ध्रुव राठी ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को एक्स पर यह पोस्ट किया और बताया कि प्रदर्शन अगले दिन दोपहर 12 बजे होगा. उन्होंने लिखा कि अब दुनिया को ‘वोट चोर’ और लोकतंत्र के हत्यारों की सच्चाई दिखाने का वक्त आ गया है. ध्रुव राठी ने इसे ‘इंटरनेशनल डंका बजाने’ का समय बताते हुए लंदन में प्रदर्शन का ऐलान किया है.
ध्रुव राठी ने प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हुए एक्स पर शेयर किया पोस्ट-
हिंदुस्तान में हिरासत में लिए गए थे ध्रुव राठी
SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP द्वारा प्रदर्शन के ऐलान के बाद ध्रुव राठी 8 अक्टूबर को हिंदुस्तान पहुंचे थे. उन्होंने बेंगलुरु में भी CJP के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. इसके बाद वह दिल्ली पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही थी.
ये भी पढ़ें: दीपके-नेहा की हिरासत पर बोले ध्रुव राठी: नफरत की भावना में देशद्रोही बन गए हैं नरेंद्र मोदी
10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले गुरुग्राम स्थित उनके आवास से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने और हिंदुस्तानीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू होने का हवाला दिया था. करीब 18 घंटे हिरासत में रहने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. अब लंदन से उनकी प्रदर्शन में शामिल होने की अपील ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कोशिश को सामने रखा है.
The post ध्रुव राठी ने UK पहुंचकर किया ये पोस्ट, इंटरनेशल डंका बजाने का जिक्र करते हुए लंदन में प्रदर्शन करने की बात कही appeared first on Naya Vichar.

