Hot News

CM Nitish Birthday: महावीर मंदिर जाकर निशांत ने नीतीश कुमार के लिए क्या मांगा? पार्टी के नेताओं से की ये अपील

CM Nitish Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर बिहार समेत पूरे देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है. इसी बीच सीएम के बेटे निशांत महावीर मंदिर पहुंचे और भगवान की पूजा अर्चना की. यहां उन्होंने पिता और खुद के लिए आशीर्वाद मांगा. निशांत ने इस दौरान बताया कि उन्होंने पिता के लिए भगवान से क्या प्रार्थना की.

भगवान से क्या मांगा

महावीर मंदिर के परिसर में निशांत ने मीडिया से कहा, “आज पिताजी का जन्मदिन है इसलिए मंदिर आए हैं, पिता जी के लिए आशीर्वाद मांगने. बिहार के लिए पिताजी ने बहुत काम किया है, इसलिए उन्हें लोग विकास पुरुष कहते हैं. आज पिता जी का जन्मदिन है, मैं उनको बधाई देता हूं. भगवान की कृपा हम दोनों पर बनी रहे. आगे भी सीएम बनकर बिहार के विकास का काम जारी रखें. इस बार के चुनाव में वो फिर जीतकर आएं और बिहार में विकास का काम जारी रहे.”

जदयू कार्यकर्ता से की अपील

निशांत कुमार ने कुछ दिन पहले मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य के युवाओं और हर उम्र के लोगों से नीतीश कुमार के लिए वोट करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था, “पिताजी ने विकास किया है. पिछली बार आप लोगों ने 43 सीट दी, तब भी उन्होंने विकास का काम जारी रखा. इस बार सीट बढ़ाएं ताकि आगे भी पिताजी विकास जारी रखें.” उन्होंने जदयू के कार्यकर्ताओं से भी अपील करते हुए कहा, “जाइए और पिताजी ने जो विकास का काम किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाइए. जनता को जानकारी होनी चाहिए, उसमें कमी नहीं होनी चाहिए.”

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : ‘उम्बुल आदेर’ के जरिए मृत्यु के बाद आत्मा को घर वापस बुलाते हैं मुंडा आदिवासी, विदा नहीं करते

Child Mental Health : शिशु हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

The post CM Nitish Birthday: महावीर मंदिर जाकर निशांत ने नीतीश कुमार के लिए क्या मांगा? पार्टी के नेताओं से की ये अपील appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top