Patna Metro: पटना में मेट्रो नेटवर्क का एक और हिस्सा आम लोगों के लिए खुल गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मलाही पकड़ी मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने दोनों डिप्टी सीएम और नगर विकास मंत्री के साथ मेट्रो में सफर भी किया. इस नए सेक्शन के शुरू होने से पूर्वी पटना के लाखों लोगों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा.
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया.#PatnaMetro #Bihar #Infrastructure #Development #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India @PMRCLofficial pic.twitter.com/EhOnmHiQxv
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) July 2, 2026
अब ISBT से मलाही पकड़ी सिर्फ 15 मिनट में
नए सेक्शन के चालू होने के बाद आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक की 6.2 किलोमीटर की दूरी अब करीब 15 मिनट में पूरी होगी. इस रूट पर यात्रा करने के लिए यात्रियों को 30 रुपये किराया देना होगा.
चार स्टेशनों पर मिलेगी चढ़ने-उतरने की सुविधा
फिलहाल मेट्रो मलाही पकड़ी, भूतनाथ, जीरो माइल और आईएसबीटी स्टेशन पर ही रुकेगी. हालांकि खेमनीचक स्टेशन का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है. इसके तैयार होने के बाद वहां भी यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
रूट बढ़ा, लेकिन फेरे हुए कम
पहले मेट्रो केवल भूतनाथ से आईएसबीटी के बीच 3.45 किलोमीटर तक चल रही थी. अब मलाही पकड़ी तक विस्तार होने से कुल दूरी 6.2 किलोमीटर हो गई है. रूट बढ़ने के कारण मेट्रो के दैनिक फेरे 24 से घटकर 22 हो जाएंगे. एक पूरा चक्कर लगाने में करीब 35 मिनट लगेंगे. यानी यात्रियों को हर 35 मिनट पर मेट्रो मिलेगी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें
कंकड़बाग और बस स्टैंड जाने वालों को बड़ी राहत
नई सेवा शुरू होने से कंकड़बाग, जीरो माइल और आसपास के इलाकों से आईएसबीटी जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. सड़क पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी कम होगा.
पटना: मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर पहुंची मेट्रो. मेट्रो में जाते दिखे लोग.#PatnaMetro #Bihar #Infrastructure #Development #prabhatkhabar pic.twitter.com/MRrCxMC6bD
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) July 2, 2026
पटना में कुल 31.9 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना पर काम चल रहा है. इस प्रोजेक्ट की लागत 13,365 करोड़ रुपये है. इसमें राज्य प्रशासन, केंद्र प्रशासन और जापान की एजेंसी JICA के सहयोग से वित्तीय व्यवस्था की गई है.
पूरी परियोजना तैयार होने के बाद दानापुर से पटना सिटी तक मेट्रो सेवा शुरू होगी. इससे राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार मिलेगी और लाखों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा.
Also Read: बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, प्रशासन ने बताया पूरा रोडमैप
The post CM सम्राट ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, अब 15 मिनट में तय होगी 6.2 किमी की दूरी appeared first on Naya Vichar.

