CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 192 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में केकेआर की टीम 7 विकेट खोकर केवल 160 रन ही बना पाई. लगातार दूसरी जीत के बाद सीएसके को प्वाइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ है. सीएसके 9वें स्थान से छलांग लगाकर 8वें नंबर पर पहुंच गई है. इससे पहले लगातार तीन हार के बाद चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर अपना खाता खोला था.
ये रहे चेन्नई के जीत के हीरो
चेन्नई ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया. ओपनर संजू सैमसन भले ही अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. हालांकि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ बहुत देर तक उनका साथ नहीं दे पाए और 6 गेंदों में केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए. सैमसन ने आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 72 रन तक पहुंचाया. म्हात्रे 17 गेंदों में 6 चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए. संजू सैमसन 32 गेंदों में 48 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. जिसमें 4 चौके और 3 छक्के भी जमाए. डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 और सरफराज खान ने 18 गेंदों में 23 रनों की अच्छी पारी स्पोर्ट्सी. टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच जाता, लेकिन शिवम दुबे और जेमी ओवरटन आखिरी ओवर में रन बनाने से चुक गए. दोनों खिलाड़ी नाबाद लौटे. बल्लेबाजी के अलावा चेन्नई की जीत में गेंदबाजों की भी बड़ी भूमिका रही.
नूर अहमद ने की घातक गेंदबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि अकेल होसेन और खलील अहमद ने एक-एक विकेट लिए. जबकि अंशुल कंबोज ने 4 ओवर में 32 रन देकर केकेआर के दो बल्लेबाजों को आउट किया.
रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल केकेआर को नहीं दिला पाए जीत
केकेआर की ओर से रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल ने 7वें विकेट के लिए 40 गेंदों में 63 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. हालांकि टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं रहे. रमनदीप सिंह ने 23 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए. जबकि रोवमैन पॉवेल 22 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए. केकेआ की ओर से सुनील नारायण 24, अजिंक्या रहाणे 28 और अंगकृष रघुवंशी ने 27 रन बनाए.
The post CSK vs KKR: चेन्नई की लगातार दूसरी सुपर जीत, केकेआर को 32 रन से हराया appeared first on Naya Vichar.

