Hot News

E20 के खिलाफ केजरीवाल का हल्ला बोल: 4 अगस्त को 100 लोग लेकर करेंगे पीएम आवास मार्च

‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में ई20 ईंधन पर आयोजित एक ‘टाउन हॉल’ बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, वह मंगलवार दोपहर को हस्ताक्षर अभियान के तहत ज्ञापन एकत्र करेंगे और 100 लोगों के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित नरेंद्र मोदी के आवास की ओर मार्च का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने कहा, ऐसे लोगों को लेकर जाएंगे, जो न जेल जाने से डरते हैं और न ही डंडा खाने से डरते हैं.

क्या है अरविंद केजरीवाल की मांग?

केजरीवाल ने मांग की कि पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को एथेनॉल मिश्रित ‘ई20’ और नियमित पेट्रोल में से चुनने की अनुमति मिले. इसके अलावा उन्होंने ई20 पेट्रोल की कीमतों को कम करने और पेट्रोल की दरों में कटौती किये जाने की भी मांग की.

केजरीवाल ने प्रशासन से रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रशासन से उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का भी आग्रह किया जिसका हवाला देकर दावा किया जा रहा है कि ई20 से वाहनों को नुकसान नहीं पहुंचता है. उन्होंने कहा, ”केंद्र प्रशासन का कहना है कि रिसर्च किए जा चुके हैं और ई20 से वाहनों को कोई नुकसान नहीं होता है. मैं चाहता हूं कि वे उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करें.”

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

The post E20 के खिलाफ केजरीवाल का हल्ला बोल: 4 अगस्त को 100 लोग लेकर करेंगे पीएम आवास मार्च appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top