Hot News

समस्तीपुर

बिहार, समस्तीपुर

प्रशांत किशोर के साथ मनाया कर्पूरी जयंती समारोह 

नया विचार समस्तीपुर : मोरवा प्रखंड के जन सुराज कार्यकर्ताओं ने पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान पहुंचकर प्रशांत किशोर के साथ मिलकर जननायक कर्पूरी जयंती समारोह मनाया। विदित हो कि जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के द्वारा जननायक कर्पूरी जयंती मनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पटना आने का आह्वान किया गया था। धर्मपुर बांदे निवासी जनसुराज नेता धर्मनाथ साह वीरू जी के नेतृत्व में प्रखंड के कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने पटना पहुंचकर प्रशांत किशोर के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती को समारोह पूर्वक मनाया। मोरवा से धर्मनाथ साह वीरू, अशोक पासवान, मनीष कुमार, दिव्यांशु गुप्ता, दीपक साह,राजू कुमार, विवेक कुमार आदि ने नेतृत्व किया।

बिहार, समस्तीपुर

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजन

नया विचार समस्तीपुर : मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कृष्ण कंपलेक्स व्यासपुर में युग ऋषि आंख अस्पताल मुसरी घरारी के द्वारा निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ विजय कुमार के मार्गदर्शन में डॉ मयंका पांडे, तरुण कुमार पाण्डेय, रानी झा, खुश्बू झा, अंकित कुमार के द्वारा एक सौ पचास से अधिक लोग आपके पास मरीजों का इलाज किया गया। मौके पर आंख अस्पताल के सभी कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

बधाई लेने गयी किन्नरों व घरवालों के बीच भीषण झड़प, दर्जनों किन्नर व आधा दर्जन घरवाले हुए जख्मी

नया विचार – मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में, बधाई मांगने गयी किन्नर व स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प में, करीब एक दर्जन किन्नर व आधा दर्जन स्थानीय लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना शुक्रवार 24 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है। घटना में घायल सभी किन्नर व स्थानीय लोगों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल समस्तीपुर में किया जा रहा है। घायलों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विशंभरपुर एलौथ गांव निवासी, 60 वर्षीय मोहम्मद याकूब, मोहम्मद याकूब की 55 वर्षीय पत्नी शकीला खातून, मोहम्मद याकूब के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैयाज, 16 वर्षीय पुत्री निशा परवीन, मोहम्मद आलमगीर की 35 वर्षीय पत्नी नरगिस खातून के रूप में की गयी है। हालांकि घायल किन्नरों के नाम की जानकारी समाचार लिखे जाने तक नही मिल पायी थी। घटना के संबंध में घायल किन्नरों का बताना है कि, वह लोग विशंभरपुर एलौथ गांव में बधाई लेने गयी थी। जहां उनलोगों ने बधाई भी नही दिया और उल्टे करीब दो दर्जन से अधिक स्थानीय लोगों ने उनलोगों पर हमला कर दिया। जिसमें उनके सभी किन्नर साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिनका प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का बताना है कि, बधाई लेने आई किन्नर 21 हजार रुपए मांग रही थी। जिसे देने में असमर्थता जताने पर, सभी किन्नर उनके शिशु को लेकर भागने लगी। जिसका विरोध करने पर सभी किन्नरों ने उनके घरों में लूटपाट किया, तथा उनके सभी परिवार वालों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

उपराष्ट्रपति धनखड़ आज आएंगे समस्तीपुर , कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

नया विचार – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को ‘हिंदुस्तान रत्न’ कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के अवसर पर बिहार के समस्तीपुर में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। गत वर्ष कर्पूरी ठाकुर को ‘हिंदुस्तान रत्न’ से सम्मानित किया गया था। बयान में कहा गया है, ‘‘उपराष्ट्रपति हिंदुस्तान रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के अवसर पर बिहार के समस्तीपुर में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।” बयान में यह भी कहा गया कि अपने एक दिवसीय दौरे पर धनखड़ उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में भी सम्मिलित होंगे। इस साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश अपना 76वां स्थापना दिवस मनाएगा। 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की पहल तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक ने की थी और यह कार्यक्रम वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष तीन दिनों तक मनाया जाता है।

समस्तीपुर

ए एन सी जांच शिविर 

नया विचार मोरवा । प्रखंड के एच डब्ल्यू सी धर्म पुर बांदे एवं पिरामल फाउंडेशन के द्वारा पी एच सी में ए एन सी जांच शिविर का आयोजन किया गया।दो दर्जन से अधिक गर्भवती स्त्रीओं की सभी प्रकार की निःशुल्क जांच के साथ सुरक्षित प्रसव का प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य वर्धक दवाएं दी गई।सी एच ओ राहुल शर्मा,ए एन एम बेबी कुमारी, रेखा कुमारी, भगवान ढाकारगे, रेणु कुमारी, शीला कुमारी, पुनीता देवी, सुनीता देवी कुमुदिनी देवी आदि ने सक्रिय सहयोग किया।

समस्तीपुर

पंचायत सचिव की बैठक 

नया विचार मोरवा। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति के सभागार में बीडीओ अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों की बैठक हुई। जिसमें जीपीडीपी व पंचायत से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई । मौके पर पंचायत राज पदाधिकारी संजीव कुमार, उमाशंकर राय,राम उद्देश्य साह,सुधीर कुमार राम,आमोद कुमार, नाजिर विजय कुमार, कृष्ण कुमार, गोपाल कुमार,धीरज समेत अधिकांश पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे।

समस्तीपुर

निधन पर जताया शोक 

नया विचार  सरायरंजन : प्रखंड के मेयारी निवासी वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता शिवचंद्र सिंह के निधन पर कांग्रेसजनों ने शोक जताया है। शोक जताने वालों में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दिवाकर झा,सत्येंद्र कुमार समदर्शी, मणिकांत झा, संतोष राय, सुबोध झा, गिरमल पासवान, नीरज कुमार झा, विनय कुमार झा, मो. अयूब, प्रमिला गुप्ता, सुशीला देवी आदि शामिल हैं।

समस्तीपुर

प्राथमिकी के आठ दिनों बाद भी गिरफ्तारी नहीं 

नया विचार सरायरंजन : घटहो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर अरमौली गांव में कतिपय लोगों द्वारा एक विवाहिता को अर्धनग्न कर पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर घटहो थाना कांड सं. 5/25 के तहत विगत 18 जनवरी को एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। पर प्राथमिकी के आठ दिनों बाद भी इस घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। विवश होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर से न्याय की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में संतोष गिरि की पत्नी रंजू देवी (40 )ने कहा है कि 17 जनवरी 2025 की शाम वह अपने घर का काम कर रही थी। उसी समय परोस के कतिपय लोग उनके दरवाजे पर आ धमके और उन्हें भद्दी– भद्दी गालियां देने लगे। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने उन्हें घर से घसीटते हुए बाहर ले गए । फिर उन्हें अर्धनग्न कर उन्हें पीटने लगे। इसी दौरान हमलावरों ने उनके गले एवं कान से 60 हजार मूल्य के जेबरात लूट लिये। घटना का कारण यह है कि हमलावरों को आशंका है कि उनकी दो जवान बेटियों को भगाने में इसका हाथ है,जो निराधार है। आरोपित लोगों में शिवधारी गिरि,गोरख गिरि, रेणु देवी, रानी देवी, मुस्कान देवी, लाखो कुमारी सहित कई अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

समस्तीपुर

समाजवादी नेता रामानंद झा की 19 वीं पुण्यतिथि मनी 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के झखड़ा स्थित दिवंगत समाजवादी नेता रामानंद झा के स्मारक स्थल पर गुरुवार को उनकी 19 वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने समाजवादी नेता रामानंद झा के समाज एवं नेतृत्व में योगदान का स्मरण कराया। वहीं भाजपा दक्षिणी जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि दिवंगत समाजवादी नेता राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर एवं समाजवादी नेता राम विलास मिश्र के सच्चे अनुयायी थे। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता प्रो .विनोद बिहारी वाजपेयी ने की। मौके पर भाजपा नेता राम सागर सिंह कुशवाहा,राजद प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव पासवान, मोहन झा, शिव कुमार झा, देवेंद्र पासवान, राम विनोद चौधरी, सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन दिवंगत समाजवादी नेता के पुत्र धीरेंद्र कुमार किशोरीजी ने किया।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में चोरी के फल के साथ चोर गिरफ्तार

 नया विचार  सरायरंजन : मुसरीघरारी चौक से चोरी के फल के साथ पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरबस्ती वार्ड 04 निवासी लड्डू लाल साह के पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया है। प्राथमिकी में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग वार्ड 14 निवासी मो. गफ्फार ने कहा है कि वह मुसरीघरारी चौक स्थित फुटपाथ पर फल की दुकान चलाते हैं। शाम में सभी फलों को प्लास्टिक के पन्नी से ढंक कर घर चले जाते हैं। बुधवार की सुबह जब वह अपनी बाइक से दुकान के सामने से गुजर रहे थे तो देखा कि एक लड़का उनकी दुकान में कुछ कर रहा है। जब वह बाइक से उतर कर देखने लगा तो उक्त लड़का भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। बाद में देखा कि उक्त लड़का उनकी दुकान से 85 किलो सेब दो बोरे में भरकर रख लिया था और उसे ले जाने की फिराक में था। उक्त लड़के को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top