Hot News

Apple CEO टिम कुक का इस्तीफा: CEO के रूप में आखिरी दिन लिखा इमोशनल मैसेज- ‘कल पद बदलेगा पर प्यार नहीं’

Apple CEO resign : दुनिया की सबसे मूल्यवान टेक कंपनियों में शुमार एप्पल (Apple) सीईओ टिम कुक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर एक इमोशनल मैसेज लिखा.

उन्होंने एक दशक से भी लंबे समय तक एप्पल के सीईओ की कमान संभाली. अपने विदाई संदेश में उन्होंने एप्पल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया. कुक ने साफ किया कि पद छोड़ने के बाद भी कंपनी और इसके लोगों के साथ उनका दिली रिश्ता हमेशा की तरह मजबूत बना रहेगा.

‘एप्पल कम्युनिटी हमेशा प्रेरणा का स्रोत रही’: टिम कुक

सोशल मीडिया पर अपने इमोशन शेयर करते हुए टिम कुक ने लिखा, “सीईओ के रूप में अपने आखिरी दिन मैं एप्पल कम्युनिटी को ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं. कल मेरा पद बदल जाएगा, लेकिन एप्पल कम्युनिटी के लिए मेरा प्यार कभी नहीं बदलेगा. लगातार प्रेरणा का स्रोत बने रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद. मेरा आभार अनंत है और मैं अपने जीवन के अगले अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित हूं.”

उनके इस संदेश के बाद टेक जगत और दुनिया भर के एप्पल प्रशंसकों ने उनके ऐतिहासिक और सफल कार्यकाल की सराहना की है.

अब संभालेंगे नई जिम्मेदारी

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने करीब 15 साल बाद अपना पद छोड़ दिया है और अब वह 1 सितंबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की नई जिम्मेदारी संभालेंगे. वह वैश्विक नेताओं के साथ संबंध और महत्वपूर्ण रणनीतिक फैसले देखना जारी रखेंगे. वहीं उनकी जगह जॉन टर्नस ऐप्पल के नए सीईओ होंगे.

Apple के नए CEO जॉन टर्नस को जानिए

जॉन टर्नस (John Ternus) एप्पल (Apple) के नए CEO हैं. वह 2001 में कंपनी में शामिल हुए थे और 2021 से हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम कर रहे थे. टर्नस ने iPhone, iPad और Mac जैसे प्रमुख प्रोडक्ट्स के विकास का नेतृत्व किया है. अब वह 1 सितंबर 2026 से टिम कुक की जगह लेंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में फिर ‘निर्भया’ जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप

The post Apple CEO टिम कुक का इस्तीफा: CEO के रूप में आखिरी दिन लिखा इमोशनल मैसेज- ‘कल पद बदलेगा पर प्यार नहीं’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top