Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 12 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद
Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला, ठीक इसके कुछ देर बाद मुठभेड़ शुरू हुई. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए.’’ उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. Chhattisgarh: 2 jawans lost their lives, 2 injured in an encounter with Naxalites in the forests under the National Park area of District Bijapur. Search operation is going on: Bastar Police 12 Naxalites have also been killed in the encounter https://t.co/6M8Z5sLzkv pic.twitter.com/QJXrM8W9k3 — ANI (@ANI) February 9, 2025 बस्तर पुलिस ने बताया कि जिला बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए. 2 घायल हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है. The post Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 12 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद appeared first on Naya Vichar.