Hot News

नासिक में पिकनिक मनाने गए परिवार को गुंडों ने 20 KM तक दौड़ाया, छेड़छाड़ के विरोध पर हमला; 9 गिरफ्तार

Maharashtra: पीड़ित स्त्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में पूरी घटना के बारे में जानकार दी. पीड़ित ने बताया, “हमारा 8 सदस्यों का परिवार 12 जुलाई को भावली डैम घूमने गया था. वहां 20-25 साल के दो युवकों ने मुझ पर अश्लील टिप्पणियां कीं और परेशान करना शुरू कर दिया. जब मैंने हिम्मत दिखाकर उन्हें डांटा, तो वे बहस करने लगे. इसके बाद मेरे पति और देवर वहां पहुंचे और दोनों बदमाशों को आड़े हाथों लिया. उस वक्त तो वे वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वे अपने गांव से 8-10 लोगों को लेकर वापस लौट आए.” पीड़ित स्त्री के मुताबिक, बदमाशों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते हाथापाई पर उतर आए. स्थिति बिगड़ती देख परिवार तुरंत अपनी गाड़ी में बैठकर नासिक के लिए रवाना हो गया.

रास्ते में 5 से 6 बार गाड़ी रोककर पीटा, टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर बचाई जान

पीड़ित स्त्री के पति ने बताया कि बदमाशों का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ. वे गाड़ियों में लोहे की रॉड लेकर पीछे लग गए. पति ने बताया, “जैसे ही हम टोल प्लाजा के पास पहुंचे, एक कार ने हमारा रास्ता रोका और हमला कर दिया. अपनी जान बचाने के लिए हमें टोल प्लाजा का बैरिकेड तोड़कर गाड़ी भागानी पड़ी. हम एक संकरे रास्ते पर निकल गए, लेकिन बदमाशों ने वहां भी हमें घेर लिया. पूरे रास्ते में उन्होंने हमारी गाड़ी पर 5 से 6 बार रॉड से हमला किया. हमने स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई और सीधे नासिक के पुलिस स्टेशन पहुंचे. मेरी मांग है कि इन गुंडों पर मकोका (MCOCA) के तहत सख्त कार्रवाई की जाए.”

पुलिस ने 9 आरोपियों को हिरासत में लिया

इस सनसनीखेज वारदात के बाद नासिक पुलिस तुरंत एक्शन में आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की. नासिक के एसपी धोंडोपंत स्वामी (SP Dhondopant Swami) ने बताया: “एफआईआर दर्ज होने के बाद हमने इस मामले की सघन जांच शुरू की. घटना के वीडियो फुटेज और तकनीकी सबूतों की जांच के आधार पर अब तक 9 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राथमिकी में 6-7 संदिग्धों के नाम थे, लेकिन हमने जांच का दायरा बढ़ाते हुए उन लोगों को भी पकड़ा है जिन्होंने आरोपियों को पनाह दी या उनकी मदद की थी. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.”

ये भी पढ़ें: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा पर कानूनी शिकंजा, उम्र विवाद को लेकर केरल से एमपी तक जांच तेज

The post नासिक में पिकनिक मनाने गए परिवार को गुंडों ने 20 KM तक दौड़ाया, छेड़छाड़ के विरोध पर हमला; 9 गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top