Hot News

पटना

ताजा ख़बर, पटना

अब समझ आया खेसारी ग्राउंड पर क्यों नहीं…?, भोजपुरी एक्टर ने BPSC छात्रों को समझाया, कहा- आपका मुद्दा खो गया

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने पोस्ट कर बीपीएससी छात्रों को समझाया है कि अपनी लड़ाई खुद लड़िए. उन्होंने पीके पर तंज कसते हुए कहा कि बीपीएससी का अहम मुद्दा पीछे चला गया. नया विचार पटना। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पटना में चल रहे BPSC परीक्षा के विरोध में छात्रों का समर्थन कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने ने इस सवाल का जवाब दिया है कि वो छात्रों की लड़ाई में ग्राउंड पर क्यों नहीं आए. इसको लेकर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर फिर से पोस्ट किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि अगर वो लड़ाई में उतरते तो पूरी मीडिया कवरेज उन्हीं को मिलती और अभ्यर्थियों का मुद्दा गौण हो जाता. उन्होंने प्रशांत किशोर का नाम लिए बिना कहा कि मीडिया में सिर्फ बस एम्बुलेंस, हॉस्पिटल, थाना और जो नए-नए नेता बने हैं उनकी समाचारें छप रही हैं. खेसारी लाल ने क्या पोस्ट में क्या लिखा  खेसारी लाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “पिछले कुछ समय से यह सवाल उठ रहा है कि खेसारी ग्राउंड पर क्यों नहीं आया? इसका जवाब अब स्पष्ट हो गया न! खेसारी अगर ग्राउंड पर आता, तो खेसारी को मीडिया पहले दिखाती, आपको और आंदोलन को बाद में! आपके मुद्दे दब जाते और खेसारी को मीडिया हाईलाइट कराती. यह ठीक वैसे ही हुआ जैसे आज बीपीएससी का अहम मुद्दा पीछे चला गया. मीडिया किसी और को दिखा रही है. खेसारी ने आगे लिखा, “सोचिए, आज बीपीएससी के मुद्दे को कितनी मीडिया कवरेज मिल रही है? हर तरफ बस एम्बुलेंस, हॉस्पिटल, थाना और जो नए नए नेता बने है उनकी समाचारें छप रही हैं. यह वही स्थिति है, जिसके बारे में हम पहले से आगाह किये थे, “अपना झंडा और डंडा लेकर आगे बढ़ो!” लेकिन आज हम दूसरों के झंडे के पीछे चले और नतीजा यह हुआ कि बीपीएससी का मूल मुद्दा कहीं खो गया. इसलिए सवारी नहीं, गाड़ी बन जाओ, बिहार के लिए बस एक बार बिहारी बन जाओ”! लॉलीपॉप लेके बुड़बक मत बनिएगा’ इससे पहले भी खेसारी ने अपनी एक पोस्ट में लिखा था, “ना फलनवा कामे आई, ना चिलनवा… उल्टा आप सब के इमोशन के वैल्यू देने के बजाए, आपके इमोशन को बझायेगा लोग. आ तब तक बझायेगा लोग जब तक आप कोई नया नेता ना पैदा कर दें या और कमजोर ना हो जाये. इसलिए किसी के सहारे नहीं रहिये, अपना डंडा और उसमे अपना झंडा हर जिले में मजबूत कीजिए और हां, लॉलीपॉप लेके बुड़बक मत बनियेगा. लड़ाई हक़ की हैं. ठीक हैं !”

पटना, बिहार, शिक्षा, समस्तीपुर

21 से 30 जनवरी तक शिक्षकों की होगी काउंसिलिंग

नया विचार पटना : टीआरई-3 पास शिक्षकों की काउंसिलिंग की तिथि तीसरी बार बढ़ी है। अब 1 से 12वीं कक्षा के शिक्षकों की काउंसिलिंग 21 से 30 जनवरी तक होगी। यह काउंसिलिंग जिलों में ही होगी। इस दौरान प्रमाणपत्र, प्रवेशपत्र, जाति, आरक्षण कोटा का प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। अलग अलग तिथि को 66,345 शिक्षकों की काउंसिलिंग होगी। इससे पहले शिक्षकों की काउंसिलिंग की तिथि 16 से 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई थी। लेकिन काउंसिलिंग की तिथि में फिर बदलाव किया गया। इस बार 23 से 30 दिसंबर तक बुलाया गया। काउंसिलिंग शुरू होती उसके पहले ही फिर तारीख बदल दी गई। इस बार यह यह 9 से 16 जनवरी निर्धारित की गई। लेकिन एक बार फिर से तिथि में संशोधन किया गया। अब 21 से 30 जनवरी तक काउंसिलिंग होगी।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top