022 से दिसंबर 2024 तक कितने छात्राें और कर्मियाें काे हाॅस्टल व क्वार्टर आवंटित किया गया है. उनके नाम के साथ आवंटित हाॅस्टल और क्वार्टर की जानकारी मांगी गयी है. नामांकन और फी का रिकाॅर्ड भी मांगा ऑडिट टीम ने विश्वविद्यालय से पिछले तीन सत्र में हुए नामांकन के साथ ही फी का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है. जिसमें शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 व 2024-25 का रिकाॅर्ड की मांग की गयी है. जिसमें फी का भी आंकड़ा देना है. ऑडिट टीम ने इसके लिए विश्वविद्यालय काे फाॅर्मेट भी उपलब्ध कराया है, जिसे भरकर भेजना है. ALSO READ: Bihar News: सीएम नीतीश ने बिहार को दी पुलों की सौगात, 1500 करोड़ की लागत से कई जिलों में बनेंगे नए पुल और आरओबी The post BRABU: विवि में कर्मचारियाें की नियुक्ति और प्रोमोशन पर ऑडिट टीम की आपत्ति, मांगा रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, नए नियमों से और परिवारों को मिलेगा लाभ, जानें कैसे

PM Awas Yojana: ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिससे और अधिक गरीब परिवारों को इसका लाभ मिलेगा. नई गाइडलाइन के अनुसार, अब ऐसे परिवार भी इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं जिनके पास बाइक है और जो प्रतिमाह 15,000 रुपये तक कमाते हैं. पहले इन परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता था, लेकिन अब इनका नाम भी शामिल किया जाएगा. पुराने लाभार्थियों का पुनः सर्वेक्षण इस बदलाव के साथ ही प्रशासन ने यह भी तय किया है कि जिन परिवारों का नाम पहले से पीएम आवास योजना में था लेकिन उन्हें अब तक लाभ नहीं मिला, उनका पुनः सर्वेक्षण किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, जिन परिवारों को अपनी पसंद का घर बनवाना है, उन्हें भी योजना के तहत विकल्प दिया जाएगा. किसे नहीं मिलेगा लाभ? सर्वेक्षण में यह भी देखा जाएगा कि जिनके पास राशन कार्ड, जॉब कार्ड या 50,000 रुपये या उससे अधिक का केसीसी है, या जो तीन पहिया वाहन रखते हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा. वहीं, जो लोग आयकर या व्यावसायिक कर का भुगतान करते हैं, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे. पूर्वी चंपारण में सर्वे की प्रक्रिया पकड़ीदयाल अनुमंडल के पांचों प्रखंडों में पीएम आवास योजना के तहत सर्वे चल रहा है, जो 31 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है. इस सर्वे के बाद ही नए लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी और नए वित्तीय वर्ष से उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा. सर्वे में सभी योग्य परिवारों का नाम शामिल करने की प्रक्रिया सर्वेक्षण का कार्य पंचायतों में आवास सहायकों द्वारा किया जा रहा है, जो वार्ड सदस्य के सहयोग से यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी योग्य परिवार इस योजना से वंचित न रहे. इसके बाद आवास प्लस ऐप के माध्यम से सूची तैयार की जाएगी, ताकि जरूरतमंदों तक योजना का लाभ सही तरीके से पहुंचे. The post PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, नए नियमों से और परिवारों को मिलेगा लाभ, जानें कैसे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top