Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को करारी हार का सामना करना पड़ा. NSUI के इस खराब प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में नाराजगी की बात सामने आई है. न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने NSUI के चुनावी प्रदर्शन पर असंतोष जताया है. NSUI इस बार DUSU के चारों केंद्रीय पदों में से एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही. वहीं, अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी रहे. चुनावी रणनीति और उम्मीदवार चयन पर नाराजगी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व ने NSUI के अभियान की रणनीति, उम्मीदवारों के चयन और चुनाव प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए हैं. पार्टी के भीतर इस बात की भी चर्चा है कि संगठन में अंदरूनी मतभेद और बागी उम्मीदवारों की मौजूदगी का चुनाव पर असर पड़ा. दीपांशु शौकीन ने NSUI से अलग होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और उपाध्यक्ष पद पर 30,615 वोट हासिल किए. उन्होंने ABVP के ईशु मौर्य को 16,910 वोट और NSUI के वीर छत्राथ को 4,313 वोट मिले. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व पूरे मामले की समीक्षा कर रहा है और संगठन के स्तर पर जल्द कार्रवाई की जा सकती है. ये भी पढ़ें: नंगे पैर किया प्रचार, निर्दलीय लड़े और जीत गए, कौन हैं DUSU के नए उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन? 20 राउंड की गिनती के बाद आया DUSU Result DUSU चुनाव की 20 राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने जीत दर्ज की. उन्हें 24,576 वोट मिले, जबकि NSUI के विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले. डबास ने 2,053 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी को 21,650 वोट मिले. NSUI की नम्रता चौधरी 14,869 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे. उन्हें 16,615 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव को 15,778 और NSUI के गोपाल चौधरी को 15,206 वोट मिले. छात्र मुद्दों पर रहा चुनाव का फोकस DUSU चुनाव प्रचार के दौरान छात्र सुरक्षा, हॉस्टल और आवास, कैंपस इंफ्रास्ट्रक्चर, शैक्षणिक सुविधाओं और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे प्रमुख रहे. दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना के बाद छात्र आवास और सुरक्षा का मुद्दा भी चुनावी चर्चा में रहा. इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी, जिनमें पांच छात्र शामिल थे. इस बार ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन समेत विभिन्न छात्र संगठनों के कुल 20 उम्मीदवारों ने चार केंद्रीय पदों के लिए चुनाव लड़ा था. ये भी पढ़ें: DUSU Election Result: 20 राउंड में अध्यक्ष पद की बदलती रही तस्वीर, सिर्फ 2,053 वोट से जीते यश डबास; ऐसे पलटा स्पोर्ट्स The post DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन appeared first on Naya Vichar.

Asian Games 2026: भारत ने शूटिंग में जीते 5 मेडल, 10 मीटर एयर राइफल में हिमांशु को सिल्वर; रुद्रांक्ष ने जीता ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में हिंदुस्तानीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. शूटिंग रेंज में हिंदुस्तान के लिए एक के बाद एक मेडल आ रहे हैं. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में हिंदुस्तान ने दो और पदक अपने नाम कर लिए हैं. हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर मेडल, जबकि रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके साथ ही एशियन गेम्स में हिंदुस्तान के कुल 6 मेडल हो गए. जिसमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज. हिमांशु ने 252.4 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि रुद्रांक्ष ने 230.9 अंक के साथ कांस्य पदक जीता. चीन के शेन लिहाओ ने 254.2 अंक के एशियन गेम्स रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. एक ही इवेंट में हिंदुस्तान के दो मेडल पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में हिंदुस्तानीय निशानेबाजों ने कमाल कर दिया. हिमांशु और रुद्रांक्ष ने व्यक्तिगत स्पर्धा में पोडियम पर जगह बनाई. हिमांशु ने 252.4 अंक के साथ चीन के शेन लिहाओ के बाद दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं रुद्रांक्ष ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. इससे पहले हिंदुस्तान ने टीम इवेंट में सिल्वर जीता था, उसी में अब व्यक्तिगत मुकाबले में भी दो हिंदुस्तानीय निशानेबाजों ने मेडल जीतकर देश का झंडा ऊंचा किया है. ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: शूटिंग में हिंदुस्तान को तीसरा मेडल, रुद्रांक्ष-हिमांशु-पार्थ की तिकड़ी ने सिल्वर पर लगाया निशाना रुद्रांक्ष-हिमांशु ने टीम इवेंट में भी दिलाया था सिल्वर इससे पहले रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने की तिकड़ी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में हिंदुस्तान को सिल्वर मेडल दिलाया था. हिंदुस्तानीय टीम ने कुल 1890.1 अंक हासिल किए थे. चीन ने 1899 अंकों के साथ गोल्ड और दक्षिण कोरिया ने 1884.2 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था. रुद्रांक्ष ने टीम इवेंट में 631.8, हिमांशु ने 630.0 और पार्थ माने ने 628.3 अंक का योगदान दिया था. शूटिंग में हिंदुस्तान के मेडल की लगी झड़ी एशियन गेम्स 2026 के शुरुआती मुकाबलों में ही हिंदुस्तानीय शूटिंग टीम ने अपनी ताकत दिखा दी है. इससे पहले स्त्री 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदार्शा विनोद ने हिंदुस्तान को सिल्वर मेडल दिलाया था. इसके बाद एलावेनिल वलारिवन ने स्त्री 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर जीता था. अब पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांशु के सिल्वर और रुद्रांक्ष के ब्रॉन्ज ने हिंदुस्तान की मेडल टैली को और मजबूत कर दिया है. शूटिंग में हिंदुस्तान के अब तक के मेडल स्पर्धा हिंदुस्तानीय खिलाड़ी मेडल स्त्री 10 मीटर एयर राइफल टीम एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदार्शा विनोद सिल्वर स्त्री 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत एलावेनिल वलारिवन सिल्वर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने सिल्वर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत हिमांशु ढिल्लों सिल्वर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत रुद्रांक्ष पाटिल ब्रॉन्ज ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: इलावेनिल वलारिवन ने शूटिंग में जीता सिल्वर, हिंदुस्तान को मिला दूसरा मेडल The post Asian Games 2026: हिंदुस्तान ने शूटिंग में जीते 5 मेडल, 10 मीटर एयर राइफल में हिमांशु को सिल्वर; रुद्रांक्ष ने जीता ब्रॉन्ज appeared first on Naya Vichar.

AI की इस गलती से हो सकता था अमेरिका-चीन में जंग…फिर ऐसे टला संकट, समझिए क्यों जरूरी है ह्यूमन इंटेलिजेंस

AI का एक गलत जवाब और नतीजा अमेरिका-चीन के बीच टकराव होते-होते रह गया. आज के दौर में तकनीकी इंटेलिजेंस ने जानकारी जुटाने और फैसले लेने की रफ्तार जरूर बढ़ा दी है, लेकिन यह घटना बताती है कि ह्यूमन इंटेलिजेंस यानी इंसानी समझ और जांच की जरूरत खत्म नहीं हुई है. मामला अमेरिका और चीन का है. ईरान युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना को एक खुफिया रिपोर्ट मिली, इसमें दावा किया गया कि मध्य पूर्व में मौजूद एक चीनी जहाज परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़े उपकरण लेकर जा रहा है. लेकिन कार्रवाई से ठीक पहले खुफिया जानकारी की दोबारा जांच हुई और पूरा मामला पलट गया. पता चला कि रिपोर्ट में शामिल जानकारी एक एआई चैटबॉट का विश्लेषण था और एआई ने जहाज के सामान की गलत पहचान कर दी थी. एक छोटी-सी गलती किस तरह सैन्य कार्रवाई के करीब पहुंच गई और आखिरी वक्त में इस संभावित टकराव को कैसे रोका गया? ये सवाल बताता है कि एआई के दौर में ह्यूमन इंटेलिजेंस की जरूरत कितनी बड़ी है. पहले समझते हैं कि कैसे AI की गलती से हो सकती थी अमेरिका-चीन में जंग दरअसल, ईरान युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना को एक खुफिया रिपोर्ट मिली कि मध्य पूर्व में मौजूद एक चीनी जहाज परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़े उपकरण लेकर जा रहा है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने इस जानकारी को गंभीरता से लिया. चीनी जहाज को रोकने और उस पर सवार होने की तैयारी शुरू कर दी. चीन पर हमले के लिए सैन्य विमान हवा में थे और हथियारबंद सैनिक भी कार्रवाई के लिए तैयार किए जा रहे थे. लेकिन ऑपरेशन शुरू होने से ठीक पहले अधिकारियों ने रिपोर्ट की दोबारा जांच की. तभी पता चला कि रिपोर्ट तैयार करने में एक AI चैटबॉट की मदद ली गई थी और चैटबॉट ने जहाज के सामान की गलत पहचान की थी. जिसके बाद प्रस्तावित कार्रवाई रोक दी गई. CNN के मुताबिक, एक स्पेशल ऑपरेशंस विश्लेषक ने जहाज से जुड़ी जानकारी एआई में डाली थी. एआई ने अलग-अलग स्रोतों से मिली सूचनाओं को जोड़ते हुए गलत निष्कर्ष निकाला. बाद में इसी एआई-सहायता वाली जानकारी को खुफिया रिपोर्ट में शामिल कर दिया. हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि अमेरिकी अधिकारी ने किस AI का इस्तेमाल किया और चीनी जहाज में असल में कौन-सा सामान था जिसे AI ने परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़े उपकरण समझ लिया. ये भी पढ़ें: सऊदी अरब से ₹2.3 लाख करोड़ की डील, 48 F-35 का सौदा…अमेरिका को फिर किस बात का सता रहा डर? अमेरिकी सेना में AI के इस्तेमाल को लेकर क्या नियम हैं? अमेरिकी सेना में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि AI को पूरी तरह स्वतंत्र तरीके से फैसले लेने की छूट है. अमेरिकी रक्षा विभाग ने रिस्पॉन्सिबल एआई के लिए एक ढांचा तैयार किया है, जिसमें एआई सिस्टम के इस्तेमाल में जिम्मेदारी, पारदर्शिता, विश्वसनीयता और मानवीय निगरानी पर जोर दिया गया है. असली सुरक्षा है ह्यूमन इंटेलिजेंस AI बड़ी मात्रा में जानकारी को बहुत तेजी से पढ़ने, जोड़ने और उसका विश्लेषण करने में मदद कर सकता है. यही वजह है कि दुनिया भर की सेनाएं इंटेलिजेंस एनालिसिस, टारगेट आइडेंटिफिकेशन और दूसरे सैन्य कामों में AI का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं. लेकिन यहां एक अहम फर्क समझना जरूरी है. AI जानकारी को तेजी से प्रोसेस कर सकता है, लेकिन जब निष्कर्ष, उसकी विश्वसनीयता और उसके मानवीय या कूटनीतिक असर की बात होती है तो ह्यूमन इंटेलिजेंस जरूरी होता है. यानी कि AI उपलब्ध जानकारी के आधार पर जवाब तैयार कर सकता है, लेकिन वह जानकारी सही है या गलत, इसका अंतिम फैसला हमें ही करना होता है. अमेरिका-चीन से जुड़े इस मामले में भी यही बात सामने आई. एआई ने उपलब्ध जानकारी के आधार पर चीनी जहाज के सामान की गलत पहचान कर दी. जो खुफिया रिपोर्ट का हिस्सा बना और सैन्य कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई. लेकिन कार्रवाई से पहले अधिकारियों ने रिपोर्ट की दोबारा जांच की और AI की गलती सामने आ गई. आने वाले समय में असली चुनौती शायद यह नहीं होगी कि इंसान एआई से कितना तेज काम कर सकता है. चुनौती यह होगी कि इंसान एआई की रफ्तार के बीच अपनी समझ, सवाल पूछने की क्षमता और अंतिम नियंत्रण को कितना मजबूत रख पाता है. ये भी पढ़ें: अमेरिका के 3 मीडिया संस्थानों के व्हाइट हाउस रिपोर्टिंग पर बैन, मनमानी या कानूनी है ट्रंप का ये फैसला? The post AI की इस गलती से हो सकता था अमेरिका-चीन में जंग…फिर ऐसे टला संकट, समझिए क्यों जरूरी है ह्यूमन इंटेलिजेंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बदायूं में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मलबे में दबे तीन लोग, इलाज के दौरान दो की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में सोमवार को निर्माणाधीन मकान की छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के समय वहां मौजूद तीन लोग मलबे में दब गए. तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक घायल है और उसका उपचार चल रहा है. लिंटर डालने के दौरान हुआ हादसा हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नासीर नगर गांव में हुआ. गांव निवासी दलवीर उर्फ पन्नालाल पुत्र धर्मपाल के नए मकान में छत डालने का काम चल रहा था. बताया गया कि मकान के पिछले हिस्से में निर्माण कार्य के दौरान अचानक लिंटर का एक हिस्सा नीचे आ गिरा. इसकी चपेट में शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर गांव निवासी अवनीश (28) पुत्र राजपाल, चंद्रभान (30) पुत्र रतज सिंह और मकान मालिक दलवीर आ गए. ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया रेस्क्यू छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. मलबे में तीन लोगों के दबे होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर उसहैत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाया और तीनों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. इलाज के दौरान दो लोगों ने तोड़ा दम हादसे में अवनीश की हालत गंभीर थी. अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं चंद्रभान को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. मकान मालिक दलवीर भी हादसे में घायल हुआ है. उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. दो मौतों से परिवारों में मचा कोहराम एक ही हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में चीख-पुकार मच गई. गांव में भी शोक का माहौल है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई है. सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए थे. इनमें दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई है, जबकि घायल व्यक्ति का इलाज कराया जा रहा है. यह भी पढ़ें: UP में 10 वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला, आशीष गोयल-अनिल कुमार समेत कई अधिकारियों के विभाग बदले, देखें पूरी लिस्ट The post बदायूं में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मलबे में दबे तीन लोग, इलाज के दौरान दो की मौत appeared first on Naya Vichar.

VIDEO: जापान में भीषण तूफान, भारी बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट; Asian Games 2026 पर मंडराया खतरा

Japan Typhoon Dujuan: जापान के पूर्वी हिस्से में सोमवार को तूफान (typhoon) डुजुआन के पहुंचने की आशंका के बीच भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की गई है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, तूफान सोमवार शाम से देर रात तक टोक्यो के पूर्व में स्थित चिबा प्रीफेक्चर के बोसो प्रायद्वीप के पास से गुजर सकता है. मौसम विभाग ने कांतो-कोशिन और मध्य जापान के तोकाई क्षेत्र में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है. कुछ इलाकों में रैखिक बारिश की पट्टियां (Linear Rainbands) बनने की संभावना है, जिससे कम समय में तेज बारिश हो सकती है. 2026 का यह 25वां तूफान है यह इस साल का 25वां टाइफून है. इसके चलते जापान में परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं और पांच दिन की छुट्टी के दौरान कुछ राजमार्गों के हिस्सों को बंद करना पड़ा है. सोमवार को तूफान हाचिजो द्वीप से करीब 110 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में था और लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा था. Asian Games के आयोजन स्थल पर भी असर की आशंका टाइफून डुजुआन का असर फिलहाल एशियन गेम्स 2026 के आयोजन स्थल आइची-नागोया में ज्यादा देखने को नहीं मिला है. हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार बाद में मौसम खराब होने की संभावना जताई है. एहतियात के तौर पर आयोजकों ने घुड़सवारी के इवेंटिंग मुकाबले को सोमवार से टालकर मंगलवार कर दिया है. जापान के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मंगलवार तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. शिजुओका प्रीफेक्चर और इजू द्वीप समूह के ऊपर रैखिक बारिश की पट्टी बनने की भी आशंका है. ये भी पढ़ें: IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, 4 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट The post VIDEO: जापान में भीषण तूफान, भारी बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट; Asian Games 2026 पर मंडराया खतरा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top