Hot News

Housefull 5 के डायरेक्टर ने ठग लाइफ संग अक्षय कुमार की फिल्म के क्लैश पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड…

Housefull 5: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में फाइनली रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने मूवी को मस्ट वॉच और ब्लॉकबस्टर बताया. बॉक्स ऑफिस पर भी एक्शन एंटरटेनर ब्लॉकबस्टर शुरुआत करने के लिए तैयार है. अब मूवी के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने कमल हासन की ठग लाइफ संग क्लैश पर बात की.

तरुण मनसुखानी ने ठग लाइफ और हाउसफुल 5 के क्लैश पर तोड़ी चुप्पी

हाउसफुल 5 के निर्देशक तरुण मनसुखानी एनडीटीवी संग बात करते हुए क्लैश पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि वे क्लैश में विश्वास नहीं करते. उन्होंने कहा, “मैं उन सभी चीजों में विश्वास नहीं करता. मेरा मानना ​​है कि हम सभी एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. हम सभी यहां मनोरंजन करने के लिए हैं. सभी फिल्म बनाने के लिए समान मात्रा में हास्यास्पद प्रयास करते हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि हम सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाएंगे. सभी एक-दूसरे की फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं.”

हाउसफुल 5 में मौजूद हैं ये स्टार्स

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे बेहतरीन कलाकारों की टोली है.

हाउसफुल 5 को लेकर क्या बोले नेटिजन्स

अक्षय कुमार की अगुआई में बनी कॉमेडी थ्रिलर पहले दिन हाउसफुल रही. फिल्म देखने के बाद दर्शक ने अलग अलग प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, “भाई पहला हाफ पूरी तरह पागलपन भरा है. पुराना अक्की वापस आ गया है भाई दो वन-लाइनर और पंच लाइन. इंटरवल से पहले के सीन में बहुत बड़ा सरप्राइज है. अगर दूसरा हाफ पहले हाफ से बेहतर हुआ तो यह निश्चित तौर पर ब्लॉकबस्टर है बॉक्स ऑफिस पर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “हाउसफुल 5 एक फिल्म नहीं है, यह मस्ती भरा पैकेज है. जिसमें पागलपन है.”

यह भी पढ़ें- Jaat Verdict Hit Or Flop: फ्लॉप या हिट, सनी देओल की जाट का ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

The post Housefull 5 के डायरेक्टर ने ठग लाइफ संग अक्षय कुमार की फिल्म के क्लैश पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top