CSK vs KKR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जा रहा है. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही कोलकाता ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है, वहीं चेन्नई ने कोई बदलाव नहीं किया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद.
🚨 Toss 🚨@KKRiders won the toss and elected to bowl first against @ChennaiIPL in Chennai.
Updates ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR pic.twitter.com/W8VJ0DBKL7
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
केकेआर में वरुण चक्रवर्ती की वापसी
टॉस जीतने के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनका लक्ष्य पहले अच्छी गेंदबाजी करना और फिर लक्ष्य का पीछा करना है. उन्होंने कहा कि पिछले मैच का नतीजा उनके पक्ष में नहीं रहा, लेकिन टीम ने अच्छा क्रिकेट स्पोर्ट्सा. टीम सकारात्मक सोच के साथ आज के मैच में नई शुरुआत कर रही है. मुकुल की शानदार पारी की तारीफ करते हुए रहाणे ने कहा कि प्लेयर्स की मेहनत और आत्मविश्वास सबसे अहम है. मेगा नीलामी के बाद चोटिल प्लेयर्स की वजह से सही संतुलन खोजना मुश्किल होता है. आज के मैच के लिए केकेआर की टीम में एक बदलाव किया गया है. नवदीप सैनी की जगह फिट होकर लौटे वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
रुतुराज गायकवाड़ का बयान
सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. उन्होंने बताया कि पिच में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिख रही है. पहली पारी में बोर्ड पर विशाल स्कोर लगाना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन टीम इसके लिए तैयार है. गायकवाड़ ने कहा कि पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 210 रन बचाना शानदार था. इससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढा है. टीम की फील्डिंग भी अच्छी रही जिससे कुछ अहम रन बचे. टीम कॉम्बिनेशन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और जेमी की अच्छी गेंदबाजी से टीम को फायदा मिल रहा है. टीम सही तालमेल बिठा रही है. आज सीएसके बिना किसी बदलाव के स्पोर्ट्स रही है.
ये भी पढ़ें-
क्या कोविड वैक्सीन से हुई शेन वॉर्न की मौत? बेटे जैक्सन ने किया चौंकाने वाला खुलासा
चोट से खत्म होने वाला था करियर, मैक्ग्रा के एक फैसले ने प्रफुल्ल हिंगे को बनाया IPL का नया स्टार
क्या धोनी स्पोर्ट्सेंग CSK vs KKR मैच? जानिए चेन्नई की पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड
The post CSK vs KKR: कोलकाता ने जीता टॉस, चेन्नई की पहले बैटिंग, प्लेइंग 11 में बदलाव appeared first on Naya Vichar.

