Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि मनी 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में शिक्षक– शिक्षिकाओं ने सत्य, अहिंसा और शांति के पुजारी महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं गांधीजी के जीवन मूल्य और सिद्धांतों को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर शिक्षक राज कुमार, संजीत कुमार,नूतन कुमारी, रुबी कुमारी, अंबिका कुमारी आदि मौजूद रहे। इधर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगापुर गोपालपुर में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राम की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के दिखाएं मार्ग पर चलने और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर शिक्षक नवीन कुमार, विनोद कुमार, सोनाली चौधरी, प्रतिमा कुमारी,नयनतारा, ममता सुमन,हिमांशी साहू, माधुरी कुमारी, चन्नू सदा सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समस्तीपुर

समाहरणालय सभागार में लगाया गया पेंशन अदालत

नया विचार समस्तीपुर।  समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में गुरुवार को महालेखाकार बिहार पटना की टीम द्वारा पेंशन अदालत लगाया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पेंशन से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करना तथा इससे संबंधित प्रशिक्षण देना था। इस पेंशन अदालत में कुल 40 मामले प्रस्तुत हुए जिनमें 25 मामले निष्पादन योग्य थे उनमें से 12 मामलों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया शेष मामलों के निष्पादन के लिए महालेखाकार की टीम उससे संबंधित दस्तावेजों को लेकर पटना गयी। उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता समस्तीपुर अजय कुमार तिवारी, उपमहालेखाकर बिहार एवं महालेखाकार की टीम के अन्य सदस्य, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर संदीप शेखर प्रियदर्शी ,स्थापना उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित सभी विभागों के डी डी ओ एवं पेंशनधारी आवेदक मौजूद रहे।

समस्तीपुर

उच्च माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में खेल कुंभ का उद्घाटन

नया विचार सरायरंजन :अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद सरायरंजन इकाई द्वारा बुधवार को राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,बथुआ बुजुर्ग के स्पोर्ट्स परिसर में राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे स्पोर्ट्स कुंभ का उद्घाटन किया गया। दो दिवसीय स्पोर्ट्स कुंभ में प्रखंड स्थित 05 विद्यालय के शिशु दौड़, खो-खो, कबड्डी तीन विधाओं में भाग लेंगे एवं विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्पोर्ट्स कुंभ का औपचारिक उद्घाटन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग के उच्च माध्यमिक शिक्षक रवींद्र मोहन कंठ एवं रतन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं दौड़ हेतु झंडा दिखाकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार चौरसिया ने की एवं संचालन अनुराग आनंद ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों के साथ-साथ समीर चंद्र गौरव, सरोज झा,शारदा कुमारी, मदन कुमार भगत, वैयंती प्रिया,संजीव कुमार,रमेश कुमार रमण, प्रिंस प्रियरंजन,स्नेहल,आर्यन,चंदन कुमार,मोहित कुमार,निलेश कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

समस्तीपुर

शांति एवं सौहार्द के वातावरण में मनाएं पर्व

नया विचार सरायरंजन :मुसरीघरारी थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा ,शबे बरात एवं महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने की। बैठक के दौरान उन्होंने भिन्न-भिन्न स्थानों पर सरस्वती पूजा को लेकर बनने वाले पंडाल के भीतर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले तीनों त्योहारों में डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से सरस्वती पूजा, शबे बरात एवं महाशिवरात्रि पर्व मनाए। उन्होंने कहा कि आने वाले तीनों त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। अगर किसी व्यक्ति के द्वारा त्योहारों के दौरान उत्पाद मचाया गया तो उसे बख्सा नहीं जाएगा।मौके पर थाना अध्यक्ष समेत क्षेत्र के कई ।लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड पार्षद कोर कमेटी की बैठक में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा 

नया विचार सरायरंजन : नगर पंचायत सारारंजन के सभा कक्ष में बुधवार को वार्ड पार्षद कोर-कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने की। बैठक के दौरान पार्षदों ने नगर पंचायत के सभी वार्डों में निविदा एवं विभागीय द्वारा क्रियान्वन, स्ट्रीट लाइट सीसीटीवी कैमरा, वेलकम गेट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट टेंडर ,जेसीबी एवं ट्रैक्टर का क्रय समेत कई एजेंडा पर चर्चा की। मौके पर मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ,उप मुख्य पार्षद सुष्मिता कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद ,लोक स्वच्छता पदाधिकारी पुष्कर कुमार, सहायक अभियंता कशिश गुप्ता, कनीय अभियंता सुनील कुमार, वार्ड पार्षद सुशील कुमार,मंटून दास, संजय कुमार, असगर अली , वीणा देवी ,टिंकू कुमार, सीता कुमारी, आशा कुमारी, कविता कुमारी, बॉबी चौधरी, किरण देवी, सविता कुमारी, रंजीत पासवान ,तंजील इमाम ,पूजा देवी ,मोहम्मद समसुल ,नीरज झा, बैद्यनाथ झा, पूनम देवी, सविता देवी समेत सभी वार्ड पार्षद मौजूद।

समस्तीपुर

विधायक ने लिया बुजुर्गों से आशीर्वाद 

नया विचार मोरवा । मोरवा विधायक रणविजय साहू ने प्रखंड के कई पंचायतों में राष्ट्रीय जनता दल के माई बहिन मान योजना के संबंध में लोगों को जानकारी देकर प्रचार अभियान चलाया। इसके साथ ही विधायक द्वारा वृद्ध,विकलांग एवं बेसहारा लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल प्राप्त करने के बाद बूढ़े एवं बुजुर्ग स्त्रीओं विधायक द्वारा बुजुर्ग स्त्रीओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर राहुल कुमार, मुन्ना कुमार, चंदन कुमार ,मनोज राय आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे

समस्तीपुर

डीएम ने फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का डीएम किया निरीक्षण 

नया विचार मोरवा । डीएम रोशन कुशवाहा ने बुधवार को ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रखंड के अमृतपुर,हरपुर भिण्डी,पचभिंडा गांव होकर गुजर रहे ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर ग्रामीणों ने अमृतपुर में एपीएचसी चंदौली एवं श्मशान घाट जाने के लिए अंडर पास बनाने, हरपुर भिण्डी तथा पचभिंडा में भी जनहित को देखते हुए अंडरपास बनाने की मांग की गई। कतिपय किसानों द्वारा मुआवजे की राशि के भुगतान की समस्यायों से भी डी एम को अवगत कराया गया। डीएम द्वारा जहां एक ओर ग्रामीणों व किसानों को आने जाने में परेशानी नहीं हो इसपर विशेष रूप से ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया।वहीं अंचलाधिकारी को किसानों की जमीन से संबंधित समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया।मौके पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, फोरलेन निर्माण कंपनी एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी, अभियंता, मोरवा सीओ आलोक चंद्र रंजन समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

बखरी बुजुर्ग में पैक्स चुनाव में 56.66प्रतिशत हुआ मतदान

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बखरी बुजुर्ग पंचायत में बुधवार को पैक्स चुनाव में 56.66 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1689 मतदाताओं में से 957 ने मतदान किया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के दो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें मृदुला देवी एवं नसीबलाल झा शामिल हैं। इस चुनाव को लेकर सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू हुआ, जो 4:30 बजे तक चला। युवा और स्त्री मतदाताओं में इस चुनाव को लेकर काफी जोश दिखा। कतारबद्ध होकर स्त्रीएं वोट करती नजर आई। वहीं बुजुर्ग मतदाता भी मतदान करने से पीछे नहीं रहे। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उत्क्रमित मध्य विद्यालय उदापट्टी में तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे। देर शाम में प्रखंड मुख्यालय पर मतगणना का कार्य भी शुरू कर दिया गया। इधर,सभी उम्मीदवारों के समर्थक 4:00 बजे से ही प्रखंड मुख्यालय पर जुटाना शुरू कर दिए थे।

बिहार, समस्तीपुर

हायोरब्बा! मास्टर साहब ने किया घोटाला, एक साथ पांच टीचर सस्पेंड, डबल बर्थडे वाले गुरुजी पर भी शिकंजा

नया विचार समस्तीपुर: एक साथ पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। ये मामला मोरवा प्रखंड के बाजितपुर करनैल स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय का है। स्कूल के निर्माण कार्य में लगभग 60 लाख रुपये के गबन का आरोप है। विभागीय निर्देशों की अनदेखी और मानक से अधिक भुगतान भी किया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच हुई और ये घोटाला सामने आया। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य का पैसा एक शिक्षक के निजी खाते में भेजा गया था। डीईओ ने पूर्व प्रधानाचार्य समेत पांच शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। एक अलग मामले में, परिहार के एक शिक्षक पर फर्जी जन्मतिथि के आधार पर नौकरी करने का आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। समस्तीपुर के मोरवा में पांच स्कूल टीचर सस्पेंड समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड में स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय, बाजितपुर करनैल में एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। इस घोटाले में स्कूल के निर्माण कार्य में लगभग 60 लाख रुपये के गबन का आरोप है। इसके साथ ही विभागीय निर्देशों की अनदेखी और मानक से अधिक भुगतान जैसे आरोप भी सामने आए हैं। इस मामले में स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य समेत पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है। यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल के नवनिर्माण और चारदीवारी निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की। ग्रामीणों को शक था कि निर्माण कार्य में प्रशासनी नियमों की अनदेखी की जा रही है और पैसे का गबन हो रहा है। ग्रामीणों ने अपनी शिकायत मोरवा विधायक रणविजय साहू से की। विधायक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को मामले की जांच के आदेश दिए। स्कूल की बाउंड्री निर्माण में गड़बड़झाला डीईओ के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) कुमार सत्यम के नेतृत्व में एक जांच दल गठित किया गया। जांच में पाया गया कि स्कूल के निर्माण कार्य में लगभग 60 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में स्कूल प्रबंधन समिति और अन्य सदस्यों को कोई जानकारी नहीं दी गई। यह भी पता चला कि निर्माण कार्य के लिए जो पैसा स्कूल के खाते से संबंधित एजेंसी को भेजा जाना चाहिए था, वो एक शिक्षक के निजी खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। चारदीवारी निर्माण में 20 लाख रुपये का खर्च दिखाया गया, जो वास्तविक लागत से कहीं ज्यादा था। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त तरुण कुमार झा, वर्तमान प्रभारी प्रधानाचार्य विकास कुमार झा और शिक्षक अमरेन्द्र कुमार, राजीव कुमार और चंदन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है। डीईओ के आदेश पर विभागीय प्रक्रिया के तहत दोषी शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। मोरवा के बीईओ राकेश कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। डबल बर्थडे वाले मास्टर साहब पर भी शिकंजा वहीं, एक अलग मामले में, परिहार में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहू ने बीडीओ आलोक कुमार को मध्य विद्यालय शिवनगर के प्रखंड शिक्षक राम दिनेश राय पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। राम दिनेश राय पर फर्जी जन्मतिथि के आधार पर नौकरी करने का आरोप है। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि राम दिनेश राय फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से मामले की जांच करवाई। जांच में यह बात सामने आई कि राम दिनेश राय ने दो अलग-अलग जन्मतिथि दर्ज कराकर प्रशासनी नौकरी हासिल की है। इसके बाद डीईओ ने बीडीओ को पत्र लिखकर राम दिनेश राय के खिलाफ विभागीय और अनुशासनिक कार्रवाई करने की सिफारिश की है।

समस्तीपुर

जिलाधिकारी ने 15 दिनों के अंदर निलाम पत्र वादों को निष्पादन करने का दिया निर्देश

नया विचार समस्तीपुर-  जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में मंगलवार को नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को 1990 तक के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर अगले 10 से 15 दिनों में निष्पादन करने का निर्देश दिया गया ।इसके अलावा सभी नीलाम पत्र वादों को लगातार सुनवाई करते हुए यथाशीघ्र निष्पादन हेतु सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। विदित को पूरे जिले में कुल 57 पदाधिकारी को नीलाम पत्र वाद की सुनवाई की शक्ति प्रदत्त है जिनमें सभी अनुमंडल पदाधिकारी ,सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी , वरीय उप समाहर्ताओ सहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हैं। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह , विशेष कार्य पदाधिकारी श्री महमूद आलम सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं नीलाम पत्र पदाधिकारी शामिल रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top