Hot News

Messi ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, अर्जेंटीना के साथ दो दशक का सफर हुआ खत्म

Lionel Messi Retirement: फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. अर्जेंटीना की जर्सी में दो दशक से ज्यादा समय तक स्पोर्ट्सने वाले मेसी अब राष्ट्रीय टीम के लिए मैदान पर नजर नहीं आएंगे. उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 में फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. 2026 में भी मेसी ने टीम को फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन स्पेन के खिलाफ हार के बाद अर्जेंटीना उपविजेता रहा.

मेसी ने भावुक अंदाज में किया संन्यास का ऐलान

View on Instagram

मेसी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप फाइनल के बाद उन्होंने अपने भविष्य को लेकर काफी सोच-विचार किया और इसके बाद राष्ट्रीय टीम से संन्यास लेने का फैसला किया.

मेसी ने कहा “फाइनल के बाद से अब तक काफी समय बीत चुका है और मैंने इस बारे में बहुत सोच-विचार किया है. मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं. यह ऐसा फैसला था, जिसने मुझे अंदर तक चोट पहुंचाई और आज भी यह दर्द मेरे दिल में है. लेकिन मैं समझता हूं कि अब यही सही समय है.

मैं कसम खाकर कह सकता हूं कि मैंने हमेशा अपना सबकुछ दिया है. सिर्फ उन पिछले कुछ वर्षों में नहीं, जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी. मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और अपना सबकुछ झोंक दिया, ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना होने पर गर्व महसूस करा सकूं.

अब ज्यादा समय नहीं बचा है और जिंदगी के अलग-अलग अध्याय अपने अंत की ओर बढ़ रहे हैं। यह भी एक ऐसा अध्याय है, जिसका खत्म होना मुझे बहुत दुख देता है. मुझे राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनना हमेशा पसंद था, आज भी है और हमेशा रहेगा. मैंने अपना सबकुछ दिया और अब मेरे पास देने के लिए कुछ और नहीं है.

इसके अलावा, कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी आगे आ रहे हैं, जो राष्ट्रीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं.

पिछले 20 वर्षों में मिले आपके प्यार के लिए धन्यवाद.

2022 में पूरा हुआ मेसी का सबसे बड़ा सपना

मेसी के इंटरनेशनल करियर का सबसे बड़ा पड़ाव 2022 फीफा वर्ल्ड कप रहा. कतर में स्पोर्ट्से गए टूर्नामेंट में उन्होंने अर्जेंटीना की कप्तानी करते हुए टीम को चैंपियन बनाया. अर्जेंटीना ने फाइनल में फ्रांस को हराकर 1986 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की.

इस टूर्नामेंट में मेसी ने सात गोल किए और पूरे अभियान में टीम के लिए अहम भूमिका निभाई. इससे पहले वह 2014 में भी अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप फाइनल तक ले गए थे, लेकिन जर्मनी के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने जीते कई बड़े खिताब

वर्ल्ड कप के अलावा मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका का खिताब भी दो बार जीता. टीम ने 2021 और 2024 में लगातार दो बार यह ट्रॉफी अपने नाम की.

2026 वर्ल्ड कप में भी मेसी ने अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचाया. हालांकि, खिताबी मुकाबले में स्पेन से मिली हार के कारण टीम लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने से चूक गई. मेसी ने इस टूर्नामेंट को अपने करियर के आखिरी वर्ल्ड कप के रूप में स्पोर्ट्सा.

उन्होंने अपने करियर में तीन वर्ल्ड कप फाइनल स्पोर्ट्से. 2014 में अर्जेंटीना जर्मनी से हार गया था, जबकि 2022 में टीम ने खिताब जीता. 2026 में अर्जेंटीना को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा.

क्लब फुटबॉल में स्पोर्ट्सते रहेंगे मेसी

इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बावजूद मेसी का क्लब करियर अभी खत्म नहीं हुआ है. वह अमेरिका के मेजर लीग सॉकर क्लब इंटर मियामी के लिए स्पोर्ट्सना जारी रखेंगे.

मेसी का इंटर मियामी के साथ मौजूदा करार 2028 MLS सीजन तक है. ऐसे में फैंस उन्हें क्लब स्तर पर अभी और स्पोर्ट्सते हुए देख सकेंगे.

The post Messi ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, अर्जेंटीना के साथ दो दशक का सफर हुआ खत्म appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top