Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

सदा से समाजसेवी है कुशवाहा समाज : ओमप्रकाश 

कुशवाहा एकता संघ की बैठक नया विचार मोरवा । प्राचीन काल से ही सदा से समाज सेवी रहा है कुशवाहा समाज। उक्त बातें कहीं हुसैनी पुर में आयोजित कुशवाहा एकता संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा हरिओम ने । कोषाध्यक्ष डॉक्टर बलिराम सिंह कुशवाहा ने मोरवा विधानसभा में अब तक कुशवाहा समाज को सत्ता में भागीदारी का अवसर नहीं मिलने पर चिंता प्रकट की। महासचिव लखन सिंह कुशवाहा ने नेतृत्वक दलों के द्वारा न्याय नहीं मिलने पर कुशवाहा समाज द्वारा अपना निर्दलीय प्रत्याशी देने की चेतावनी दी गई।संघ अध्यक्ष द्वारा पिछले वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर छत्तीस जोड़ी गरीब कन्याओं के विवाह कराये जाने की वर्षगांठ मनाने एवं सार्वजनिक रूप से जलाभिषेक करने का संकल्प लिया गया। वहीं सर्वसम्मति से 26 फरवरी को बिहार के लेनिन शहीद जगदेव सिंह की 103 वीं जयंती, समारोह पूर्वक बनाने का निर्णय लिया गया। मोरवा विधानसभा क्षेत्र के गरीब आम अवाम के सभी प्रकार के इलाज के लिए 8 एवं 9 फरवरी को निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। डॉ मनोहर प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, अभय सिंह, संजय कुमार सिंह, लालबाबू सिंह कुशवाहा, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह,डॉ सतीश कुमार सिंह कुशवाहा, डॉ राजेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, सुशील कुमार,लखन सिंह कुशवाहा, सुनील सिंह, मनीष कुमार, जीतेन्द्र सिंह, सरोज कुमार, सुजीत कुमार आदि ने संबोधित किया। सर्व सम्मति से कुशवाहा एकता के लिए तन मन धन से समर्पित रहने का संकल्प लिया गया। मौके पर मोरवा विधानसभा कुशवाहा एकता संघ के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में 118 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के नौआचक से मंगलवार की दोपहर पुलिस ने गुप्त सूचना पर 118 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान गांव के ही मनोज राय के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नौआचक में काफी मात्रा में बिक्री के लिए शराब रखी गई है। जब पुलिस निर्दिष्ट स्थान पर पहुंचकर छापेमारी की तो वहां ढैंचा खेत से पांच कार्टनों में रखे 205 बोतलों में पैक 118. 115 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। सभी बोतलों के रैपर पर फॉर सेल इन ओनली पंजाबी लिखा था। पुलिस वाहन को आते देख वहां से एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। उसकी पहचान गांव के ही मनोज राय के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान धराए युवक ने बताया कि इस शराब को उसने गांव के ही जगबंधु राय के पुत्र श्रवण कुमार के यहां से लाया है। पुलिस ने इस मामले में कांड सं. 4/25 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

समस्तीपुर

एनडीआरएफ की टीम ने दी आपदा से बचाव की जानकारी

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा में मंगलवार को नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स के टीम द्वारा बच्चों को आपदा से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर देवीकांत पाण्डेय कर रहे थे। सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने एनडीआरएफ का स्वागत करते हुए कहा कि इस संस्था का गठन हिंदुस्तान प्रशासन के गृह मंत्रालय के अधीन 19 जनवरी,2006 को किया गया था। राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदा के दौरान इसकी अप्रतिम भूमिका रही है। कान्स्टेबल ओमनाथ, अमित कुमार, चन्दन कुमार एवं अजीत कुमार झा ने दुर्घटना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को विस्तार से बताया। साथ ही सर्पदंश, कृत्रिम सांस प्रदान करना, हड्डी टूटने के क्रम में खपच्ची का उपयोग आदि को नाटकीय रूप से बतलाया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय, नागमणि आशुतोष, प्रिंस कुमार जायसवाल, गोविन्द कुमार, प्रकाश कुमार, हरिकांत प्रकाश, राजीव कुमार झा, रतीश कुमार झा, गंगा नारायण विद्यार्थी, पिंकी कुमारी, शेखर प्रसाद, संजीव कुमार, कंचन रानी, शिखा अम्बष्ट, नीलम कुमारी, ममता कुमारी,अजय कुमार, नीतीश कुमार, संदीप कुमार सिंह, संगीता कुमारी, राजेश्वर राम, सीमा कुमारी, गायत्री कुमारी आदि शिक्षक –शिक्षिका सहित बड़ी संख्या में छात्र -छात्रा उपस्थित थे।

समस्तीपुर

नये पीओ ने किया योगदान, पुराने पीओ की हुई विदाई 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के कार्यालय में मंगलवार को नये पीओ अभिलाष कुमार ने पदभार ग्रहण किया। यह पदभार पुराने पीओ राहुल कुमार से पदभार लिया है। पूराने पीओ को स्थानांतरित होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए विदाई दिया। वहीं नये पीओ का लोगों ने स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पीओ अभिलाष कुमार ने कहा की क्षेत्र में सबसे पहले हमारी प्राथमिकता यह होगी की मनरेगा से संबंधित हो रहे कार्यों को सुचारू रूप से चलाने एवं गुणवत्तापूर्ण से कराया जाएगा। किसी भी तरह की शिकायत आने पर कार्यवाई की जाएगी। मौके पर पैक्स अध्यक्ष रामकुमार झा, बहादुर दास, संगीता कुमारी,प्रदिप्तो शंकर , प्रदीप कुमार,उमेश कुमार सिंह, कुशेश्वर यादव, राजीव कुमार, संदीप सिंहा, रमेश प्रसाद, साकेत कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

छिनतई के मामले का अभियुक्त गिरफ्तार 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना कांड सं. 127 / 24 के तहत एक छिनतई के मामले में अभियुक्त को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना अंतर्गत भोजवारा तिवारी टोला निवासी बबलू मिश्रा के पुत्र अभय कुमार उर्फ अभय मिश्रा के रूप में की गई है। बता दें कि 28 अगस्त 2024 को मुसरीघरारी स्थित पटोरी रोड में एक स्त्री के साथ छिनतई की घटना हुई थी, जिसका वह अप्राथमिकी अभियुक्त था।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में एक विक्षिप्त अधेड़ का शव बरामद 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी.एलौथ स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के समीप एक झोपड़ी से मंगलवार की दोपहर पुलिस ने एक विक्षिप्त अधेड़ का शव बरामद किया है। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष मो. फैजुल अंसारी ने बताया कि उक्त मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के मुताबिक वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

बिहार, समस्तीपुर

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में भूकंप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में भूकंप से संबंधित आपदाओं पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ.राजकिशोर तुगनायत ने की। कार्यकर्म की शुरुआत प्राचार्य डॉ. आर. एम. तुगनायत , समस्तीपुर के कार्यपालक अभियंता शशांक शेखर (बीसीडी), सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. मो.जिया हुसैन, डॉ. शमशाद अहमद, प्रो. अभय कुमार, प्रो. मंटू कुमार और प्रो. मुकेश कुमार ने दीप प्रज्जवलन के साथ की। कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. ज़िया हुसैन ने भूकम्प से होनेवाली क्षति और उसके निवारण पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि एवं वक्ता शशांक शेखर ने भूकंप से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि भूकंप क्या है, यह क्यों और कैसे होता है और भूकंप के दौरान, उससे पहले और बाद में किस प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए। इस कार्यक्रम में क्विज, डिबेट का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और कर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारी और दिशा-निर्देश प्राप्त हुए। छात्रों को यह निर्देश भी दिया गया कि वे इस ज्ञान को अपने मित्रों और परिजनों के साथ साझा करें ताकि समाज में भूकंप के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। कार्यक्रम आपदा प्रबंधन विभाग तथा विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से भूकंप के प्रति जागरूकता बढ़ाने की उद्देश्य से किया गया।  

समस्तीपुर

सरायरंजन अंचल में नए सीओ ने किया पदभार ग्रहण 

नया विचार सरायरंजन : सरायरंजन अंचल के नए अंचलाधिकारी के रूप में निशांत कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। नए सीओ निशांत कुमार ने निवर्तमान सीओ पंकज कुमार झा से पदभार लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद नए सीओ ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। निशांत कुमार इसके पूर्व रोहतास जिले में पदस्थापित थे। वे सरायरंजन अंचल के 36 वें सीओ के रूप में पदभार ग्रहण किए हैं। मौके पर राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार, सतीश कुमार,श्याम किशोर,विपिन कुमार सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

समस्तीपुर

शिक्षक अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन आज से

नया विचार न्यूज़ डेस्क समस्तीपुर :  बिहार लोक सेवा आयोग से अनुशंसित टीआरई-3 के अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन उनके आवंटित जिला में पूर्वाह्न 09:00 बजे से 21 जनवरी से प्रारंभ होगा। यह 5 फरवरी तक सम्पन्न होगी। पहला स्लॉट 09:00 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरा स्लॉट 10:30 बजे से 12:00 बजे तक, तीसरा स्लॉट 12:00 बजे से 01:30 बजे तक, चौथा स्लॉट 02:00 बजे से 03:30 – बजे तक, पांचवा स्लॉट 03:30 बजे – से 05:00 बजे तक निर्धारित किया – गया है। मूल कोटि के शिक्षक (कक्षा – 1 से 5) के लिए 21 जनवरी से 25 – जनवरी, स्नातक कोटि के विषय – शिक्षक (कक्षा 6 से 8) 27 जनवरी से 29 जनवरी, माध्यमिक शिक्षक – (कक्षा 9 से 10) 30 जनवरी से मोबाइल के साथ आयेंगे, जिस पर SMS के माध्यम से टाईम स्लॉट की सूचना दी जायेगी। बिहार लोक सेवा आयोग की विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा, 2024 का मूल प्रवेश-पत्र एवं उसकी एक स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, मूल आधार प्रमाण पत्र एवं उसकी स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, सभी शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रमाण पत्रों की डाऊनलोड प्रति, जिसमें बिहार लोक सेवा आयोग का वाटरमार्क परिलक्षित हो, की एक-एक स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, टेट उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र मूल एवं बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाईट से डाऊनलोड वाटरमार्क प्रति की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, पासपोर्ट साईज का तीन फोटो साथ लावें।  

घटनाएँ, सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, सड़क जाम 

नया विचार मोरवा  । पटोरी थाना के धर्मपुर बांदे पंचायत के एक किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हलई थाना क्षेत्र के मालपुर चौक पर समस्तीपुर पटोरी सड़क जाम कर यातायात अवरूद्ध कर दिया। मृत किशोर की पहचान मोरवा प्रखंड के धर्मपुर बांदे पंचायत वार्ड संख्या चौदह निवासी अनिल चौधरी के अट्ठारह वर्षीय पुत्र शनि कुमार के रूप में की गई है। वह शनिवार की रात मालपुर चौक स्थित एक दुकान में अपने पिता का खाना पहुंचाने आया था। लौटते समय एक बाइक पर तीन लोग सवार थे जिन्होंने असंतुलित होकर किशोर को ठोकर मार दी। भाई की जबरदस्त ठोकर से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे पटोरी अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। गंभीर हिस्ट्री के कारण उसे सदन अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। किशोर की लाश पहुंचते हैं पर जनों में कोहरा मच गया। सोमवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने लाश को लेकर मालपुर चौक समस्तीपुर पटोरी मार्ग यातायात अवरोध कर दिया।आक्रोशित स्त्री पुरुषों के द्वारा बीच सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन करते हुए मुआवजा की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रणविजय साहू ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चार लाख मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जबकि मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार दास ने वीडियो से बात कर जानकारी दी। पटना में प्रशिक्षण ले रहे बी डी ओ अरुण कुमार निराला ने मृत्यु प्रमाण पत्र के बाद 20000 की सहायता राशि देने का आश्वासन दिया। सर एग्जाम की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के निर्देशानुसार असी अनिल कुमार ने पहुंचकर मुआवजा का आश्वासन दिया। जन सुराज नेता धर्मनाथ शाह, पूर्व जिला पार्षद अशोक दास, डॉक्टर मनोहर प्रसाद सिंह, सरपंच पति गोपाल ठाकुर ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर सड़क जाम हटवाया। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के अनुसार मौके से जप्त किए गए बाइक के नंबर के आधार पर बाइक मलिक की पहचान करने एवं लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। घटना से संपूर्ण पंचायत में शोक छा गया है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top