Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऐसे दिन न दिखाए भगवान! CIBIL स्कोर के चलते टूटी शादी, वरमाला की तैयारी कर रहा था दूल्हा

CIBIL Score: महाराष्ट्र के मुरटीजापुर में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां दूल्हे के खराब Cibil स्कोर के चलते शादी तय होने के बाद भी टूट गई. इस घटना ने यह दिखाया कि अब शादी में पारिवारिक पृष्ठभूमि और व्यक्तिगत गुणों के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता भी एक अहम पैमाना बनती जा रही है. CIBIL स्कोर बना नया वैवाहिक मानदंड टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं. लेकिन एक पारंपरिक प्री-वेडिंग मीटिंग के दौरान लड़की के मामा ने अचानक एक अनोखी मांग रख दी. उन्होंने दूल्हे का Cibil स्कोर देखने की इच्छा जताई. Cibil रिपोर्ट में किसी व्यक्ति के क्रेडिट इतिहास, बकाया कर्ज़ और भुगतान व्यवहार की पूरी जानकारी होती है. जब दूल्हे की Cibil रिपोर्ट चेक की गई, तो दुल्हन के परिवार को यह जानकर झटका लगा कि दूल्हे पर कई वित्तीय संस्थानों के कर्ज़ थे, जिससे उसका क्रेडिट स्कोर काफी कम था. आर्थिक अस्थिरता बनी चिंता का कारण कम Cibil स्कोर का मतलब आमतौर पर यह होता है कि व्यक्ति ने समय पर कर्ज़ नहीं चुकाया है या उसके ऊपर पहले से ही बड़ा वित्तीय बोझ है. दुल्हन के परिवार ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इतना कर्ज़ झेल रहा व्यक्ति शादी के बाद आर्थिक रूप से स्थिर जीवन कैसे प्रदान करेगा? परिवार में चर्चा के बाद, सभी ने सर्वसम्मति से यह तय किया कि शादी तोड़ देना ही सही रहेगा क्योंकि वित्तीय जोखिम बहुत अधिक था. क्या है Cibil स्कोर? Cibil स्कोर एक तीन-अंकीय संख्या होती है, जो 300 से 900 के बीच होती है. यह किसी व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री को दर्शाता है और यह आंकड़ा उसकी कर्ज़ चुकाने की आदतों पर आधारित होता है. 750 से 900 का स्कोर बहुत अच्छा माना जाता है और इसे वित्तीय रूप से स्थिरता का संकेत माना जाता है. कम स्कोर होने पर व्यक्ति को लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है या उसे ऊंची ब्याज दरों पर लोन लेना पड़ सकता है. कैसे सुधारें Cibil स्कोर? अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है तो कुछ उपाय अपनाकर इसे सुधारा जा सकता है. समय पर भुगतान करें – सभी लोन की EMI और क्रेडिट कार्ड बिल तय समय पर चुकाएं. कम क्रेडिट उपयोग करें – क्रेडिट कार्ड की सीमा का 30% से कम उपयोग करना बेहतर होता है. अधिक लोन आवेदन से बचें – बार-बार लोन के लिए आवेदन करने से क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. Also Read : जानें इतिहास के सबसे अमीर मुसलमान के बारे में, 18 टन सोना और 60,000 गुलामों के साथ किया था मक्का की यात्रा Also Read : नारियल के छिलकों से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार, सालाना कमाई 75 करोड़ रुपये The post ऐसे दिन न दिखाए भगवान! CIBIL स्कोर के चलते टूटी शादी, वरमाला की तैयारी कर रहा था दूल्हा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Teacher: बिना सूचना दिए शिक्षकों को यह काम करने भारी, खतरे में 31 की नौकरी, मचा हड़कंप

Bihar Teacher: बिहार शिक्षा विभाग उन शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है जो नियम का पालन नहीं कर रहे हैं. अब बिहार के बांका जिले के 31 शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक रही है. विभाग ने इन शिक्षकों की सूची जारी कर दी है. शिक्षा विभाग ने बीईओ को निर्देश जारी किया है कि इन शिक्षकों के योगदान पर रोक लगाई जाए. बिना विभागीय अनुमति के इनकी सेवा बहाल नहीं की जाए. जारी सूची में कई फर्जी शिक्षक भी शामिल हैं. जब इनके फर्जीवाड़ा उजागर हुआ उसके बाद से ये शिक्षक फरार हो गए हैं. फरार शिक्षकों में कई तो ऐसे हैं जिन्होंने पिछले साल सक्षमता परीक्षा के लिए एक ही टीईटी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल की थी. एक साल से लापता कई शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची में सबसे ज्यादा फर्जी शिक्षक बांका में है. लिस्ट में बताया गया है कि मुकेश कुमार सहनी, अविनाश कुमार, नीलम कुमारी और नीतीश कुमार पिछले एक साल से बिना सूचना के लापता हैं. इनका वेतन भी रोका जा चुका है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) संजय कुमार यादव ने इस कार्रवाई पर बताया कि इन शिक्षकों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया जारी है. सभी के नाम ई-शिक्षा कोष से हटाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ये किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा कर न कर सकें. बांका डीपीओ ने आगे बताया कि सभी 31 शिक्षकों की पहचान की गई है, जो बिना सूचना दिए लंबे वक्त से अनुपस्थित हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें 31 शिक्षकों के नाम जिन 31 शिक्षकों की सूची जारी की गई है उनमें आदित्य कुमार, मंजीत कुमार, स्वाती प्रिया, नीतीश कुमार, नीलम कुमारी, अविनाश कुमार, मुकेश कुमार सहनी, अजय कुमार, सोनी कुमारी, मुकेश कुमार, कुमारी नीलम, मधुकर कुमार राणा, कपिल कुमार, सुमन कुमार,दीपक कुमार सिंह, एजाज अहमद, मनोज दास, रंजना कुमारी वाजपेयी, खुशबू पांडेय, कुमारी सुप्रिया, हंस कुमार, आशुतोष कुमार, समुंदर प्रसाद, सद्दाम अंसारी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: महाकुंभ में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लगाई डुबकी, कहा- यह मेला नहीं आस्था और संस्कृति का संगम The post Bihar Teacher: बिना सूचना दिए शिक्षकों को यह काम करने भारी, खतरे में 31 की नौकरी, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नशे में धूत पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल ने किया हंगामा, बांका पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News:बिहार के बांका जिला में रजौन प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल राजेश कुमार रविवार को शराब के नशे में धुत होकर संस्थान में हंगामा कर रहे थे. जब यह जानकारी पुलिस तक पहुंची, तो डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया. प्राचार्य की गिरफ्तारी और शराब के सेवन की पुष्टि थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं. पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद प्राचार्य को शराब के नशे में पाया गया. उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन भेजा गया, जहां जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया. स्थानीय छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप संस्थान के छात्रों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य राजेश कुमार अक्सर शराब पीकर कॉलेज और छात्रावास में गाली-गलौज करते और हंगामा करते हैं. रविवार को भी शराब पीकर संस्थान में हंगामा शुरू कर दिया था, जिसके बाद छात्रों ने पुलिस को कॉल करके मदद मांगी. प्राचार्य का गांव और व्यक्तिगत जानकारी प्राचार्य राजेश कुमार भोजपुर जिले के बड़हरा थाना अंतर्गत कोलरामपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब प्राचार्य पर इस तरह के आरोप लगे हों, और छात्र-छात्राओं द्वारा उनकी हरकतों को लेकर विरोध किया गया हो. ये भी पढ़े: पवन सिंह ने चुनावी हार को लेकर दिया बयान, कहा- ‘पवनवा हारा नहीं है’, औरंगाबाद में गरजे पावर स्टार प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की इस घटना के बाद प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. छात्रों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से उनकी पढ़ाई और संस्थान का माहौल प्रभावित हो रहा है, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है. The post नशे में धूत पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल ने किया हंगामा, बांका पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

90 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का होगा सत्यापन

-4-प्रतिनिधि, भरगामा आगामी चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से बीडीओ शशि भूषण सुमन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. यह बैठक रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के तहत भरगामा प्रखंड में हुई. जिसमें 90 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में बताया गया कि निर्वाचन सूची की समीक्षा के दौरान पाया गया कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र 07 पंचायत में इस आयु वर्ग के 2673 मतदाता हैं. जिनका सत्यापन बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा निर्वाचन आयोग के एप के माध्यम से एक निश्चित समय सीमा के भीतर किया जाना आवश्यक है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 47-रानीगंज अनुसूचित जाति विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 10 दक्ष बीएलओ कर्मियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित किया जायेगा. ये मास्टर ट्रेनर अन्य बीएलओ को प्रशिक्षण देंगे व उन्हें सत्यापन के लिए आवश्यक एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी समझाएंगे. सत्यापन की प्रक्रिया के तहत प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं. यह रिपोर्ट बीडीओ के कार्यालय में भेजी जायेगी. ताकि सत्यापन कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके. इस बैठक में संबंधित अधिकारियों व सभी बीएलओ ने भाग लिया व निर्वाचन प्रक्रिया को सटीक व निष्पक्ष बनाने के लिए अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाने का संकल्प लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 90 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का होगा सत्यापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगलगी में करीब पचास लाख की संपत्ति जलकर राख

आलमनगर. आलमनगर थाना क्षेत्र कुंजौडी पंचायत अंतर्गत जगदीशपुर बाजार वार्ड 11 में देर रात करीब एक बजे अचानक आग लगने से फर्नीचर दुकान सहित 12 घर जलकर राख हो गया. इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रात में अचानक आग लगने पर स्थानीय लोग शोर मचाने लगे और आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गये. आग इतनी भयावह थी कि लोगों को नजदीक जाने में कठिनाई हो रही थी. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी. वही करीब आधे घंटे के बाद फायर ब्रिगेड कर्मी स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से तीन फर्नीचर दुकान सहित 12 घर जलकर राख हो गया. इसमें करीब 50 से 60 लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. वही सीओ दिव्या कुमारी ने इस बाबत आंचल कर्मी मुकेश कुमार व मुखिया प्रतिनिधि राजाराम शर्मा को घटनास्थल पर भेजकर जायजा लिया और तत्काल आग से पीड़ित परिवार गुंजन देवी पति दिलीप मिस्त्री, कंचन देवी पति दीपक पौद्धार, रेणु देवी पति अरविंद मिस्त्री, विमल देवी पति उमेश मिस्त्री, मनीष कुमार पिता दिलीप मिस्त्री, ममता देवी पति राजेश मिस्त्री, नेहा देवी पति मिथिलेश मिस्त्री, रिकेश कुमार पिता अरविंद मिस्त्री, विकास कुमार पिता अरविंद मिस्त्री, रोशन कुमार पिता उमेश मिस्त्री, चानो देवी पति स्व अच्छे लाल पौद्दार, आरती देवी पति पवन पोद्दार के बीच बर्तन, सूखा राशन व पॉलीथिन का वितरण किया गया. सीओ दिव्या कुमारी ने बताया कि पीड़ित परिवारों के बीच आपदा मद से मिलने वाली सहायता राशि जल्द ही दी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अगलगी में करीब पचास लाख की संपत्ति जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिलनसार व शालीन व्यक्तित्व के धनी थे प्रमोद बाबू

निधन पर कला भवन के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पूर्णिया. कला भवन, पूर्णिया के प्रबंध समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द कुमार सिंह तथा पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं कला भवन पूर्णिया के संस्थापक डॉ लक्ष्मी नारायण सुधांशु जी के छोटे सुपुत्र पूर्व पायलट प्रमोद नारायण सिंह के निधन पर कला भवन के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने अरविन्द बाबू एवं प्रमोद बाबू के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें ससम्मान श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि सभा के संयोजक एवं कला भवन प्रबंधन परिषद के सदस्य माधव सिंह ने कहा कि पूर्णिया के जाने माने अधिवक्ता अरविन्द कुमार सिंह व पूर्व पायलट प्रमोद नारायण सिंह मिलनसार व शालीन व्यक्तित्व के थे. अंत में उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी. इस श्रद्धांजलि सभा में कला भवन, पूर्णिया के पूर्व मंत्री शिवराज सिंह, एसके विमल, रंजन सिंह, दिनानाथ सिंह, डॉ इरशाद खान, डॉ मनोज सिंह, जय वर्धन सिंह, राणा सिंह, गौतम वर्मा, सुमन सिंह, दिनकर स्नेही, नन्द किशोर सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेश रंजन, मुरारी सिंह, नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह, प्रियव्रत नारायण सिंह,रौशन सिंह, पिंटू सिंह, कैलाश गुप्ता, अरविन्द कुमार सिंह एवं कला भवन प्रबंध समिति के सदस्य व अन्य शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मिलनसार व शालीन व्यक्तित्व के धनी थे प्रमोद बाबू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रॉयल स्ट्राइकर्स ने जीता एमपीएल सीजन टू का पहला मैच

प्रतिनिधि, काठीकुंड मधुबन प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का उद्घाटन रविवार को थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने किया. दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर स्पोर्ट्स दिखाते हुए दर्शकों दिल जीतने की बात कही. प्रतियोगिता में शाद इलेवन, झारखंड टाइगर, रॉयल स्ट्राइकर्स, पीके लायंस, थंडर टाइटन व ए एस के इलेवन स्टार की टीम शामिल है. 10-10 ओवरों के फॉर्मेट का पहला मैच झारखंड टाइगर व रॉयल स्ट्राइकर्स के बीच स्पोर्ट्सा गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने टाइगर की टीम पूरे ओवर स्पोर्ट्स कर आठ विकेट के नुकसान पर 66 रन ही बना पायी. जवाबी पारी स्पोर्ट्सने उतरी रॉयल स्ट्राइकर्स की टीम ने आकाश के ताबड़तोड़ 45 रनों को बदौलत मैच को छठे ओवर में ही जीत लिया. 45 रनों की पारी के लिए स्ट्राइकर्स के आकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. दिन के दूसरे मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाये. जवाब में उतरी पथराकुंडी लायंस ने बल्लेबाज ताज के 22 गेंदों में तूफानी 75 रनों की बदौलत 8.2 ओवर में ही मुकाबले को जीत लिया. 75 रनों की पारी के लिए पथराकुंडी के बल्लेबाज ताज को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान किया गया. दिन का अंतिम मुकाबला झारखंड टाइगर व साद इलेवन के बीच स्पोर्ट्सा गया. टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साद इलेवन की टीम ने पूरे 10 ओवर स्पोर्ट्स कर 100 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड टाइगर ने 8.2 ओवर में ही मैच जीत लिया. झारखंड टाइगर के जीवन दत्ता को 3 ओवर में 1 विकेट व 11 रन में 31 रनों की पारी के लिए मैंन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य समीम अंसारी, झामुमो कार्यकर्ता रहमत अली, उपमुखिया मंसूर आलम, शिक्षक नूर आलम, आयोजन समिति के मुजम्मिल, ताज, तैमूर समेत अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रॉयल स्ट्राइकर्स ने जीता एमपीएल सीजन टू का पहला मैच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए 116 आवेदकों ने किया आवेदन

छातापुर. प्रखंड के उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव पद पर नियोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अनुसूचित जनजाति कोटि के लिए आरक्षित इस पद के लिए ऑनलाइन 116 आवेदन प्राप्त हुए. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता की मौजूदगी में सरपंच शशि कुमार यादव द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का अवलोकन कर अनुमोदन किया गया. मौके पर ग्राम कचहरी के प्रभारी सचिव केशव कुमार भी मौजूद थे. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के एकमात्र उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव पद पर नियोजन किया जाना है, जो कि अनुसूचित जनजाति कोटि के लिए आरक्षित है. सचिव पद के लिए कुल 116 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राप्त आवेदन की सभी प्रक्रिया पूरी कर अनुमोदन कार्य शनिवार को किया गया. अनुमोदित सूची पर दावा आपत्ति के लिए उसे पुनः ऑनलाइन कर दिया जायेगा. तत्पश्चात सचिव पद पर नियोजन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. नियोजन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही किया जाना है. सरपंच श्री यादव ने बताया कि उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव का पद करीब 15 वर्ष से रिक्त है और यह पद अतिरिक्त प्रभार में चल रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उधमपुर ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए 116 आवेदकों ने किया आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक सहित छह लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

सिंहेश्वर. मवेशी हाट रोड में बाइक सहित छह लीटर शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब धंधेबाज अपनी गाड़ी के डिक्की में शराब लेकर किसी को देने जा रहा है. सूचना के सत्यापन में एसआइ रामदयाल सिंह और कपिल देव प्रसाद यादव लालपुर रोड से मवेशी घाट की तरफ जाने वाली सड़क पर एक बाइक को आते देखा. बाइक चालक शंकरपुर गरही टोला सोनवर्षा निवासी उमेश सरदार ने जब पुलिस को दिखा तो भागने की कोशिश की. जिसे बाइक सहित पकड़ लिया गया. जांच के दौरान बाइक की डिक्की में छह लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक सहित छह लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अखंड अष्टयाम से भक्तिमय हुआ माहौल

7-प्रतिनिधि, अररिया अररिया प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत गैयारी यादव चौक के समीप सार्वजनिक शिव मंदिर में रविवार से अखंड मानस पाठ के साथ-साथ 72 घंटे का अष्टयाम-संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें अलग-अलग पंचायतों से कीर्तन मंडली अपने दलपति के के साथ पहुंचने लगे हैं. जहां मुख्य रूप से पोखरिया, खरहट, कुपाड़ी, परमानंदपुर, बसगड़ा आदि जगहों से अष्टयाम को सफल बनाने के लिए अपने कलाकार के सहयोग से कुंज में प्रवेश करेंगे. अखंड मानस पाठ के लिए पुरोहित में भीम शंकर पांडे, शिवादित पांडे ,चंद्र भूषण पांडे, अरविंद कुमार झा को लेकर अखंड मानस पाठ को सफल बना रहा है. जिसमें रामपुर कोदरकट्टी, कुसियरगांव, दियारी , चातर, कमलदाहा आदि पंचायत के श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अखंड अष्टयाम से भक्तिमय हुआ माहौल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top