Hot News

Good News: बिहार का यह जिला बनेगा इंडस्ट्रियल हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Good News: बिहार के रोहतास जिले में दशकों से अनुपयोगी पड़ी बंजर और जंगल भूमि अब औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनेगी. प्रशासन ने डेहरी के दक्षिणी हिस्से को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. भड़कुड़िया, भलुआड़ी, दुर्गापुर और भटौली गांवों की प्रशासनी जमीन को उद्योग विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है, जहां नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी.

औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

पिछले साल बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में निवेशकों से मिले सकारात्मक प्रस्तावों के बाद इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया गया. प्रशासन की इस पहल से रोहतास जिले का डेहरी प्रखंड एक बार फिर से औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा. इसके अलावा, सुअरा हवाई अड्डा परिसर में टेक्सटाइल पार्क और डालमियानगर औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे वैगन कारखाने की स्थापना की भी योजना है.

700 एकड़ भूमि पर होगा उद्योगों का विस्तार

बिहार प्रशासन के उद्योग विभाग ने हाल ही में डेहरी और शिवसागर प्रखंड में 700 एकड़ प्रशासनी भूमि का निरीक्षण किया और इसे औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की सिफारिश की थी. प्रशासन की मंजूरी के बाद, इस क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

पढ़िए नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

पलायन रुकेगा, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

90 के दशक तक रोहतास जिला बिहार का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र था, लेकिन व्यवस्थागत खामियों के कारण यहां के कई उद्योग बंद हो गए और लोग रोजगार के लिए पलायन करने लगे. डालमियानगर औद्योगिक परिसर, जो कभी जिले की पहचान था, अब खंडहर में तब्दील हो चुका है. हालांकि, अब केसीसी सीमेंट फैक्ट्री, बंजारी को पुनः शुरू करने के लिए डालमिया ग्रुप प्रयासरत है.

प्रशासन की इस नई पहल से जिले में आर्थिक गतिविधियां फिर से तेज होंगी. स्थानीय लोगों को अपने ही गांव में रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे पलायन रुकेगा और जिले की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस फैसले से रोहतास एक बार फिर बिहार के प्रमुख औद्योगिक जिलों में अपनी जगह बना सकता है.

The post Good News: बिहार का यह जिला बनेगा इंडस्ट्रियल हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top