Hot News

Chawal-Matar Ki Puri: घरवाले करते हैं टेस्टी नाश्ते की फरमाइश, ठंडी सुबह में बनाएं गरमा-गरम चावल-मटर की पूरी

Chawal-Matar Ki Puri: ठंड के मौसम में सुबह के टाइम नाश्ता बनाना सबसे भारी काम लगता है. नाश्ते में घर के हर लोग नई-नई डिश खाने की फरमाइश करते हैं. ऐसे में आपने ठंड के दिनों में मटर की कचौड़ी, मटर का चीला और भी कई सारी रेसिपी बनाकर ट्राई किया होगा, लेकिन आज हम आपको बताएंगे चावल-मटर की पूरी बनाने की रेसिपी. ये पूरी बनने के बाद बहुत ही टेस्टी लगती हैं, जो शिशु हो या बड़े सभी को पसंद आएगी. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर नाश्ते के लिए चावल-मटर की पूरी बनाने की विधि. 

चावल-मटर की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चावल का आटा – 2 कप
  • हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर -1 छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 2 छोटी चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • तेल – तलने के लिए
  • उबले हुए हरे मटर – 1 कप
  • अदरक – 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस की हुई)
  • गुनगुना पानी – आवश्यकतानुसार
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच

यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला 

चावल-मटर की पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप उबले हुए मटर को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें.
  • अब आप एक बड़े बर्तन में चावल का आटा लें. इसमें मटर का पेस्ट, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और हरा धनिया डालें. 
  • इसके बाद आप इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. अब आप आटे से छोटे-छोटे लोई बनाएं, फिर बेलन की मदद से हल्के हाथों से पूरी बेल लें. 
  • अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप तैयार हुई पूरी को डालकर सुनहरा रंग आने तक तल लें. सारी पूरी को आप इसी तरह तलकर निकाल लें. 
  • अब तैयार है गरमा-गरम चावल–मटर की पूरी. इसे आप हरी चटनी, टमाटर की चटनी या आलू की सब्जी के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Hing Ki Puri Recipe: नाश्ते से लेकर डिनर तक के लिए परफेक्ट है हींग की पूरी, जानिए बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Aloo Matar Kachori: ठंड में स्वाद का मजा दोगुना कर देगी ये मजेदार आलू मटर कचौरी, नोट करें झटपट बनाने की रेसिपी

The post Chawal-Matar Ki Puri: घरवाले करते हैं टेस्टी नाश्ते की फरमाइश, ठंडी सुबह में बनाएं गरमा-गरम चावल-मटर की पूरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top