Hot News

Aashna Chaudhary Success Story: बिना कोचिंग, सिर्फ सेल्फ स्टडी के दम पर बनीं IPS अधिकारी, AIR 116 किया हासिल

IPS Aashna Chaudhary Success Story: अगर मेहनत और लगन सच्ची हो, तो रास्ता कामयाबी तक जरूर पहुंचता है. ठीक इसी बात को प्रूव करते हुए उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक छोटे से शहर पिलखुवा की बेटी आशना चौधरी ने UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की है. उनकी कहानी आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का एक बेहतरीन उदाहरण है. आइए उनकी इस सक्सेस स्टोरी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Aashna Chaudhary Education: जानिए उनकी एजुकेशनल जर्नी

आशना चौधरी ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में 96.5% अंक हासिल किया. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में बैचलर डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर डिग्री हासिल की. उन्होंने एक NGO के साथ भी काम किया, जो जरूरतमंद बच्चों की मदद करता है. इसके बाद उन्होंने तीसरे प्रयास में UPSC क्रैक किया.

IPS Aashna Chaudhary Service Details Check Here

Aashna Chaudhary UPSC Rank: कितना रैंक किया हासिल?

आशना चौधरी के अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि वह UPSC में AIR 116वां रैंक हासिल की हैं. वह यूपी कैडर के 2023 बैच से हैं. उन्होंने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के, सिर्फ सेल्फ-स्टडी और टार्गेटेड तैयारी से हासिल की है.

Aashna Chaudhary Preparation: जानिए कब शुरू की तैयारी

अपने परिवार से प्रेरित होकर आशना चौधरी ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. पहले दो प्रयासों में असफल होने के बाद, हार मानने के बजाय उन्होंने अपनी रणनीति बदली और भी कड़ी मेहनत की. उन्होंने अपनी गलतियों का एनालिसिस किया, तैयारी के तरीके में सुधार किया और मॉक टेस्ट के जरिए रिविजन करते हुए सफलता हासिल की.

ये भी पढ़ें: चाय बेचने वाले का बेटा बना अफसर, बिहार के बेटे ने UPSC CAPF ने हिसिल किया 81वां रैंक, जानें उनकी सफलता की कहानी

Aashna Chaudhary Social Media: सोशल मीडिया पर हैं काफी एक्टिव

आशना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर फिलहाल उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह कैंडिडेट्स तक यह संदेश पहुंचाती हैं कि “असफलता अंत नहीं है, बल्कि सफलता की ओर एक कदम है.”

ये भी पढ़ें: दूध पहुंचाने वाला बना असिस्टेंट कमांडेंट, दीपक लखारा ने UPSC CAPF में हासिल की AIR 106

The post Aashna Chaudhary Success Story: बिना कोचिंग, सिर्फ सेल्फ स्टडी के दम पर बनीं IPS अधिकारी, AIR 116 किया हासिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top