Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान का बंद हो सकता है दाना पानी, ट्रंप के रुख से बढ़ी पड़ोसी देश की चिंता

Donald Trump On Pakistan: हिंदुस्तान के पड़ोसी देश पाकिस्तान के दिन अब लदने वाले हैं. एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका से लगातार आतंकवाद को खत्म करने लिए फंड लेता है तो वहीं आईएसआई पाकिस्तान में आतंकी गुट को सपोर्ट करते आया है. लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख बदल गया है. पाकिस्तान के दक्षिण एशिया देशों में जेहादी दखल अब खत्म होने वाली है. ट्रंप लेते है तुरंत फैसला अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन ले सकते हैं. अगर ट्रंप के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो उनके राष्ट्रपति रहते ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी को अमेरिका ने मार गिराया था. पाकिस्तान अब अगर आतंकवाद पर नियंत्रण नहीं करता है तो उसके लिए ये खतरे की घंटी है. अगर पाकिस्तान अपना पैर बांग्लादेश में पसारता है तो आने वाले समय में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. बांग्लादेश में बढ़ रहा कटरपंथियों का प्रभाव बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही लगातार कट्टरपंथीयों का प्रभाव बढ़ते जा रहा है. दुनिया भर में यह चर्चा है कि बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरता बढ़ते जा रही है. डोनाल्ड ट्रंप इस तरह की चीजों के खिलाफ रहते हैं. अमेरिका जल्द ही आर्थिक तौर पर पाकिस्तान को चोट दे सकता है. अमेरिका पाकिस्तान की हरकत पर पैनी नजर बनाए हुए है. पाकिस्तान पर कोई बड़ा प्रतिबंद लगाया जा सकता है. ट्रंप ने वापसी के साथ ही अपनाया था पाकिस्तान पर सख्त रुख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में ही एक महत्वपूर्ण कार्यकारी आदेश जारी करते हुए 90 दिनों के लिए सभी देशों को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगा दी है. इस आदेश का प्रभाव अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) द्वारा दी जाने वाली अरबों डॉलर की फंडिंग पर पड़ेगा, जो विकास कार्यों और मानवीय सहायता के लिए विभिन्न देशों को प्रदान की जाती है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें.. Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त The post पाकिस्तान का बंद हो सकता है दाना पानी, ट्रंप के रुख से बढ़ी पड़ोसी देश की चिंता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BAN vs NZ: न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल ड्रीम, बांग्लादेश का आखिरी प्रयास, जानें रिकॉर्ड और कहां देख पाएंगे मैच

BAN vs NZ: न्यूजीलैंड की कप्तानी कर रहे मिशेल सेंटनर की टीम सोमवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने दूसरे ग्रुप ए मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी. नजमुल हुसैन शांतो की अगुवाई वाली बांग्लादेश की टीम अपने पहले मैच में हिंदुस्तान से हार चुकी है और अब टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मुकाबले में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी हो गया है. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना लगभग तय माना जा रहा है. अगर ऐसा हो गया तो पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. हालिया फॉर्म की बात करें तो बांग्लादेश ने हिंदुस्तान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में हार के साथ चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत की थी. हिंदुस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात दी थी. एक हार के साथ वह ग्रुप ए में तीसरे नंबर पर है. बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो हिंदुस्तान के खिलाफ अपने पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन कीवी टीम के खिलाफ उन्हें बड़ा स्कोर बनाना होगा, ताकि टीम जीत की ओर बढ़ सके. मजबूत बल्लेबाजी प्रदर्शन और शुरुआती अच्छी नींव बांग्लादेश के लिए जीत का रास्ता खोल सकती है. वहीं, न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान को 60 रनों से हराया. उनके बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जहां दो खिलाड़ी शतक तक पहुंचे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों पर तेजतर्रार 61 रन बनाए. टीम की बल्लेबाजी में गहराई है, जिसमें केन विलियमसन और डेरिल मिशेल जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर के लिए गेंदबाजी में अहम भूमिका होगी. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में 66 रन देकर तीन विकेट झटके थे. इस मैच में भी उन्हें अपनी रणनीतिक फील्ड प्लेसिंग और गेंदबाजी से बांग्लादेश के बल्लेबाजों को दबाव में लाने की जरूरत होगी. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में बने रहने के लिए बांग्लादेश के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला बेहद अहम होगा. हिंदुस्तान से हारने के बाद अगर वह यह मैच गंवाता है, तो सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएगा. पिछली बार, 2017 में बांग्लादेश सेमीफाइनल तक पहुंचा था, लेकिन इस बार उसकी राह मुश्किल लग रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक स्पोर्ट्से गए मैच अब तक दोनों टीमों के बीच 45 वनडे स्पोर्ट्से गए हैं, जिनमें न्यूजीलैंड ने 33 मैच जीते, जबकि बांग्लादेश केवल 11 मुकाबलों में जीत दर्ज कर सका है. तटस्थ मैदानों पर भी कीवी टीम का दबदबा रहा है, जहां 10 मैचों में से न्यूजीलैंड ने 8 बार जीत दर्ज की है. हाल ही में हुए 10 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने 9 में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को केवल एक बार, 23 दिसंबर 2023 को नेपियर में जीत मिली थी. पाकिस्तान की सरजमीं पर यह दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी, जहां न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. BAN vs NZ हेड टू हेड रिकॉर्ड BAN vs NZ मैच स्पोर्ट्से गए न्यूजीलैंड जीते बांग्लादेश जीते बेनतीजा कुल वनडे मैच 45 33 11 1 तटस्थ मैदान पर 10 8 2 0 पाकिस्तान में 1st मुकाबला – – – पिछले 10 वनडे 10 9 1 0 आखिरी भिड़ंत (23 दिसंबर 2023, नेपियर) 1 0 1 0 BAN vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच – लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण जानकारी मैच की तारीख: सोमवार, 24 फरवरी 2025 मैच का स्थान: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी  मैच का समय: हिंदुस्तानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे  टॉस का समय: हिंदुस्तानीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग टीवी पर लाइव टेलीकास्ट:  स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और नेटवर्क 18 चैनल ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग:  JioHotstar (जियोहॉटस्टार) बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन, सौम्य प्रशासन, मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, परवेज हुसैन एमोन, नाहिद राणा. न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ’रुर्के, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, काइल जैमीसन, जैकब डफी. ऐसा गंदा स्पोर्ट्स! विराट का शतक रुक जाता, अगर सफल होती पाकिस्तान की साजिश, अविश्वसनीय… हिंदुस्तान-पाक मैच में तस्बीह और महामृत्युंजय मंत्र, वहाब रियाज और सुरेश रैना तो भिड़ ही गए The post BAN vs NZ: न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल ड्रीम, बांग्लादेश का आखिरी प्रयास, जानें रिकॉर्ड और कहां देख पाएंगे मैच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Duns: खेसारी लाल यादव ने डंस की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमेशा से कोशिश…

Duns: भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ 21 फरवरी को पूरे हिंदुस्तान के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सभी कहानी से लेकर स्टारकास्ट को पसंद कर रहे हैं. खेसारी की डंस भोजपुरी सिनेमा की सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली साल 2025 की पहली फिल्म है. डंस की सफलता पर क्या बोले खेसारी लाल यादव डंस में हार्डकोर एक्शन के साथ-साथ जबरदस्त म्यूजिकल लव स्टोरी भी दिखाई गई है. फैंस की नजर खेसारी के कमाल के एक्शन पर भी है. थियेटर्स की कुछ तसवीरें भी वायरल हुई, जिसमें लोगों को सीटी और ताली बजाते हुए देखा गया. फिल्म के प्रति दर्शकों का जोश देखकर खेसारी लाल यादव काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, मैं अपने आपको काफी भाग्यशाली समझता हूं कि दर्शकों का मुझे शुरू से ही बहुत प्यार और आशीर्वाद मिला है.” दर्शकों को खेसारी लाल यादव ने तहे दिल से किया शुक्रिया भोजपुरी स्टार ने आगे कहा, ”हमारी फिल्म ‘डंस’ को लेकर जिस तरह से दर्शकों का प्यार मिल रहा है, वह मुझे रोमांचित कर रहा है. मैं अपने दर्शकों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं. मेरी हमेशा से कोशिश रहती है कि अपने दर्शकों के लिए ऐसी फिल्म लेकर आऊं, जिससे उनका भरपूर मनोरंजन हो. इस फिल्म में भी दर्शकों को काफी कुछ नया दिखने वाला है. फिल्म के निर्माता और निर्देशक बधाई के पात्र है कि इतनी अच्छी फिल्म सिनेमाघरों में लेकर आए. उन्होंने फिल्म को बहुत ही अच्छे तरीके से प्रमोट भी किया है.” डंस के प्रोड्यूसर ने क्या कहा डंस के प्रोड्यूसर सुधीर सिंह ने कहा, ”यह फिल्म काफी अच्छी है और खेसारी लाल यादव जी ने बहुत मेहनत की है. वह प्रमोशन के लिए भी हमारे साथ हमेशा रहे हैं. एक निर्माता के तौर पर हमारी यही कोशिश रहती है कि ऐसी फिल्म दर्शकों के लिए लेकर जिससे उनका पैसा वसूल हो जाए. इस फिल्म मे बिहार का बाल कलाकार और गायक आर्यन बाबू भी अहम किरदार में है, जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. Naya Vichar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण The post Duns: खेसारी लाल यादव ने डंस की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमेशा से कोशिश… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Teacher: इन शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! जल्द मिलेगा सरकारी टीचर का दर्जा, मिलेगा अपॉइंटमेंट लेटर

Bihar Teacher: बिहार में कार्यरत इन शिक्षकों की बल्ले-बल्ले होने वाली है. बिहार के करीब तीन हजार से अधिक नियोजित शारीरिक शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से खुशसमाचारी है. अब इन नियोजित शारीरिक शिक्षकों को प्रशासनी शिक्षक का दर्जा मिलने का रास्ता साफ हो गया है. बता दें, इन्हें स्पेशल टीचर के रूप में योगदान देने पर लगी रोक को शिक्षा विभाग ने हटा लिया है. ऐसे में अब जल्द ही इन नियोजित शारीरिक शिक्षकों को स्पेशल टीचर के रूप में प्रोविजनल अपॉइंटमेंट लेटर मिलेगा. बता दें, ये सभी शिक्षक प्रारंभिक स्कूलों में कार्यरत हैं. शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को भेजा पत्र शिक्षा विभाग ने इसको लेकर प्रदेश के सभी जिलों को पत्र भेजा है. साथ ही वीसी के जरिए हुई मीटिंग में भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. ये सभी सक्षमता परीक्षा पास कर स्पेशल टीचर के रूप में कार्यरत हैं. बता दें, पहले जिलों के मार्गदर्शन मांगे जाने पर शिक्षा विभाग की तरफ से जारी लेटर में कहा गया था कि ये सभी कक्षा एक से पांच के बीच नियोजित शारीरिक शिक्षक हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें शिक्षकों की आपत्ति पर विभाग ने किया पुनर्विचार कक्षा छह से आठ वाली सक्षमता परीक्षा में पास हुए हैं. इसलिए इन शिक्षकों को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा. इसको लेकर शारीरिक शिक्षकों ने डेलिगेशन विभाग में आकर अपनी आपत्ति जतायी. इसके बाद शिक्षा विभाग ने इस लेटर पर पुर्नविचार किया. इसमें पाया गया है कि साल 2012 के पहले कक्षा एक से आठ तक के नियोजित शिक्षकों के लिए एक ही तरह का बेसिक ग्रेड का ही पोजिशन बनाया गया था. मतलब, पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं तक के शिक्षकों की एक ही ग्रेड थी. इस पुनर्विचार में 2012 की नियमावली में बदलाव किया गया था. इसी आधार पर साल 2012 के पहले के नियोजित शारीरिक शिक्षक जो सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं उनको विशिष्ट शिक्षक (मूल कोटि) के रूप में प्रोविजनल अपॉइंटमेंट लेटर जारी करने का आदेश जारी हुआ है. ALSO READ: Lalu Yadav: “मुंगेरी लाल के हसीन सपने” लालू यादव को हिंदुस्तान रत्न की बात पर बीजेपी के इस बड़े नेता ने सुना दिया मुहावरा The post Bihar Teacher: इन शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! जल्द मिलेगा प्रशासनी टीचर का दर्जा, मिलेगा अपॉइंटमेंट लेटर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोल्डी यादव से साड़ी की डिमांड करती दिखी माही श्रीवास्तव, 4 महीनों में ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किया 100 मिलियन व्यूज, VIDEO

भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव ने एक बार फिर अपने गाने के साथ धमाल मचा दिया है. गोल्डी और माही का भोजपुरी लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. सिर्फ 4 महीनों में इस सॉन्ग को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गया है. ऐसा करके सॉन्ग ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. यही नहीं इस गाने पर इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन से अधिक रील्स भी बनाए जा चुके हैं. गाने में दोनों की केमेस्ट्री कमाल लग रही है. माही अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं और गोल्डी अपनी आवाज से दर्शकों को इम्प्रेस कर रहे हैं. ‘पिया काला साड़ी’ सॉन्ग मचा रहा धूम ‘पिया काला साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है. वीडियो में दिखाया गया कि माही श्रीवास्तव अपने पति से काले रंग की साड़ी लाने के लिए डिमांड करती है. वह अपनी सहेलियों के साथ मस्ती करती दिखती है. वह अपने पति से कहती है- ‘जाईए बजरिया संवरिया जी, डाले है पड़ोसन नजरिया जी, आप मेरे हीरो मैं हीरोइन आपकी, पेन्ह के लगूंगी ऐश्वर्या जी, सुनो दिलवा के बात दिलवाले पिया, गोरे देहिया प लागा ताड़ी काले पिया…’ सॉन्ग में माही के एक्सप्रेशन काफी अच्छे लग रहे हैं और वह जबरदस्त डांस करती दिख रही है. अपने देसी लुक से वह दर्शकों को अपना दीवाना बना रही. यूजर्स रिएक्ट कर रहे भोजपुरी लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इतना पारिवारिक गाना आज कल कहा सुनने को मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा, दिल में बैठ गया ये गाना. एक यूजर ने लिखा, मैं भोजपुरी नहीं सुनता मगर के गाना अच्छा लगता है. एक यूजर ने लिखा, माही श्रीवास्तव का डांस बहुत अच्छा है. इस सॉन्ग के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और इसके पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं. इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखा है और संगीतकार साजन मिश्रा है. यह भी पढ़ें- Bajrangi: ‘जब-जब सीता के दामन पर किसी दुराचारी…’, फिल्म ‘बजरंगी’ में दिखा पवन सिंह का गुस्सैल अंदाज यह भी पढ़ें– Pawan Singh Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं पवन सिंह, शानदार कार कलेक्शन के साथ मुंबई-लखनऊ में है आलीशान बंगला The post गोल्डी यादव से साड़ी की डिमांड करती दिखी माही श्रीवास्तव, 4 महीनों में ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किया 100 मिलियन व्यूज, VIDEO appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भौम प्रदोष व्रत कल, जान लें इसकी पूजा विधि

Bhaum Pradosh Vrat 2025: पंचांग के अनुसार, मंगलवार 25 फरवरी को प्रदोष व्रत का एक विशेष अवसर उपस्थित हो रहा है. चूंकि यह व्रत मंगलवार के दिन है, इसे भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से भक्तों को आर्थिक कठिनाइयों से छुटकारा मिलता है और उनके जीवन में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है. Bhaum Pradosh Vrat 2025: शुभ मुहूर्त द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 25 फरवरी 2025 को दोपहर 12:47 बजे प्रारंभ होगी और 26 फरवरी 2025 को सुबह 11:08 बजे समाप्त होगी. प्रदोष व्रत के अवसर पर शाम के समय प्रदोष काल में शिव की पूजा की जाती है. इस कारण भौम प्रदोष व्रत 25 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन त्रिपुष्कर योग का भी शुभ संयोग बन रहा है. शिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा में भूल से भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं मिलेगा शुभ फल Bhaum Pradosh Vrat 2025: पूजा का समय द्रिक पंचांग के अनुसार, भौम प्रदोष के दिन शाम 06:18 बजे से लेकर रात 08:49 बजे तक प्रदोष काल में पूजा का समय निर्धारित है. Bhaum Pradosh Vrat 2025: शिव पूजा की विधि सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें. भगवान शिव और माता पार्वती का गंगाजल से अभिषेक करें. शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, दही, शहद, गंगाजल और चंदन अर्पित करें. दीप जलाकर भगवान शिव की आरती करें. “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें. जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र का दान करें. The post भौम प्रदोष व्रत कल, जान लें इसकी पूजा विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

How to Control High Uric Acid: यूरिक एसिड को जड़ से खत्म करेगी ये दाल, जोड़ों के दर्द से तुरंत मिलेगा आराम

How to Control High Uric Acid:  यूरिक एसिड का बढ़ना (High Uric acid) आजकल एक आम समस्या बन गई है, जो जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी जैसी दिक्कतें पैदा कर सकती है. अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो यह गठिया जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक खास दाल को अपनी डाइट में शामिल करके आप यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं?यह दाल ना सिर्फ शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है, बल्कि हड्डियों को भी मजबूत बनाती है. आइए जानते हैं इस दाल के फायदे और यूरिक एसिड बढ़ने के 5 प्रमुख लक्षण. 5 Symptoms of High Uric acid: यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण How to control high uric acid: यूरिक एसिड को जड़ से खत्म करेगी ये दाल, जोड़ों के दर्द से तुरंत मिलेगा आराम अगर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने लगे तो कुछ खास लक्षण नजर आने लगते हैं. इन्हें नजरअंदाज करने से समस्या और बढ़ सकती है. जोड़ों में तेज दर्द – खासकर पैरों के अंगूठे, घुटनों और टखनों में दर्द महसूस होता है. सुबह शरीर में अकड़न – सुबह उठने पर शरीर खासतौर पर जोड़ों में अकड़न और जकड़न महसूस होती है. सूजन और लालिमा – प्रभावित जोड़ सूजने लगते हैं और उनमें जलन भी हो सकती है. बार-बार यूरिन आना – शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड बाहर निकालने के लिए किडनी ज्यादा यूरिन बनाती है. पैरों में जलन और भारीपन – यूरिक एसिड बढ़ने पर पैरों में जलन और भारीपन महसूस होता है, जिससे चलने में परेशानी होती है. Also Read: Do Vegetarians live longer: क्या शाकाहारी लोगों की उम्र होती है ज्यादा? This Pulse Instantly Controls High Uric Acid: यह दाल करेगी यूरिक एसिड कंट्रोल How to control high uric acid: यूरिक एसिड को जड़ से खत्म करेगी ये दाल, जोड़ों के दर्द से तुरंत मिलेगा आराम Moong dal benefits for uric acid relief: यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए मूंग दाल (Moong Pulse) सबसे अच्छी मानी जाती है. यह हल्की, पचने में आसान और प्रोटीन से भरपूर होती है, जिससे शरीर में प्यूरिन का स्तर नहीं बढ़ता. कम प्यूरिन कंटेंट – मूंग दाल में अन्य दालों की तुलना में प्यूरिन की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे यह यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करती है. डायजेस्टिव फ्रेंडली – यह पेट को ठंडक देती है और पाचन को दुरुस्त रखती है, जिससे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं. हाई फाइबर और प्रोटीन – मूंग दाल में मौजूद फाइबर और प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण – इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं. How to include Moong Pulse in diet: कैसे करें डाइट में शामिल? How to control high uric acid: यूरिक एसिड को जड़ से खत्म करेगी ये दाल, जोड़ों के दर्द से तुरंत मिलेगा आराम अगर आप बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो मूंग दाल को अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. मूंग दाल की खिचड़ी – हल्की और सुपाच्य खिचड़ी शरीर को डिटॉक्स करती है. मूंग दाल का सूप – इसे रोजाना पीने से यूरिक एसिड कंट्रोल में रहता है. मूंग दाल चीला – नाश्ते में इसे शामिल करके हेल्दी और टेस्टी विकल्प बना सकते हैं. स्प्राउट्स – अंकुरित मूंग दाल को सलाद में मिलाकर खा सकते हैं. सिंपल मूंग दाल – इसे चावल या रोटी के साथ खाकर हेल्दी डाइट में शामिल किया जा सकता है. अगर आप भी यूरिक एसिड से परेशान हैं और दवाइयों पर निर्भर नहीं रहना चाहते, तो मूंग दाल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. यह न सिर्फ यूरिक एसिड को कम करने में मदद करेगी, बल्कि आपकी हड्डियों और जोड़ों को भी मजबूत बनाएगी. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर और सही खानपान से इस समस्या से बचा जा सकता है. Also Read: Spinach and Moong Dal Soup: स्वादिष्ट और पौष्टिक पालक मूंग दाल का सूप वजन घटाने में करेगा आपकी मदद Also Read: Foot Burning Causes and Solutions: तलवों में हो रही है जलन तो बिल्कुल न करें इग्नोर, जानें 7 वजहें The post How to Control High Uric Acid: यूरिक एसिड को जड़ से खत्म करेगी ये दाल, जोड़ों के दर्द से तुरंत मिलेगा आराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Akshara Singh: ‘बाबू तो काबू से बाहर है’, अक्षरा सिंह ने खोली भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल, बोलीं- बिचारी लड़किया…

Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं. उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के अलावा फैंस उनके बेबाक अंदाज के लिए भी उन्हें काफी पसंद करते हैं. जानकारी हो कि एक्ट्रेस पावर स्टार पवन सिंह के साथ भी कई वक्त तक रिलेशनशिप में रहीं, फिर उन दोनों का रिश्ता टूट गया. एक्ट्रेस ने कई इंटरव्यूज में पवन सिंह पर आरोप भी लगाए. इसी बीच अब उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है. View this post on Instagram A post shared by Akshara singh (@singhakshara) कास्टिंग काउच क्या बोलीं अक्षरा? अक्षरा सिंह ने हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “शोषण तो हर जगह है. हर फील्ड में है. जहां तक इंडस्ट्री की बात है. तो ये आप पर है, आप इसे किस तरह से लेना चाहते हैं… अगर आप चाहोगे तो आप करोगे कंप्रोमाइज, अगर नहीं चाहोगे तो दुनिया की कोई ताकत करवा लेगी क्या? नहीं करा पाएगी. ये आप ही हैं जो चुनते हैं. फिर आप ये चुन क्यों रहे हैं. जिनको वैसे जाना है वो जा रहे हैं, जिनको अपने उसूल पर रहना है वो ऐसे रह रहे हैं. सबकी अपनी च्वाइस है…हम रोक नहीं सकते हैं. “यहां हर महीने 20 बार प्यार होता है” View this post on Instagram A post shared by Akshara singh (@singhakshara) अक्षरा सिंह से इंटरव्यू में जब यह सवाल किया गया कि क्या ये सही है कि या तो कंप्रोमाइज करो या काम नहीं मिलेगा? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, “यहां पर प्यार होता है, कंप्रोमाइज नहीं होता है, यहां डायरेक्ट प्यार होता है…यहां हर महीने 20 बार प्यार हो जाता है. फिर बदल जाता है. फिर लड़कियां ही गलत हो जाती हैं. लड़कियों को गलत बोलने लगते हैं लोग. उन्होंने आगे कहा, “यहां पर कंप्रोमाइज नहीं होता है, यहां इमोशन हैं. यहां तो दिलों में भरपूर इमोशन हैं. भावनाएं भरी हुई हैं. सबके मन में भावनाओं की कमी नहीं है. सब एक दम प्यार करने में आगे रहते हैं.” इसी बीच जब उन्हें टोका गया कि यह तो ब्लफ (धोखा) है तो अक्षरा ने कहा, ‘शब्द तो प्यार ही है.’ ‘बाबू तो काबू से बाहर है भैया…’ अक्षरा ने आगे कहा, “बेचारी लड़कियां. सबको ऐसा लगता है कि आले मेला बाबू मुझे प्याल कल लहा है, लेकिन बाबू तो काबू से बाहर है भैया…यहां प्यार बहुत आम चीज है. चंद लोग हैं. 90 और 10 पर्सेंट वाला हिसाब है. चंद लोग सीरियस भी हैं. चंद लोग बस ऐसे ही प्यार कर रहे हैं.” यह भी देखें: पत्नी ज्योति सिंह ने फोटो संग लगाई डुबकी तो पवन सिंह ने किया रिएक्ट, बोले- भक्ति भाव भी मजाक बन गया The post Akshara Singh: ‘बाबू तो काबू से बाहर है’, अक्षरा सिंह ने खोली भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल, बोलीं- बिचारी लड़किया… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Road Accident: महाकुंभ जाने के दौरान NH पर भीषण टक्कर, सासाराम में 4 श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल

Road Accident: महाकुंभ में जाते समय रोहतास जिले में दो भीषण सड़क हादसे हुए. इन हादसों में चार लोगों की जान चली गई. पहला हादसा रोहतास में नेशनल हाईवे पर चेनारी थाना अंतर्गत सरैया के पास हुआ. जहां ट्रक और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. इनका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं दूसरी घटना एनएच 2 पर ताराचंडी धाम के पास हुई. यहां तेज रफ्तार कार ने दो श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई. बंगाल से जा रहे थे प्रयागराज पहली घटना नेशनल हाईवे पर चेनारी थाना अंतर्गत सरैया के पास उस समय घटी जब पश्चिम बंगाल से पिकअप पर सवार होकर लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर ट्रक और पिकअप में टक्कर हो गई. पिकअप में सवार दो लोगों की मौत हो गई. मृतक पश्चिम बंगाल के बाकुड़ निवासी हरि प्रसाद सरदार और बंशी मंडल बताए जाते हैं. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है. 10 लोगों का चल रहा इलाज सदर अस्पताल के डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि पिकअप और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम लाया गया है. सभी का इलाज चल रहा है. यह भी पढ़ें: जब पड़ोसियों को भी जिंदा जलाने और नाखूनों से नोंचकर मारने में लोगों ने नहीं किया संकोच! कार की टक्कर से 2 श्रद्धालुओं की मौत दूसरी घटना रविवार देर रात की है. जब औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के गंगाबिगहा गांव निवासी इंद्रदेव प्रजापति और राम यादव अन्य ग्रामीणों के साथ बस से प्रयागराज जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में ताराचंडी धाम पर जब उनकी बस रुकी तो श्रद्धालु नारियल खरीदने के लिए बस से उतर गए. नारियल खरीदकर जब वे वापस लौट रहे थे तो तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें: भागलपुर में PM मोदी की रैली से पहले कटिहार-पूर्णिया में क्यों मचा बवाल? पप्पू यादव ने दी जनयुद्ध छेड़ने की चेतावनी The post Road Accident: महाकुंभ जाने के दौरान NH पर भीषण टक्कर, सासाराम में 4 श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: तेजस्विनी ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोली- नील के साथ शादी को…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: स्टारप्लस का शो गुम है किसी के प्यार में अपनी नई कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. हाल ही में सीरियल ने लीप लिया. जिसके बाद भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के साथ कई स्टार्स को जाना पड़ा. अब वैभवी हंकारे, सनम जौहर और परम सिंह मुख्य किरदार में हैं. तीनों तेजस्विनी, रुतुराज और नील की भूमिका निभा रहे हैं. वैभवी हंकारे ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में की तेजस्विनी उर्फ ​​वैभवी हंकारे ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर कहा, “गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट प्रोमो दर्शकों को अपने दिल दहला देने वाले ट्विस्ट से रोमांचित कर देगा. तेजस्विनी के पिता मोहित के आकस्मिक निधन और उनकी दूसरी शादी के चौंकाने वाले खुलासे के साथ, तेजस्विनी भावनाओं के बवंडर में फंस गई है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या तेजस्विनी और नील कभी मिल पाएंगे और भाग्य उन्हें कैसे एक साथ लेकर आएगा. इसमें काफी मजा और ट्विस्ट आने वाला है.” अपकमिंग एपिसोड में होगा हाई-इंटेंसिटी ड्रामा एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”अपकमिंग एपिसोड हाई-इंटेंसिटी ड्रामा पेश करने के लिए तैयार है. सभी उथल-पुथल के बीच तेजस्विनी के सामने एक बड़ी दुविधा खड़ी हो जाएगी. क्या तेजस्विनी के सामने मोहित की आखिरी इच्छा का खुलासा होगा, क्या वह नील के साथ अपनी शादी को स्वीकार करेगी. केवल समय ही बताएगा कि नियति में क्या लिखा है. अभी रहस्यों से जूझते हुए, तेजस्विनी ने नील को फोन करने का साहस जुटाया और उसे अपने पिता के निधन के बारे में बताया. जवाब में, नील ने उससे मिलने के लिए कहा.” View this post on Instagram A post shared by StarPlus (@starplus) गुम है किसी के प्यार में के प्रोमो में क्या है खास प्रोमो की शुरुआत भावनात्मक रूप से हिली हुई तेजस्विनी से होती है, जो अपने पिता के निधन और उनकी दूसरी शादी के बारे में जानकर शॉक्ड हो जाती है. तभी मोहित के पिता कहते हैं कि वे सभी नागपुर जाएंगे. तभी नील का फोन आता है और वह पूछता है कि मोहित अंकल को टेस्ट के लिए आना था, वह आए नहीं. तभी तेजा बताती है कि उसे पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. नील यह सुनकर टूट जाता है. इसी बीच वह अपना फोन घरपर ही भूल जाती है. नील बार बार उसे कॉल करता है. वीजिो उनके प्रश्नवाचक शब्दों के साथ समाप्त होता है, “क्या तेजस्विनी से मिलना हो पाएगा या नहीं?” यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने शो में लीप के बाद नए स्टारकास्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो भी मैं देख… The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: तेजस्विनी ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोली- नील के साथ शादी को… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top