रिहाई के बाद नेहा बोरा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि आम नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है और लोगों को रातभर हिरासत में रखा जा रहा है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया रोकने की मांग भी की.
‘रातभर हिरासत में रखना किस कानून के तहत जायज?’
नेहा बोरा ने लोगों को हिरासत में लेने और उन्हें रातभर थाने में रखने की कार्रवाई पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि आखिर किस कानून या आदेश के तहत लोगों को पूरी रात हिरासत में रखा जा रहा है. उन्होंने स्त्रीओं की गिरफ्तारी और हिरासत से जुड़े कानूनी प्रावधानों का भी जिक्र किया.
उन्होंने दिल्ली में यातायात और रास्तों पर पाबंदियों को लेकर भी नाराजगी जताई. बोरा ने आरोप लगाया कि राजधानी में लोगों को काम पर जाने के लिए रास्ते बंद मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने का आरोप लगाने से पहले पुलिस और प्रशासन को अपनी कार्रवाई पर विचार करना चाहिए.
वीडियो में देखें नेहा बोरा ने क्या कहा-
‘वकील से बात करने की भी नहीं मिली अनुमति’
नेहा बोरा ने हिरासत के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे नाम, पता और अन्य जानकारियां मांगीं. उन्होंने दावा किया कि काफी देर तक उन्हें बोलने या कानूनी सलाहकार से बात करने की अनुमति नहीं दी गई.
उनके मुताबिक, वकीलों ने उनसे संपर्क करने के लिए पांच से छह घंटे तक कोशिश की. बाद में फोन पर संपर्क हो पाने के बाद ही वकीलों को उनसे मिलने की अनुमति दी गई. बोरा ने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई लंबे समय से की जा रही है.
नेहा बोरा ने एक्स पोस्ट में लिखा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई को कोई अपराध नहीं कह सकता-
ये भी पढ़ें: मोदी के सपोर्ट में उतरे ओवैसी? मस्क को बोले- कोई गोरा हिंदुस्तान को निर्देश नहीं दे सकता
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और SIR रोकने की मांग
AISA अध्यक्ष ने केंद्र और चुनाव आयोग से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की मांग दोहराई. साथ ही उन्होंने SIR की प्रक्रिया रोकने की अपील की. उनका कहना है कि आम नागरिकों को राहत देने और उनके मतदान के अधिकारों की रक्षा करने के लिए इस मुद्दे पर कार्रवाई जरूरी है.
The post नेहा बोरा हुईं रिहा, रातभर हिरासत के बाद सुबह पुलिस ने छोड़ा, जानें पूरी रात थाने में रखने पर क्या बोलीं AISA अध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

