Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JEE Main 2025 Result: जेईई मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी, हाजीपुर के पाणिनि बने बिहार टॉपर

JEE Main 2025 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने JEE मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया. 10 शिफ्टों में हुई परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल पर 14 स्टूडेंट्स रहे. यानी कई शिफ्टों में एक से अधिक स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल मिला है. इसमें देश में पहले स्थान पर आयुष सिंघल (राजस्थान) व दूसरे स्थान पर कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक) व तीसरे स्थान पर दक्ष (दिल्ली एनसीटी) रहे हैं. इसके साथ ही स्टेट टॉपर्स की भी लिस्ट जारी की गयी है, जिसमें 44 स्टूडेंट्स शामिल हैं. इसमें बिहार से हाजीपुर के पाणिनि स्टेट टॉपर बने हैं. पाणिनि को 99.99442 पर्सेंटाइल मिला है. कैटेगरी वाइज टॉपर्स की सूची भी जारी की गयी है, जिनमें 30 स्टूडेंट्स शामिल हैं. 8,33,325 छात्र और 4,24,810 छात्राओं ने दी थी परीक्षा जेईई मेन जनवरी परीक्षा बीई-बीटेक के लिए 22 से 29 जनवरी के बीच 10 शिफ्टों में हुई. बीई-बीटेक के लिए 13 लाख 11 हजार 544 रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स थे, जिनमें 12 लाख 58 हजार 136 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी. इनमें आठ लाख 33 हजार 325 छात्र और चार लाख 24 हजार 810 छात्राएं रहीं. परीक्षा देश के 304 शहरों के 618 परीक्षा केंद्रों पर हुई. देश के बाहर 15 शहरों में हुई. हिंदी, अंग्रेजी के अतिरिक्त 13 स्थानीय भाषाओं में यह परीक्षा हुई. परीक्षा में शामिल 12 लाख 58 हजार 136 स्टूडेंट्स में सामान्य श्रेणी के 4,66,358, इडब्ल्यूएस के 1,38,699, ओबीसी के 4,90,275, एससी के 1,22,845 और एसटी के 39959 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी. परीक्षा में 39 स्टूडेंट्स के परिणाम भी रोके गये हैं. इन सभी स्टूडेंट्स अनफेयर में शामिल हैं. एआई और 5जी जैमर्स का इस्तेमाल, 39 पकड़े गये इस वर्ष परीक्षा के लिए नेशनल कोऑर्डिनेटर के साथ 38 फ्लाइंग स्क्वाड, 277 सिटी कोऑर्डिनेटर के साथ 894 आब्जर्वर नियुक्त किये गये. टेक्निकल ऑब्जर्वर, डिप्टी ऑब्जर्वर की सहायता से परीक्षा हुई. परीक्षा के लिए 5जी जैमर्स के साथ, सीसीटीवी और एआई का उपयोग किया. एआई के उपयोग से ही 39 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया. पाणिनि के माता-पिता हैं शिक्षक हाजीपुर के रहने वाले पाणिनि को 99.99442 पर्सेंटाइल मिला है. पाणिनि बिहार के टॉपर बने हैं. इस बार 15 फरवरी से आयोजित सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी शामिल होंगे. इनके माता-पिता दोनों प्रशासनी शिक्षक हैं. पिता का नाम संजय कुमार शर्मा और माता का नाम निभा कुमारी है. एक भाई और एक बहन है. पाणिनि ने बताया कि बोर्ड की पढ़ाई के साथ-साथ जेइइ मेन व एडवांस्ड की तैयारी भी जारी रही. प्रतिदिन 12 घंटे सेल्फ स्टडी करता था. सेल्फ स्टडी से काफी फायदा मिला. इस सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता और स्कूल को देना चाहते हैं. Also Read: Bihar Crime: गोपालगंज में स्कूल से लौट रही दो जुड़वा बहनों की हत्या, सरसों के खेत में मिला दोनों का शव पाणिनी ने 17वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में जीता था सिल्वर मेडल ब्राजील के रियो डी जेनेरिओ में अगस्त में आयोजित खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (आइओएए) के 17वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले हाजीपुर के लाल पाणिनी ने इस बार जेइइ मेंस में बिहार टॉपर बन कर जिले का नाम रोशन किया है. जेईई मेन में पाणिनी ने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया है. हाजीपुर शहर के उमेश सिनेमा रोड के रहने वाले पाणिनी के पिता संजय कुमार शर्मा राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय मीनापुर राई के प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं. वहीं, उसकी मां निभा कुमारी भगवानपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापटांड़ में शिक्षिका हैं. पाणिनी के पिता बताते है कि उसकी इस बड़ी उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. उन्होने बताया कि समय प्रबंधन से किसी भी बड़े लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है. पाणिनी ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की थी. पाणिनी ने अपनी पूरी तैयारी हाजीपुर में ही सामर्थ्य क्लासेस के निदेशक आइआइटियन सुमित कुमार की निगरानी में की थी. सुमित बिहार टॉपर बनने पर पाणिनी को बधाई दी है और कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन से लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है. ऐसे समझे ऑल इंडिया रैंक जारी करने का फॉर्मूला जेईई मेन के पहले सेशन के जारी किये जाने वाले रिजल्ट में स्टूडेंट्स के टोटल एनटीए स्कोर के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के अलग-अलग एनटीए स्कोर सात डेसिमल पर्सेंटाइल में जारी किये हैं. जेईई मेन की परीक्षा विभिन्न परियो में होती है. ऐसे में प्रत्येक पारी के पेपर का डिफिकल्टी लेवल भी अलग-अलग हो सकता है. ऐसे में सभी अलग-अलग शिफ्टों में स्टूडेंट्स के अपनी-अपनी शिफ्ट में रॉ स्कोर के आधार पर नार्मेलाइज कर ल डेसिमल में पर्सेंटाइल एनटीए स्कोर के रूप में जारी की जाती है. एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि ने बताया कि सर्वप्रथम प्रत्येक स्टूडेंट्स के रॉ स्कोर को निकला जाता है. उसके बाद उस स्टूडेंट्स के बराबर और उससे कम रॉ स्कोर वाले स्टूडेंट्स की संख्या ली जाती है, इसे 100 से गुना कर, कुल परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स से भाग देकर सात डेसिमल में पर्सेंटाइल निकला जाता है, जिसे उस स्टूडेंट्स का एनटीए स्कोर बोला जाता है. यह पर्सेन्टाइल फार्मूला विद्यार्थियों के कुल औसतन प्राप्तांकों के साथ-साथ मैथ्स, फिजिक्स एवं कैमेस्ट्री के प्राप्तांकों पर भी लागू होता है. इस फॉर्मूले से प्रत्येक स्टूडेंट का टोटल एनटीए स्कोर के साथ-साथ प्रत्येक विषय का एनटीए स्कोर निकला गया. अप्रैल सेशन का एनटीए स्कोर भी निकला जायेगा. यदि विद्यार्थी जनवरी व अप्रैल दोनों जेईई-मेन परीक्षा देता है तो उसके दोनों परीक्षाओं के अधिकतम एनटीए स्कोर के आधार पर ही ऑल इंडिया रैंक जारी की जायेगी. Also Read: Pragati Yatra: औरंगाबाद को सीएम ने दी साढ़े पांच सौ करोड़ की सौगात, मेडिकल कॉलेज के साथ एनएच पर खुलेगा ट्रामा सेंटर The post JEE Main 2025 Result: जेईई मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी, हाजीपुर के पाणिनि बने बिहार टॉपर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur Crime News: शराब पीने के लिए चिकन देने से किया इनकार, तो फास्ट फूड विक्रेता पर उस्तरा से किया हमला

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर- गोलमुरी थाना क्षेत्र के मनीफीट मधुसूदन अपार्टमेंट के पास एक फास्ट फूड विक्रेता रौशन कुमार पर बदमाशों ने उस्तरा से हमला कर दिया. घायल अवस्था में युवक को एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. घटना मंगलवार की शाम करीब 7 बजे की है. आरोप है कि शराब पीने के लिए चिकन देने से मना करने पर तीन बदमाशों ने दुकानदार के गले पर उस्तरा से हमला कर दिया. पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने पूर्व में भी मारपीट की है, जिसकी शिकायत गोलमुरी थाने में की गयी थी, लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. वहीं गोलमुरी थाना प्रभारी का कहना है कि पूर्व की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है. बिहा के सासाराम का रहनेवाला है पीड़ित रौशन कुमार घटना के संबंध में रौशन कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से सासाराम बिहार का रहने वाला है. वर्तमान में मनीफीट बस्ती में किराये के मकान में रहता है. मधुसुदन अपार्टमेंट के पास फास्ट फूड का ठेला लगाता है. शाम करीब सात बजे उसके दुकान पर नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पास रहने वाले बब्बे, बब्बे का बड़ा भाई और मीट पुलाव नाम के तीन युवक आये और शराब पीने के लिए पहले चिकन और चाउमीन मांगा. जब रौशन ने उसे देने से इनकार किया, तो तीनों ने उसे बात करने की बात कह एक सैलून के पास लेकर गया. वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान सैलून से बब्बे ने उस्तरा निकाला और उसके गर्दन पर हमला कर दिया. गर्दन पर हमला करने के बाद तीनों मौके से फरार हो गये. मारपीट होता देख रौशन का भाई मौके पर पहुंचा. उसने घटना की जानकारी गोलमुरी थाना को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रौशन को इलाज के लिए एमजीएम भिजवायी. एक फरवरी को ठेला पलट छीन लिये थे पांच हजार रुपये रौशन ने बताया कि बब्बे और उसके भाई ने उस पर तीसरी बार हमला किया है. इसके पूर्व भी दो बार उन लोगों ने मारपीट की है. एक फरवरी को भी बब्बे, उसके भाई और कुछ अन्य लड़के उसकी दुकान पर आकर चाउमीन मांग रहे थे. मना करने पर गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर ठेला पलट दिया. गल्ले से पांच हजार रुपये भी निकालकर भाग गये. गोलमुरी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई रौशन और उसके परिवार के लोगों ने बताया कि पूर्व में हुई मारपीट के मामले में गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी. शिकायत करने के बाद रौशन को उन लोगों ने धमकी भी दी थी. मगर पुलिस ने उसके आवेदन पर गंभीरता नहीं दिखायी. पहले के मामले की नहीं है जानकारी-राजन कुमार गोलमुरी के थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत की गयी है, जांच की जा रही है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी. जहां तक पूर्व में की गयी शिकायत का सवाल है, तो इसकी कोई जानकारी नहीं है. ये भी पढ़ें: Ranchi News: एक्शन में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कामकाज को लेकर दिखीं नाराज, पशु चिकित्सकों को दी चेतावनी The post Jamshedpur Crime News: शराब पीने के लिए चिकन देने से किया इनकार, तो फास्ट फूड विक्रेता पर उस्तरा से किया हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MPPSC SSE Admit Card Out: एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, तुरंत कर लें आवेदन

MPPSC SSE Admit Card Out: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in) से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी, 2025 से शुरू हुई थी और 17 जनवरी, 2025 तक चली थी. कब होगी MPPSC SSE की परीक्षा ? मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी गई है. यह परीक्षा 16 फरवरी 2025 को प्रदेश के 52 संभाग और जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 दिनांक 16.02.2025 को, दो सत्रों में, प्रातः 10:00 से 12:00 एवं दोपहर 02:15 से 04:15 बजे तक प्रदेश के 52 संभाग/जिला मुख्यालयों में आयोजित की जा रही है.” MPPSC SSE का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ? सबसे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in) पर जाना होगा. इसके बाद, होमपेज पर “SSE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025” लिंक पर क्लिक करें. अब, अपने लॉगिन विवरण को दर्ज करें और सबमिट करें. फिर, एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें. अंत में, एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें. Also Read: JEE Main 2025 Result Out: जेईई मेन सेशन 1 का परिणाम जारी, 14 उम्मीदवारों ने स्कोर किए 100 पर्सेंटाइल Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में निकली बंपर बहाली, 75000 तक मिलेगा वेतन The post MPPSC SSE Admit Card Out: एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, तुरंत कर लें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News: एक्शन में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कामकाज को लेकर दिखीं नाराज, पशु चिकित्सकों को दी चेतावनी

Ranchi News: रांची-कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को राजधानी के कांके स्थित पशुपालन विभाग की बेकन फैक्ट्री, सूकर प्रजनन प्रक्षेत्र होटवार स्थित डेयरी फार्म, कुक्कुट और बत्तख प्रजनन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया. मंत्री ने कांके स्थित पशु स्वास्थ्य उत्पादन संस्थान का भी निरीक्षण किया. परिसर में काटे गये पेड़ों को लेकर नाराजगी जतायी. बिना अनुमति पेड़ काटे जाने पर आपत्ति दर्ज की. उन्होंने कहा कि बिना विभागीय अनुमति के इस तरह का काम ठीक नहीं है. संस्थान का काम भी संतोषजनक नहीं है. यहां के पशु चिकित्सक काम नहीं करते हैं. अगर नहीं सुधरेंगे, तो कई पशु चिकित्सक रांची आने के लिए तैयार हैं. निर्माणाधीन लैब को लेकर मंत्री नाराज दिखीं. वर्षों से इसका निर्माण हो रहा है. मंत्री ने यहां पदस्थापित अधिकारी और कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी मांगी. बेकन फैक्ट्री चालू करने का आश्वासन मंत्री ने बेकन फैक्ट्री चालू करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि बंद फैक्ट्री को रिवाइव करने के लिए सीएम से भी चर्चा हुई है. एक समय में यह एशिया का नंबर फैक्ट्री हुआ करती थाी, लेकिन महज 25 हजार रुपये की वजह से यह बंद हो गयी. सूकर मांस के विभिन्न प्रकार के रेडी टू इट व्यंजन तैयार कर रैनबेक ब्रांड के नाम से ब्रांडिंग की जाती थी. मंत्री ने कहा है कि इस फैक्ट्री के शुरू होते ही सूकर पालन से जुड़े लोगों को फायदा पहुंचेगा. सूकर पालकों के व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी. ब्यूरोक्रेट्स के भरोसे हर चीज नहीं छोड़ा जा सकता मंत्री ने कहा है कि ब्यूरोक्रेट्स के भरोसे हर चीज को छोड़ा नहीं जा सकता है. अपनी इच्छाशक्ति से काम करते हुए सकारात्मक परिणाम निकालने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने का कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत वितरण किये जा रहे पशु अगर विभाग के फार्म सेंटर में तैयार पशु हों, तो यह ज्यादा बेहतर होगा. मंत्री ने क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र और बत्तख प्रजनन प्रक्षेत्र होटवार की स्थिति देख कर नाराजगी जतायी. यहां बनाये गये शेड की गुणवत्ता बेहतर नहीं होने से संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगायी. मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मंत्री के साथ समाजसेवी ज्यां द्रेज, पूर्व क्षेत्रीय निदेशक अनिल कुमार, एलआरएस के निदेशक सनत कुमार पंडित, डेयरी के जीएम डॉ एनके झा व डॉ नीरज वर्मा भी थे. ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की रांची को हाईटेक रोड की सौगात, 322 करोड़ से बनेगी आधुनिक सड़क, समय की होगी बचत The post Ranchi News: एक्शन में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कामकाज को लेकर दिखीं नाराज, पशु चिकित्सकों को दी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Daily Current Affairs: देखें आज 11 फरवरी के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

1. हाल ही में किस देश ने चीन के ‘बेल्ट एंड रोड’ इनिशिएटिव से बाहर निकलने की घोषणा की है? Ans. पनामा 2. हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Al) सम्मेलन कहां आयोजित हुआ है? Ans. पेरिस 3. हाल ही में किस राज्य प्रशासन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कई प्रमुख पहलों को लागू किया है? Ans. ओडिशा 4. हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने ‘स्किल इंडिया प्रोग्राम’ स्कीम को कब तक जारी रखने की मंजूरी दी है? Ans. वर्ष 2026 5. हाल ही में ‘कौशल उदय टोंगईं’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कहां किया है? Ans. त्रिपुरा 6. हाल ही में हिंदुस्तान ने कितने गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया है? Ans. 100 गीगावाट 7. हाल ही में ISRO ने किस आईआईटी संस्थान में FEAST सॉफ्टवेयर का नवीनतम संस्करण लॉन्च किया है? Ans. आईआईटी हैदराबाद 8. नेतृत्वक उथल-पुथल से जूझ रहे किस देश ने ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ अभियान शुरू किया है? Ans. बांग्लादेश 9. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने पिनाका रॉकेट प्रणाली के लिए कितने करोड़ रुपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं? Ans. 10,000 करोड़ रुपए 10. हाल ही में किस देश ने छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान J 36 निर्मित किया है, जिसे आकाश का सुपर वेपन कहा जा रहा है? Ans. चीन ने Also Read: Pariksha Pe Charcha: “सबके पास सिर्फ 24 घंटे”, PM Modi ने छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर दिए टिप्स Also Read: Pravesh Verma Education: कितने पढ़े लिखे हैं अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ? The post Daily Current Affairs: देखें आज 11 फरवरी के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Swati Maliwal: ‘कुछ लोगों ने पंजाब को ATM समझ लिया है…’ स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर बड़ा हमला, Video

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रशासन पर हमला किया है. उन्होंने कहा है कुछ लोगों ने पंजाब को अपना एटीएम समझ लिया है. उन्होंने विभव कुमार का नाम लेते हुए पंजाब की भगवंत मान प्रशासन पर भी तीखा हमला बोला है. स्वाति ने कहा कि सैंड माइनिंग, ट्रांसफर-पोस्टिंग और रियल स्टेट के जरिए पंजाब को लूटा जा रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मालीवाल ने कहा कि पंजाब में जारी लूट से लोगों में गुस्सा है. विभव कुमार को स्वाति ने केजरीवाल का गुंडा बताया और कहा कि उन्हें सीएम भगवंत मान ने अपना निजी सलाहकार बनाकर रखा है. स्वाति मालीवाल ने सवाल उठाया है कि क्या पंजाब से लूटा गया पैसा अब दिल्ली आ रहा है? The post Swati Maliwal: ‘कुछ लोगों ने पंजाब को ATM समझ लिया है…’ स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर बड़ा हमला, Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Today In History 11th February: आज का दिन कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का गवाह

Today In History 11th February: इतिहास में 11 फरवरी का दिन कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का साक्षी रहा. दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रहे नेल्सन मंडेला को 27 साल की क़ैद के बाद 11 फरवरी, 1990 को ही रिहाई मिली थी. उन्हें जून 1964 में राजद्रोह और साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्रक़ैद की सजा सुनाई गई थी. ग्यारह फरवरी 1979 का दिन ईरान के आध्यात्मिक नेता आयतुल्लाह खामेनी के लिए भी एक नयी जिंदगी का पैगाम लेकर आया था जब निर्वासन से लौटने के 10 दिन बाद ही उनके लिए सत्ता के रास्ते खुल गए. देश-दुनिया के इतिहास में 11 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1847 : अमेरिका के महान आविष्कारक थॉमस एडिसन का जन्म. एडिसन के नाम पर अकेले एवं संयुक्त रूप से 1093 पेटेंट हैं, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है. 1933 : गांधी जी के साप्ताहिक प्रकाशन ‘हरिजन’ का पहला अंक पुणे से प्रकाशित. 1956 : ब्रिटेन के दो राजनयिक जो पांच वर्ष पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे, सोवियत संघ में दोबारा दिखे. 1963 : वर्ष 1962 के हिंदुस्तान-चीन युद्ध से पहले सोवियत संघ ने हिंदुस्तान को 12 मिग लड़ाकू विमान देने का जो वादा किया था, उसकी पहली खेप के तौर पर चार विमान बंबई (अब मुंबई) पहुंचे. 1975 : एडवर्ड हीथ के स्थान पर मार्गेरेट थैचर को ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुना गया. 1977 : देश के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद का निधन. 1979 : आयतुल्लाह खामेनी के समर्थकों ने ईरान की राजधानी तेहरान पर कब्जा किया. सेना अपनी बैरकों में वापस लौट गई और मौजूदा शासन को बचाने के लिए हथियार उठाने से इनकार कर दिया. 1990 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद का विरोध करने वाले महान नेता नेल्सन मंडेला को कैद से रिहा किया गया. 1997 : हिंदुस्तानीय खगोल भौतिकविद् जयंत वी नार्लीकर को यूनेस्को के ‘कलिंग पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 1996 के लिए दिया गया. 2003 : सऊदी अरब में हज के दौरान मची भगदड़ में तीन हिंदुस्तानीयों सहित 20 लोग मारे गए. 2005 : पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे. 2007 : हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी एल्यूमिनियम फ़र्म नॉवलिस का अधिग्रहण. 2009 : असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई. 2010 : हिंदुस्तान और ब्रिटेन के बीच असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर. Also Read: JEE Main 2025 Result Out: जेईई मेन सेशन 1 का परिणाम जारी, 14 उम्मीदवारों ने स्कोर किए 100 पर्सेंटाइल Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में निकली बंपर बहाली, 75000 तक मिलेगा वेतन The post Today In History 11th February: आज का दिन कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का गवाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BPSC Final Answer Key Out: बीपीएससी सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी, यहां करें चेक

BPSC Final Answer Key Out: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज, 11 फरवरी को सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है. आयोग ने सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, और सामान्य अध्ययन समेत आठ विभिन्न विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की है. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं. Bpsc final answer key out: बीपीएससी सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी, यहां करें चेक 2 कब हुई थी परीक्षा ? बीपीएससी सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 और 19 दिसंबर, 2024 को किया गया था. यह परीक्षा विभिन्न तकनीकी विषयों के अंतर्गत आयोजित की गई थी, जिसमें उम्मीदवारों से उनके ज्ञान और कौशल का मूल्यांकन किया गया. परीक्षा के बाद, बिहार लोक सेवा आयोग ने 21 जनवरी, 2025 को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी, ताकि उम्मीदवार अपनी उत्तरों का मिलान कर सकें और यदि कोई त्रुटि हो तो उसे आयोग के सामने प्रस्तुत कर सकें. आयोग ने इस अनंतिम उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों से आपत्तियां भी आमंत्रित की थीं, ताकि यदि किसी प्रश्न में कोई गलती हो या उत्तर सही न हो, तो उसे सही किया जा सके. इन आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, आयोग ने अब 11 फरवरी, 2025 को परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है. यह अंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, क्योंकि इसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा. इन विषयों की आंसर की जारी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन, सामान्य इंजीनियरिंग विज्ञान, सिविल इंजीनियरिंग (पेपर-V और पेपर-VI), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (पेपर-V और पेपर-VI) सहित विभिन्न विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी गई है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब इन उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन का सटीक अनुमान लगा सकते हैं. Also Read: JEE Main 2025 Result Out: जेईई मेन सेशन 1 का परिणाम जारी, 14 उम्मीदवारों ने स्कोर किए 100 पर्सेंटाइल Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में निकली बंपर बहाली, 75000 तक मिलेगा वेतन The post BPSC Final Answer Key Out: बीपीएससी सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी, यहां करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Look: फ्रांस में पीएम मोदी का जलवा, सूट-बूट वालों के बीच कुर्ते में मचाया धमाल, देखें Photos

PM Modi Look: फ्रांस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहनावे को लेकर चर्चा में हैं. सूट-बूट के बीच पीएम मोदी साधारण कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी पर्सनालिटी लोगों को काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया में पीएम मोदी के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल की जा रही हैं. जिसमें यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं. Pm modi vibes in france सिंपल कुर्ता में छा गए पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब एआई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे थे, तब उसके साथ चलने वाले सभी लोग सूट-बूट में दिख रहे हैं, खुद फ्रांस के राष्ट्रपति एमुअल मैक्रों भी सूट-बूट में नजर आ रहे हैं. इस बीच पीएम मोदी का लुक सबसे अलग दिख रहा है. पीएम सिंपल कुर्ता पहने दिख रहे हैं, जो उनकी पर्सनालिटी चार-चांद लगा रहा है. एक यूजर ने लिखा, “फ्रांस में मोदी का जलवा.” Pm modi vibes in france AI आने से नौकरियां खत्म नहीं होंगी: प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृत्रिम मेधा (AI ) आने से नौकरियां जाने की आशंकाएं खारिज करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी के कारण नौकरियां खत्म नहीं होती, बल्कि इनकी प्रकृति बदलती है और नई तरह की नौकरियां पैदा होती हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने एआई सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “एआई को लेकर सबसे बड़ा डर नौकरियां जाने को लेकर है, लेकिन इतिहास ने हमें दिखाया है कि प्रौद्योगिकी की वजह से काम कहीं जाता नहीं है. सिर्फ इसकी प्रकृति बदल जाती है और नई तरह की नौकरियां पैदा होती हैं.” मोदी ने कहा, “एआई का विकास अभूतपूर्व पैमाने और रफ्तार से हो रहा है और इसे उससे भी तेज गति से अपनाया और लागू किया जा रहा है. इसमें सीमाओं के पार भी एक-दूसरे पर गहरी निर्भरता है. हमें एआई-संचालित भविष्य के लिए अपने लोगों को कुशल बनाने और नए सिरे से कौशल देने में निवेश करने की जरूरत है.” यह भी पढ़ें: AI Action Summit: पीएम मोदी बोले- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ रही ताकत, सावधानी भी जरूरी The post PM Modi Look: फ्रांस में पीएम मोदी का जलवा, सूट-बूट वालों के बीच कुर्ते में मचाया धमाल, देखें Photos appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : कुंभ से लौटने के दौरान औरंगाबाद और गया के पांच सहित छह की मौत

मोहनिया/औरंगाबाद/अतरी. महाकुंभ से लौटने के दौरान सोमवार की देर रात और मंगलवार की अहले सुबह सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गयी. मरनेवालों में तीन लोग गया के अतरी प्रखंड के पथरौरा गांव के इंद्रजीत सिंह (65 वर्ष), पुत्र राजीव कुमार सिंह (30 वर्ष) व कृष्ण कुमार सिंह (58 वर्ष) हैं. वहीं, तीन अन्य लोगों में दो लोग औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरवार गांव निवासी अधिवक्ता राजकुमार सिंह व जम्होर थाना क्षेत्र के बैदाही गांव निवासी ऑटो चालक दीपक कुमार है. इनके साथ रहीं राजकुमार सिंह की साली व झारखंड के डाल्टेनगंज निवासी पप्पू सिंह की पत्नी अंजू सिंह की भी मौत हो गयी. पहली घटना यूपी के मिर्जापुर क्षेत्र के मांडू बाजार के निकट दो चारपहिया वाहनों की आमने-सामने की भीषण टक्कर के कारण हुई, जिसमें गया के अतरी प्रखंड के पथरौरा गांव के तीन लोगों की मौत हो गयी व दो घायल हो गये. दूसरी घटना कैमूर जिले में मोहनिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार की सुबह मुठानी के समीप हुई, जिसमें राजकुमार सिंह अपने परिवार के साथ ट्रेन से प्रयाग से मोहनिया पहुंचे और वहां से जान-पहचान का ऑटो लेकर औरंगाबाद के लिए निकले. मुठानी गांव के पास ऑटो खड़े ट्रक से टकरा गया, जिसमें चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. घायलों में मृतक राजकुमार सिंह की बेटी अंजनी कुमारी व पत्नी कंचन सिंह हैं. कंचन सिंह की स्थिति बेहद गंभीर है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : कुंभ से लौटने के दौरान औरंगाबाद और गया के पांच सहित छह की मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top