Hot News

जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े पुलिसकर्मी, झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने आंदोलन का दिया अल्टीमेटम

बरवाअड्डा थाना में घुसकर प्रशासनी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की व धमकी देने का आरोप, कल घोषित होगा चरणबद्ध आंदोलन

रांची : डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ बरवाअड्डा थाना में दर्ज कांड को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है. एसोसिएशन ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी गयी है. एसोसिएशन की विभिन्न शाखाओं, जिला बल और सशस्त्र बल के सदस्यों ने आंदोलन के समर्थन में अपनी सहमति दे दी है.

यह भी पढ़ें : पलामू में घूसखोर अधिकारी को 5 साल की जेल, 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे पूर्व BSO

पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और धमकी का लगाया आरोप

एसोसिएशन की ओर से आरोप लगाया गया है कि डुमरी विधायक बरवाअड्डा थाना में घुस गये और प्रशासनी काम में बाधा पहुंचायी. इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करने, धक्का-मुक्की करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अनुसार, मामले में विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसोसिएशन की सभी शाखाओं, जिला बल और सशस्त्र बल के सदस्यों ने आंदोलन पर जाने के लिए सहमति दी है.

एसोसिएशन ने कांड के वरीय पर्यवेक्षक पदाधिकारियों से अनुसंधान में किसी तरह की जानबूझकर देरी नहीं करने का अनुरोध किया है. एसोसिएशन का कहना है कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए.

एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव-सह-कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने कहा है कि पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर एसोसिएशन आंदोलन का रास्ता अपनायेगा.

The post जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े पुलिसकर्मी, झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने आंदोलन का दिया अल्टीमेटम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top