Hot News

India’s Got Latent 2: बिहार की साक्षी झा के ‘मैन हेटर’ बयान से मचा हंगामा, बोली- पति को दारू पीकर मारना है

India’s Got Latent Season 2 Sakshi Jha: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ का तीसरा एपिसोड रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. इस बार शो की कंटेस्टेंट साक्षी झा ने अपने परफॉर्मेंस के दौरान खुद को मर्दों से नफरत करने वाली बताया. साक्षी बिहार की रहने वाली है और एक टीचर और सोशल मीडिया क्रिएटर भी हैं.

Sakshi Jha Calls Herself Man-Hater During Act: साक्षी झा ने खुद को बताया ‘मैन हेटर’

अपने ऑडिशन की शुरुआत करते हुए साक्षी ने कहा, “हाय, मैं साक्षी हूं और मैं मर्दों से नफरत करती हूं. मुझे लगता है कि मर्दों के घमंड को तोड़ने में मुझे मजा आता है. मेरे दोस्त कहते हैं कि साक्षी, तू बहुत अजीब है. ठीक है, मैं हूं. मुझे लगता है कि मैं चाहे कितनी भी कोशिश कर लूं, मैं बड़ी इंसान नहीं बन सकती क्योंकि मैं एक औरत हूं. और इस पीढ़ी में औरत होना एक ट्रॉमा जैसा है.” साक्षी ने आगे कहा, “मैं किसी जाति से नफरत नहीं करती, लेकिन मैं मर्दों से नफरत करती हूं. मर्दों में ऐसा क्या है कि वह कहते हैं कि मैं मर्द हूं. भाई, क्या तुम अपने पिता के पेट से पैदा हुए थे? तुम्हें भी एक औरत ने ही जन्म दिया है.” उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सोच सिर्फ आम पुरुषों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके पिता और भाई को लेकर भी उनके मन में नाराजगी है.

The post India’s Got Latent 2: बिहार की साक्षी झा के ‘मैन हेटर’ बयान से मचा हंगामा, बोली- पति को दारू पीकर मारना है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top