Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai New Release Date: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पिछले काफी समय से चर्चा में है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक कल 13 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है और साथ ही इसकी रिलीज डेट भी बदल गई है. अब यह फिल्म अपनी तय तारीख से पहले सिनेमाघरों में आएगी.
रिलीज हुआ फिल्म का फर्स्ट लुक
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की पहली झलक कल 13 अप्रैल को सामने आ गई है. काफी समय से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अभी से काफी चर्चा शुरू हो गई है.
VARUN DHAWAN – MRUNAL THAKUR – POOJA HEGDE: ‘HAI JAWANI TOH ISHQ HONA HAI’ FIRST LOOK TOMORROW – NEW RELEASE DATE… This one promises to be a fun ride… Exciting new posters from #HaiJawaniTohIshqHonaHaiare out, with the first look set to arrive tomorrow.
Also, an important… pic.twitter.com/A76WszIh1w
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 12, 2026
वरुण और उनके पिता की जोड़ी फिर साथ
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसका निर्देशन वरुण के पिता और दिग्गज डायरेक्टर डेविड धवन ने किया है. ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘जुड़वा 2’ की कामयाबी के बाद वरुण और डेविड तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे.
कब रिलीज होगी फिल्म?
पहले यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे पहले ही रिलीज करने का फैसला किया है. फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब अगले महीने यानी 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यानी फैंस को अब इस कॉमेडी फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क की सड़कों पर छाया रवि दुबे की तस्वीरें, फैंस का सरप्राइज देखकर इमोशनल हुए ‘रामायण’ के लक्ष्मण
The post Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण-मृणाल की फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, मेकर्स ने बदली रिलीज डेट appeared first on Naya Vichar.

