Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टैक्स लगाकर फंसे ट्रंप, कोर्ट के आदेश के बाद अमेरिका को रिफंड करने पड़े 81 अरब डॉलर

Trump Tariff: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने मई और जून के महीने में करीब 71 अरब डॉलर (लगभग 5.8 लाख करोड़ रुपये) कंपनियों के खातों में वापस भेज दिए हैं. अभी कंपनियों का और भी पैसा लौटाना बाकी है. क्या है पूरा मामला? राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदुस्तान, चीन और यूरोप समेत दुनिया के कई देशों से अमेरिका आने वाले सामानों पर भारी टैक्स लगा दिया था. ट्रंप का मानना था कि इससे विदेशी सामान महंगे हो जाएंगे, लोग अमेरिका में बने सामान खरीदेंगे और अमेरिकी प्रशासन की कमाई बढ़ेगी. लेकिन बड़ी-बड़ी कंपनियों ने इस टैक्स के खिलाफ अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में केस कर दिया. इसी साल फरवरी में कोर्ट ने फैसला सुनाया कि ट्रंप प्रशासन का यह टैक्स नियम कानूनन गलत था. कोर्ट के आदेश के बाद अब प्रशासन को यह सारा पैसा कंपनियों को ब्याज समेत वापस करना पड़ रहा है. कोर्ट के फैसले के बावजूद ट्रंप नए टैक्स लगाने की तैयारी में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप का पुराना टैक्स नियम 24 जुलाई को खत्म हो रहा है, लेकिन वे अब दुनिया के देशों पर 10% से 12.5% का नया टैक्स लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं. ट्रंप के इस नए टैक्स की मार हिंदुस्तान, चीन, ब्रिटेन, जापान और ताइवान पर पड़ सकती है. ब्राजील और यूरोप को धमकी ट्रंप ने ब्राजील पर 25% टैक्स लगाने की धमकी दी है. साथ ही कहा है कि जो भी यूरोपीय देश अमेरिकी टेक कंपनियों (जैसे गूगल, एप्पल) पर टैक्स लगाएगा, अमेरिका उसके सामानों पर 100% टैक्स ठोक देगा. ये भी पढ़ें: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कब्जे का दावा ठोका: ईरान पर लगाया बैन; बाकी दुनिया के लिए एंट्री पर 20% टैक्स The post टैक्स लगाकर फंसे ट्रंप, कोर्ट के आदेश के बाद अमेरिका को रिफंड करने पड़े 81 अरब डॉलर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘यूथ आइकन कैसे?’ समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में लगा लाखों का जुर्माना

कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं. 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने कोर्ट को गुमराह किया और जो भरोसा अदालत के सामने दिया था, उसे निभाया नहीं. कोर्ट ने समय रैना और उनके साथी कॉमेडियन विपुल गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और दो हफ्ते के भीतर यह रकम जमा करने का आदेश दिया है. अदालत ने साफ कर दिया कि तय समय में जुर्माना जमा नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. कोर्ट ने क्यों लगाया जुर्माना? मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि समय रैना ने कोर्ट के पुराने आदेशों का सही तरीके से पालन नहीं किया. पहले अदालत ने उन्हें अपने शो में दिव्यांग लोगों को शामिल करने और उनके लिए जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. इसी को गंभीर मानते हुए कोर्ट ने उन पर आर्थिक दंड लगाया. मुख्य न्यायाधीश ने जताई नाराजगी सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने समय रैना की ओर से दाखिल जवाब पर भी नाराजगी जताई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने जवाब को देखते हुए कहा, “इसे फेंक दीजिए.” साथ ही सवाल किया कि इतनी लंबी देरी के बाद आखिर ऐसा जवाब दाखिल करने का क्या मतलब है. कोर्ट ने समय रैना पर क्यों जताई नाराजगी? क्योर एसएमए फाउंडेशन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह ने अदालत को बताया कि समय रैना ने दिए गए आश्वासन के बावजूद न तो फाउंडेशन से संपर्क किया और न ही स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे लोगों से मुलाकात की. उन्होंने कहा, “समय रैना लगातार शो कर रहे हैं, लेकिन कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया. ऐसे में उन्हें यूथ आइकन कहना मुश्किल है.” इन दलीलों पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समय रैना ने अदालत के भरोसे को गंभीरता से नहीं लिया. सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समय रैना और अन्य कॉमेडियंस ने पहले जो भरोसा अदालत को दिलाया था, बाद की उनकी गतिविधियां उससे मेल नहीं खातीं. इसके बाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस जे.वी. मोहना की पीठ ने पांचों कॉमेडियंस को सार्वजनिक माफी जारी करने, अनुपालन हलफनामा दाखिल करने और हर महीने दो विशेष कॉमेडी शो आयोजित करने का निर्देश दिया. इन कार्यक्रमों से जुटाई गई राशि स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से पीड़ित बच्चों के इलाज में इस्तेमाल की जाएगी. कोर्ट ने साफ शब्दों में चेतावनी भी दी कि अगर तय समय के भीतर आदेशों का पालन नहीं किया गया, तो जुर्माने की रकम कई गुना बढ़ाई जा सकती है. मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “इसमें एक और जीरो जोड़ दिया जाएगा.” यानी मौजूदा 3 लाख रुपये का जुर्माना बढ़ाकर 30 लाख रुपये प्रति व्यक्ति तक किया जा सकता है. क्या है पूरा मामला? यह विवाद साल 2025 में यूट्यूब पर स्ट्रीम हुए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दो एपिसोड से शुरू हुआ था. आरोप है कि समय रैना और अन्य कॉमेडियंस ने शो के दौरान स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे मरीजों, इस बीमारी से पीड़ित एक शिशु, दृष्टिबाधित और भेंगापन से पीड़ित लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं. इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया. The post ‘यूथ आइकन कैसे?’ समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में लगा लाखों का जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर: कटरा में बागमती का कहर, पीपा पुल पर बहा 4 फीट पानी; 14 पंचायतों का संपर्क टूटा

Bagmati river flood: मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड में बागमती नदी के जलस्तर में अचानक लगभग छह फीट की भारी वृद्धि होने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. नदी का पानी फैलने से प्रखंड के उत्तरी हिस्से की 14 पंचायतों के करीब 50 गांवों का प्रखंड मुख्यालय से सीधा सड़क संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है. कटरा पीपा पुल के दोनों ओर पहुंच पथ पर लगभग चार फीट बाढ़ का पानी चढ़ गया है, जिससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप है. 2 किमी के सफर के लिए तय करनी पड़ रही 50 किमी की दूरी सड़क संपर्क टूटने के कारण प्रखंड की बसघट्टा, लखनपुर, पहसौल, खंगुराडीह, नगबारा, चंगेल, कटाई, यजुआर मध्य, यजुआर पूर्वी, यजुआर पश्चिम, बेलपकौना, बंधपुरा बर्री और तेहबारा सहित अन्य पंचायतों के लोगों की मुश्किलें बेहद बढ़ गई हैं. ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए अब 2 से 10 किलोमीटर की जगह करीब 50 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. वहीं, औराई प्रखंड के लोगों को भी भू-निबंध कार्यालय (रजिस्ट्री ऑफिस) पहुंचने के लिए 15 किलोमीटर की जगह करीब 70 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है. 300 एकड़ में लगी हरी सब्जी की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग अचानक आई इस बाढ़ ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है. बकुची, बसघट्टा, पतारी, अंदामा, गंगेया, नवादा और भवानीपुर गांवों के लगभग 300 एकड़ में लगी हरी सब्जियों की खेती पूरी तरह पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है. बकुची निवासी धर्मेंद्र कमती, पूर्व मुखिया रामसकल भगत और हंसराज भगत सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ से लाखों रुपये की सब्जी की फसल नष्ट हो चुकी है. पीड़ित किसानों ने प्रशासन से बर्बाद हुई फसलों के लिए अविलंब उचित मुआवजे की मांग की है. प्रशासन अलर्ट: सीओ बोलीं- बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. कटरा की अंचलाधिकारी (सीओ) सुशीला कुमारी ने बताया कि प्रखंड में बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रशासन किसी भी आपात स्थिति या परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन को भी वस्तुस्थिति की विस्तृत सूचना दे दी गई है. The post मुजफ्फरपुर: कटरा में बागमती का कहर, पीपा पुल पर बहा 4 फीट पानी; 14 पंचायतों का संपर्क टूटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LFP बैटरी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों बन रहे हैं पहली पसंद? खरीदने से पहले जान लें फायदे, नुकसान और बेस्ट ऑप्शंस

हिंदुस्तान में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. लेकिन अब ग्राहकों का ध्यान सिर्फ रेंज और कीमत तक सीमित नहीं है, बल्कि बैटरी टेक्नोलॉजी भी खरीदारी का बड़ा आधार बनती जा रही है. खासकर LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इसकी वजह है बेहतर सुरक्षा, लंबी लाइफ और हिंदुस्तानीय मौसम में शानदार प्रदर्शन. अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि LFP बैटरी आखिर क्यों चर्चा में है और यह पारंपरिक NMC बैटरी से कितनी अलग है. LFP बैटरी क्या है और क्यों मानी जाती है ज्यादा सुरक्षित? LFP यानी लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी को खासतौर पर सुरक्षा और टिकाऊपन को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है. इस तकनीक में कोबाल्ट और निकल जैसे महंगे तत्वों का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे बैटरी ज्यादा स्थिर रहती है और ओवरहीट होने या आग लगने का खतरा काफी कम हो जाता है. हिंदुस्तानीय गर्मी और लंबे समय तक इस्तेमाल को देखते हुए LFP बैटरी बेहतर विकल्प मानी जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 10 साल या उससे भी अधिक समय तक चल सकती है और हजारों चार्जिंग साइकल आसानी से झेल सकती है. हिंदुस्तान में कौन-कौन से इलेक्ट्रिक स्कूटर देते हैं LFP बैटरी? अब कई बड़ी कंपनियां अपने फैमिली और बजट सेगमेंट के स्कूटर्स में LFP बैटरी टेक्नोलॉजी अपना रही हैं. Suzuki e-ACCESS में 3.072 kWh की फिक्स्ड LFP बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह हिंदुस्तानीय मौसम के हिसाब से तैयार की गई है और बैटरी कम चार्ज होने पर भी स्थिर प्रदर्शन देती है. Ampere Magnus Neo और Ampere Nexus भी LFP बैटरी के साथ आते हैं. कंपनी इन स्कूटर्स पर 5 साल या 75,000 किलोमीटर तक की बैटरी वारंटी देती है, जो ग्राहकों का भरोसा बढ़ाती है. Ather Rizta के कुछ वेरिएंट्स में भी LFP बैटरी आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है. Ather ने यहां स्पोर्टी परफॉर्मेंस की बजाय सुरक्षा और लंबी बैटरी लाइफ को प्राथमिकता दी है. वहीं Ola Electric भी अपने गीगाफैक्ट्री में तैयार किये गए स्वदेशी LFP Gen 1 46100 सेल्स को भविष्य के किफायती S1 स्कूटर और एनर्जी स्टोरेज प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है. LFP और NMC बैटरी में क्या है सबसे बड़ा अंतर? अगर तुलना की जाए तो LFP बैटरी सुरक्षा और लाइफ के मामले में आगे रहती है, जबकि NMC बैटरी हल्की होने के कारण ज्यादा तेज एक्सीलरेशन और बेहतर परफॉर्मेंस देती है. LFP बैटरी करीब 2,500 से 3,000 या उससे ज्यादा चार्जिंग साइकल तक चल सकती है, जबकि NMC बैटरी आमतौर पर 1,000 से 1,500 साइकल के बाद क्षमता खोने लगती है. हालांकि LFP बैटरी का वजन थोड़ा ज्यादा होता है, जिससे स्कूटर का कुल वजन बढ़ सकता है. दूसरी ओर NMC बैटरी हल्की होने की वजह से स्पोर्टी राइडिंग और बेहतर हैंडलिंग देती है. LFP बैटरी वाला स्कूटर खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान? अगर आप LFP बैटरी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने जा रहे हैं, तो सिर्फ बैटरी टेक्नोलॉजी देखकर फैसला न लें. सबसे पहले ग्राउंड क्लीयरेंस कम से कम 150 मिमी होना चाहिए ताकि बड़े स्पीड ब्रेकर या खराब सड़कों पर दिक्कत न आए. चार्जिंग टाइम भी जरूर देखें. बड़ी LFP बैटरियां आमतौर पर घर पर पूरी तरह चार्ज होने में 4 से 6 घंटे लेती हैं. साथ ही स्कूटर में स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) होना चाहिए, जिससे बैटरी की सेहत लंबे समय तक बनी रहे. ध्यान रखें कि LFP बैटरी वाले स्कूटर NMC मॉडल्स की तुलना में 5 से 10 किलोग्राम तक भारी हो सकते हैं. इससे कम स्पीड पर हैंडलिंग में थोड़ा फर्क महसूस हो सकता है. किसके लिए सबसे सही है LFP बैटरी? अगर आपका रोजाना इस्तेमाल शहर के भीतर है, आप लंबे समय तक एक ही स्कूटर चलाना चाहते हैं और सुरक्षा आपकी पहली प्राथमिकता है, तो LFP बैटरी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. वहीं अगर आपकी प्राथमिकता तेज एक्सीलरेशन, हल्का वजन और स्पोर्टी परफॉर्मेंस है, तो NMC बैटरी वाले मॉडल ज्यादा पसंद आ सकते हैं. हिंदुस्तान में बढ़ती EV मांग के बीच साफ है कि आने वाले वर्षों में LFP बैटरी टेक्नोलॉजी फैमिली और बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में तेजी से अपनी जगह मजबूत करेगी. ये भी पढ़ें: Electric Scooter खरीदने जा रहे हैं? पहले जानिए कौन-सी बैटरी है सबसे भरोसेमंद, वरना बाद में होगा बड़ा नुकसान ये भी पढ़ें: क्या इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में गियर होते हैं? खरीदने से पहले दूर कर लें यह बड़ा कन्फ्यूजन The post LFP बैटरी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों बन रहे हैं पहली पसंद? खरीदने से पहले जान लें फायदे, नुकसान और बेस्ट ऑप्शंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची में ‘थार वाले’ का आतंक: मोरहाबादी में चेकिंग के दौरान पुलिस चालक को मारी टक्कर

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरहाबादी इलाके में वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है. तेज रफ्तार और काले शीशों वाली एक काली थार एसयूवी ने पुलिस पीसीआर वैन के चालक राजेश यादव को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई. इस घटना में पुलिस वाहन के चालक को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद रांची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. वाहन जांच के दौरान रोकने का किया गया था प्रयास रांची पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान मोरहाबादी क्षेत्र से एक काले रंग की थार एसयूवी तेज गति और लापरवाही से चलती हुई आती दिखाई दी. वाहन की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का संकेत दिया. हालांकि चालक ने वाहन रोकने के बजाय पुलिस टीम की ओर ही गाड़ी मोड़ दी और तेज रफ्तार में टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया. पूरी घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस चालक गंभीर रूप से घायल टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस वाहन के चालक को गंभीर चोटें आईं. घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस अधिकारियों ने घायल पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए रखी है. घटना के बाद आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने फरार वाहन का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी चालक तेज रफ्तार का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. आरोपी की पहचान, कई टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी रांची पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. प्रारंभिक जांच में आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए शहर और आसपास के इलाकों में विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है. सीमावर्ती इलाकों और संभावित ठिकानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है. इसे भी पढ़ें: जज उत्तम आनंद हत्याकांड में दोषियों को राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी काले शीशों और तेज रफ्तार पर भी जांच पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वाहन में काले शीशे किस नियम के तहत लगाए गए थे और चालक इतनी तेज रफ्तार से वाहन क्यों चला रहा था. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय वाहन में और कौन-कौन लोग सवार थे. रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि कानून से बचने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें: चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश में पकड़ी गई विवाहिता, चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग The post रांची में ‘थार वाले’ का आतंक: मोरहाबादी में चेकिंग के दौरान पुलिस चालक को मारी टक्कर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पूरी तरह स्क्रिप्टेड है? किकू शारदा ने खोला सीक्रेट

Kiku Sharda On The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. शो में हर हफ्ते अलग-अलग सेलेब्स आते हैं और कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते हैं. शो को देखकर कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या इसमें सुनाए जाने वाले जोक्स और पंच पहले से लिखे होते हैं या फिर कलाकार मौके पर ही उन्हें बना लेते हैं. अब इस सवाल का जवाब खुद शो के अहम कलाकार किकू शारदा ने दिया है. कितना स्क्रिप्टेड और कितना असली होता है शो? View on Instagram प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में किकू शारदा ने बताया कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पूरी तरह स्क्रिप्टेड नहीं होता. उनके मुताबिक, शो का करीब 70% हिस्सा पहले से लिखा हुआ होता है, जबकि बाकी 30% चीजें शूटिंग के दौरान मौके पर ही बनती हैं. उन्होंने कहा कि कई बार बातचीत अचानक किसी नए मोड़ पर चली जाती है. ऐसे में कलाकार भी उसी हिसाब से मजाक करते हैं और वहीं नए पंच बना लेते हैं. मेहमानों को पहले से क्यों नहीं बताए जाते जोक्स? किकू शारदा ने यह भी बताया कि शो में आने वाले मेहमानों को पहले से जोक्स, पंचलाइन या कलाकारों के किरदारों के बारे में नहीं बताया जाता. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि जब वे पहली बार सब कुछ देखें, तो उनका रिएक्शन बिल्कुल असली हो. उनके मुताबिक, यही नैचुरल रिएक्शन शो को और भी मजेदार बना देते हैं. सलमान खान को हंसाना क्यों नहीं है आसान? किकू शारदा ने सलमान खान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें हंसाना बिल्कुल आसान नहीं है. कई बार जिस जोक पर पूरी टीम को भरोसा होता है कि सलमान खूब हंसेंगे, उस पर वह बिल्कुल रिएक्ट नहीं करते. लेकिन अचानक कोई कलाकार बीच में कुछ अलग बोल देता है और वही बात सलमान खान को इतनी मजेदार लगती है कि वह हंसते-हंसते रोने लगते हैं. जोक फ्लॉप हो जाए तो कैसे संभालते हैं कपिल शर्मा? किकू शारदा ने कपिल शर्मा की भी खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि अगर कभी कोई जोक काम नहीं करता, तो कपिल तुरंत बात संभाल लेते हैं. वह उसी समय कोई नया मजाक या डायलॉग बोल देते हैं, जिससे माहौल हल्का हो जाता है और शो बिना किसी अजीब स्थिति के आगे बढ़ जाता है. किकू ने बताया कि पिछले 13 सालों से साथ काम करते-करते अब दोनों एक-दूसरे की सोच और टाइमिंग को अच्छी तरह समझने लगे हैं यह भी पढ़ें: क्या ‘द कपिल शर्मा शो’ ने रोके फिल्मी ऑफर्स? Archana Puran Singh ने खोला राज यह भी पढ़ें: ‘लंगर लगा रहता है, आधा पंजाब बैठा है’, कपिल शर्मा के शो को लेकर क्या बोल गए Sunil Pal? The post क्या ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पूरी तरह स्क्रिप्टेड है? किकू शारदा ने खोला सीक्रेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया ने कोर्ट को धोखा दिया, आदेशों का उल्लंघन किया

Samay Raina : सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को फटकार लगाते हुए कहा है कि उन्होंने कोर्ट को बेवकूफ बनाया है और खुलेआम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया है. सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना और अन्य आरोपियों पर सुप्रीम कोर्ट के पिछले निर्देश का पालन न करने के लिए 3-3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कंप्लायंस एफिडेविट फाइल करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है. खुद को युवाओं का आदर्श समझते हैं, फिर भी ऐसा आचरण कोर्ट ने आदेश का पालन नहीं करने पर कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को फटकार लगाते हुए कहा, वे खुद को युवाओं का आदर्श समझते हैं. उसके बावजूद उनका आचरण इस तरह का है. कोर्ट ने समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया और उन्हें दो हफ्ते में यह रकम जमा करने का आदेश दिया है. कोर्ट में अबतक क्या-क्या हुआ तारीख सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई 18 फरवरी 2025 रणवीर को अंतरिम राहत, नई एफआईआर पर रोक 3 मार्च 2025 पॉडकास्ट दोबारा शुरू करने की अनुमति, शालीन कंटेंट की शर्त अप्रैल 2025 समय रैना को भी मामले में पक्षकार बनाया गया अगस्त 2025 सार्वजनिक बिना शर्त माफी का आदेश नवंबर 2025 दिव्यांगों के लिए फंड रेजर आयोजित करने का निर्देश 14 जुलाई 2026 कंप्लायंस एफिडेविट दाखिल न करने और आदेशों के पालन में कमी पर कड़ी फटकार इंडियाज गॉट लेटेंट शो से शुरू हुआ था विवाद इंडियाज गॉट लेटेंट शो के फरवरी 2025 के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी के बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया. महाराष्ट्र और असम समेत कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हुईं. समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए, जबकि रणवीर ने सार्वजनिक माफी मांगी. सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को अंतरिम राहत देते हुए पॉडकास्ट दोबारा शुरू करने की अनुमति दी, लेकिन शालीन कंटेंट की शर्त लगाई थी, लेकिन कोर्ट का आदेश ना मानने पर 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें फटकार लगाई है. ये भी पढ़ें : भोजशाला मंदिर : SC ने कहा-मुसलमानों के लिए नमाज की व्यवस्था की जाए, केंद्र प्रशासन को नोटिस The post सुप्रीम कोर्ट ने कहा-समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया ने कोर्ट को धोखा दिया, आदेशों का उल्लंघन किया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs ENG, 1st ODI Live: इंग्लैंड को लगा छठा झटका, शिवम दुबे ने विल जैक्स को किया चलता

Jul 14, 2026, 5:10 PM GMT+5:30 By Ujjawal Sinha IND vs ENG 1st ODI Live Score: टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हिंदुस्तानीय टीम अब वनडे सीरीज में नई शुरुआत करने उतरी है. हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को एजबेस्टन, बर्मिंघम में स्पोर्ट्सा जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वहीं हिंदुस्तानीय टीम वनडे में पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है. इस टीम में रोहित-विराट की वापसी हुई है. दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद इंडिया: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा. Jul 14, 2026, 5:15 PM GMT+5:30 By Ujjawal Sinha IND vs ENG, 1st ODI Live: इंग्लैंड को लगा छठा झटका, शिवम दुबे ने विल जैक्स को किया चलता गुरनूर ने 13वें ओवर में इंग्लैंड को डबल झटका दिया. उन्होंने दूसरी गेंद पर जैकेब बेथेल को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया. बेथेल ने 31 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन जुटाए. उन्होंने डकेट के साथ 61 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. गुरनूर ने ओवर की चौथी गेंद पर डकेट का शिकार किया. बुमराह ने बाउंड्री पर डकेट का शानदार कैच लपका. उन्होंने 45 गेंदों में 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. जो रूट और कप्तान हैरी ब्रूक अब क्रीज पर हैं. Jul 14, 2026, 5:17 PM GMT+5:30 By Ujjawal Sinha बुमराह ने ब्रूक को पवेलियन भेजा इंग्लैंड का तीसरा विकेट कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में गिरा है. उन्होंने तीन गेंदों में एक रन बनाया. ब्रूक को बुमराह ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर ही आउट हो गए. रूट के साथ देने के लिए अब जोस बटलर आए हैं. Jul 14, 2026, 5:19 PM GMT+5:30 By Ujjawal Sinha प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया डबल झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने 17वें ओवर में इंग्लैंड को डबल झटका दिया है. उन्होंने जोस बटलर और सैम करन को पवेलियन भेजा. बटलर ने 14 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि करन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. रूट 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं. 80 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा. Jul 14, 2026, 5:24 PM GMT+5:30 By Ujjawal Sinha विल जैक्स बने शिवम दुबे का शिकार विल जैक्स 20 रन बनाकर आउट हो गए. शिवम दुबे ने विल जैक्स को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करवाया. 107 के स्कोर पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा. The post IND vs ENG, 1st ODI Live: इंग्लैंड को लगा छठा झटका, शिवम दुबे ने विल जैक्स को किया चलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नासिक में पिकनिक मनाने गए परिवार को गुंडों ने 20 KM तक दौड़ाया, छेड़छाड़ के विरोध पर हमला; 9 गिरफ्तार

Maharashtra: पीड़ित स्त्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में पूरी घटना के बारे में जानकार दी. पीड़ित ने बताया, “हमारा 8 सदस्यों का परिवार 12 जुलाई को भावली डैम घूमने गया था. वहां 20-25 साल के दो युवकों ने मुझ पर अश्लील टिप्पणियां कीं और परेशान करना शुरू कर दिया. जब मैंने हिम्मत दिखाकर उन्हें डांटा, तो वे बहस करने लगे. इसके बाद मेरे पति और देवर वहां पहुंचे और दोनों बदमाशों को आड़े हाथों लिया. उस वक्त तो वे वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वे अपने गांव से 8-10 लोगों को लेकर वापस लौट आए.” पीड़ित स्त्री के मुताबिक, बदमाशों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते हाथापाई पर उतर आए. स्थिति बिगड़ती देख परिवार तुरंत अपनी गाड़ी में बैठकर नासिक के लिए रवाना हो गया. रास्ते में 5 से 6 बार गाड़ी रोककर पीटा, टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर बचाई जान पीड़ित स्त्री के पति ने बताया कि बदमाशों का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ. वे गाड़ियों में लोहे की रॉड लेकर पीछे लग गए. पति ने बताया, “जैसे ही हम टोल प्लाजा के पास पहुंचे, एक कार ने हमारा रास्ता रोका और हमला कर दिया. अपनी जान बचाने के लिए हमें टोल प्लाजा का बैरिकेड तोड़कर गाड़ी भागानी पड़ी. हम एक संकरे रास्ते पर निकल गए, लेकिन बदमाशों ने वहां भी हमें घेर लिया. पूरे रास्ते में उन्होंने हमारी गाड़ी पर 5 से 6 बार रॉड से हमला किया. हमने स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई और सीधे नासिक के पुलिस स्टेशन पहुंचे. मेरी मांग है कि इन गुंडों पर मकोका (MCOCA) के तहत सख्त कार्रवाई की जाए.” पुलिस ने 9 आरोपियों को हिरासत में लिया इस सनसनीखेज वारदात के बाद नासिक पुलिस तुरंत एक्शन में आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की. नासिक के एसपी धोंडोपंत स्वामी (SP Dhondopant Swami) ने बताया: “एफआईआर दर्ज होने के बाद हमने इस मामले की सघन जांच शुरू की. घटना के वीडियो फुटेज और तकनीकी सबूतों की जांच के आधार पर अब तक 9 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राथमिकी में 6-7 संदिग्धों के नाम थे, लेकिन हमने जांच का दायरा बढ़ाते हुए उन लोगों को भी पकड़ा है जिन्होंने आरोपियों को पनाह दी या उनकी मदद की थी. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.” ये भी पढ़ें: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा पर कानूनी शिकंजा, उम्र विवाद को लेकर केरल से एमपी तक जांच तेज The post नासिक में पिकनिक मनाने गए परिवार को गुंडों ने 20 KM तक दौड़ाया, छेड़छाड़ के विरोध पर हमला; 9 गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डरे-सहमे बैठे थे 8 मासूम, ‘ऑपरेशन आहट’ ने बचाई जिंदगी, बंधवा मजदूरी कराने ले जा रहे थे तस्कर

Human Trafficking: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मानव तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया. पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय और समस्तीपुर मंडल के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आहट’ के तहत आरपीएफ और बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) की संयुक्त टीम ने सोमवार को आठ बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जो बच्चों को मजदूरी कराने के लिए बेंगलुरु ले जा रहे थे. यशवंतपुर एक्सप्रेस में मिले डरे-सहमे शिशु आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी 15228 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस की जांच कर रही थी. इसी दौरान सामान्य कोच में कुछ शिशु डरे-सहमे बैठे मिले. बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी जय मिश्रा की मौजूदगी में बच्चों से पूछताछ की गई. बच्चों ने बताया कि उन्हें काम कराने के लिए बेंगलुरु ले जाया जा रहा है. बच्चों के इशारे पर तीन तस्कर दबोचे गए बच्चों की निशानदेही पर आरपीएफ ने कोच और प्लेटफॉर्म पर मौजूद तीन संदिग्धों को घेरकर पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साहेबगंज निवासी मोहम्मद इमरान आलम (21), गरहा निवासी राजकुमार सहनी (28) और बोचहां निवासी संतोष कुमार (19) के रूप में हुई है. 10 से 12 हजार रुपये की नौकरी का दिया था झांसा पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे बच्चों को 10 से 12 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी का लालच देकर बेंगलुरु के आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में काम कराने के लिए ले जा रहे थे. बच्चों को सीडब्ल्यूसी को सौंपा आरपीएफ ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपितों और मुक्त कराए गए बच्चों को जीआरपी मुजफ्फरपुर के हवाले कर दिया. जीआरपी ने कांड संख्या-131/26 दर्ज करते हुए हिंदुस्तानीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(5), किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 79 तथा बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 की धारा 3/14 के तहत मामला दर्ज किया है. सभी आठ बच्चों को सुरक्षित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया. यह भी पढे़ं: पटना में भी उठा सकेंगे रोप-वे का आनंद, सम्राट प्रशासन ने दिया टूरिज्म को बढ़ावा The post डरे-सहमे बैठे थे 8 मासूम, ‘ऑपरेशन आहट’ ने बचाई जिंदगी, बंधवा मजदूरी कराने ले जा रहे थे तस्कर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top