Hot News

G7 में ट्रंप की खुली धमकी: ‘ईरान डील पर बात नहीं बनी, तो फिर बरसेंगे बम’

US Iran Deal: जी 7 सम्मेलन में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते पर कहा, यह टेक्स्ट फाइनल नहीं है, यह एक मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) है. अगर मुझे यह पसंद नहीं आया, तो हम वापस उन पर गोलीबारी करने और उनके सिर पर बम गिराने लगेंगे. अगर मुझे यह पसंद नहीं आया, या अगर वे ठीक से पेश नहीं आए, तो हम सीधे उन पर बम गिराने लगेंगे. ट्रंप ने आगे कहा- बिल्कुल उनके सिर के बीचों-बीच, क्योंकि उन्होंने 47 साल तक गलत व्यवहार किया है.

ईरान समझौते पर व्हाइट हाउस के दावों और वास्तविक स्थिति में अंतर

व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों और रिपब्लिकन सांसदों को भेजे गए एक दस्तावेज में दावा किया है कि ईरान के साथ प्रस्तावित समझौते से अमेरिका ने अपने प्रमुख रणनीतिक लक्ष्य हासिल कर लिए हैं. दस्तावेज में कहा गया है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा और क्षेत्रीय तनाव कम होगा. हालांकि समझौते का पूरा विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे इसके दावों को लेकर भ्रम और संदेह बना हुआ है. कई रिपब्लिकन नेताओं ने भी माना है कि समझौते की शर्तें गोपनीय रखे जाने से अटकलों को बढ़ावा मिला है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने माना ‘ईरान के पास परमाणु बम से भी बड़ा हथियार’, खुफिया रिपोर्ट का खुलासा; जब चाहे कर सकता है इस्तेमाल

ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया हिंदुस्तानीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

The post G7 में ट्रंप की खुली धमकी: ‘ईरान डील पर बात नहीं बनी, तो फिर बरसेंगे बम’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top