Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

खोकसाहा चौक के समीप दो बाइक की जोरदार आमने-सामने टक्कर, रेफर 

नया विचार । विभूतिपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सिंघिया घाट खोकसाहा के मुख्य पथ पर खोकसाहा चौक उमेश महतो के घर के समीप शुक्रवार की देर शाम दो बाइक में जोड़दार आमने-सामने टक्कर हो गई । जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से एक बाइक सवार युवक को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां गंभीर स्थिति देखकर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मोहम्मद सरफराज आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरा का इलाज कहीं अन्य जगह होना बताया गया है। बाइक सवार जख्मी युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढ़ाब मुहल्ला वार्ड 21 निवासी बैजनाथ ठाकुर के पुत्र किशन ठाकुर के रूप में किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी युवक खोकसाहा चौक की ओर से तीव्र गति से घर वापस लौट रहा था। तभी घटनास्थल के समीप विपरीत दिशा खोकसाहा चौक की ओर जा रहे बाइक के साथ जोड़दार आमने-सामने टक्कर मार दिया ।

समस्तीपुर

जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड मुख्यालय स्थित जल संसाधन अतिथिशाला में शुक्रवार को जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ कुंवर ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हर किसानों को प्रशासनी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संकल्पित है।उन्होंने कहा कि पूरे जिला में संगठन का विस्तार किया गया है। पार्टी की नीतियों से किसानों को अवगत कराया जा रहा है, ताकि पार्टी से अधिक से अधिक किसान जुड़ सके। वहीं प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जय कुमार राय ने किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ को जिला में मजबूती देने पर चर्चा की। मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मवीर आजाद, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार, प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश नारायण सिंह, पूर्व सांसद सह जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी, प्रकोष्ठ के जिला महासचिव प्रो .संजीव कुमार सिंह,प्रधान महासचिव अवधेश प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव पासवान ,प्रखंड अध्यक्ष राम विनोद चौधरी, प्रखंड जदयूअध्यक्ष रामाश्रम प्रसाद, प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी,सत्यभामा ठाकुर,परमानंद मिश्र,देवेंद्र झा, राम विलास सिंह, ललन कुमार गिरि,प्रमोद कुमार राय, संदीप कुमार उर्फ मुन्ना जी, सुबोध सिंह,गंगा प्रसाद , उमेश कुमार त्रिवेदी, प्रवीण कुमार रोशन, मो. नौशाद आलम, मो. सिफतेन आज़म उर्फ कैफी,मो .परवेज, मो. शमी उज्जमा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समस्तीपुर

खेल महाकुंभ में सफल प्रतिभागी किए गए पुरस्कृत

नया विचार सरायरंजन : अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद की सरायरंजन इकाई द्वारा आयोजित ‘स्पोर्ट्स महाकुंभ’ का समापन समारोह विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर आज संपन्न हुआ। ज्ञातव्य हो कि एबीवीपी की सरायरंजन इकाई द्वारा राष्ट्रीय कार्य योजना के अंतर्गत दिनांक 29 एवं 30 जनवरी 2025 को स्टेडियम ग्राउंड बथुआ बुजुर्ग में प्रखंड स्थित कई माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के बीच दौड़ खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। स्पोर्ट्स महाकुंभ के पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार ठाकुर ने किया। श्री ठाकुर ने इस अवसर को गौरवशाली बताते हुए कहा कि एबीवीपी ही एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है,जो छात्रों के मानसिक,बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास हेतु कार्य करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह संघचालक विश्वनाथ राम ने कहा कि जीवन के लिए स्पोर्ट्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। छात्र जीवन में सभी को अपनी- अपनी रुचि के स्पोर्ट्सों में भाग लेनी चाहिए। मुख्य वक्ता एबीवीपी के प्रदेश सह-मंत्री अनुपम कुमार झा ने एबीवीपी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं रचनात्मक गतिविधियों की व्यापक चर्चा करते हुए स्पोर्ट्स महाकुंभ की महत्ता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार चौरसिया ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुराग आनंद ने किया। इस अवसर पर शारदा कुमारी, व्यंती प्रिया,मदन कुमार भगत, आर्या निक्कू,चंदन कुमार,मोहित कुमार,राजेश कुमार,निलेश कुमार, प्रिंस प्रिय रंजन, स्नेहल आर्यन, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में विजेता टीम की घोषणा इस प्रकार हुई। दौड़ प्रतियोगिता 100 मीटर दौड़ छात्रा में उच्च विद्यालय बथुआ बुजुर्ग की छात्रा संगम कुमारी एवं अर्चना कुमारी द्वितीय, उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन की छात्रा रूपा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही 200 मीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग के छात्र मो. आफताब प्रथम, इसी विद्यालय के छात्र नीतीश कुमार द्वितीय एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बरबट्टा के छात्र मो. आशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कबड्डी के छात्र विजेता टीम उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बरबट्टा एवं उप-विजेता टीम उच्च माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग रहे। कबड्डी छात्रा वर्ग में विजेता टीम उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बरबट्टा एवं उप-विजेता टीम उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय रंजन की टीम रही। खो-खो छात्रा में विजेता टीम उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन एवं उप-विजेता उच्च माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग की टीम विजयी हुई।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में जनवरी माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया

नया विचार समस्तीपुर । समस्तीपुर मंडल में जनवरी माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया। इस माह में कुल 39 सेवानिवृत्ति के मामले आए थे, जिनमें सभी कर्मचारियों का समापक भुगतान कर दिया गया है।विदित हो कि समस्तीपुर मंडल में सेवानिवृत कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर मंडल में सेवानिवृत कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंडल प्रशासन सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं गई।

बिहार, समस्तीपुर

दानापुर मंडल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम ने किया शानदार प्रदर्शन 

नया विचार समस्तीपुर – दानापुर मंडल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में दानापुर में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम के कलाकारों ने भी हिस्सा लिया और अपने अद्वितीय प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के दौरान, समस्तीपुर मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ओडीशी नृत्य को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को प्राप्त करने पर समस्तीपुर मंडल के कलाकारों ने अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि यह पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस अवसर पर मरेप्र, समस्तीपुर विनय श्रीवास्तव ने विजेता टीम को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। मरेप्र ने कहा कि समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम की यह उपलब्धि प्रशंसनीय है और हम उनकी भविष्य की उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। उल्लेखनीय है कि इस समारोह का आयोजन दानापुर मंडल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में किया गया था। इस अवसर पर दानापुर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया और समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम की उपलब्धि की प्रशंसा की।

समस्तीपुर

जिलाधिकारी ने किया जनता दरबार का आयोजन 

नया विचार समस्तीपुर– जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 50 मामलों की सुनवाई की गई। सर्वाधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे जिनके निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता समस्तीपुर एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता समस्तीपुर को जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त आपूर्ति विभाग के मामले, पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग के परिवादों को संबंधित पदाधिकारी को निष्पादित करने हेतु निर्देश दिया गया ।जनता दरबार मे अपर समाहर्ता समस्तीपुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी समस्तीपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी, समस्तीपुर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समस्तीपुर सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य घायल 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुरवाला स्थित काली मंदिर के निकट एनएच 28 पर गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा डीह निवासी बालेश्वर साह के पुत्र बैजू साह (44) के रूप में की गई है। घायलों में एक युवक की पहचान राज कुमार के रूप में की गई है। वहीं दूसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी थी।दोनों घायलों को घायल को इलाज के लिए मुसरीघरारी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया , जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने फतेहपुरवाला स्थित काली मंदिर निकट एनएच 28 को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुटी थी,लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन लोग मोरवा डीह से मक्के की बीज खरीदने मोतीपुर सब्जी मंडी जा रहे थे। इस बीच फतेहपुर वाला स्थित काली मंदिर के निकट एनएच 28 पर एक अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई। नतीजतन एक बाइक पर सवार तीन लोगों में एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी ।समाचार प्रेषण तक सड़क जाम जारी था।

समस्तीपुर, स्वास्थ्य

रोगी कल्याण समिति के दो सदस्यों के चुनाव को ले आम सभा आयोजित

नया विचार सरायरंजन: प्रखंड के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल अस्पताल परिसर में गुरुवार को रोगी कल्याण समिति के दो सदस्यों के चुनाव के लिए आमसभा का आयोजन किया गया । इसकी अध्यक्षता अस्पताल के अधीक्षक डॉ .जी सी कर्ण ने की। बैठक के दौरान अधीक्षक डॉ .जी सी कर्ण की उपस्थिति में सर्वसम्मति से स्त्री सदस्य के रूप में सरिता कुमारी एवं पुरुष सदस्य के रूप में जयकृष्ण झा को चुना गया। मौके पर डॉ. विजय कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया है।जिसमे एक स्त्री सरिता देवी व एक पुरुष जय कृष्ण झा को सदस्य के रूप में चयन किया गया है।

आस्था, समस्तीपुर

कबीर मठ के स्थापना दिवस पर निकाली कलश शोभा यात्रा 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित वार्ड 16 में कबीर मठ के स्थापना दिवस को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा में 251 कुंवारी कन्याओं के अलावा दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलशयात्रा को महंत योगानंद जी महाराज के नेतृत्व में गांव में भ्रमण कराया गया। भ्रमण के बाद गांव के तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र जल भरा गया। इसके बाद कलशयात्रा को पुनः यज्ञ स्थल पर स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। कलशयात्रा में निरंजन प्रसाद, विद्याकर झा, चंदन चौरसिया, विजय चौरसिया,मुकेश चौरसिया, छोटू कुमार ,श्याम भगत, भोलानाथ सिंह, रितेश राय, अजीत कुमार ,अजय कुमार , आशीष नाथ चौरसिया, सोनू सिंह, रामनृप भगत, संजय भगत, आयुष सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु शामिल थे।

समस्तीपुर

बखरी बुजुर्ग पंचायत में मृदुला देवी बनी पैक्स अध्यक्ष 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के मुसरीघरारी नगर पंचायत अंतर्गत बखरी बुजुर्ग पंचायत के पैक्स चुनाव में दो अभ्यर्थी शामिल थे। चुनाव होने के बाद वोटों की गिनती हुई।वोटों की गिनती के बाद मृदुला देवी ने जीत हासिल की। जिसमें मृदुला देवी को 644 वोट मिली। वहीं इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नसीबलाल झा को मात्र 261 वोट मिले। बाकी 52 वोट बोगस निकले। वोटों की गिनती में जीत हासिल करने के बाद सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार ने पैक्स अध्यक्ष को जीत का प्रमाण पत्र दिया। बताते चलें तो इससे पूर्व मृदुला देवी के पति अमरनाथ झा पैक्स अध्यक्ष थे।जिनकी मौत होने पर पद खाली था। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राधाकांत झा उर्फ कीर्तन झा को बनाया गया था। इसके बाद पैक्स के चुनाव में स्व. अमरनाथ झा की पत्नी मृदुला देवी ने अपने पति की जगह को बरकरार रखा।इनके पैक्स अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । बधाई देने बालों में प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, कृष्ण कुमार झा, राहुल कुमार झा, विभूति नाथ झा, विमल झा, गणेश झा ,नागराज झा, प्रिंस कुमार, चंदन कुमार, दीपक कुमार आदि शामिल हैं।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top