Hot News

CBSE Admit Card 2026 OUT: सीबीएसई ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड 

CBSE Admit Card 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. ये एडमिट कार्ड 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किए गए हैं. CBSE पहले ही कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर चुका है. कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलेंगी.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करके देना स्कूल की जिम्मेदारी

स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड खुद से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. इसके लिए उन्हें स्कूल की मदद लेनी होगी. सीबीएसई ने साफ कहा है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करके देना स्कूलों की जिम्मेदारी है. स्कूल सारी डिटेल चेक करके ही इसे स्टूडेंट्स को दें.

CBSE Admit Card: सीबीएसई के एडमिट कार्ड में होगी ये डिटेल

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • सेंटर नंबर
  • जिन विषयों की परीक्षा है, उनके नाम और कोड
  • हर विषय की परीक्षा डेट और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • उम्मीदवार की फोटो
  • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश (Instructions)

CBSE Admit Card 2026 Download: कैसे डाउनलोड करें सीबीएसई एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर परीक्षा संगम सेक्शन में जाएं.
  • 10वीं या 12वीं संबंधित क्लास के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना User ID और Password डालकर लॉगिन करें.
  • इतना करते ही एडमिट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

समाचार अपडेट हो रही है…

The post CBSE Admit Card 2026 OUT: सीबीएसई ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top