Hot News

hajipur news. आंधी में झोंपड़ी पर गिरा बरगद का पेड़, दबकर बुजुर्ग की गयी जान

गोरौल. गोरौल थाना क्षेत्र के पिरोई गांव में बथान में झोपड़ीनुमा घर में सो रहे एक 75 वर्षीय वृद्ध की मौत गुरुवार की देर रात आंधी के बाद बरगद का पेड़ गिरने से हो गयी. सुबह में सूचना पर पुलिस पहुंची ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाया, इसके बाद झोंपड़ी से शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक गेनालाल सिंह रात में खाना खाकर बथान में सोने चले गये थे. बथान से सटा बरगद का पेड़ गुरुवार की आंधी में अचानक गिर गया, जिससे वह दब गये और उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने आंधी में पेड़ गिरने से हुई मौत को लेकर मुआवजे की मांग की है. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक जयराम तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. पेड़ से दबकर मौत के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post hajipur news. आंधी में झोंपड़ी पर गिरा बरगद का पेड़, दबकर बुजुर्ग की गयी जान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top