Hot News

किरेन रिजिजू ने कहा-राहुल गांधी को प्रशिक्षण की जरूरत, मेरे लिए यह बच्चों का खेल

किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा है कि बहुत से लोग कह रहे हैं कि मैं भी राहुल गांधी जैसा कर रहा हूं. राहुल जी ऐसी एक्टिविटीज के लिए ट्रेनिंग ले सकते हैं लेकिन यह मेरी जिंदगी का नॉर्मल रूटीन है. मैं ट्रेनिंग नहीं लेता क्योंकि ये मेरे लिए बचपन से ही बच्चों का स्पोर्ट्स है. मेरी जिंदगी एडवेंचर से भरी है.मैं यहां का खिलाड़ी हूं. दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच फिटनेस को लेकर हल्की-फुल्की नोक-झोंक अकसर चलती रहती है और इसी कड़ी में बीजेपी नेता रिजिजू ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अरुणाचल प्रदेश की तेज बहाव वाली नदियों में तैरने के लिए राहुल गांधी को प्रशिक्षण की जरूरत पड़ सकती है.

अरुणाचल प्रदेश की नदियां बहुत बड़ी और गहरी

किरेन रिजिजूने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि मैं यहां का खिलाड़ी हूं.उन्होंने लिखा है कि अगर आपको तैरना नहीं आता है, तो कभी भी गहरे पानी में न जाएं. नदी में कई लोग डूब चुके हैं. अरुणाचल प्रदेश की नदियां बहुत बड़ी और गहरी हैं.रिजिजू ने बाद में एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बताया कि अरुणाचल की नदियों में तैरना, तरण-ताल या शांत पानी में तैरने से कैसे अलग है.

किरेन रिजिजू ने बताई तैरने की तकनीक

उन्होंने लिखा कि कुछ लोगों को लग सकता है कि अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदियों में तैरना, तरण-ताल या यमुना जैसी नदियों में तैरने जैसा ही है. लेकिन ऐसी तेज बहाव वाली नदियों में हमारा सिर ऊपर होना चाहिए, नीचे नहीं; और शरीर ऊपर की ओर ज्यादा सीधा होना चाहिए, न कि वैसा सीधा जैसा हम तैराकी की प्रतियोगिताओं में रखते हैं. रिजिजू ने कुछ लोगों द्वारा उनकी तुलना राहुल गांधी से किये जाने के बाद अरुणाचल प्रदेश में अपने बचपन का जिक्र करते हुए जवाब दिया.

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी के Smash the Patriarchy नारे के बीच क्यों ट्रेंड कर रहीं शाहबानो? जानिए पूरा मामला

The post किरेन रिजिजू ने कहा-राहुल गांधी को प्रशिक्षण की जरूरत, मेरे लिए यह बच्चों का स्पोर्ट्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top