Hot News

Donald Trump vs Elon Musk : एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप की दुश्मनी शुरू! अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेताया

Donald Trump vs Elon Musk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर एलन मस्क की आलोचना को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है. ट्रंप ने कहा कि मस्क को बिल के प्रावधानों की पूरी जानकारी थी, खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) मैंडेट में प्रस्तावित कटौती के बारे में उनको शायद जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा, “मैं एलन से बहुत निराश हूं. मैंने उनकी बहुत मदद की है. वह इस बिल की बारीकियों को यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बेहतर जानते थे.” ट्रंप के अनुसार, मस्क को बिल से अचानक आपत्ति तब हुई जब उन्हें ईवी मैंडेट में कटौती की जानकारी मिली. इससे मामला और बढ़ गया.

ट्रंप ने मस्क के प्रशासनी कॉन्ट्रैक्ट में कटौती की चेतावनी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व समर्थक और सलाहकार एलन मस्क के सप्रशासनी कॉन्ट्रैक्ट में कटौती करने की चेतावनी दी. ट्रंप ने दिग्गज कंपनी टेस्ला एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के प्रमुख मस्क को यह चेतावनी ऐसे समय दी जब दोनों के बीच रिश्तों में खटास आई है और यह एक सार्वजनिक झगड़े में बदल गया है.

यह भी पढ़ें : Donald Trump का बड़ा फैसला, 12 देशों पर यात्रा बैन, 7 पर सख्त पाबंदियां लगाई

ट्रंप ने मस्क के साथ अपना गठजोड़ टूटने पर दुख व्यक्त किया

इससे पहले ट्रंप ने मस्क के साथ अपना गठजोड़ टूटने पर दुख व्यक्त किया था. मस्क के रुख को लेकर अपनी ‘निराशा’ जाहिर की थी. इसके कुछ ही घंटे बाद ट्रंप ने मस्क के मुनाफे को नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिकी प्रशासन के इस्तेमाल की चेतावनी देकर इस झगड़े को और बढ़ा दिया. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क पर लिखा, “हमारे बजट में, अरबों-खरबों डॉलर की बचत करने का सबसे आसान तरीका एलन की प्रशासनी सब्सिडी और अनुबंधों को समाप्त करना है. मैं हमेशा सोचता था कि (पूर्व राष्ट्रपति जो) बाइडन ने ऐसा क्यों नहीं किया.’’

The post Donald Trump vs Elon Musk : एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप की दुश्मनी शुरू! अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेताया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top