Hot News

E20 पेट्रोल के खिलाफ प्रदर्शन: तहसीन पूनावाला का दावा, भूख हड़ताल करने से पहले किया गया हाउस अरेस्ट

शुक्रवार को पूनावाला ने घोषणा की थी कि वह इस नीति के विरोध में दिल्ली के गांधी स्मृति तक पैदल मार्च निकालेंगे और वहां भूख हड़ताल करेंगे.

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पूनावाला ने हाउस अरेस्ट का लगाया आरोप

शनिवार को पूनावाला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें उनके आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनात नजर आ रहे हैं. जिनमें स्त्री पुलिकर्मी भी दिख रही हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्हें घर के अंदर कैद कर लिया गया है, साथ ही उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर इस बात को लेकर हमला बोला.

‘बिना किसी कागजात के किया गया नजरबंद’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर शेयर किए गए एक वीडियो में तहसीन पूनावाला एक पुलिस अधिकारी से यह सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि उन्हें बिना किसी आधिकारिक कागजात के कैसे हिरासत में लिया जा सकता है. उन्होंने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “साथियों, दिल्ली पुलिस ने मुझे हिरासत में ले लिया है. मुझे बिना किसी कागजात के हाउस अरेस्ट कर लिया गया है.”

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड करने का भी लगाया आरोप

तहसीन पूनावाला ने एक पोस्ट में यह भी कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया था और कुछ घंटों बाद उसे बहाल कर दिया गया. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें मीडिया से बात करने से रोका और धमकी दी कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले नागरिकों को गिरफ्तार किया जा सकता है और उनकी गाड़ियां जब्त की जा सकती हैं.

नितिन गडकरी एथनॉल से डर गए हैं : पूनावाला

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधते हुए तहसीन पूनावाला ने एक अन्य पोस्ट में लिखा,

“स्त्री अधिकारियों समेत दिल्ली पुलिस की पूरी बटालियन ने मुझे नजरबंद कर दिया है. नितिन गडकरी एथनॉल से डर गए हैं.”

पूनावाला क्यों भूख हड़ताल करना चाहते हैं, ई20 के खिलाफ क्या है उनका दावा

पूनावाला ई20 ईंधन नीति के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और इस मुद्दे पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की आलोचना कर चुके हैं. उन्होंने मांग की है कि ग्राहकों को ई20 ईंधन का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करने के बजाय, ई5 और ई10 ईंधन मिश्रणों के साथ-साथ पारंपरिक पेट्रोल खरीदने का विकल्प भी दिया जाए.

ये भी पढ़ें: PM मोदी और पीयूष गोयल के AI वीडियो से मचा बवाल, महाराष्ट्र में दर्ज हुई FIR

ई20 पेट्रोल ईंधन की खपत को दो से छह प्रतिशत तक घटा सकता है : गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार 30 जुलाई को संसद को बताया कि 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई20) वाहन की श्रेणी और उसके पुराने होने के आधार पर ईंधन की खपत को 2 से 6 प्रतिशत तक घटा सकता है. केंद्रीय मंत्री ने तर्क दिया कि ‘डायनमोमीटर’ पर इंजन की मजबूती की जांच और सड़क पर वाहन के परीक्षणों में ई20 के कारण कोई समस्या देखने को नहीं मिली है.

ई10 ईंधन की तुलना में ई20 ईंधन के उपयोग से बेहतर एक्सेलरेशन होता है : गडकरी

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, गडकरी ने कहा कि ई10 ईंधन की तुलना में ई20 ईंधन के उपयोग से बेहतर ‘एक्सेलरेशन’ होता है, परिवहन बेहतर व सुगम होता है तथा लगभग 30 प्रतिशत कम कार्बन उत्सर्जन होता है.

पुरानी गाड़ियों में ई20 के असर का पता लगाने के लिए किया गया रिसर्च

गडकरी ने कहा कि बीएस3, बीएस4 और बीएस6 ई10 (पेट्रोल) वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर ई20 के असर का पता लगाने के लिए ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने संयुक्त रूप से एक अध्ययन किया. उन्होंने कहा कि इस अध्ययन में संबंधित प्रमाणन आवश्यकताओं के अनुसार, मानक परीक्षण और मूल उपकरण विनिमिर्ताओं के साथ मिलकर तैयार किए गए परीक्षण प्रोटोकॉल शामिल थे.

ई20 पेट्रोल में प्रतिशत पेट्रोल, 20 प्रतिशत एथनॉल

ई20 पेट्रोल (80 प्रतिशत पेट्रोल, 20 प्रतिशत एथनॉल) का उपयोग शुरू किये जाने पर विपक्षी पार्टियों और कुछ उपभोक्ता समूहों ने आलोचना की है. उन्होंने उन पुरानी गाड़ियों पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई है जिन्हें खास तौर पर 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन के लिए नहीं बनाया गया था.

The post E20 पेट्रोल के खिलाफ प्रदर्शन: तहसीन पूनावाला का दावा, भूख हड़ताल करने से पहले किया गया हाउस अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top